बंगाली बाबाओं व ईसाई धर्मप्रसारकों के विरुद्ध एफआईआर पर कोई कार्यवाही नहीं

जादूटोना अधिनियम हिंदू विरोधी होने का डर सनातन संस्था ने पूर्व से ही स्पष्ट किया था । डा. दाभोलकर की मृत्युके पश्चात शीघ्रता से पारित किए अध्यादेश को १०६ दिन हो गए, प्रशासन ने अध्यादेश कठोर बनाने के नाम पर सारे अपराध ‘हस्तक्षेपवाले’ घोषित किए; किंतु इस कालावधि में जादूटोना तथा चमत्कारों का दावा करने वाले बंगाली बाबा तथा ईसाई धर्मप्रसारकों के विरुद्ध आई लिखित ७ परिवादों में कार्यवाही करना तो दूर; अभी तक पुलिस ने अपराध भी प्रविष्ट नहीं किए । 

अत: इस संदर्भ में प्रशासन स्पष्टीकरण दे तथा यदि यह अधिनियम सर्वधर्मियों हेतु समान हो, तो संबंधित व्यक्तियों पर अपराध प्रविष्ट कर उन पर तुरंत कार्यवाही करने की बात घोषित करे, हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे ने वार्ताकार परिषद में ऐसी मांग की । इस समय हिंदू विधिज्ञ परिषद के अधिवक्ता वीरेंद्र इचलकरंजीकर उपस्थित थे ।

अधिवक्ता इचलकरंजीकर ने कहा, २६ अगस्त २०१३ को प्रशासन ने आपातकाल उत्पन्न होने जैसा संभ्रम उत्पन्न कर अध्यादेश कार्यान्वित कर यह अधिनियम महाराष्ट्र  के माथे पर थोप दिया । अध्यादेश की प्रस्तावना में भोंदू लोगों द्वारा होने वाले शोषण का प्रमाण भयानक होने की बात बताई गई है । वास्तव में अध्यादेश पारित होने से आज तक केवल १६ परिवाद प्रविष्ट हुए  हैं । इस अधिनियमानुसार प्रविष्ट अपराध अप्रतिभू सम्मत होने वाले तथा अदखलपात्र हैं । ऐसी स्थिति में ७ परिवादों पर अपराध भी प्रविष्ट न होना, इस अध्यादेश की असफलता है । 

Hinduism not a Religion; Don't ask for benefits - IT Dept


Following is the excuse by  INCOME TAX APPELLATE TRIBUNAL, NAGPUR to not include Hindu Religious institutions from exempting from seeking the benefit of Charity Institutions under SECTION 80(G).According to this order Hinduism is only a ‘Technical term ‘ and because of that Government cannot extend the benefits which they accord to Christianity and Islam as a Religion! This Anti Hindu order has been issued on 11.10.2012 by Income Tax appellate Tribunal in Nagpur while considering the application of Shiv Mandir Devsttan Panch Committee Sanstan, Nagpur

The word “Hindu” has not been defined in any of the texts nor in judgment made law. The word was given by British administrators to inhabitants of India, who were not Christians, Muslims, Parsis or Jews. The alleged Hindu religion consists of four castes Brahmins, kshatriyas, vaishyas and sudras belonging ultimately to two schools of law, mitaksharas and dayabhaga. There is, however, no religion by the name ~Hindu’. It only shows that so calledHindu religion has been called for convenience.” CIT must be aware of that the Hindu consists of a number of communities having the different gods who are being worshipped in a different manner, different rituals, different ethical codes. Even the worship of god is not essential for a person who has adopted Hinduism way of life. Thus, Hinduism holds within its fold men of divergent views and traditions who have very little in common except a vague faith in what may be called the fundamentals of the Hinduism. The word ‘community’ means a society of people living in the same place, under the same laws and regulations and who have common rights and privileges. This may apply to Christianity or moslem but not to Hinduism. Therefore, it cannot be said that Hindu is a separate community or a separate religion. Technically Hindu is neither a religion nor a community. Therefore, expenses incurred for worshipping of Lord Shiva, , Hanuman, Goddess Durga and for maintenance of temple cannot be regarded to be for religious purpose. 

मीडिया समूह कांग्रेस पार्टी के दलाल, करायेंगे मुकदमा - गडकरी


दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं का समर्थन हासिल करने के बाद घर लौटे भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज चेतावनी दी कि कांग्रेस द्वारा रची गयी साजिश के तहत उन्हें बदनाम कर रहे मीडिया घरानों के खिलाफ वह दीवानी और फौजदारी मामले दर्ज कराएंगे।

गडकरी ने दिल्ली से वापसी के बाद अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कुछ मीडिया समूह कांग्रेस पार्टी के दलाल के तौर पर काम कर रहे हैं। अंग्रेजी के दो टीवी चैनल और अंग्रेजी का एक राष्ट्रीय अखबार मेरे खिलाफ अभियान चला रहे हैं और कांग्रेस के हाथों में खेल रहे हैं।’’

नागपुर लौटने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गडकरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। गडकरी ने कहा कि उन्हें बदनाम करने के अभियान में शामिल लोगों को वह सबक सिखाएंगे।

उन्होंने मीडिया संस्थान का नाम लिये बिना कहा, ‘‘एक बड़े मीडिया समूह ने मॉरीशस के रास्ते लंदन में काला धन जमा कर रखा है और 10..10 रुपये के शेयरों को 38..38 हजार रुपये में बेचकर हेरफेर की।’’
उन्होंने इस बाबत दस्तावेज अपने पास होने का दावा भी किया।

गडकरी ने कहा, ‘‘न तो मैंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद मांगा था और ना ही मैं इस पर रहने की मांग करुंगा।’’ उनके इस बयान के कई मतलब निकाले जा सकते हैं।

गौरतलब है कि भाजपा ने संघ की इच्छा के अनुरूप हाल ही में सूरजकुंड में संपन्न अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के विधान में संशोधन किया था जिसके अनुसार पार्टी अध्यक्ष , जिला और राज्य इकाई प्रमुख दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जा सकते हैं। 

पार्टी विधान में उक्त संशोधन को मंजूरी मिलने से गडकरी को एक और कार्यकाल के लिए पार्टी अध्यक्ष बनाये जाने का रास्ता साफ हो गया था। उनका मौजूदा कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है।    
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए गडकरी ने कहा,

‘‘सत्तारूढ़ पार्टी कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल घोटाला और 2जी मामले समेत 4.38 लाख करोड़ रुपये के बड़े भ्रष्टाचार में शामिल है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वड्रा भी हरियाणा में जमीन सौदों के मामले में 400 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार से घिरे हैं।

गडकरी को हवाईअड्डे से यहां उनके घर तक करीब 15 कारों और अनेक दुपहिया वाहनों के काफिले के साथ लाया गया। 
उन्होंने कहा कि वह बिना किसी डर के आखिर तक संघर्ष करेंगे।

उन्होंने आरोपों से घिरी कंपनी पूर्ति पावर एंड शुगर लिमिटेड में किसी उच्च पद पर होने की बात से इनकार करते हुए कहा कि उनके पास केवल एक लाख रुपये के शेयर हैं।

गडकरी ने कहा कि वह सामाजिक सेवा कर रहे हैं और 64 करोड़ रुपये के घाटे में चल रही इस कंपनी में क्षेत्र के 12 हजार किसान शेयरधारक हैं।

कांग्रेस पर अपनी कंपनियों में आयकर छापे मारने का आदेश देने का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने हल्के..फुल्के अंदाज में कहा, ‘‘मैंने आयकर अधिकारियों से कहा कि जब मेरी कोई आय नहीं है तो ये छापे क्यों?’’

उन्होंने कहा कि वह जनता की अदालत में मुकदमे का सामना करने सरकार द्वारा किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।
गडकरी ने कहा, ‘‘मुझ पर महाराष्ट्र में लोक निर्माण विभाग मंत्री रहते मेरे कार्यकाल के दौरान ठेकेदारों और निर्माण कंपनियों का पक्ष लेने का आरोप है लेकिन मैंने किसी पद का दुरुपयोग नहीं किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्री बतौर मेरे कार्यकाल में मैंने 3600 करोड़ रुपये के ठेके :मुंबई..पुणे एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए: निरस्त कर दिये थे जहां पीडब्ल्यूडी ने 1800 करोड़ रुपये में काम किया और इस तरह राजकोष के 2000 करोड़ रुपये बचा लिये गये।’’

गडकरी ने कहा कि दूसरी तरफ हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी को दी गयी बांद्रा..वरली सी लिंक परियोजना की लागत 420 करोड़ रुपये थी जो बढ़ते बढ़ते 1800 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी।

राहुल गांधी कांग्रेस के लिए चुम्बक - वीरप्पा मोइली

कांग्रेस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी को चुंबक कहा है कंपनी मामलों के मंत्री और कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने.

मोइली ने नागपुर में चमचागिरी करते हुए कहा कि राहुल गांधी सिर्फ कांग्रेस के ही नहीं, बल्कि देश के भी भविष्य हैं.

कांग्रेस के युवराज कह जाने वाले राहुल गांधी की तुलना चुंबक से करते हुए मोइली ने कहा, "राहुल गांधी एक चुम्बक हैं और एक चुम्बक की तरह काम करते हुए युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का काम कर रहे हैं."

ग़ौरतलब है कि इस हफ्ते की शुरुआत में कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने राहुल के बारे में एक सच्चा बयान दे दिया था जिसके बाद पार्टी में खलबली मच गई थी और फिर उनसे सफाई मांगे जाने के बाद आज उनके एक चमचे ने उन्हें देश और अपना नेता करार दिया है.

नीतीश कुमार खुद को हिंदू कहते हुए डरतें हैं - मोहन भागवत

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की पीएम पद की संभावित दावेदारी को लेकर बिहार के सीएम नीतीश की टिप्पणी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को नागवार गुजरी है। अब संघ सीधे मोदी के बचाव में उतर आया है। 

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नीतीश को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि देश का प्रधानमंत्री हिन्दुत्ववादी ही होना चाहिए। उन्होंने नीतीश के पीएम पद के लिए दिए गए सुझावों के बारे में उल्टे सवाल दागा कि क्या अब नीतीश बताएंगे कि पीएम कौन हो?, क्या अब तक के पीएम सेक्यूलर नहीं थे?। 

उन्होंने नीतीश को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें खुद को हिंदू कहते हुए डर लगता है। संघ प्रमुख के इस बयान के बाद एक बार फिर साफ हो गया है कि भाजपा में मोदी पावरफुल नेता के तौर पर कायम है, संघ की नजर में वे पीएम पद के लिए पहली पसंद हो सकते हैं। 

संघ के बयान के बाद जेडीयू की तरफ से भी कड़ी प्रतिक्रिया आई है। जेडीयू नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि गुजरात में गोधरा की हिंसा हम भूले नहीं है। गठबंधन रहे या न रहे, सरकार भले चली जाए कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन धर्मनिरपेक्षता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 2009 का चुनाव हम गुजरात हिंसा के कारण ही हारे। धर्मनिरपेक्षता नीतीश का नहीं बल्कि देश का सवाल है। मोदी की सरकार हट गई होती तो एनडीए जीत जाता।

संघ प्रवक्ता राम माधव ने कहा कि सेक्यूलर और गैर सेक्यूलर को लेकर देश में लगातार भ्रांतिया फैलाई जाती रही है। नीतीश ने इसी को लेकर फिर बहस छेड दी है। क्या संघ नरेन्द्र मोदी साथ है सवाल के जवाब में राम माधव ने कहा कि संघ संचालक का बयान सभी स्वयंसेवकों के लिए है। इसका कोई भी अपने-अपने हिसाब से मतलब निकाल सकता है। उधर, जेडीयू के बयान के बाद भाजपा नेता बलबीर पुंज ने कहा कि नीतीश को यह नहीं भूलना चाहिए कि गुजरात हिंसा के बाद वे केन्द्र में गठबंधन सरकार में मंत्री थे। तब उन्होंने यह सब क्यों नहीं कहा, मंत्री क्यों बन गए।

मालूम हो कि नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी राजनीति और तल्ख बयानों ने मंगलवार को भाजपा गठबंधन के भीतर भूचाल ला दिया। जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद अब अंग्रेजी दैनिक को दिए साक्षात्कार में यह कहकर नीतीश ने भाजपा के अंदरूनी कश्मकश को गर्मी दे दी कि आगामी आम चुनाव में भाजपा को धर्मनिरपेक्ष छवि वाले नेता को प्रधानमंत्री पद का उमीदवार घोषित करना चाहिए। 

नीतीश ने यह भी कहा कि वे प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री बनने के बारे में सपने में भी नहीं सोचते। नीतीश कुमार के इस बयान के साथ आम चुनाव से बहुत पहले ही भाजपा गठबंधन में नेतृत्व को लेकर घमासान तेज हो गया है। संकेत इस बात के हैं कि प्रधानमंत्री पद के उमीदवार के लिए चर्चित नरेन्द्र मोदी की बढ़त कम करने वाले भाजपाइयों और दूसरे नेताओं के समर्थन पाकर ही नीतीश कुमार इस कदर कड़े तेवर दिखा रहे हैं।

महाराष्ट्र के चार कपास किसानों ने आत्महत्या की

विदर्भ क्षेत्र में पिछले 48 घंटों में चार किसानों ने कपास की फसल की कम पैदावार होने के कारण आत्महत्या कर ली। मरने वाले किसानों की पहचान यवतमाल जिले के करांजखेड गांव के कैलाश सोलंकी तथा इसी जिले के गांव सोनवर्दी के किसान मोहुरले वर्धा जिले के रेहाकी गांव के जीवन रघाटाटे तथा चद्रपुर के उदापुर गांव के रतन नगतोडे के रूप में हुई है।

समिति के सदस्य किशोर तिवारी ने बताया कि मोहुरले बेहद गरीब परिवार से संबंध रखता था और उनके माता और पिता दोनों ही विकलांग हैं। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि कपास के बेहद कम उत्पादन के कारण इन किसानों ने आत्महत्या की है।

गत सप्ताह विदर्भ में कुल 14 किसानों ने आत्महत्या की है जिनमें अकेले यवतमाल जिले से ही दस किसान थे। विदर्भ के ये इलाके कपास पट्टी के नाम से मशहूर हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी पर जानलेवा हमला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर इकाई के एक पदाधिकारी पर कल रात नंदनवन इलाके में में दो अज्ञात लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया।

पुलिस ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मोहन अग्निहोत्री नामक संघ कार्यकर्ता पर हमला हुआ जिन्हें एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया और अब वह खतरे से बाहर हैं।

अग्निहोत्री (४०) अपने घर जा रहे थे तभी दो अज्ञात लोगों ने उनके दोपहिया वाहन को रोका और चाकुओं से उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके गर्दन और पेट में जख्म आये। आसपास के इलाके के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हमले की वजह पता नहीं चल सकी है लेकिन पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।

भगवा और आतंकवाद शब्द का एकसाथ इस्तेमाल नहीं किया जा सकता : गोविंदाचार्य

भाजपा के पूर्व विचारक के एन गोविंदाचार्य ने कहा कि भगवा और आतंकवाद दोनों अलग-अलग शब्द हैं और उनका एकसाथ इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि बम विस्फोटों में संघ परिवार के सदस्यों की संलिप्तता के बारे में फैसला देना जल्दबाजी होगी.भगवा आतंकवाद शब्द पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने यहां कहा, ‘दोनों परस्पर विपरीत शब्द हैं और उनका एकसाथ इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

यह दूध को काले रंग का बताने के समान है. यह उन लोगों द्वारा गढ़ा गया शब्द है जो भारत को यूरोप के नजरिए से देखते हैं.

कांग्रेसियो ने संघ कार्यालय पर हमला किया, तीन घायल

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गाँधी के खिलाफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक के. सुदर्शन के कथित आपत्तिजनक बयान से उत्तेजित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने संघ के अकोला स्थित कार्यालय पर हमला कर दिया, जिसमे तीन लोग घायल हो गए.

पुलिस सूत्रों के अनुसार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पथराव करके कार्यालय के एक भाग को नुकसान पहुंचा दिया.

अशोक चव्हाण का नाम भूमि घोटाले में भी

आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले को लेकर पहले से ही विवादों में घिरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को नए आरोप का सामना करना पड़ रहा है कि उन्होंने उद्योग मंत्री रहते हुए महत्वपूर्ण भूमि पार्टी के पदाधिकारियों के रिश्तेदारों को आवंटित की थी।

सूचना का अधिकार :आरटीआई: कार्यकर्ता विलास वानखेड़े द्वारा जिला खनन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख माणिकराव ठाकरे के पुत्र अमोल ठाकरे और यवतमाल के कांग्रेस विधायक वामनराव कसावर के पुत्र प्रवीण कसावर उन लाभान्वितों में शामिल हैं जिन्हें 425 एकड़ भूमि आवंटित की गयी थी। यह आवंटन 2008 में विदर्भ क्षेत्र में चूना पत्थर खनन के लिए किया गया था। उस समय चव्हाण उद्योग मंत्री थे।

वानखेडे ने आज कहा कि यवतमाल जिले के जरी तालुका में भूमि का आवंटन किया गया था। उसी के पास अनिल अंबानी का रिलायंस सीमेंटेशन संयंत्र है। यह क्षेत्र चूना पत्थर और डोलोमाइट के मामले में धनी है।

माणिकराव ठाकरे ने कहा कि उनके पुत्र ने भूमि के लिए आवेदन करने के पहले पूरी प्रक्रिया का पालन किया था।

इस बीच विदर्भ जनांदोलन समिति के अध्यक्ष किशोर तिवारी ने आज आरोप लगाया कि यवतमाल के आरक्षित जंगलों में एक हजार हेक्टेयर भूमि का अवैध आवंटन किया गया है।

आरएसएस को बदनाम करना कांग्रेस की नीतियों का हिस्सा - गडकरी

भाजपा के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ नेता इंद्रेश कुमार का नाम अजमेर विस्फोट मामलों में आरएसएस को बदनाम करने कीराजनीतिक साजिशके तहत आया है।

गडकरी ने यहां अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह कांग्रेस द्वारा रची गयी राजनीतिक साजिश है। पार्टी पिछले कुछ दिन से इस पर काम कर रही है और इस तरह उन्होंने आरएसएस का नाम घसीटा है।’’ जब भाजपा अध्यक्ष से पूछा गया कि क्या राहुल गांधी के सिमी और आरएसएस की तुलना करने संबंधी बयान का इस साजिश से कोई नाता है तो उन्होंने कहा राहुल ने जो कहा कि वह कांग्रेस की नीतियों का हिस्सा है।

बिहार में जारी विधानसभा चुनाव के संबंध में गडकरी ने कहा कि भाजपा.जदयू गठजोड़ सत्ता में लौटेगा और अजमेर विस्फोट मामले में संघ नेता का नाम आने से प्रदेश में सत्तारूढ़ गठबंधन पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा।

गडकरी ने आरोप लगाया कि एक तरफ तो केंद्र सरकार संसद पर आतंकी हमले के दोषी अफजल गुरू को मौत की सजा नहीं दे रही वहीं दूसरी तरफ वह देशभक्त लोगों को बदनाम कर रही है।

बिहार भाजपा अध्यक्ष सी पी ठाकुर ने अपना इस्तीफा वापस लिया

बिहार भाजपा अध्यक्ष सी पी ठाकुर ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

ठाकुर एक दिन पहले ही नागपुर पहुंचे थे। बीती रात उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

ठाकुर ने कहा, ‘‘मैं अपना इस्तीफा वापस ले रहा हूं। गडकरी के साथ हुए विचार विमर्श से मैं संतुष्ट हूं।’’ बाद में गडकरी ने संवाददाताओं से कहा कि मामले को निपटा लिया गया है।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक