विहिप चलाएगी 'आदर्श ग्राम आदर्श घर' योजना

विश्व हिन्दू परिषद सामाजिक सरोकारों से जुड़कर गांव-गांव तक पहुंचना चाहती है। इसके लिए 'आदर्श ग्राम आदर्श घर' के नाम से योजना बनाई हैं। इसके अलावा 21 मार्च से 1 अप्रैल तक गांव-गांव में श्रीराम महोत्सव करने की तैयारी है। आदर्श ग्राम-आदर्श घर योजना को स्वच्छता अभियान से भी जोड़ा जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता गांव-गांव में बैठक आयोजित करेगें तथा सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए संकल्प पत्र भरवाया जाएगा। गांव की एक कमेटी भी होगी जो संगठन से जुड़ी होगी। गांव में शत प्रतिशत शौचालय, शिक्षा के साधन, सफाई, स्वास्थ्य संबंधी सुविधा मुहैया करवाने के लिए कमेटी प्रयास करेगी। गांव के हर घर को आदर्श घर बनाने की योजना है। इसके लिए जमीनी स्तर पर खाका तैयार किया जा रहा है। जिला इकाइयों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। टीमें गांव कमेटी के जरिए राम महोत्सव का कार्यक्रम बनाएंगी। पहले राम महोत्सव फिर 21 मार्च से 1 अप्रैल तक तथा इसके बाद वन महोत्सव मनाया जाएगा। पहले चरण में कार्यकर्ता राम महोत्सव समारोह की तैयारियों के लिए ग्राम पंचायतों में संपर्क करेंगे। दूसरे चरण में कार्यकर्ता जून से अगस्त तक गांवों में लोगों को बरगद, पीपल, बेल, आंवला और तुलसी के पौधे देकर उन्हें लगाने की अपील करेंगे। पूर्व में गठित समिति को इन पेड़ों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। तुलसी रोपण कार्यक्रम 17 जून से 16 जुलाई तक करवाया जाएगा।

यह जानकारी बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्य प्रवक्ता नरेश पंडित ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि वामपंथी सोच और माओवाद के कारण आज देश में आज ¨हसा फैल रहा हा। माओवाद के नाम पर नेपाल में हजारों हिन्दुओं को मारा गया हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी घुसपैठ और राष्ट्र विरोधी प्रचार के कारण देश में असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने कहा कि हिंदू दर्शन मानवतावादी है। यदि इसका पालन किया जाए तो पूरी दुनिया में शांति की स्थापना हो सकती है। उन्होंने कहा कि आज भारत की अस्मिता, स्वाभिमान सब कुछ दांव पर लगा दिया गया है। हिंदू संस्कृति को नष्ट करने का कुचक्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदूस्तान के प्रत्येक व्यक्ति का परिचय हिंदू है। उन्होंने कहा कि पंथ निरपेक्षता केवल हिंदूओं के संदर्भ में ही क्यों देखी जाती है, मुसलमानों और इसाइयों के संदर्भ में क्यों नहीं।

गडकरी व आडवाणी भाजपा को बादल की गुलामी करने से रोकें - शिवसेना पंजाब

शिवसेना (बाल ठाकरे) की बैठक जिलाध्यक्ष मनोज हैप्पी और शहरी अध्यक्ष काला पंडित की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा की पंजाब इकाई की कार्यप्रणाली पर विचार-विमर्श किया गया।

शिव सेना (बाल ठाकरे) पंजाब के उपाध्यक्ष जगदीश कटारिया ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी व पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी भाजपा को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की गुलामी करने से रोकें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्य में ऐसा कुछ नहीं किया जिससे हिन्दु एकजुट हों, उनकी ताकत व मान-सम्मान बढ़े, हिन्दुत्व की जड़ें मजबूत हों।
उन्होंने कहा कि शहरों में सड़कों, सफाई, सीवरेज, स्ट्रीट लाइटों व पेयजल की बिगड़ी हुई व्यवस्था इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि शहरियों के प्रति भाजपा के इरादे भी नेक नहीं हैं। बैठक में संकल्प लिया गया कि शिव सेना (बाल ठाकरे) निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए देश विशेषकर पंजाब व हिन्दू हितों को दांव पर लगाने वालों के विरुद्ध अपना संघर्ष जारी रखेगी।

इस मौके पर शिव सेना नेता अरविन्द टीटू, दीपक मदान, दीपक छाबड़ा, राजेन्दर वर्मा, कृपाल सिंह झीता, धर्मेन्दर काका, सुनील सहगल, संजीव खन्ना, पं. प्रमोद शास्त्रत्त्ी, पं. राजेश भार्गव, बलवीर डी.सी., संपत अली, आलोक विग आदि उपस्थित थे।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक