निजी वाहन चालकों को अब नहीं देना होगा टोल टैक्स


निजी वाहन चालकों को बड़ी राहत देने का फैसला सरकार ने किया है. मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में निजी
वाहनों के लिए टोल टैक्स माफ करने का फैसला किया है और अब एमपी में सिर्फ कमर्शियल वाहनों से ही टोल वसूला जाएगा. इस फैसले के बाद अब निजी वाहन चालक बिना टोल चुकाए बूथ से आगे बढ़ सकेंगे. राज्य सरकार ने टेल टैक्स से जुड़ी पॉलिसी में बदलाव के बाद ये फैसला सुनाया है. माना जा रहा है कि बीजेपी सरकार ने राज्य में आगामी चुनावों को देखते हुए जनता को ये फायदा पहुंचाया है.

ऐसे सभी वाहन जिनका इस्तेमाल बतौर कमर्शियल वाहन नहीं होता है, वो टोल टैक्स में रिवायत के दायरे में आते हैं. राज्य के सड़क विकास निगम द्वारा हाल में इस नीति में बदलाव किया है और ऑपरेट एंड ट्रांसफर के तहत बनाई गई सभी सड़कों पर अब टोल नहीं लगेगा. बिल्ड ऑपरेट एंड ट्रांसपोर्ट नीति के तहत एजेंसियां सड़क बनाती हैं और इसके लिए टोल वसूलती हैं. इसके अलावा प्रदेश सरकार इन एजेंसियों को आसान किश्तों में सड़क निर्माण की रकम चुकाती है. सरकार इन दोनों तरहों की सड़कों पर निजी वाहन चालकों से टैक्स नहीं वसूलेगी.

मध्य प्रदेश सरकार ने इस पॉलिसी में बदलाव से पहले राज्य की 200 सड़कों का सर्वे PWD यानी लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया था. सर्वे में सामने आया है कि कुल टोल टैक्सा का 80 प्रतिशत सिर्फ कमर्शियल वाहनों से आता है, ऐसे में निजी वाहनों का योगदान सिर्फ 20 फीसदी ही है. इस राशि और इसे माफ करने पर जनता को होने वाले लाभ को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये फैसला सुनाया है. इस फैसले से पहले PWD ने एक प्रस्ताव तैयार किया था जिसमें निजी वाहनों का टोल टैक्स माफ करने की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री के सामने पेश की गई.

मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश में हुए घटनाक्रमों पर राजनाथ सिंह का वक्तव्य


मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में 7 एवं 8 मार्च, 2017 को हुए घटनाक्रमों के संबंध में लोकसभा में गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा दिया गया वक्तव्य -

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 मार्च, 2017 को सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर मध्य प्रदेश के जिला शाजापुर में जबड़ी रेलवे स्टेशन के नजदीक गाड़ी नम्बर 59320, भोपाल-उज्जैन पैसेंजर के सामान्‍य कोच में एक विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में 10 रेलयात्री घायल हुए और रेलवे की सम्पत्ति को भी नुकसान पहुंचा। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

उपरोक्‍त घटना के संबंध में जी आर पी उज्जैन थाने में रेल गार्ड से प्राप्‍त जानकारी के आधार पर मामले की जांच के लिए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3/4 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है, जिसकी संख्‍या 47/17 है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक तथा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना की जांच के संबंध में प्राथमिक स्‍तर पर आवश्‍यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटनास्थल की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों द्वारा विस्फोट को अंजाम देने के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध विस्फोटक पदार्थों से तैयार आईईडी का उपयोग किया गया था। 

घटना की जांच के संबंध में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा केन्द्रीय एजेंसियों के साथ पर्याप्‍त तालमेल स्थापित किया गया। इसके बाद, प्राप्त सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा होशंगाबाद जिले के पिपरिया नामक स्थान पर वाहन जांच के दौरान 03 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। संदिग्‍धों से पूछताछ के दौरान उपरोक्‍त घटना में इनका हाथ होने की आशंका के आधार पर इन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया। संपूर्ण घटनाक्रम की आगे की कार्रवाई केन्द्रीय एजेंसियों को सौंप दी गई है और विस्‍फोट में शामिल अन्‍य अभियुक्तों के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है।

संदिग्‍धों से की गई पूछताछ तथा अन्य उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखनऊ, इटावा, कानपुर और औरैया में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

लखनऊ में काकोरी थाना के अंतर्गत हाजी कॉलोनी स्थित एक मकान में कानपुर निवासी मोहम्मद सैफुल्लाह उर्फ अली के किराये पर रहने की सूचना प्राप्त हुई। एटीएस उत्‍तर प्रदेश द्वारा उक्त मकान की घेराबंदी की गई और संदिग्‍ध सैफुल्लाह को गिरफ़तार करने के प्रयास किए गए। मगर उसने आत्मसमर्पण करने से इंकार कर दिया और एटीएस पर गोलीबारी शुरू कर दी। अंततः लगभग 12 घंटे के प्रयास के बाद एटीएस की टीम ने उस कमरे में प्रवेश किया जहां सैफुल्लाह छिपा हुआ था तथा फिर इसके बाद आमने-सामने हुई मुठभेड़ में इस संदिग्ध आतंकी को मार गिराया गया। मृतक के कमरे से 08 पिस्टल, 630 जिंदा कारतूस सहित डेढ़ लाख रुपये नकद, लगभग 45 ग्राम सोना, 03 मोबाइल फोन, 4 सिमकार्ड और 02 वायरलेस सेट के साथ-साथ कुछ विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई।

घटना के संबंध में थाना लखनऊ स्थित एटीएस पुलिस थाने में अपराध संख्या 2/2017 धारा 307/121ए/122/123/124-ए आईपीसी, 3/4/25/27 आर्म्‍स एक्‍ट और 16/18/23 यूएपीए के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

एटीएस कानपुर इकाई द्वारा जाजमउ थाना क्षेत्र से एक अन्य संदिग्‍ध को गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध अपराध संख्या 3/2017 धारा 121/121।/123/124ए आईपीसी और यूएपीए की धारा 16/18/23/38 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उपरोक्त के अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा इटावा और औरैया से दो अन्य अभियुक्तों को भी उपरोक्त संदिग्ध आतंकवादियों को हथियार उपलब्‍ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस घटनाक्रम में कुल 6 गिरफ्तारियां हुई हैं।

उपरोक्त घटनाक्रम राज्य पुलिस और केन्द्रीय एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल का उदाहरण है। दोनों राज्यों की पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की बदौलत देश की सुरक्षा व्‍यवस्‍था के संबंध में मौजूदा खतरे को टालने में सफलता प्राप्त हुई है। इस प्रकरण की आगे की जांच एनआईए को सौंपी जाएगी।

पर्यावरण मंत्री ने आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत सुविधाएं जनता को समर्पित की


पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) अनिल माधव दवे ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत मध्‍यप्रदेश में सिहोर जिले की जहानपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत निर्मित अनेक सुविधाएं लोगों को समर्पित की। इस गांव में करीब 100 परिवार रहते हैं। मंत्री ने नर्मदा नदी की परिक्रमा करने वाले लोगों के लिए विशेष रूप से बनाए गया एक रेनबसेरा और लोगों को खुले में शौच जाने से रोकने के लिए बनाया गया एक शौचालय समर्पित किया। 

श्री दवे ने एक वाटर फिल्‍टर प्‍लांट का उद्घाटन भी किया, जिसका लक्ष्‍य प्रति परिवार प्रतिदिन 20-25 लीटर पेयजल उपलब्‍ध कराना है। उन्‍होंने लोगों को सांस्‍कृतिक ग‍तिविधियों के लिए प्रेरित करने हेतु एक ओडिटोरियम और पंचायत भवन भी जनता को स‍मर्पित किया। मंत्री ने इस अवसर पर एक पौधा भी लगाया। उन्‍होंने गांव के बच्‍चों को स्‍कूल की वर्दी भी वितरित की और स्‍वयंसेवी संगठन की महिला सदस्‍यों के साथ विचार विमर्श भी किया। 

श्री दवे ने विभिन्‍न जारी निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए संबद्ध विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी आयोजित की। 

उज्जैन में 2018 तक एलिम्को की नई यूनिट, दिव्‍यांगों को उपकरण वितरित

श्री थावरचंद गहलोत ने आगामी दो वर्षों के अंदर उज्‍जैन में एलिम्को की नई यूनिट स्‍थापित करने की घोषणा की। केंद्र सरकार द्वारा वित्‍त पोषित 15 करोड़ रुपये की इस योजना के लिए राज्‍य सरकार ने आवश्‍यक भूमि को पहले ही उपलब्‍ध करा दिया है। उन्‍होंने कहा कि यह फैक्‍ट्री मध्‍य प्रदेश और आसपास के राज्‍यों के जरूरतमंद लाभार्थियों को उन्‍नत मददगार और सहायक उपकरण तथा ऑटोबॉक (जर्मनी) द्वारा विकसित कृत्रिम अंगों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित कराएगी। उन्‍होंने कहा कि इस कैंप में जो लाभार्थी पंजीकरण नहीं करा सके उन्‍हें बाद में आयोजित शिविरों में शामिल किया जाएगा।


केंद्रीय सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गहलोत उज्‍जैन में एडीआईपी शिविर में संबोधित करते हुए।

डीईपीडब्‍ल्‍यूडी सचिव डॉ. विनोद अग्रवाल ने आश्‍वासन दिया कि आने वाले वर्षों में विभाग वितरण का क्षेत्र बढ़ाएगा ताकि एक साल में एडीआईपी योजना से 10 लाख लाभार्थी लाभ उठा सकें। पिछले डेढ़ वर्ष की अवधि में विभाग के अधीन आयोजित किए जाने वाला उज्‍जैन शिविर 102 वां एडीपी शिविर था।


उज्‍जैन में आयोजित एडीआईपी शिविर में वितरित मददगार एवं सहायक उपकरण

इस शिविर में स्‍मार्ट केन, स्‍मार्ट फोन, डेजी प्‍लेयर, मोटर चालित तिपहिया साइकिल, तिपहिया साइकिल,व्‍हील चेयर, चलने की छड़ी, ब्रेलीस्‍लेट , सीपी चेयर, रोलेटर, हियरिंग ऐड, कृत्रिम अंग, कै‍लिपर्स आदि का वितरण किया गया।

 श्री थावरचंद गहलोत लाभार्थियों को मोटर चालित तिपहिया साइकिल वितरित करते हुए।

मध्‍य प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री पारस जैन, मध्‍य प्रदेश से सांसद (राज्‍यसभा) श्री सत्‍य नारायण जटिया, उज्‍जैन से सांसद चिंतामणि मालवीय भी इस अवसर पर मौजूद थे।

आजतक ने दिए बच्चे को शराब के लिए पैसे, दिलवाया मंत्री के खिलाफ बयान


आजतक चैनल वालों ने दिया पीड़ित बच्चे को शराब का लालच और मांगी मनचाही बाईट ....

मध्यप्रदेश की मंत्री कुसुम महदेले मामले में एक ने मोड़ आ गया है, एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिये खुलासा हुआ है कि आज तक टीवी चैनल का एक रिपोर्टर पीड़ित बच्चे को एक क्वाटर ( शराब ) का लालच देकर मचाही बाईट देने के लिए उकसा रहा है,  

इस बातचीत के कुछ ख़ास अंश :

पीड़ित बालक :  हम पढ़ते नहीं है, मास्टर कहते हैं यह करो, वो करो, हम देश के लिए भीख मांगते हैं.

रिपोर्टर : हम जैसा कह रहे हैं वैसा बोलना कि तुमने लात मारी कम से कम पढाई और रोजगार के लिए कुछ कर दो, हमारे बाप महतारी खाने को नहीं देते हैं, तुम हमारे प्रतिनिधि हो, यह सोचकर मांगे थे पैसे .
सुनो हम तुम्हे क्वार्टर का लिए पैसे दे रहें हैं, पीयो और टेंशन मत करना .

पीड़ित बालक : दीदी, नमस्कार करता हूँ, दीदी कुछ नहीं कहेंगे लात मारना हो तो मार दो, तुम देश के लिए कुछ नहीं करती हो, बस पैसा कमाती हो.

( लड़के की इस बात को सुनकर रिपोर्टर सिर पर हाथ रखकर बैठ जाता है )

सिंहस्थ में हनुमानजी भक्त मोहम्मद यूनुस देंगे अध्यात्म और योग पर प्रवचन

धार (मध्‍यप्रदेश) जिले की बदनावर तहसील के ग्राम कड़ौदकलां निवासी 60 वर्षीय यूनुस टेलर कौमी एकता की मिसाल हैं। अपने धर्म के साथ उनकी हिंदू धर्म में भी गहरी आस्था है। अब तक कई भजन लिख चुके यूनुस भाई श्रीराम मानस मंडल का संचालन करते हैं, जो जगह-जगह भजनों की प्रस्तुति देता है। ज्योतिष में उन्हें विशेष महारथ हासिल है। 2016 के सिंहस्थ में उनका इरादा अपने गुस्र् बाबा हठ योगी, हरिद्वार के कैम्प में आध्यात्मिक प्रवचन देने का है।

पेशे से टेलर यूनुस भाई अरसे से कारोबार को छोड़ अध्यात्म से नाता जोड़ चुके हैं। मोहम्मद यूनुस हिंदू-मुस्लिमों के बीच में यूनुस टेलर के नाम से ही जाने जाते हैं। जन्म पत्रिका बनाने से लेकर ज्योतिष के माध्यम से लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान करना वे बखूबी कर रहे हैं।

यूनुस भाई ने चर्चा में बताया कि 30 से अधिक भजन अब तक वे लिख चुके हैं जो कि क्षेत्र में खासे लोकप्रिय हैं। हनुमानजी के भक्त होने से वे हनुमानजी पर आधारित भजन लिखना ज्यादा पसंद करते हैं। श्रीराम मानस मंडल के माध्यम से उन्होंने कई जगह भजनों की प्रस्तुति दी है। जिला जेल में भी वे कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं।

सिंहस्थ के दौरान अपने गुरू बाबा हठ योगी के उज्जैन में लगने वाले विशेष कैम्प में करीब एक माह रहकर वे अध्यात्म और योग पर प्रवचन देंगे। पूर्व में भी वे सिंहस्थ में बाबा हठ योगी के कैम्प में रह चुके हैं। लेकिन यह पहला ऐसा अवसर होगा जबकि सिंहस्थ में वे खुद प्रवचन करेंगे।

कोई व्यक्ति किसी भी जाति या मजहब का हो, वह कुंभ मेले में आकर धर्म और अध्यात्म की जानकारी प्रदान करे। यूनुस टेलर का सिंहस्थ में तहे दिल से स्वागत है। कुंभ में आएं और श्रद्धालुओं को अपने ज्ञान के माध्यम से योग और धर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दें।

-महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज अध्यक्ष, अभा अखाड़ा परिषद

किसी जाति का व्यक्ति हो, वह राष्ट्रहित और समाजहित में कथा श्रवण कराए। झांसी के राजेश मोहम्मद (राजेश्वरानंद) और फैजल खान रामायण और भागवत कथा कर रहे हैं। कुंभ आस्था का विषय है, जो मानता है उसे आना चाहिए। कथा सुनने एवं सुनाने वाले को दुखों से मुक्ति मिलती है।

-शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती, काशी सुमेरू पीठ

मध्यप्रदेश में 10 मुस्लिमों ने विधिवत घर वापसी की

मध्यप्रदेश के खनियांधाना के बुकर्रा व छिरवाहा गांव के कुछ दलित परिवारों का धर्मातरण कर मुस्लिम धर्म अपनाने के मामले का गुरूवार को नाटकीय पटाक्षेप हो गया। हिन्दूवादी संगठनों और दलित समाज के नेताओं की मौजूदगी में मनीराम, तुलाराम, सरदार व अनरत सहित 10 लोगों ने खनियांधाना के टेकरी सरकार मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चार के बीच पुन: हिन्दू धर्म अपना लिया है।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान अब्दुल्ला बन चुके मनीराम ने न केवल इस्लामिक पहनावा उतार दिया, बल्कि उसने दाढ़ी भी कटवा दी। हिन्दू धर्म को पुन: अपनाने की इच्छा के बाद गुरूवार दोपहर इन सभी नहला धुलाकर व पुरूषों को सफेद धोती व बनियान कुर्ता पहनाया गया,जबकि महिलाओं को नई साड़ी, मंदिर में हिन्दू धर्म से जुड़े मंत्रों के उच्चारण और यज्ञ के बीच इन लोगों ने पुन: हिन्दू धर्म अपनाने की घोषणा की।

इस पूरे मामले की खास बात यह रही कि पुन: हिन्दू धर्म अपनाने वाले इन लोगों का इस बार भी यही कहना था कि वे बिना किसी दबाव के पुन: हिन्दू धर्म अपना रहे हैं।

गुरूवार को हिन्दू रीति रिवाजों के साथ जिन 10 लोगों ने पुन: हिन्दू धर्म अपनाया है,उनमें तुलाराम (अब्दुल करीम) पुत्र प्रीतम, मनीराम (अब्दुल्ला) पुत्र रघुवर, नीलेश पुत्र मनीराम, मक्खो (अमीना) पत्नी मनीराम, प्रीतम पुत्र रघुना, गीता पत्नी प्रीतम, समरत पुत्र रघुना तथा सरदार (इलियास) पुत्र समरत, राजेश उर्फ राजू पुत्र समरत एवं समरत की पत्नी शामिल हैं।

मध्यप्रदेश के खरगौन के मंदिर में तोड़फोड़

कस्बे में बस स्टैंड के समीप स्थित खेड़ापति माता मंदिर की मूर्ति को तोड़फोड़ कर माता के वस्त्रों को जला दिया गया। सुबह के समय जब श्रद्धालु जल चढ़ाने और पूजन करने पहुंचे तब जाकर इस घटना की जानकारी मिल सकी। पूजन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखा कि मूर्ति की आंखें भी गायब हैं। 

समीप ही अध जले वस्त्र भी मिले और मूर्ति के पास रखी तलवार से मंदिर में रखी धर्म पेटी को तोड़ने का प्रयास किया गया। इस बात की जानकारी ग्रामीणों ने आरक्षक राजकुमार शर्मा को दी। इसके बाद बरेली के एसडीओपी एसएस कुशवाह एवं टीआई राकेश जैन ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में रात्रि में मोहन पंडा आया करता था। 

इस दौरान पुलिस ने मोहन पंडा को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

आरएसएस और तालिबान के बीच कोई अंतर नहीं - दिग्गी


दिग्विजय ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उसकी  नजर में आरएसएस और तालिबान के बीच कोई खास अंतर नहीं है, क्योंकि दोनों कट्टरवादी संगठन हैं।

राघोगढ़ नगर पालिका चुनाव की सभा को संबोधित करने के बाद कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘वह ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि दोनों कट्टरवादी हैं और दोनों हमको वापस 18वीं सदी में धकेलना चाहते हैं।’ सिंह ने कहा, ‘केवल कट्टरपंथी ही महिलाओं के लिए ड्रेस कोड की बात करते हैं, ताकि इसकी आड़ में वे अपने दुर्व्यवहार को छिपा सकें।’

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब संघ महिलाओं के लिए जीन्स, कंप्यूटर और मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध की मांग करे।

उन्होंने कहा,‘अगर संघ को भारतीय संस्कृति से इतना ही प्यार है तो उसके स्वयंसेवक पश्चिमी सभ्यता की पैंट क्यों पहनते हैं।’ 

सिंह ने कहा, ‘बेहतर होगा कि संघ के स्वयंसेवक भारतीय संस्कृति की धोती को पहनना शुरू करें।’

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति यह सिखाती है कि उसी घर में खुशी रहती है जहां पर महिलाओं का सम्मान होता है और जहां उनकी इज्जत नही होती वहां खुशी नही होती। 

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इसके विपरीत आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने यह कहा है कि विवाह एक समाजिक समझौता है, जिसके तहत आदमी को काम करना चाहिए और महिला को घर के अंदर रहना चाहिए। 

सिंह ने मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के महिलाओं को ‘लक्ष्मण रेखा’ के भीतर रहने संबंधी बयान की निंदा की उन्होंने कहा कि अपने बयान से विजयवर्गीय ने केवल नारी जाति का ही नही बल्कि भगवान राम और सीता का भी अपमान किया है।

दिग्विजय सिंह पर सीबीआई का शिकंजा कसा


वक्त बेवक्त अपने उलजलूल बयानों को लेकर विवादों मे रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह इस बार बड़ी मुश्किल में घिरते दिख रहे हैं। इंदौर के आइलैंड मॉल के निर्माण में अनियमितता के आरोप की जांच अब CBI करेगी। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने इस मामले में पहले की क्लीन चिट को मानने से इनकार कर दिया।

विपक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोपों की झड़ी लागाने वाले दिग्विजय सिंह को अब आइलैंड मॉल निर्माण मामले में CBI जांच से गुजरना होगा। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह समेत 6 लोगों को मिली क्लीन चिट को मानने से इनकार कर दिया है साथ ही कोर्ट ने सीबीआई को इंदौर के आइलैंड मॉल मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

याचिकाकर्ता का आरोप था कि दिग्विजय ने शॉपिंग मॉल संचालकों को करोड़ों रुपए का अवैध फायदा पहुंचाया। इस मामले में 12 फरवरी 2009 को मामला दर्ज किया गया था। हालांकि मध्य प्रदेश के आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो ईओडब्ल्यू ने अपनी जांच में दिग्विजय सिंह समेत सभी आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी।

आपको बता दें कि इंदौर का आइलैंड मॉल प्रदेश का पहला मॉल था जिसके निर्माण को लेकर सवाल उठे थे।

भाजपा वापस लाएगी 21 लाख करोड़ रुपए का कालाधन: गडकरी


गडकरी ने विदेशी बैंकों में जमा काले धन को वापस लाने के फायदे भी गिनाए। विदेशी बैंकों में जमा काले धन के मुद्दे को फिर गरमाते हुए भाजपा ने कहा है कि वह ‘कुछ चुने हुए बेईमानों’ की करीब 21 लाख करोड़ रुपए की इस अनुमानित दौलत को देश में वापस लाकर जन कल्याण के कामों में लगाना चाहती है। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने यहां एक धार्मिक यात्रा के सिलसिले में आयोजित सभा में कहा,‘देश के कुछ चुने हुए बेईमानों ने गरीबों का करीब 21 लाख करोड़ रुपए का काला धन विदेशी बैंकों में रखा है। मैं आपको वचन देता हूं कि हम यह पैसा फिर से देश में लाना चाहते हैं।’ उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में हुए घपले, 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले और कोल ब्लॉक आबंटन मामले का हवाला देते हुए कहा,‘अगर इन तीन घोटालों और विदेशी बैंकों में जमा काले धन का हिसाब लगाया जाए, तो देश की गरीब जनता के कुल 25 लाख 38 हजार करोड़ रुपए गायब हो चुके हैं।’ 

गडकरी ने विदेशी बैंकों में जमा काले धन को वापस लाने के फायदे भी गिनाए।  उन्होंने कहा कि इस धन से 20 करोड़ गरीबों के मकान बन सकते हैं, हर गांव में सीमेंट-कांक्रीट की सड़कों का निर्माण हो सकता है और निर्धनों को आधुनिक अस्पतालों की सुविधाएं मिल सकती हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा,‘विदेशी बैंकों में जमा काला धन वापस लाने से 25 करोड़ नौजवानों को रोजगार मिल सकता है। इस धन से गांंवों को 24 घंटे बिजली मिल सकती है और महंगाई घटकर आधी हो सकती है।’ उन्होंने कहा,‘हम वचन देते हैं कि भाजपा विदेशी बैंकों में जमा काला धन वापस लाएगी, भ्रष्टाचार को रोकेगी और महंगाई को पूरी तरह समाप्त करेगी, ताकि भय, भूख और आतंक से मुक्त भारत का निर्माण हो सके।’  

इससे पहले, गडकरी शहर के क्षेत्र क्रमांक-एक के भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्त की निकाली गई ‘चुनरी यात्रा’ में पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ शामिल हुए। यह यात्रा ‘काला धन वापस लाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ निकाली गई। इसमें  हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

श्रीलंका में सीता माँ का मंदिर बनाएगी मध्यप्रदेश सरकार


मध्यप्रदेश सरकार श्रीलंका में सीता माता का मंदिर बनाएगी। इसके लिए श्रीलंका सरकार से सहयोग लेने के अलावा प्रदेश की जनता से भी धन जुटाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सांची बौद्ध एवं भारतीय ज्ञान विश्वविद्यालय के शिलान्यास के बाद आयोजित सभा में यह घोषणा की।

भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्सा, भूटान के प्रधानमंत्री जिग्मे वाय. थिनले, मध्यप्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव और मुख्यमंत्री चौहान ने विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। चौहान ने श्रीलंका की धार्मिक यात्रा के लिए सब्सिडी देने और बोध गया को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में शामिल करने का ऐलान भी किया। इस अवसर पर राजपक्सा ने कहा कि श्रीलंका वासियों के लिए सांची तीर्थ है। वे भी तीर्थ यात्री के रूप में यहां आए हैं।

उन्होंने बताया कि 2300 वर्ष पहले सांची से बोधिवृक्ष की शाखा लेकर सम्राट अशोक की पुत्री संघमित्रा श्रीलंका पहुंची थीं। जो दुनिया में सबसे प्राचीन वृक्ष है। अब वे उस शाखा को फिर से यहां लाए हैं।

औद्योगिक क्रांति: मध्यप्रदेश में हर रोज खुल रहें हैं 54 उद्योग

मध्य प्रदेश में इस समय औद्योगिक क्रांति का दौर चल रहा है। सरकार के आंकड़ों से तो ऐसा ही लगता है, क्योंकि प्रदेश में हर रोज 54 उद्योग स्थापित किए जाने का दावा किया जा रहा है।

राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़े बताते हैं कि बीते पांच वर्षो में 2007 से 2011 के दौरान 99 हजार 262 सूक्ष्म, लघु, मध्यम और वृहद उद्योगों की स्थापना हुई है। इस तरह इन पांच वर्षो यानी 1825 दिनों में हर रोज लगभग 54 उद्योग स्थापित किए गए हैं। इन उद्योगों पर कुल 19 हजार 386 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश किया गया है। इन उद्योगों में कुल दो लाख 41 हजार 315 लोगों को रोजगार मिला है।

बीते पांच वर्षो में स्थापित उद्योगों में सबसे ज्यादा 99 हजार 179 सूक्ष्म और लघु स्तर के हैं। इनकी पूंजी लागत पांच करोड़ रुपये तक है। कुल 1,771 करोड़ 28 लाख 46 हजार रुपये के पूंजी निवेश के इन उद्योगों में 2 लाख 23 हजार 444 लोगों को रोजगार मिला है।

इसी तरह पांच से 10 करोड़ रुपये लागत तक के उद्योग मध्यम श्रेणी में आते हैं। विगत पांच वर्ष में इस श्रेणी के 18 उद्योग स्थापित हुए। कुल 128 करोड़ 15 लाख 95 हजार रुपये लागत के इन उद्योगों में 1, 385 लोगों को काम मिला।

राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 10 करोड़ से अधिक पूंजी निवेश के कुल 65 वृहद उद्योग स्थापित हुए। इनमें 17 हजार 486 करोड़ 93 लाख 33 हजार रुपये का पूंजी निवेश हुआ और कुल 16 हजार 486 लोगों को रोजगार मिला।

यहां महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि निवेशकों को लुभाने के लिए राज्य सरकार 'इंवेस्टर्स मीट' से लेकर सेलर-बायर मीट तक आयोजित कर रही है। इन आयोजनों में लाखों करोड़ के उद्योग स्थापित करने के करार भी हुए हैं। इतना ही नहीं, विदेशी निवेशकों को लुभाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई देशों की यात्रा तक कर चुके हैं।

बंद के दौरान काग्रेस करा सकती है प्रदेश में हिंसा - प्रभात झा

मध्य प्रदेश भाजपा ने आशंका जताई है कि पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ राजग के भारत बंद के आह्वान के दौरान गुरूवार को राज्य में कांग्रेस हिंसा की घटनाएं करा सकती हैं। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा ने बुधवार को कहा कि उन्हें पुख्ता सूचना मिली है कि कांग्रेस भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर आदि प्रमुख शहरों में हिंसा फैलाने की साजिश रच रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता विहिप, बजरंग दल और शिवसेना को बदनाम करने के लिए उनकी तरह जयश्री राम की टोपियां डालकर उपद्रव मचा सकते हैं। झा ने सूचना के स्त्रोत का खुलासा करने से मना कर दिया।

उन्होंने प्रदेश सरकार को इससे अवगत करा दिया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी आगाह किया है कि वे कांग्रेस के ऎसे उपद्रवियों की पहचान कर पुलिस के हवाले कर दें। 

झा ने कहा कि इसी तरह आवश्यक सेवाओं, परीक्षाएं, अस्पताल, पहले से तय सामाजिक कार्यक्रम को भी बंद से मुक्त रखा गया है। यदि किसी मरीज को कोई तकलीफ है तो वह सीधे भाजपा कार्यालय भी फोन लगा सकता है। उसकी मदद की जाएगी।

साथ ही झा ने पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष को निर्देश दिए कि 31 मई को गेहूं खरीदी की अंतिम तारीख होने से किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली व गेहूं के वाहनों को नहीं रोका जाए। 

दिग्विजय को आई अक्ल : जल्द लेंगे राजनीती से संन्यास

अपने बिना सर पैर के बयानो को लेकर हमेशा में विवादों में रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने फिर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरी उम्र के राजनेताओं को अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।दिग्विजय सिंह ने यह बात गुना, मध्यप्रदेश में बुधवार को एक समारोह में कही।

65 साल के दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब मेरी उम्र के नेताओं को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए ताकि युवा नेतृत्व सामने आए और अपनी जिम्मेदारी संभाल ली।

मौका दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन की दूसरी यात्रा के संपन्न होने का था। इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी से सबको काफी उम्मीदें हैं। यह उम्मीद पूरी करने का मौका इस पीढ़ी को मिलना चाहिए। 

हालांकि दिग्विजय सिंह ने इसके साथ ही यह भी कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो वह 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने इतना और साफ कर दिया कि उनके विधानसभा चुनाव लड़ने का कोई सवाल नहीं उठता। अगर पार्टी से टिकट मिला तो उनके बेटे जयवर्धन जरूर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

शोषितों की लड़ाई लड़ते हैं नक्सली - ओम् पुरी

समाजसेवी अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान सांसदों के खिलाफ टिप्पणी कर विवादों में आए फिल्म अभिनेता अब एक नए संकट में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार उन्होंने नक्सलियों को लड़ाकू बताया है। ओमपुरी के इस बयान को एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल ने प्रसारित किया है।

ओमपुरी निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा की आने वाली फिल्म चक्रव्यूह की शूटिंग के सिलसिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी आए हुए हैं। बताया गया है कि झा के साथ ओमपुरी और अन्य कलाकारों ने होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में मंगलवार को मीडिया के कुछ लोगों से बातचीत की।

वीडियो फुटेज में ओमपुरी यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि नक्सलियों को आतंकवादी नहीं कहा जा सकता है। वह शोषितों की लड़ाई लड़ते हैं और व्यवस्था के खिलाफ हथियार उठाते हैं। ये लोग उन लोगों का अपहरण करते हैं, जो प्रशासन का जिम्मा संभालते हैं। नक्सली लड़ाकू हैं। इस वीडियो में झा के अलावा फिल्म के अन्य कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस बाँट रही है पीपल के पौधे ( पढ़िए क्यों ?)

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने का ऐलान किया, तो कांग्रेस इसका कड़ा विरोध कर रही है. 

कांग्रेस का नारा है कि सरकारी खर्चे पर तीर्थयात्रा से बेहतर है घर में ही पीपल की परिक्रमा कर ली जाए. अपनी इसी मुहिम के तहत कांग्रेस राज्य भर में पीपल बांट रही है.

भोपाल में कांग्रेस दफ्तर के अहाते में पूजा-पाठ के बीच पीपल का पेड़ लगाया जा रहा है. इसका मकसद जनता को यह बताना है कि पीपल की परिक्रमा करने से चारों धाम की यात्रा का फल मिलता है.

दरअसल, कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुजुर्गो की पंचायत में उनको सरकारी खर्चे पर तीर्थ यात्रा कराने का वादा किया था. राज्य सरकार ने इसके लिए योजना भी तैयार कर ली है. कांग्रेस ने शिवराज की इस तीर्थयात्रा योजना का तोड़ पीपल को बनाया है.

कांग्रेस के नेता शिवराज सिंह चौहान की योजना का विरोध करने के लिए भागवत पुराण के एक प्रसंग की दुहाई भी दे रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि जब राज्य में पाप बढ़ता है तो राजा तीर्थयात्रा कराता है. बुजुर्गों को इस प्रसंग का जिक्र करते हुए पत्र और कलावा भेजा जा रहा है. साथ ही गांव-गांव में पीपल के पौधे भी बांटे जा रहे हैं.

उधर, बीजेपी का कहना है कि राज्य सरकार की तीर्थयात्रा की योजना से कांग्रेस घबरा गई है. यही वजह है कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे नाटक किए जा रहे हैं.

शिवराज सिंह चौहान का परिवार अवैध खनन में संलिप्त - दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश में खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई के कारण एक पुलिस अधिकारी की हत्या के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य में अवैध खनन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेता भी संलिप्त हैं।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी नरेंद्र कुमार (32) की मौत पर शोक जताते हुए दिग्विजय ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा, "मैं युवा आईपीएस अधिकारी की हत्या पर उनके परिजनों तथा उनकी पत्नी के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं, जो गर्भवती हैं। वे मेरे जिले में सर्किल ऑफिसर थीं, जहां से मैं सांसद रहा हूं। भाजपा विधायक की नाराजगी के कारण राजगढ़ जिले से उनका स्थानांतरण कर दिया गया।"

गौरतलब है कि राज्य के मुरैना जिले में गुरुवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने नरेंद्र कुमार को कुचल दिया था, जब वह उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे। समझा जाता है कि उसमें अवैध खनन के पत्थर भरे थे। वे बामोर जिले में सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

संवादाताओं से बाचतीत में दिग्विजय ने कहा, "मुरैना बालू तथा पत्थर खदानों के लिए जाना जाता है। इसकी नीलामी क्यों नहीं हुई.. इसकी जांच कराए जाने की जरूरत है। मैंने मुख्यमंत्री से मेरे और उनके कार्यकाल में पट्टे पर दी गई खनन की अनुमति की न्यायिक जांच कराने का अनुरोध किया है।"

उन्होंने कहा, "इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि मुख्यमंत्री का परिवार अवैध खनन में संलिप्त है। हमें इसके साक्ष्य भी मिले हैं कि भाजपा के विधायक, सांसद तथा प्रभावशाली लोग भाजपा नेतृत्व की मिलीभगत से इसमें संलिप्त हैं।"

दिग्विजय सिंह के अलावा भाजपा की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड ने भी शिवराज सरकार की निंदा की है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी आईपीएस अफसर के परिवार के प्रति पूरी सहानुभूति है जिसने एक होनहार बेटा खोया है। अफसर की आईएएस पत्नी की पोस्टिंग में भी भाजपा के विधायक ने दिक्कतें पैदा की थीं। यह हादसा नहीं सोची-समझी साजिश है। मप्र में अवैध खनन का काम धड़ल्ले से चल रहा है। सरकार को पिछले दस सालों में किन-किन लोगों को ठेके दिए गई इसकी जांच करानी चाहिए।

दिग्विजय ने कहा कि हम इस मुद्दे पर लोकायुक्त से शिकायत नहीं करेंगे, क्योंकि उनकी नियुक्ति तक की गई जब वे खुद आरोपों से घिरे हुए थे। हम अपने स्तर पर जांच कराएंगे।नता दल (यूनाइटेड) के नेता शरद यादव ने भी नरेंद्र कुमार की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, "मैंने राज्य में अवैध खनन का मुद्दा पहले भी उठाया है। भाजपा और कांग्रेस के नेता राज्य में प्राकृतिक संसाधनों की लूट कर रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार को उनके खिलाफ तुरंत व कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि अगर शिवराज सरकार जाग रही होती तो ऐसा नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि जिसका भी यह ठेका है उस पर हत्या का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

विहिप का 10 फरवरी से शुरू होगा हिंदू रोटी-शिक्षा बचाओ अभियान

केंद्र सरकार की हिंदू विरोधी नीति के चलते विश्व हिंदू परिषद ग्वालियर से हिंदू रोटी-शिक्षा बचाओ कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। दस फरवरी को शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में विहिप के डॉ प्रवीण तोगड़िया ग्वालियर आएंगे।इस बारे में विहिप के प्रांत संयोजक पप्पू वर्मा ने बताया कि डॉ तोगड़िया दस फरवरी को ग्वालियर के मेडिकल सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

विहिप हिंदू रोटी-शिक्षा बचाओ आंदोलन शुरू करने जा रही है। इसमें युवाओं को साथ लिया गया है एवं उन्हें केंद्र सरकार की हिंदू विरोधी नीतियों की जानकारी दी जा रही है। इस आंदोलन में स्कूल-कालेजों में मुस्लिम आरक्षण का विरोध किया जाएगा। इसके अलावा फेस बुक से लेकर ईमेल सभी माध्यमों से इस तुष्टिकरण की नीति का विरोध युवा करेंगे।

पप्पू वर्मा का कहना था कि इससे हिंदू समाज को जागृत करके केंद्र सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसी सिलसिले में डॉ तोगड़िया ग्वालियर आ रहे हैं।

लोकायुक्त की झूठी तस्वीर बनाने पर कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त पी पी नावलेकर की झूठी तस्वीर के मामले में कांग्रेस विधायक कल्पना पारुलेकर की गिरफ्तारी हो चुकी है .

इस घटना के बाद से कांग्रेस में भूचाल सा आ गया है अब कांग्रेस इस मामले में संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा की भूमिका को संधिग्ध बताते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए साइबर सेल को शिकायत सौंपी है.

इस मामले में सी आई डी ने जांच के बाद पारुलेकर को गिरफ्तार भी कर लिया है और इस समय वह जेल में हैं. कांग्रेस विधायक कल्पना पारुलेकर ने विधानसभा परिसर में एक तस्वीर दिखाई थी, जिसमे लोकायुक्त नावलेकर को संघ ले गणवेश में दिखाया गया था.

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक