लव जिहाद से बचने के लिए इस बार गुजरात में शेरी गरबा


नवरात्र शुरू होने के साथ ही गुजरात में गरबे की धूम भी शुरू हो चुकी है। यहां के गोधरा शहर में इस बार गरबा आयोजकों ने जो बैनर लगाए हैं, उनमें कुछ संदेश लिखे गए हैं। एक संदेश है, ‘मेरी बेटी मेरी आंखों के सामने।’ आयोजकों का कहना है कि ये बैनर बहन-बेटियों को मुस्लिम युवा और लव जिहाद से बचाने के लिए लगाए गए हैं। आरएसएस और भाजपा से जुड़े संगठनों ने गोधरा के लोगों से शेरी गरबा (मोहल्ला गरबा) आयोजित करने की अपील की है।

शेरी गरबा को मोहल्लों में किया जाने वाला गरबा भी कहा जा सकता है। इसमें कम लोग शिरकत करते हैं। गरबों को बड़े ब्रांड या कंपनियां स्पॉन्सर करती हैं। लेकिन ये गरबे छोटे स्तर पर मोहल्ले वाले या कोई संगठन ही ऑर्गनाइज करता है।

साल 2002 में गुजरात के दंगे गोधरा में ट्रेन की कुछ बोगियां जलाए जाने के बाद ही भड़के थे। हिंदू संगठनों द्वारा शेरी गरबा पर जोर दिए जाने का कारण है है कि, किसी दूसरे समुदाय के लोग इसमें नहीं आ सकें। चूंकि ये गरबा मोहल्लों में और मोहल्ले वालों द्वारा ही आयोजित किए जाते हैं, इसलिए इसमें आने वाले एक-दूसरे को बेहतर रूप से पहचानते होंगे। यहां दूसरे समुदाय के लोगों की पहचान आसानी से की जा सकेगी।

विहिंप के पूर्व सदस्य और अब पंचमहल जिले में भाजपा मेंबर आशीष भट्ट के अनुसार, “नवरात्र के दौरान पवित्रता बनाए रखने के लिए ऐसा किया गया है। पिछले साल हमने बड़े गरबा महोत्सव से मुस्लिमों को दूर रखने की कोशिश की थी, ताकि लव जिहाद जैसे मामले न हों। लेकिन बड़े गरबा कार्यक्रमों में स्पॉन्सर्स और दूसरे लोग जुड़े होते हैं, इसलिए कई बार गलत लोग टिकट लेकर अंदर आ जाते हैं।” आशीष आगे बताते हैं, “अपनी मां, बहन और बेटियों को सुरक्षित रखने के लिए हमने इस बार परंपरागत गरबे की योजना बनार्इ है । कुल 39 शेरी गरबे किए जाएंगे।”

साध्वी को जेल, सलमान को बेल, यह न्याय नहीं - तोगड़िया

भारतीय न्याय व्यवस्था पर निशाना साधते विश्व हिंदू परिषद् के नेता प्रवीण तोगडिया ने 2002 हिट एंड रन मामले में सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर सवाल उठाए हैं. शिमला में रविवार को हिंदू संगम कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया. साथ ही 2008 मालेगांव बम धमाके के मामले में जेल में बंद साध्वी प्रज्ञा का समर्थन किया.

उन्होंने कहाकि, हिंदू समाज सलमान खान को जमानत दिए जाने पर सवाल उठा रहा है. हिंदू साध्वी को जेल और सलमान खान को बेल, यह न्याय नहीं है. भारत पर हिंदुओं का शासन होना चाहिए जिससे कि भारत को हिंदूराष्ट्र बनाने में मदद मिलेगी.

तोगडिया ने घर वापसी जैसे कार्यक्रमों का भी समर्थन किया और कहाकि लोगों के विरोध के बावजूद यह कार्यक्रम चलता रहेगा. गौरतलब है कि इससे पहले साध्वी प्राची ने भी सलमान खान को बेल दिए जाने पर सवाल उठाए थे.

गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए 07533007511 पर मिस कॉल करें - योगी

गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किए गए संगठन हिंदू युवा वाहिनी की अलीगढ़ शाखा ने गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने के लिए एक आंदोलन शुरू किया है। इसके लिए एक नंबर 07533007511 जारी किया गया है और लोगों से इसमें मिस्ड कॉल देने की अपील की जा रही है।

विश्व हिंदू परिषद भी इस आंदोलन का समर्थन कर रहा है। अगर अलीगढ़ में इस आंदोलन की प्रतिक्रिया अच्छी मिली तो हिंदू युवा वाहिनी इसका विस्तार अलग-अलग राज्यों में करेगी।

हिंदू युवा वाहिनी के महंत कौशल नाथ ने कहा, ‘इस पहल को कई अन्य संगठनों का भी समर्थन है। हम भारत में गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने की लड़ाई को जीतना चाहते हैं। लोगों को बस इस आंदोलन के समर्थन में मिस्ड कॉल देनी होगी और उन्हें तुरंत एक मैसेज मिलेगा। इस आंदोलन के जरिए लोगों में गाय की हालत को लेकर चेतना भी जगाना चाहते हैं।’

नाथ ने कहा, ‘हम लोगों को गायों को अपनाने, गौशाला में दान देने, उनके इलाज कराने, उन्हें घर देने के लिए प्रेरित करेंगे।’ उन्होंने बताया कि अभी तक अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य सांसद योगी आदित्यनाथ के साथ अगले महीने मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में देश के अन्य राज्यों में भी इस आंदोलन के विस्तार की चर्चा होगी।

विश्व हिंदू परिषद के राम कुमार ने कहा, ‘हम गाय की सुरक्षा पर काम कर रहे हैं। हमारी अलीगढ़ शाखा की नजर गाय चोरों पर है। यह एक सामाजिक कार्य है और किसी को इसमें कोई आपत्त‍ि नहीं होनी चाहिए।’

विहिप चलाएगी 'आदर्श ग्राम आदर्श घर' योजना

विश्व हिन्दू परिषद सामाजिक सरोकारों से जुड़कर गांव-गांव तक पहुंचना चाहती है। इसके लिए 'आदर्श ग्राम आदर्श घर' के नाम से योजना बनाई हैं। इसके अलावा 21 मार्च से 1 अप्रैल तक गांव-गांव में श्रीराम महोत्सव करने की तैयारी है। आदर्श ग्राम-आदर्श घर योजना को स्वच्छता अभियान से भी जोड़ा जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता गांव-गांव में बैठक आयोजित करेगें तथा सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए संकल्प पत्र भरवाया जाएगा। गांव की एक कमेटी भी होगी जो संगठन से जुड़ी होगी। गांव में शत प्रतिशत शौचालय, शिक्षा के साधन, सफाई, स्वास्थ्य संबंधी सुविधा मुहैया करवाने के लिए कमेटी प्रयास करेगी। गांव के हर घर को आदर्श घर बनाने की योजना है। इसके लिए जमीनी स्तर पर खाका तैयार किया जा रहा है। जिला इकाइयों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। टीमें गांव कमेटी के जरिए राम महोत्सव का कार्यक्रम बनाएंगी। पहले राम महोत्सव फिर 21 मार्च से 1 अप्रैल तक तथा इसके बाद वन महोत्सव मनाया जाएगा। पहले चरण में कार्यकर्ता राम महोत्सव समारोह की तैयारियों के लिए ग्राम पंचायतों में संपर्क करेंगे। दूसरे चरण में कार्यकर्ता जून से अगस्त तक गांवों में लोगों को बरगद, पीपल, बेल, आंवला और तुलसी के पौधे देकर उन्हें लगाने की अपील करेंगे। पूर्व में गठित समिति को इन पेड़ों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। तुलसी रोपण कार्यक्रम 17 जून से 16 जुलाई तक करवाया जाएगा।

यह जानकारी बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्य प्रवक्ता नरेश पंडित ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि वामपंथी सोच और माओवाद के कारण आज देश में आज ¨हसा फैल रहा हा। माओवाद के नाम पर नेपाल में हजारों हिन्दुओं को मारा गया हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी घुसपैठ और राष्ट्र विरोधी प्रचार के कारण देश में असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने कहा कि हिंदू दर्शन मानवतावादी है। यदि इसका पालन किया जाए तो पूरी दुनिया में शांति की स्थापना हो सकती है। उन्होंने कहा कि आज भारत की अस्मिता, स्वाभिमान सब कुछ दांव पर लगा दिया गया है। हिंदू संस्कृति को नष्ट करने का कुचक्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदूस्तान के प्रत्येक व्यक्ति का परिचय हिंदू है। उन्होंने कहा कि पंथ निरपेक्षता केवल हिंदूओं के संदर्भ में ही क्यों देखी जाती है, मुसलमानों और इसाइयों के संदर्भ में क्यों नहीं।

पाक की तारीफ करने वालों को मारो जूते - साध्वी बालिक

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की एक नेता बालिक सरस्वती ने एक साहसी बयान देकर सेकुलर प्रजाति में खलबली पैदा कर दी है। विहिप नेत्री बालिक सरस्वती ने अपने बयान में कहा कि ऐसे लोग जो भारत में रहते हैं और पाकिस्तान का गुणगान करते हैं तो उन्हें जूता मारना चाहिए और वहीं भेज देना चाहिए। 

एक कार्यक्रम में शरीक होने पहुंची साध्वी बालिक सरस्वती ने यह बयान दिया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में रहने-खाने वाले लोग अगर पाकिस्तान की तारीफ करें तो उन्हें जूतों से मारना चाहिए और पाकिस्तान भेज देना चाहिए।

अयोध्या में राम मंदिर बनाने का आह्वाहन करते हुए साध्वी ने कहा कि हिदुंओं को एक मंदिर अयोध्या में और एक इस्लामाबाद में बनाना चाहिए। साथ ही वहां पूजा अर्चना भी करने जाना चाहिए। 

साध्वी के इस बयान के बाद पुलिस का कहना है कि अगर शिकायत की गई तो कार्रवाई होगी। 

कुछ दिन पहले भी साध्वी ने एक अच्छा बयान दिया था। साध्वी ने कहा था कि मैं हिंदू लड़कियों से आग्रह करती हूं कि वे मुस्लिम लड़कों से दूर रहें। यदि आपसे कोई मुस्लिम संपर्क साधने की कोशिश करता है तो उस पर पत्थर बरसाओ। 

हिन्दू लड़कियों को मुस्लिम लड़के जबरन इस्लाम कबूल करवाते हैं ताकि देश में मुस्लिमों की आबादी हिन्दुओं जितनी की जा सके। ये आबादी में बढ़ोतरी के लिए हिंदू महिलाओं को डिलिवरी मशीन में तब्दील कर देते हैं।    

आज से दो हजार वर्ष पहले तक दुनिया में हिंदू ही हिंदू थे - तोगड़िया

विश्व हिन्दू परिषद् के नेता प्रवीण भाई तोगड़िया ने यहां कहा कि हिन्दू तब उत्सव मनाएगा जब अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का कार्य पूरा हो जाएगा। वह सोमवार को विहिप के स्वर्ण जंयती वर्ष पर जिमखाना मैदान में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

तोगड़िया ने कहा कि हिन्दू अब घटेगा नहीं बढ़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अब हम और धर्मान्तरण नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया की राजनीतिक सत्ता का केन्द्र आज अमेरिका है लेकिन कभी राजसत्ता का केन्द्र हमारे मेरठ के नजदीक हस्तिनापुर था और पचास- सौ वर्षों के लिए नहीं वेद काल से लेकर आज से दो हजार वर्ष पहले तक दुनिया में हिंदू ही हिंदू थे। दुनिया की शिक्षा का केन्द्र भारत था। दुनिया की सत्ता का केन्द्र हस्तिनापुर, इन्द्रप्रस्थ, पाटलिपुत्र था।

उन्होंने कहा कि गत 10 वर्षों में 50 लाख हिन्दुओं को विहिप ने धर्मान्तरित होने से बचाया है। उन्होंने कहा कि अब हिन्दू घटेगा नहीं बल्कि बढ़ेगा।

घर वापसी कार्यक्रम रोका तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम-विहिप

अलीगढ़ में क्रिसमस पर प्रस्तावित 'घर वापसी' (धर्म परिवर्तन) के कार्यक्रम को संघ परिवार हर कीमत पर करने पर आमादा है। विश्व हिंदू परिषद ने को एलान कर दिया कि सरकार ने कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

विहिप के ब्रज प्रांत अध्यक्ष प्रमोद जाजू ने शुक्रवार को कासगंज में कहा कि इस कार्यक्रम को धर्मांतरण कहना गलत है, क्योंकि हम सिर्फ उन लोगों को वापस बुला रहे हैं, जो पूर्व में विभिन्न कारणों से हिंदू धर्म को छोड़ गए थे। लिहाजा, यह घर वापसी कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ का कार्यक्रम तय है, जिसमें कोई तब्दीली नहीं होगी।

संघ परिवार की गुरिल्ला नीति सबसे सफल रणनीति मानी जाती है। जब भी विवादित कार्यक्रम हुए, संघ परिवार ने इसी रणनीति का सहारा लिया। तैयारी यह है कि अगर सरकार कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाती है और हिंदू नेताओं की गिरफ्तारी होती है, तब भी कार्यक्रम में लोग पहुंचेंगे। इसके लिए दो-दो तीन-तीन टीमें तैयार की जा रही हैं। अगर प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी भी हो जाती है, तब भी कार्यक्रम में लोग पहुंचेंगे। चाहे भेष बदलकर जाना पड़े या अन्य किसी भी तरह, मगर कार्यक्रम जरूर होगा।

अलीगढ़ जैसा ही कार्यक्रम पिछले वर्ष क्रिसमस के दिन यहां कछला गंगा घाट पर हो चुका है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 11 जिलों से आए 5500 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया था।

जबसे धर्मांतरण का मुद्दा सुर्खियों में आया है, सरकारी मशीनरी हरकत में है। गृह सचिव ने पिछले वर्षों में एटा-कासगंज में हुए धर्मांतरण कार्यक्रमों की रिपोर्ट मांगी है। यह जानकारी भी भेजने को कहा गया है कि धर्म जागरण समिति का नेटवर्क कैसा है। कौन-कौन लोग इससे जुड़े हैं। इस पर खुफिया तंत्र सभी जानकारी जुटा रहा है।

हिमाचल को हिन्दू राज्य घोषित करेगा विहिप

विश्व हिन्दू परिषद मार्च व अप्रैल में होने वाले सम्मेलनों में हिमाचल को हिन्दू राज्य घोषित करेगा। इसकी तैयारी परिषद ने कर ली है। चार मई, 2015 को विश्व हिन्दू परिषद 40 हजार जनसंख्या एकत्र कर शिमला में इसकी संकल्पना दोहराएगी। 

विश्व हिन्दू परिषद के हिमाचल संगठन मंत्री मनोज कुमार ने धर्मशाला में एक कार्यक्रम के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के हिन्दू राज्य घोषित होने के बाद किसी भी मुस्लिम या इसाई को प्रदेश में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। देश भर में विश्व हिन्दू परिषद के 800 जिले हैं, इनमें से हिमाचल में 24 जिले शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना का 50वां स्वर्णिम वर्ष चल रहा है और ऐसे में हिन्दू शक्ति का विजय योद्धा तैयार करने का निर्णय लिया गया है। देश में एक लाख परिवार के पांच लाख लोगों को परिषद से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जल्द ही सोशल मीडिया पर साइट के माध्यम से भी विश्व हिन्दू परिषद कार्य करना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि 'लविंग जेहाद' के नाम पर मुस्लिम हिन्दू लड़कियों को भगाकर ले जा रहे हैं और हिन्दू लड़कियों को विदेशों में बेचा जा रहा है। अभी तक हिमाचल से ही 16 लड़कियों को भगाया जा चुका है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की 2015 तक भव्य राम मंदिर बनाने की भी योजना है।

विहिप ने सांता द्वारा स्‍कूल के बच्‍चों को चॉकलेट देने पर आपत्ति जताई

विश्‍व हिंदू परिषद् (विहिप) ने छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर जिले में धार्मिक उपयोग के लिए स्‍कूल बसों का प्रयोग करने पर और सांता द्वारा बच्‍चों को चॉकलेट देने पर आपत्ति जताई है। इस संबंध में विश्‍व हिंदू परिषद् के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे चाहते हैं कि देवी सरस्‍वती की पूजा की जाए और इसकी व्‍यवस्‍था कैथोलिक स्‍कूलों में भी की जाए। किस व्‍यक्ति को किस धर्म का पालन करना है इसकी आजादी हमें संविधान के द्वारा प्रदान की गई है और अगर कोई इसे प्रभावित करता है तो यह स्‍वतंत्रता का उल्‍लंघन होगा।

मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब बस्‍तर जिले में ईसाइयों ने जगदलपुर सूबा बिशप मार जोसेफ कोलामपरम्बिल स्‍कूल में वार्षिक कार्यक्रम के दौरान इस बात की चर्चा की कि किस प्रकार से पोप फ्रांसिस ने केरल से ताल्लुक रखने वाले फादर कुरूयाकोसे एलियास चवारा और सिस्टर यूफरासिया को वेटिकन में संत घोषित किया। उन्‍होंने किस प्रकार से 19वीं शताब्‍दी में शिक्षा का विस्‍तार किया। उन्‍होंने कहा कि ऐसा इसलिए हो सका क्‍योंकि हर स्‍कूल के साथ एक चर्च को जोड़ दिया गया और ऐसा ही कुछ करने की आवश्‍यकता बस्‍तर जिले में है।

इसके बाद विश्‍व हिंदू परिषद् ने इसे सांप्रदायिकता और संक्रीणता से जुड़ा हुआ बताया। उन्‍होंने इस बारे में मुख्‍यमंत्री रमन सिंह को पत्र भी लिखा और उनसे इसे मामले में दखल की मांग की। उन्‍होंने कहा इस प्रकार से गैर ईसाई लोगों पर धर्म के लिए दवाब बनाया जा रहा है। वहीं जगदलपुर जिले के प्रवक्ता और पादरी जनरल अब्राहम कनमपाला का कहना है कि इस बारे में हम विश्‍व हिंदू परिषद् से बात करना चाहते थे और उनके संशय को खत्‍म करना चाहते थे।

इसके बाद 21-22 नवंबर को इस संबंध में बैठक हुई जिसमें 12 बीएचपी कार्यकर्ताओं ने कनमपाला से मुलाकात की और अपनी मांगें रखीं। इनमें से कुछ को मान लिया गया है लेकिन कुछ को मानने से कनमपाला ने इंकार कर दिया।

उन्‍होंने कहा कि हमारी सोच सबको साथ लेकर चलने की है और अगर कोई छात्र फादर की जगह प्रिंसिपल, प्राचार्य, उपप्राचार्य या सर कहकर बुलाना चाहता है तो हमें कोई ऐतराज नहीं है। इसके साथ ही हम देवी सरस्‍वती और महान नेताओं की तस्‍वीर स्‍कूल में लगाने के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि फादर की पहल के बाद बीएचपी के सुरेश यादव और कनमपाला का संयुक्‍त रूप से कोई बयान आ सकता है।

प्रार्थना सभा की आड़ में चलता है धर्म परिवर्तन का खेल: विहिप

ईसाई मिशनरी लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाते हैं। उनका ज्यादा निशाना हिंदू परिवारों पर होता है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह बात मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष पंडित सुरेश शर्मा, प्रांत संपर्क प्रमुख कमलजीत सेतिया व धर्म जागरण समन्वय विभाग के विभाग प्रमुख संजीव तलवाड़ ने संयुक्त रूप से कही।

तीनों नेताओं ने दावा किया प्रार्थना सभा की आड़ में ईसाई मिशनरी धर्म परिवर्तन की चाल चलती हैं। इनके झांसे में आए 2306 परिवारों की कुछ समय पहले घर वापसी करवाई गई है। ये परिवार लालच और बहकावे में आकर धर्म परिवर्तन कर बैठे थे। ज्यादा निशाना गुरदासपुर के सीमा के साथ सटे गांवों को बनाया जा रहा है। इन नेताओं ने दावा किया कि विदेशी ताकतों के हाथों में खेलते हुए धर्म परिवर्तन का हथकंडा अपनाकर हिंदू समाज को बांटने की नापाक कोशिश की जाती है। साथ ही सवाल किया की कि जो लोग खुद को आज ईसाई कहते फिर रहे हैं, वह ही बताएं कि उनका पिछोकड़ क्या था? उन्होंने आह्वान किया कि हिंदू समाज इनकी चालों में न आए। क्योंकि यह सब्जबाग दिखाकर परिवारों को बांट कर उन्हें लड़ाने की साजिश रचते हैं।

29 अक्टूबर को रोशन ग्राउंड में आयोजित की गई मसीही सत्संग को विफल बनाने का उन्होंने तमाम हिंदू संगठनों का तहेदिल से धन्यवाद किया। ईसाई प्रतिनिधि दावा कर रहे थे कि मसीही सत्संग में 25 हजार संगत पहुंचेगी, लेकिन पंडाल में उपस्थिति 1500 से भी कम थी। इस मौके पर नगेंद्र गुप्ता, बलजीत राजा, सौरव इत्यादि मौजूद थे।

विहिप नेता कमलजीत सेतिया ने कहा कि ईसाई समागमों में योजनाबद्ध ढंग से लोगों को बहकाया जाता है। योजना के तहत समागम में इनके ही व्यक्ति उठते हैं और दावा करते हैं कि ईसाई बनने पर उन्हें सुख शांति मिली है। प्रार्थना से उनकी बीमारी ठीक हो गई। जबकि असलियत में यह सब धर्म परिवर्तन करवाने के लिए लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि रोशन ग्राउंड में आयोजित मसीही सत्संग की वीडियोग्राफी प्रशासन से हासिल करके देखी जाएगी, अगर कहीं पर कुछ गलत पाए जाने पर शिकायत भी होगी।

राम मंदिर हेतु यहाँ चार साल से लगातार हो रहा है हनुमान चालीसा का पाठ

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त करने के लिये वृंदावन के संत कोशिश में हैं। यहां एक कुटी में करीब चार साल से अनवरत सुबह-शाम हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है।

करीब चार साल पहले का वाकया है। अयोध्या में विवादित भूमि के मसले पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने वाला था। तब विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय नेतृत्व ने अपने संगठन और साधु-संतों से पूरे देश में हनुमान चालीसा का पाठ करने और कराने का फरमान जारी किया था। इसका पालन करते हुए विश्व हिंदू परिषद के स्थानीय कर्ता-धर्ताओं ने वृंदावन में भी श्री हनुमत शक्ति जागरण परिषद का गठन कर गांव-गांव और हरेक मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कराना शुरू किया। 

सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद धीरे-धीरे विश्व हिंदू परिषद की यह गतिविधि बंद हो गई लेकिन वृंदावन के बड़े संतों में से एक और विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्ग दर्शक मंडल के सदस्य महंत फूल डोल बिहारी दास महाराज के आश्रम चैतन्य कुटी पर सुबह-शाम हनुमान चालीसा का पाठ चार साल से अब भी लगातार हो रहा है। महंत फूल डोल बिहारी दास महाराज ने मंगलवार को बताया कि रोजाना सुबह-शाम साढ़े सात बजे से इसका पाठ शुरू होता है। इसमें अनेक साधु-संत और श्रद्धालु शामिल होते हैं। 

महंत फूल डोल बिहारी दास ने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर निर्माण होने तक लगातार चलता रहेगा। मोदी का प्रधान मंत्रित्व कार्यकाल समाप्त होने तक अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर भी बनेगा, जम्मू कश्मीर से धारा 370 भी हटेगी और समान नागरिक संहिता भी लागू होगी।

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए वीएचपी केंद्र पर दबाव बनाएगी

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा और संगठन इस काम को करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। तोगड़िया ने संवाददाताओं से कहा कि विवादित स्थल पर मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए वीएचपी केंद्र सरकार पर दबाव बनाएगी।

प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि संगठन की स्थापना के 50 साल पूरे होने के अवसर पर वीएचपी ने 21 से 23 नवंबर के बीच देश भर में पांच हजार स्थानों पर रैली आयोजित करने का निर्णय लिया है। वीएचपी नेता ने कहा कि इन सभी स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और इस दौरान अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के महत्व के बारे में लोगों को बताया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में लोगों को गौरक्षा, धर्मांतरण और हिंदू धर्म की रक्षा के बारे में भी बताया जाएगा। ‘लव जेहाद’ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं के खिलाफ इस तरह के किसी भी षड्यंत्र का जवाब हिंदू समुदाय स्वयं देगा।

इंडिया हेल्थ लाइन से जुड़कर स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करें - तोगड़िया

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं इडिया हेल्थ लाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने शहर के डाक्टरों से अपील की कि वे इंडिया हेल्थ लाइन मिशन से जुड़ कर स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करें। तोगड़िया शनिवार शाम सेक्टर-7, माहेश्वरी भवन में आयोजित सेमीनार को संबोधित कर रहे थे। 

कार्यक्रम का आयोजन इंडिया हेल्थ लाइन के हरियाणा प्रात के मेडिकल संयोजक डा. पंकज तुल्ली ने किया, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्वोदय अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डा.राकेश गुप्ता उपस्थित थे।

तोगडि़या ने कहा कि इडिया हेल्थ लाइन के माध्यम से हम देश में इतने डाक्टरों की टीम बना देंगे कि हर मरीज को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो जाएगी। खासकर गरीब लोग, जो कि आर्थिक तंगी के चलते अपना इलाज कराने में असमर्थ होते है, उन्हे इडिया हेल्थ लाइन केडाक्टर पूरा सहयोग करेगे। उन्होंने कहा कि डाक्टरों की एक मजबूत टीम पूरे देश में हेल्थ लाइन के माध्यम से गठित की जा रही है और यह टीम उन क्षेत्रों में भी जाकर सेवा देगी जहा पर लोगों को चिकित्सा व चिकित्सक मिलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिसमें जिला संघ चालक अजीत, विभाग संपर्क मुखिया दीपक अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री कैलाश सिंघल और जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।

इस मौके पर 70 डाक्टरों ने सहमति पत्र भरे और रोजाना एक निर्धन रोगी को निशुल्क परामर्श देने की सहमति दी। कार्यक्रम में हेल्प लाइन के कार्यकर्ता संदीप बंसल, अंकित बतरा, दिनेश बरेजा, चेतन जैन, तनुज भारद्वाज, दीपक मजूमदार, हेमंत वर्मा, डा. रवि भाटिया, डा. देवेंद्र बक्शी, अरूण सेंगर, सौरभ खंडूजा उपस्थित थे।

सलाह की सुविधा भी उपलब्ध:

इंडिया हेल्थ लाइन सुविधा को पाने के लिए कोई भी मरीज 18602333666 पर काल करके चिकित्सा विशेषज्ञों से सलाह ले सकता है।

गोडसे कभी आरएसएस का हिस्सा नहीं रहे, राहुल गांधी को ज्ञान नहीं

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल में शामिल आचार्य धर्मेंद्र ने राहुल गांधी के महात्मा गांधी की हत्या में आरएसएस का हाथ होने के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सहित देश के अन्य राजनेताओं को इतिहास का ज्ञान नहीं है। 

महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे कभी आरएसएस का हिस्सा नहीं रहे। वे हिंदू महासभा से जुड़े हुए थे और अंत तक हिंदू महासभा से ही जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के साथ जो हुआ वो उसके लिए वे ही जिम्मेदार थे।

गोडसे जैसे को कोई संघ जैसा संगठन पैदा नहीं करता है। गांधी जैसे व्यक्तित्व पर गोली चलाना मामूली बात नहीं थी। गोडसे ने इसके लिए कितना कुछ झेला होगा। आचार्य धर्मेंद्र शनिवार को भोपाल प्रवास के दौरान मीडिया से रूबरू हुए थे। वे मीडिया से चर्चा में राहुल गांधी के उस बयान पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या के लिए संघ को जिम्मेदार ठहराया था।

वहीं उनसे जब पूछा गया कि प्रधानमंत्री के लिए वे राहुल या मोदी में से किसे बेहतर मानते हैं तो वे इसका जवाब टाल गए। उन्होंने कहा कि देश को लाल बहादुर शास्त्री, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाषचंद्र बोस या राजेंद्र प्रसाद जैसा प्रधानमंत्री चाहिए।

चंडीगढ़ सेक्टर-17 में हिन्दुओं ने सांप्रदायिक हिंसा विधेयक की प्रतियां जलाई

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने बुधवार को सेक्टर-17 के प्लाजा में सांप्रदायिक एवं लक्षित हिंसा रोकथाम विधेयक के प्रति जलाकर विरोध जताया।

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष विजय सिंह भारद्वाज ने कहा कि यह बिल हिंदू विरोधी है। बजरंग दल के संयोजक द्विविजेंद्र डोगरा ने कहा कि यह बिल देश हित में नहीं है।

हिंदू नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस अवसर पर हिंदू संस्कृति रक्षा संगठन के प्रमुख राम बहादुर मिश्रा, शिव सेना नेता अजय चौहान के अलावा मुनीष बख्शी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

नगमा और जॉनी लिवर कर रहे ईसाइत का प्रचार विहिप छेड़ेगा आन्दोलन


विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा और जॉनी लिवर के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की धमकी दी है। दोनों दलों का आरोप है कि ये दोनों ईसाइत का प्रचार कर रहे हैं तथा हिंदुओं का धर्मातरण कर रहे हैं।

वीएचपी नेता उमेश राणे ने आरोप लगाया कि बेस्ट की बसों व मुंबई रेलवे स्टेशन पर बड़े-बड़े होर्डिग लगे हैं। इनमें जॉली लिवर व नगमा के फोटो लगे हैं जिनमें वे ईसाइत का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे जल्दी ही यह विज्ञापन नहीं रूकवाते हैं तो इन दोनों के घरों के बाहर हवन व आरती की जाएगी। एक न्यूज चैनल ने राणे के हवाले से कहा कि नगमा व जॉनी ख्रिश्चन मिशनरीज के साथ मिलकर काम कर रहे हैं तथा हिंदुओं का धर्मातरण करवा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि १८ कहानियों वाली एक किताब में दोनों एक्टर्स को यह कहते हुए दिखाया गया है कि ईसाई बनने के बाद से उनका जीवन ही बदल गया। अगर वे इसे नहीं रोकते हैं तो हम उन्हें पाठ पढ़ाएंगे।

150 वर्ष प्राचीन पीपल के पेड़ को काटने पर विहिप ने निकाली रोष रैली

चंबा के नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड नंबर एक में पीपल का हरा पेड़ काटने पर विश्व हिंदू परिषद के तेवर सरकार व जिला प्रशासन के प्रति कड़े हो गए हैं। पिछले सप्ताह वन विभाग की ओर से बौद्धिक मंदिर से सटे प्राचीन पीपल के पेड़ पर कुल्हाड़ी चलाई गई थी। उक्त कार्य को वन विभाग ने गुपचुप तरीके से अंजाम देकर हिंदुओं की भावना से खिलवाड़ किया है।

इस मामले की भनक लगते ही क्षेत्र के एक दर्जन लोगों ने इस बाबत शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी में दर्ज कराई है। इधर, इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सचिव श्याम लाल कश्यप की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों की एक आपात बैठक स्थानीय लोमश ऋषि मंदिर के प्रांगण में हुई और बुधवार को रोष रैली निकाली। यह रोष रैली लोमश ऋषि मंदिर परिसर से होकर नगर पंचायत कार्यलय व पुलिस चौकी रिवालसर तक निकाली गई। 

रैली में नगर पंचायत रिवालसर व वन विभाग सहित जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। विश्व हिंदू परिषद के वक्ताओं ने कहा कि काटे गए पीपल पेड़ के टयाले के नाम राजस्व विभाग के खसरा नंबर 1081 पर आधा बिस्वा जमीन दर्ज है तथा कम से कम 150 वर्ष पहले के पीपल के पेड़ की बलि देने की किसी को क्या जरूरत पड़ी थी। 

उन्होंने स्पष्ट किया है कि विहिप की किसी से कोई द्वेष नहीं है। उन्होंने मांग की है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उक्त मामले में व्यक्तिगत तौर पर हस्तक्षेप कर पीपल के टयाले पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाकर वहां पीपल का नया पौधा रोपित कराए तथा उपरोक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएं।

विहिप और संत समाज ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल के साथ बैठक कर संत समाज ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सिंहल ने कहा कि धार्मिक स्वाधीनता आंदोलन का समय आ गया है।

धर्मनगरी चित्रकूट में नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ शुभारंभ करने आए श्री सिंहल ने भाजपा के पीएम वेटिंग नरेंद्र मोदी को एक मात्र हिंदू क्षत्रप बताया। उन्होंने संत समाज से कहा कि वर्ष 2014 का लोक सभा चुनाव धार्मिक स्वाधीनता का आंदोलन है। रामजन्म मंदिर को कोर्ट नहीं संसद ही बना सकती है। कानून बनाने के लिए हिंदूवादी नेतृत्व की जरूरत है। इस समय देश में हिंदू विरोधी नेतृत्व है। सिंहल ने मंदिर न बनाने के लिए अटल बिहारी की सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उस समय भाजपा के सिर्फ 180 सांसद सदन में थे जो कानून नहीं बना सकते थे। अटल बिहारी ने खुद उनसे कहा था कि यदि वे कहें तो सरकार छोड़ने को तैयार हैं।

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर प्रहार करते हुए विहिप नेता ने कहा कि वे मुस्लिम नेता आजम खां के कहने पर चलते हैं। प्रदेश में हिंदू संगठनों की बैठक पर प्रतिबंध लगा रखा है। कामदगिरि प्रमुख पीठाधीश्वर स्वामी रामस्वरुपाचार्य ने धर्मनगरी के संत समाज की ओर से श्री सिंहल को आस्वस्त किया कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए संत समाज पूरी ताकत लगा देगा।

भाजपा सत्ता में हो या कोई और, राम मंदिर बनकर रहेगा - तोगड़िया

राम मंदिर का सत्ता से कोई लेना-देना नहीं है। राम मंदिर बनवाना विश्व हिंदू परिषद का संकल्प है। यह बनकर रहेगा। चाहे भाजपा सत्ता में हो या कोई और पार्टी। यह कहना है विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया का।

डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद सभी राजनैतिक दलों पर दबाव बनाकर हिंदुओं के कल्याण के लिए कार्य करेगी। 

यदि सरकार मुसलमानों के बच्चों को छात्रवृत्ति दे रही है तो हिंदुओं के बच्चों को छात्रवृत्ति दे। इसी प्रकार सरकार यदि रोजगार के लिए मुसलमान युवाओं को फंड मुहैया करवा रही है तो सरकार को हिंदुओें के बच्चों को फंड उपलब्ध करवाना होगा। 

वह मंगलवार को सनातन धर्म मंदिर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस मौके पर तोगड़िया ने कहा कि जो व्यक्ति हिंदुओं की चिंता नहीं करेगा, उसे भविष्य में भारत में राजनीति नहीं करने दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि हिंदू एक समाज का नाम है, एक संस्कृति, एक राष्ट्र, एक सभ्यता एवं एक धर्म का नाम है। आज से तीन हजार साल पहले धरती पर केवल हिंदू थे। अमेरिका, अफ्रीका और अरब देशों में भी हिंदू संस्कृति ही थी। महाभारत काल से पहले तक तो हिंदुओं में जातियां भी नहीं थीं। 

बाद में जगह एवं व्यवसाय के नाम पर जातियां बनीं। जिन्होंने हिंदू समाज को मजबूत बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि इस देश पर धर्म शत्रुओं के पांव रखने के बाद बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जाने लगी। कुछेक पाखंडी देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

लेकिन भारत अखिल भारतीय हिंदू राष्ट्र है। एक दिन अखिल भारतीय हिंदू राष्ट्र का सपना अवश्य साकार होगा। हिंदूओं ने प्राणों से भी बढ़कर धर्म की रक्षा की है। 

गुरु गोबिंद सिंह के शहजादों ने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर मिसाल कायम की। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे गोहत्या, हिंदुओं के धर्मांतरण का विरोध, राममंदिर निर्माण में सहयोग देकर धर्म की रक्षा में सहयोग करें। 

उन्होंने बताया कि परिषद द्वारा देश भर में 48 हजार गांवों में प्राथमिक स्कूल चलाए जा रहे हैं। जिसमें करीब 45 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। 148 छात्रावासों सहित अस्पताल एवं डिस्पेंसरी चलाई जा रही हैं। इसके अलावा देश भर में हिंदू हेल्पलाइन सेवा चलाई जा रही है। 

जिसके तहत कोई भी हिंदू जरूरत के समय 02066803300 पर फोन करके सहायता मांग सकता है। 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आरकेएसडी शिक्षण संस्थाओं के महासचिव साकेत मंगल, अध्यक्षता मोहनलाल गुप्ता सहित विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कांती लाल सैनी, जिला अध्यक्ष प्रो. प्रेम चंद, रविभूषण गर्ग, अशोक गोयल, नरेंद्र गुप्ता, श्याम बंसल, राजपाल तंवर, संजय भारद्वाज, चंद्रभान मित्तल, राजेश सर्राफ, नरेंद्र जिंदल, वीरेंद्र छौत, सतपाल गुप्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।

भारत भी हिंदू राष्ट्र बन सकता है - अशोक सिंघल

सनातन संस्कृति और भौतिक संस्कृति के बीच चल रहे संघर्ष का समाधान हिंदू संस्कृति से ही संभव है। इसमें अधिवक्ता परिषद संवाहक की भूमिका निभा रहा है। उक्त बातें विहिप के संरक्षक अशोक सिंघल ने कहीं।

शनिवार को क्रिया योग संस्थान में अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे विहिप संरक्षक ने कहा कि 21 वींसदी में रूस से शुरू हुई विचारधारा का कुप्रभाव हिंदुस्तान में भी देखा जा रहा है। भारत के हिंदू राष्ट्र बनने की परिकल्पना को राष्ट्रवादी संगठन और विरोधी विचारधारा के लोग कोरी कल्पना मानते है। उन्होंने कहा कि जब बर्लिन की दीवार ढहने से दोनों जर्मनी एक हो सकते है तो आने वाले समय में भारत भी हिंदू राष्ट्र बन सकता है। 

भारत को धर्मनिरपेक्ष नहीं, बल्कि आध्यात्मिक देश बताते हुए कहा कि सांप्रदायिक हिंसा निवारण अधिनियम की मंजूरी के बाद हिंदुओं को मजबूर होकर अपना धर्म परिवर्तन करना पड़ेगा। राजस्थान के पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जगदीप धनकड़ ने कहा कि चीन, पाकिस्तान व बंगलादेश द्वारा निरंतर भारतीय सीमा में अतिक्रमण किया जा रहा है। असम में कश्मीर जैसे हालात बन गए है। इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कोई भी निर्णय स्वयं लेने में सक्षम नहीं है। अधिवेशन को वरिष्ठ भाजपा नेता केसरीनाथ त्रिपाठी, शशि प्रकाश सिंह, कमलेश सिंह, अरुण भारद्वाज व सत्य प्रकाश राय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नीरज द्विवेदी, राकेश पाण्डेय, अजय सिंह, एनसी त्रिपाठी सहित कई जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक