आर्थिक रूप से कमजाेर अगड़ी जाति के लोगों भी मिले आरक्षण: मद्रास हाईकोर्ट


मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को यह सुझाव दिया कि आर्थिक रूप से कमजाेर अगड़ी जाति के लोगों को भी शिक्षा और रोजगार में आरक्षण दिए जाने की जरूरत है। हाई कोर्ट ने सरकार को इस संभावना को तलाशने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने 14 छात्रों की एक याचिका पर यह निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि गरीब, गरीब होता है। फिर चाहे वह अगड़ी जाति से हो या पिछड़ी जाति से। 

कोर्ट ने कहा कि फॉरवर्ड कम्यूनिटीज के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए आरक्षण की बात करने को इस नजर से नहीं देखा जाना चाहिए कि यह आरक्षण का लाभ उठा रहे समुदायों की खिलाफत है। जज ने कहा,'कोर्ट इस बात से अवेयर है कि सभी समुदायों में गरीब लोग हैं और शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक नजरिए से उन्हें विकसित करने के लिए उनका प्रोत्साहन जरूरी है।' 

जस्टिस किरुबाकरन ने आगे कहा कि,'गरीब, गरीब होता है। फिर चाहे वह अगड़ी जाति से हो या फिर पिछड़ी जाति से। ऐसे गरीबों की मदद की सिर्फ आर्थिक रूप से ही मदद नहीं करनी चाहिए। इनको शिक्षा और रोजगार में आरक्षण दिया जाना चाहिए।' 

छात्रों ने याचिका में यह निर्देश देने की मांग की थी कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ओसी यानी ओपन कैटेगरी के लिए रखी गईं एमबीबीएस सीटें बीसी और एमबीसी कैटेगरी को ट्रांसफर करना अवैध, मनमानी और संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करना है। छात्रों ने इन सीटों पर कोर्ट से डायरेक्ट्रेट आॅफ मेडिकल एजुकेशन को रिजर्वेशन पॉलिसी के हिसाब से ओपन कैटेगरी के लिए अलॉट सीटों पर दोबारा काउंसलिंग कराने का निर्देश देने की मांग भी की थी। 

जज ने सरकार के जवाबी शपथपत्र पर कहा कि,'22 सरकारी कॉलेजेज में 2,651 एमबीबीएस सीटें थीं। इनमें 31 पर्सेंट ओपन कैटेगरी, 26 पर्सेंट बीसी, 4 पर्सेंट बीसी(मुस्लिम), 20 पर्सेंट एमबीसी, 18 पर्सेंट एससी और 1 पर्सेंट सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। ओपन कैटेगरी की कुल 822 सीटों में सामान्य वर्ग के अतिरिक्त आरक्षित वर्ग के विद्यार्थी भी मेरिट लिस्ट के हिसाब से दावेदार होते हैं। ऐसे में सामान्य वर्ग के छात्रों को मिलने वाली संख्या 7.31 पर्सेंट घटकर 194 सीटों तक ही रह जाती है।' 

इन डीटेल्स से यह स्पष्ट हो जाता है कि जातियों का वर्गीकरण बीसी, एमबीसी, एससी और एसटी के तौर पर हुआ है। केवल कुछ वर्ग ही एफसी यानी फॉरवर्ड कास्ट के तौर पर दर्शाए गए हैं। अब जबकि अधिकांश जातियों को बीसी या एमबीसी में वर्गीकृत कर दिया जाएगा तो सामाजिक और आर्थिक स्तर के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए दिए जाने वाले आरक्षण का कोई मकसद नहीं रह जाता।

अब्‍दुल कलाम राष्‍ट्रीय स्‍मारक की आधारशिला रखी गई


तमिलनाडु के रामेश्‍वरम में स्थित पीकारम्‍भु में पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्‍दुल कलाम राष्‍ट्रीय स्‍मारक की आधारशिला रखी गई। केन्‍द्रीय रक्षा मंत्री श्री मनोहर पर्रिकर और केन्‍द्रीय शहरी विकास और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री एम वेंकैया नायडू ने संयुक्‍त रूप से इस राष्‍ट्रीय स्‍मारक की आधारशीला रखी। दोनों केन्‍द्रीय मंत्रियों ने पूर्व राष्‍ट्रपति की पहली पुण्‍य तिथि के अवसर पर उन्‍हें श्रद्ध सुमन अर्पित किए। साथ ही मंत्रियों ने डॉ. कलाम की प्रतिमा का अनावरण भी किया। 

इस आधारशिला समारोह में सड़क परिवहन, राजमार्ग और शिपिंग राज्‍य मंत्री श्री पी. राधाकृष्‍णन, रक्षा राज्‍य मंत्री डॉ. सुभाष रामाराव भामरे, तमिलनाडु सरकार में श्रम मंत्री डॉ. नीलोफर कफील, तमिलनाडु के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. एम मनिकंदन तथा रामनाथपुरम के सांसद श्री अनवहार राजहा भी उपस्थित थे। इस समारोह के दौरान डॉ. कलाम के जीवन पर एक विशेष प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। 

भारतीय रेलवे ने तमिलनाडु में बाढ़ के मद्देनजर किये अभूतपूर्व प्रबंध


रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु ने फंसे हुए यात्रियों के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन को निर्देश दिया है। दक्षिण रेलवे ने यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन, पानी एवं मेडिकल सुविधा मुहैया कराने का बंदोबस्त किया है।

हेल्प लाइन, एसएमएस, ट्विटर, फेसबुक, वेबसाइट, घोषणा, प्रेस नोट, सूचना पट्ट, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्लेबोर्ड, पूछताछ काउंटर, एनटीईएस इत्यादि के माध्यम से प्रभावी उपायों की सूचना को जनता के लिए प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है।

तमिलनाडु में बारिश के कारण कुछ स्टेशन और पटरियां जलमग्न हो गई हैं। इस अभूतपूर्व स्थिति से निपटने के लिए भारतीय रेलवे का दक्षिणी जोन (मुख्यालय-चेन्नई) में जुटा हुआ है। चेन्नई डिवीजन के तहत आने वाले कई स्टेशनों की हालत जलमग्न होने की वजह से खराब है। रेल पटरियों पर पानी के भारी बहाव के कारण चेन्नई-विल्लूपुरम और चेन्नई-गुडुर सेक्शन सबसे ज्यादा प्रभावित है। भारी के चलते इस इलाके में ट्रेनों का अवागमन प्रभावित हुआ है। इसकी वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि कई के मार्गों में बदलाव किए गए हैं। इनके विवरण निम्नलिखित हैं।

ट्रेन रद्द - 218 मेल/एक्सप्रेस (07पैसेंजर ट्रेन)
मार्गों में बदलवा - 33 मेल /एक्सप्रेस
आंशिक रूप से रद्द - 34मेल/एक्प्रेस
समय में बदलाव - 6 मेल/एक्सप्रेस

रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु स्वयं स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने रेलवे प्रशासन को यात्रियों की सहूलियत के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दक्षिण रेलवे को फंसे हुए यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन, पानी, सुरक्षा और उनके पुर्नभुगतान के लिए निर्देश भी दिए हैं। साथ ही उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा है कि वे स्वयं स्टेशनों पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करें।
 
रेलवे बोर्ड एवं दक्षिण रेलवे हालात पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं जबकि महाप्रबंधक समेत अन्य अधिकारी भी स्वयं चेन्नई संभाग की ट्रेनों के संचालन पर निगरानी रख रहे हैं। 

दक्षिण रेलवे कुछ निम्न अहम कदम उठाए हैः

  • उपनगरीय यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेने चलाई जा रही हैं
  1. चेन्नई बीच-त्रिरुवल्लूर-अराक्कोनम-तिरुत्तानी
  2. एन्नोर-गुम्मीदीपून्डी
  3. चेन्नई बीच-वेलातेर्री एमआरटीएस सेवा
  • फंसे यात्रियों के लिए की गई व्यवस्था की देखरेख के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।
  • प्रमुख स्टेशनों पर फंसे हुए यात्रियों को 20000 भोजन के पैकेट और पानी के पैकेट जैन एसोसिएशन और अन्य गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से मुफ्त में वितरित किया गया है। एक और 10000 खाने के पैकेट आज वितरित किए जा रहे हैं। इसके अलावा, फूड आउटलेट भी यात्रियों को भोजन बेच रहे हैं।
  • पर्याप्त पीने के पानी और खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति स्टेशनों पर यह सुनिश्चित किया गया है। पानी की नियमित कोलोरिनेशन किया जा रहा है।
  • चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एग्मोर, मदुरै और तिरुच्चिरापल्ली जैसे स्टेशनों, जिन स्टेशनों को बंद किया गया है वहां भी चौबीसों घंटे चिकित्सा सुविधाओं को विस्तारित किया गया है। जो ट्रेने ठप हैं वहां भी चिकित्सा सुविधा पहुंचाई जा रही है। 
  • चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एग्मोर, चेन्नई तांबरम और चेंगलपट्टू जैसे प्रमुख स्टेशनों पर पर्याप्त दवाओं के साथ मेडिकल बूथ उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • रेल यात्रियों और उनके सामानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ कर्मियों को चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एग्मोर, पल्लावरम, गुडुवैचेरी, चेंगलपट्टू, अराकोणम, तिरुवल्लुर, कट्पडी और जोलार्पेट्टई में तैनात कर दिया गया है।
  • हेल्प लाइन, एसएमएस, ट्विटर, फेसबुक, वेबसाइट, घोषणा, प्रेस नोट, सूचना पट्ट, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्लेबोर्ड, पूछताछ काउंटर, एनटीईएस इत्यादि के माध्यम से प्रभावी उपायों की सूचना को जनता के लिएप्रचारित प्रसारित किया जा रहा है।
  • फंसे यात्रियों के लिए चेन्नई बीच-मंगलौर और चेन्नई बीच- बेंगुलरु के लिए (2015/12/03) से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए एमटीसी बसों का संचालन भी किया जा रहा है।
  • हेल्पलाइन की स्थापना की गई है। साथ ही प्रेस और मीडिया में सूचनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
  • यात्री निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर सकते हैं। रद्द / ट्रेनों में बदलाव और अन्य सूचनाओं के लिए इन नंबरों पर बात की जा सकती है।
हेल्पलाइन नंबर:

चेन्नई सेंट्रल
044-25330714
चेन्नई एग्मोर
044-28190216
चेन्नई कंट्रोल
044-29015204
चेन्नई कंट्रोल
044-29015208
मद्दुरै
0452-2308250
तिरुच्चिराप्पल्ली
0431-2418992
9003864971; 9003864960
तंजावुर
9003033265
04362-230131
विल्लुपुरम
9003864959


तमिलनाडु में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नावों पर ATM लगाने के निर्देश

चित्र सिर्फ प्रदर्शन हेतु
तमिलनाडु में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए वित्‍तीय सेवाओं के विभाग ने बैंक और अन्‍य वित्‍तीय संगठनों को कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे। 

बाढ़ के कारण बैंकों की शाखाओं और एटीएम के प्रभावित होने की संभावना है। बैंकों से एटीएम के संचालन को सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है और जहां ऐसा करना संभव न हो वहां वैकल्पिक व्‍यवस्‍थाओं जैसे मोबाइल एटीएम, एटीएम बैंक और नावों पर लगाए गए मोबाइल एटीएम की व्‍यवस्‍था करने को कहा गया है। बैंक इसके साथ ही विभिन्‍न स्‍थानों पर धन की निकासी के लिए अपने कर्मचारियों को लैपटॉप के साथ तैनात कर सकते है। 

प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति योजना को लागू करने वाले बैंक एक नॉडल अधिकारी या सभी बैंकों के लिए एक अधिकारी या किसी जिले के लिए अधिकारी की नियुक्ति करने के साथ-साथ लोगों की सुविधा के लिए उनके टेलीफोन नंबर को प्रसारित करेंगे। बैंकों से राहत एवं बचाव अभियानों में प्रयोग होने वाले प्रारूप में रोज की प्रगति का दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। 

सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों और भारतीय जीवन बीमा निगम को राज्‍य में दावों के शीघ्र निपटारे के लिए तुरंत कार्यवाही करने और एक वरिष्‍ठ अधिकारी को अधिकृ‍त करने का निर्देश दिया गया है। 

तिरुपति में इस्लामिक विश्वविद्यालय का हिन्दू संगठनों द्वारा कड़ा विरोध

हिंदू जनजागृति समिति की श्रीमती उमा रविचंद्रन ने यह भय व्यक्त किया है कि तिरुपति में निर्माण किए जाने वाले इस्लामिक विश्वविद्यालय के पीछे हिंदू संस्कृति, मंदिर तथा तीर्थक्षेत्र नष्ट करनेका षडयंत्र है । बाबर ने अयोध्या में रामजन्म भूमि पर मस्जिद निर्माण की, औरंगजेब ने काशी विश्वनाथ तथा मथुरा के श्रीकृष्ण मंदिर के पास मस्जिद निर्माण की । 

यदि हम इस्लामिक विश्वविद्याल का विरोध नहीं करेंगे, तो तिरूपति के मंदिर भी एक दिन मस्जिद हो जायेगी । हिंदू जनजागृति समिति द्वारा २० अक्तूबर को अरणी में इस्लामिक विश्वविद्याल के विरोध में प्रदर्शन किया गया, उस समय श्रीमती उमा रविचंद्रन् ऐसा कह रही थीं । 

इस प्रदर्शनमें शिवसेना, हिंदू मुन्नानी (हिंदुओंके लिए अग्रेसर), भाजपा, रा.स्व. संघ, विहिंप इन संगठनोंके ७५ से अधिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए थे ।

श्री जनार्दन स्वामी के गाए श्री व्यंकटेश्वर के भक्ति गीत से इस प्रदशर्न का प्रारंभ हुआ । स्वामी उनके १० भक्तों के साथ प्रदर्शनमें सम्मिलित हुए थे ।


तामिलनाडु के सन न्यूज, तंती टीवी, कलाइंगर टीवी, जया टीवी, पॉलीमेर, मक्कल टीवी, जेमिनी न्यूज आदि समाचार प्रणाल द्वारा इस प्रदर्शन का समाचार संकलन किया गया । साथ ही दिनकरन्, दिनाथंसी, दिनामलर, तामिलमुरासू आदि समाचार पत्रों ने भी समाचार संकलन किया ।

हिंदू मुन्नानी संगठन के कार्यकर्ताओं ने समिति के कार्यकर्ताओं से इस्लामिक विश्वविद्यालय के छायाचित्र लिए । उन्होंने बताया कि तिरूवन्नामलाई में वे इसी प्रकार के प्रदर्शन का आयोजन करने वाले हैं ।

9 सितम्बर को फांसी चड़ेंगे, राजीव गाँधी के हत्यारे

अधिकारियों ने कहा है कि पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के तीन दोषियों को नौ सितंबर को फांसी चढ़ा दिया जाएगा.राजीव गांधी की हत्या 21 मई 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेंरबदूर में की गई थी.

तमिलनाडु
की जिस जेल में ये तीनों दोषी क़ैद हैं, वहां के एक अधिकारी ने कहा है कि इन्हें नौ सितंबर तड़के मृत्युदंड दिया जाएगा.फांसी देने फ़ैसला राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका ख़ारिज किए जाने के बाद लिया गया है. इन तीन दोषियों के नाम हैं मुरुगन, संथन और पेरारीवालन.

राजीव गांधी की मौत एलटीटीई के आत्मघाती हमले में हुई थी. इन तीनों को उस हत्या की साज़िश रचने के लिए दोषी पाया गया था.

गंगा में राजीव गांधी की अस्थियां विसर्जित करते राहुल गांधी.मुरुगन और संथन श्रीलंका के नागरिक हैं जबकि पेरारीवालन भारतीय तमिल है.साल 2006 में एलटीटीई ने राजीव गांधी की हत्या पर खेद व्यक्त किया था.वर्ष 1999 में सुप्रीम कोर्ट ने इन तीनों को नीचली अदालत द्वारा दी गई मौत की सज़ा को सही ठहराया था.

सुप्रीम
कोर्ट ने एक भारतीय तमिल महिला और मुरुगन की पत्नी नलिनी श्रीहरन की मौत की सज़ा को आजीवन कारावास में तबदील कर दिया था.दोषियों के वकील पुगाज़ेंधी ने बताया, "तीनों दोषियों को शुक्रवार को व्यक्तिगत तौर पर बता दिया गया है कि उन्हें फांसी लगाई जाएगी.

"वकील ने कहा कि उनके मुवक्किलों को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत हस्ताक्षेप की उम्मीद थी

मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर को मिला आईएसओ 9001:2008 प्रमाणपत्र

अपनी मूर्तिकला के लिए प्रख्यात मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर को आईएसओ 9001:2008 प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है

मंदिर के कार्यकारी अधिकारी आर पद्मनाभन ने बताया कि उच्च गुणवत्ता की सेवाओं और सुरक्षा के मापदंडों पर खरा उतरने के अलावा मंदिर में बेहतर साफ सफाई के चलते इसे आईएसओ प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है ।

उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन गुणवत्ता संबंधी प्रबंधन को सुनिश्चित करने को लेकर आईएसओ मानकों के अनुरूप आवश्यक कदम उठाए थे ।

तमिलनाडु के दो अन्य मंदिरों, श्री पार्थसारथी मंदिर एवं श्री कपिलेश्वर मंदिर को भी आईएसओ प्रमाणपत्र मिल चुका है ।

राजा अपने अच्छे कर्मों की सजा भोग रहें हैं - करूणानिधि

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करूणानिधि ने 2जी स्पेक्ट्रम मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री राजा का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें गिरफ्तार कर लिये जाने भर से ही उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता है तथा निचली जाति के लिये आधार तैयार करने को लेकर राजा और द्रमुक को निशाना बनाया जा रहा है.

द्रमुक प्रमुख एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करूणानिधि की अध्यक्षता में यहां हुई एक बैठक के दौरान पार्टी ने एक प्रस्ताव में कहा कि राजा को गिरफ्तार कर लेने भर से ही उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता.करूणानिधि ने कहा कि कैग ने स्पेक्ट्रम मुद्दे पर राजग के शासन काल के दौरान भी इसी तरह की रिपोर्ट दी, लेकिन इसपर तो किसी ने आवाज नहीं उठाई. उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन की सुविधा गरीबों तक पहुंचाने के चलते आज राजा जेल में हैं.

करूणानिधि ने राजा की तुलना सम्राट महाबलि से करते हुए यहां एक जनसभा में कहा कि हिंदू पौराणिक कथा के मुताबिक महाबलि ने लोगों के लिये जो अच्छे कर्म किये थे तथा अगड़ी जाति के लोगों को लेकर उन्हें सजा भुगतनी पड़ी थी.करूणानिधि ने राजा की गिरफ्तारी के बाद अपनी पहली टिप्पणी में कहा कि इसी तरह से ‘दलित’ राजा ने गरीबों को सस्ती कीमत पर मोबाइल फोन की सेवाएं उपलब्ध कराई.

वह अब इसकी सजा भुगत रहे हैं.उन्होंने संभवत: आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक रैली में कहा कि विपक्षी पार्टियों ने राजा और द्रमुक को निशाना बनाया क्योंकि उन्होंने निचली जातियों के लिये आधार बनाया. राजा की गिरफ्तारी के विरोध में दूसरे दिन भी उनके गृहनगर पेरम्बलूर में आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा.उनकी गिरफ्तारी के विरोध में कुछ राजनीतिक दल यहां विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि यहां की सभी दुकाने बंद रहीं. प्रदर्शनकारियों ने बसों पर पथराव किया, जिससे राज्य परिवहन निगम की चार बसों के शीशे टूट गये.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कमजोर और बेअसर हैं - जयललिता

तमिलनाडु के मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसैनिकों की तरफ से हो रहे हमले पर अन्नाद्रमुक पार्टी प्रमुख जयललिता ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 'कमजोर और बेअसर' होने का आरोप लगाते कहा कि अगर उन्हें यह नहीं पता है कि क्या करना चाहिए, तो वह पद छोड़ दें।

हाल में ही श्रीलंकाई नौसैनिकों के हाथों मारे गए एक मछुआरे के परिजन से मुलाकात के बाद जयललिता ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, 'भारत सरकार कमजोर है। प्रधानमंत्री कमजोर और बेअसर हैं इसलिए श्रीलांकाई नौसैनिकों की हिम्मत हुई कि उन्होंने भारतीय मछुआरे की हत्या की।'

जयललिता ने कहा, 'भारत विश्व के बड़े देशों में से एक है, लेकिन एक छोटा सा देश हमारे मछुआरों की जिंदगी से खेल रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि केंद्र सरकार कमजोर है।'

राहुल की तमिलनाडु यात्रा के दौरान दिखा गुटबाजी का नज़ारा

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की उपस्थिति में बुधवार को तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी में गुटबाजी एक बार फिर दिखाई दी, जब हवाई अड्डे पर कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने द्रमुक के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर अपना नजरिया पेश किया।

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब गहमंत्री पी चिदंबरम के करीबी माने जाने वाले कांग्रेसी नेता कराटे त्यागराजन ने राहुल गांधी से कहा कि कांग्रेस को अन्नाद्रमुक के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहिए और द्रमुक के साथ पार्टी के रिश्ते में कोई दखलअंदाजी नहीं होनी चाहिए।

तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केवी थंगकाबालू ने उनकी निंदा करते हुए कहा कि हवाई अड्डा गठबंधन जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करने की जगह नहीं है। त्यागराजन ने उनसे कहा कि अगर कार्यकर्ताओं का नजरिया पार्टी हाईकमान तक पहुंचाना है तो यह राहुल के द्वारा ही हो सकता है। राहुल ने हालांकि त्यागराजन की बात पर कोई जवाब नहीं दिया।

करुणानिधि की बेटी कनीमोझी के NGO पर CBI का छापा

सीबीआई द्वारा 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में समूचे तमिलनाडु में मारे जा रहे छापों के क्रम में आज मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की बेटी एवं सांसद कनीमोझी से जुड़े एक गैर सरकारी संगठन :एनजीओ: तथा पूर्व दूरसंचार मंत्री राजा के एक लेखा परीक्षक के कार्यालय की तलाशी ली गई

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी ने पेरंबलूर स्थित राजा के पैतृक गांव वेलूर स्थित घर पर भी छापा मारा ।

राजा के आवास के अतिरिक्त अधिकारियों ने वरिष्ठ पत्रकार एवं तमिल पत्रिका ‘नक्कीरन’ के सह संपादक कामराज राजा के लेखा परीक्षक सुब्रमण्यम तथा तिरुचिरापलली चेन्नई और पेरंबलूर स्थित राजा के रिश्तेदारों तथा घनिष्ठ सहयोगियों के परिसरों पर भी छापे मारे ।

कामराज को द्रमुक के काफी करीब माना जाता है ।

खुद को गैर लाभ वाला संगठन बताने वाले एनजीओ ‘तमिल मैयम’ पर भी सीबीआई ने छापा मारा । कनीमोझी इस संगठन के निदेशक मंडल में शामिल हैं जबकि रेव जगत गस्पर राज इसके प्रबंध ट्रस्टी हैं ।

सोनिया गांधी त्याग की मूर्ति हैं - करुणानिधि

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करुणानिधि ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके 65वें जन्मदिन पर बधाई दी है

करुणा ने इस मौके पर सोनिया को ‘त्याग की मूर्ति’ की संज्ञा देते हुए कहा कि तमिलनाडु के लोगों में गांधी-नेहरु परिवार के प्रति बहुत प्यार और सम्मान है ।

सोनिया को भेजे एक फैक्स संदेश में द्रमुक अध्यक्ष ने कहा कि सोनिया के मार्गदर्शन में कांग्रेस नीत संप्रग सरकार देश को सुशासन दे रही है ।

उन्होंने कहा है, ‘‘आपने देश के सामने साबित कर दिया है कि आप त्याग की मूर्ति हैं , देश का मार्गदर्शन कर रही हैं । तमिलनाडु के लोगों में गांधी-नेहरू परिवार के प्रति बहुत प्यार और सम्मान है ।’’ करुणा ने सोनिया की लंबी उम्र की कामना भी की ।

भाजपा और वाम दलों की जेपीसी से जांच की मांग राजनीति से प्रेरित - एम करुणानिधि

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि ने 2-जी स्पेक्ट्रम मामले में संयुक्त संसदीय समिति :जेपीसी: से जांच की मांग को राजनीति से प्रेरित करार दिया है

करुणानिधि ने द्रमुक के मुखपत्र ‘मुरासोली’ में लिखा कि विपक्षी सदस्य लोक लेखा समिति से मामले की जांच कराने के खिलाफ क्यों हैं ? उन्होंने लिखा कि स्पेक्ट्रम आवंटन में यदि किसी तरह की अनियमितता हुई है तो विपक्ष को अपना पक्ष लोक लेखा समिति के सामने रखना चाहिए ।

करुणा ने लिखा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल और वीरप्पा मोइली ने विपक्ष को बार-बार भरोसा दिलाया है कि केंद्र सरकार संसद में चर्चा के दौरान उनकी ओर से पूछे गए सवालों के जवाब देने को तैयार हैं ।

उन्होंने पूछा कि भाजपा और वाम दल इसपर सहमत क्यों नहीं होते ?

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक