विकीलीक्स के एक और खुलासे से देश में हड़कंप

विकीलीक्स के एक और खुलासे से देश में हड़कंप मच गया है। अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की कैबिनेट बदलाव पर नज़र थी और वे नहीं चाहती थी की प्रणब मुखर्जी को वित्तमंत्री बनाया जाए। हिलेरी क्लिंटन यह जानना चाहती थी कि वित्त मंत्री के लिए प्रणब मुखर्जी को क्यों तरजीह दी जा रही है। हिलेरी चाहती थीं कि मोटेंक सिंह, कमलनाथ या पी चिदंबरम को वित्तमंत्री बनाया जाए।

इसके
साथ ही हिलेरी यह भी जानना चाहती थी कि प्रणब किस औद्योगिक घराने से संबंध रखते हैं और किसके फ़ायदे के लिए नीतियां बनाएंगे। इससे पहले गुरुवार को भी विकीलीक्स के एक खुलासे से बवाल मच गया था, जिसमें कहा गया था कि 2008 में परमाणु डील के लिए हुई वोटिंग में विश्वास मत हासिल करने के लिए आऱएलडी के सांसदों को रिश्वत दी गई थी।

वहीं
कुछ दिनों पहले भी वामपंथी दलो ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि वह अमेरिकी दबाव में कैबिनेट फेरबदल करती है। विकीलीक्स वेबसाइट ने कहा था कि 2006 में हुए कैबिनेट फेरबदल में अमेरिका की दख़लंदाज़ी की बात सामने आई। बीजेपी ने भी इस मुद्दे को उठाया।

मनमोहन सिंह ने संसद के बाहर किया विकीलीक्स का खंडन

विकीलीक्स खुलासे पर मचे हंगामे के बीच आख़िरकार संसद के बाहर एक कार्यक्रम के दौरान पीएम ने अपनी चुप्पी तोड़ी। पीएम ने इंडिया टुडे कॉनक्लेव के दौरान बोलते हुए यह साफ़ कहा कि सासंदों की ख़रीद फरोख़्त नहीं हुई और ही उन्होंने इस काम के लिए किसी को कहा था।

ग़ौरतलब
है कि विकीलीक्स ने बीते दिन यह सनसनीख़ेज़ खुलासा किया था कि 2008 में हुए विश्वास मत के दौरान कांग्रेस पार्टी ने सांसदों की ख़रीद फ़रोख़्त किए थे। विकीलीक्स के खुलासे के बाद विपक्षी जहां जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं और पीएम से इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मनमोहन के बयान के बाद विपक्ष ने एक बार फिर से आज इस बात पर जमकर हंगामा किया कि पीएम ने सदन से बाहर बयान क्यों दिया।

वहीं विकीलीक्स के खुलासे के बाद सदन के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा हुआ। इससे पहले विपक्ष ने जब प्रधानमंत्री को सामने आकर सांसदों की ख़रीद फ़रोख़्त के मामले में सफ़ाई दें, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया था और लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा शुरु हो गया। वहीं एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हे सांसदों की ख़रीद फ़रोख़्त की कोई जानकारी नहीं है। जिसे लेकर भी संसद में हंगामा हुआ कि पीएम सदन के बाहर क्यों सफ़ाई दे रहे हैं।

विकीलीक्‍स के खुलासे पर भाजपा ने मांगा मनमोहन से इस्‍तीफा

विश्वासमत के दौरान सांसदों की खरीद-फरोख् को लेकर विकीलीक् के ताजा खुलासे से देश की सियासत में भूचाल गया है. संसद की कार्यवाही के दौरान विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस्तीफे की मांग की है.

लोकसभा
में नेता विपक्ष सुषमा स्‍वराज ने कहा कि विकीलीक्‍स के खुलासे के मद्देनजर मनमोहन सिंह को इस्‍तीफा देना चाहिए. बीजेपी नेता मेनका गांधी ने भी प्रधानमंत्री से ऐसी ही मांगी की.राज्‍यसभा में नेता विपक्ष अरुण जेटली ने सरकार से मांग की कि वह इस मसले पर बयान देकर स्थिति स्‍पष्‍ट करे. संसद के दोनों सदनों में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्‍थगित कर दी गई.

गौरतलब
है कि विकिलीक्स के एक खुलासे से सियासत में हड़कंप मच गया है. विकीलीक्‍स के मुताबिक परमाणु डील पर विश्वास प्रस्ताव जीतने के लिए मनमोहन सरकार ने वोट खरीदे थे. खबर है कि अजीत सिंह के राष्ट्रीय लोकदल को कांग्रेस की तरफ से पैसे दिए गए थे.

हालांकि
अजित सिंह ने इस खुलासे को यह कहते हुए खारिज का दिया है कि उनकी पार्टी के पास तो उस वक्त सिर्फ 3 सदस्य थे. खुलासे में 4 का जिक्र है. बहरहाल, विकीलीक्‍स के खुलासे के बाद आया सियासी भूचाल फिलहाल थमने के आसर नहीं हैं..

छत्तीसगढ़ में राहुल गाँधी पर एक और मुकदमा

विकीलीक्स के खुलासे के अनुसार हिंदुवादी संगठनों के बारे में की गयी कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग वाली याचिका छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में जिला न्यायालय में दाखिल की गयी है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ कोठारी ने सांसद और कांग्रेस महासचिव राहुल के खिलाफ स्थानीय अदालत में आज यह याचिका दाखिल की।

यह याचिका राहुल के हिंदू संगठनों को लश्कर ए तैयबा से ज्यादा खतरनाक बताये जाने संबंधी कथित टिप्पणी के खिलाफ दाखिल की गयी है।

गौरतलब है कि विकीलीक्स के एक खुलासे के मुताबिक, राहुल ने अमेरिकी राजदूत टिमोथी रोमर से कहा था कि लश्कर ए तैयबा से हिंदुवादी चरमपंथी संगठन ज्यादा खतरनाक हैं।

यहां संवाददाता सम्मेलन में जिला भाजयुमो अध्यक्ष कोठारी ने कहा कि राहुल ने महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए बेहद गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी की है। उन्होंने हिंदू संगठनों की तुलना दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन से की है।

उन्होंने कहा कि यही नहीं, राहुल ने बिना किसी तथ्य और प्रमाण के हिंदू संगठनों को देश के लिये लश्कर ए तैयबा से ज्यादा खतरनाक करार दिया है। इससे देश और दुनिया के तमाम हिंदू संगठन और आम जनता आहत है। राहुल गांधी की इस टिप्पणी ने देश में अशांति फैलाने वाला काम किया है और इसके जिम्मेदार वह खुद हैं।

दोपहर भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ कोठारी जिला न्यायालय पहुंचे और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी वी. टोको की अदालत में परिवाद दायर करते हुए गांधी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 :क:, धारा 153 :ख:, 295 :क:, धारा 504 के तहत प्रकरण दर्ज करने का आग्रह करते हुए याचिका दाखिल की।

राहुल गांधी के बयान से पाकिस्तान को मदद - मोदी

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा हिंदू आतंकवाद पर की गई टिप्पणी के विकिलीक्स के जरिए सामने आने पर भाजपा नेता गरम हैं। पार्टी दो वरिष्ठ नेताओं नरेंद्र मोदी और वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेताओं का यह रुख आतंकवाद के विरुद्ध देश की लड़ाई को कमजोर कर रहा है। उन्होंने राहुल की टिप्पणी को तथ्यों से परे करार दिया।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेता वेंकैया नायडू शनिवार को दो अलग-अलग समारोहों में भाग लेने के लिए मुंबई में थे। मोदी ने कहा कि राहुल गांधी का बयान आतंकवाद के खिलाफ लड़ी जा रही देश की लड़ाई को खोखला करने वाला है। इससे पाकिस्तान को मदद मिलेगी।

मोदी के अनुसार पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और वहीं से आतंकियों का निर्यात चल रहा है। यह जानने के बावजूद अमरीका पाकिस्तान की मदद कर रहा है। यह पूछे जाने पर कि क्या आतंकवाद के मामले में कांग्रेस नेता अमेरिका को गुमराह कर रहे हैं? मोदी ने कोई वक्तव्य देने से इंकार कर दिया।

दूसरी ओर भाजपा के महाराष्ट्र प्रभारी वेंकैया नायडू ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राहुल गांधी ही नहीं, दिग्विजय सिंह और पी चिदंबरम जैसे कांग्रेस नेता भी इन दिनों एक सोची-समझी साजिश के तहत बयानबाजी कर रहे हैं। हिंदू आतंकवाद के बारे में बयानबाजी करने से पहले राहुल गांधी को देश का मानस समझना चाहिए। वह पहले संघ की तुलना सिमी से कर चुके हैं। वह संघ के बारे में जानते नहीं, इसलिए उन्होंने ऐसी बात कही।

इससे पहले नायडू ने भ्रष्टाचार पर 100 पृष्ठों की पुस्तक- द ईयर ऑफ स्कैम 2010 का विमोचन किया। इस पुस्तक को भाजपा सांसद डा. किरीट सोमैया ने लिखा है।

भगवा आतंकवाद इस्लामी आतंकवाद से ज़्यादा खतरनाक - राहुल गाँधी

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की नज़र में भगवा आतंकवाद इस्लामी आतंकवाद से ज़्यादा खतरनाक है। उन्होंने अमेरिकी राजदूत से बातचीत में अपनी यह राय प्रकट की थी।

विकिलीक्स के ताजा खुलासे से यह बात सामने आई है कि राहुल गांधी ने अमेरिकी राजदूत टिमोथी जे. रोमर से कहा था कि देश को सबसे ज्यादा खतरा भगवा आतंकवाद से है। इस बातचीत में राहुल गांधी ने अमेरिकी राजदूत से कहा था, 'लश्कर-ए-तैयबा जैसे इस्लामी आतंकवादी संगठनों को कुछ मुसलमानों का समर्थन मिला हुआ है,लेकिन देश को उससे बड़ा ख़तरा तेजी से पांव पसार रहे कट्टरपंथी हिंदू संगठनों से है। ये संगठन धार्मिक तनाव और राजनैतिक वैमनस्य पैदा कर रहे हैं।'

तीन अगस्त 2009 को भेजे गए इस गोपनीय अमेरिकी राजनयिक संदेश में रोमर ने 20 जुलाई 2009 को राहुल के साथ दोपहर भोज के दौरान हुई बातचीत का ब्यौरा दिया है। इसके अनुसार राहुल गांधी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे बीजेपी नेताओं द्वारा फैलाए जा रहे तनाव का जिक्र कर रहे थे। इसमें कहा गया था कि देश के भीतर इस्लामी समूहों की ओर से हो रहे आतंकी हमलों की प्रतिक्रिया में हिंदू चरमपंथ के उभरने का खतरा एक बड़ी चिंता का विषय है जिस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

बीजेपी ने राहुल गांधी के इस स्टैंड की निंदा की है और कहा है कि इस तरह का बयान नासमझी भरा है।

विकिलीक्स के खुलासे से उत्पन्न विवाद पर कांग्रेस ने आज सफाई दी कि राहुल गांधी का विचार यह है कि हरतरह का आतंकवाद और सांप्रदायिकता भारत के लिए खतरा है और हमें इसके खिलाफ चौकस रहना है।

Cong played religious politics on 26/11: Wikileaks

Post 26/11, a section of the Congress leadership was seen playing religious politics after one of its leaders, A R Antulay, implied that Hindutva forces may have been involved in the Mumbai terror attacks, according to a confidential memo by the then US ambassador to India, David Mulford, released by WikiLeaks.

"The Congress Party, after first distancing itself from the comments (of Antulay, the then minority affairs minister), two days later issued a contradictory statement which implicitly endorsed the conspiracy. During this time, Antulay's completely unsubstantiated claims gained support in ... Indian-Muslim community," Mulford wrote in his secret cable to the State Department on December 23, 2008.

"Hoping to foster that support for upcoming national elections, the Congress Party cynically pulled back from its original dismissal and lent credence to the conspiracy," Mulford wrote.

हज का पैसा आतंकवाद के लिए इस्तेमाल हुआ - विकीलीक्स

कई आतंकियों ने हज यात्रियों से धन इकट्ठा करने के लिए बार-बार सालाना हज यात्रा का इस्तेमाल किया और इस तरीके से इकट्ठा हुए धन का इस्तेमाल मुम्बई हमले में किया गया। यह जानकारी विकिलीक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिका के एक गोपनीय संदेश में सामने आई है।

' स्काई न्यूज' की एक रिपोर्ट में 'न्यू यार्क टाइम्स' द्वारा प्रकाशित उन सम्भावित तरीकों की एक लम्बी सूची का जिक्र किया गया है, जिनके इस्तेमाल के जरिए आतंकी अपनी गतिविधियों के लिए पैसा जुटाते हैं। एक संदेश में कहा गया है कि आतंकियों ने हज यात्रियों से धन जुटाने के लिए सालाना हज यात्रा का बार-बार इस्तेमाल किया और उस धन का इस्तेमाल मुम्बई हमले में किया।

बाकी दस्तावेजों में कहा गया है कि अमेरिका मानता है कि सऊदी अरब के जकात दाता, ''दुनिया भर में सुन्नी आतंकी संगठनों के वित्त पोषण के अति महत्वपूर्ण स्रोत हैं।'' अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन द्वारा दिसम्बर 2009 में भेजे गए एक संदेश में सऊदी अरब को अलकायदा के लिए ''एटीएम मशीन'' बताया गया है।

लीक संदेशों में कहा गया है कि संयुक्त अरब अमीरात में मौजूद रणनीतिक कमजोरी का आतंकी दुरुपयोग करते हैं। कतर को आतंक विरोध के मामले में सबसे बुरा बताया गया है।

कुछ गोपनीय संदेशों में दुनिया में कुछ ढांचागत सुविधाओं को आतंकी हमले की स्थिति में अमेरिकी सुरक्षा के लिए गम्भीर बताया गया है।

दस्तावेज में दुनियाभर में सैकड़ों पाईपलाइनों, तारों और औद्योगिक स्थलों का विवरण दिया गया है, जिन्हें अमेरिका अपने हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण मानता है। उन जगहों पर होने वाले खतरे का अमेरिकी सुरक्षा पर गम्भीर असर हो सकता है।

संदेश के मुताबिक अमेरिकी दूतावासों को सम्बंधित देशों में स्थित उन प्रमुख जगहों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया था, जिनके ध्वस्त होने पर अमेरिका के सार्वजनिक स्वास्थ्य, आर्थिक सुरक्षा और राष्ट्रीय व घरेलू सुरक्षा पर असर पड़ सकता था।

लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर थे मोदी - विकीलीक्स

दुनियाभर में अपने खुलासों से तहलका मचाने वाली वेबसाइट विकीलीक्स ने दावा किया है कि लश्कर-ए-तैयबा ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की साजिश रची थी। विकीलीक्स के मुताबिक इस साल जून में पाकिस्तान में बैठे लश्कर के आतंकियों ने भरत में मौजूद सदस्यों से नरेंद्र मोदी को उड़ाने संबंधी चर्चा की थी।

लश्कर-ए-तैयबा मुंबई हमलों के मात्र 6 महीने बाद ही भारत में तीन और बड़ी वारदातें करने की साजिश रच रहा था। इनमें नरेंद्र मोदी की हत्या, दक्षिण में आतंकी कैंपों का गठन करना और एक कार धमाका करना शामिल था। हालांकि कार संबंधी साजिश का पूरा खुलासा नहीं हो सका। विकीलीक्स ने यह खुलासा अमेरिकी इंटेलीजेंस के लीक हुए केबल संदेशों के जरिए किया है।

केबल संदेशों के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य शफीख खाफा यह तीनों साजिश रच रहा था। भारत में हुसैन नाम के एक लश्कर आतंकी ने जून में साजिश को अमली जामा पहनाने के लिए काम करना शुरु कर दिया था। हुसैन को मोदी को मारना था तथा दक्षिण में कैंप स्थापित करना था। तीसरा काम किसी कार के संबंध में था लेकिन उसका पूरा खुलासा नहीं हो सका। लीक हुए केबल संदेश के मुताबिक हुसैन की मदद कोई समीर नाम का व्यक्ति कर रहा था। समीर भी भारत का ही रहने वाला है।

अगर भारत हमला करेगा तो इस्लामाबाद जवाबी कार्रवाई करेगा - जरदारी

मुंबई पर हमले के बाद तनावपूर्ण स्थिति के बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अमेरिका से कहा था कि उनके देश पर अगर भारत हमला करता है तो इस्लामाबाद के पास जवाबी कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा

विकीलीक्स द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार पाकिस्तान में तत्कालीन राजदूत एन्ने पैटरसन के साथ दो जनवरी को मुलाकात के दौरान जरदारी ने यह बात कही हालांकि आश्वासन दिया कि उनकी सरकार की नीतियां सरकारेतर संगठनों के कहने से नहीं चलेगी ।

पैटरसन मुंबई हमलों की जांच के सिलसिले में जरदारी से मिली थीं । जरदारी ने उन्हें बताया कि वह उनके देश पर भारत के हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे ।

दस्तावेज के अनुसार जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान में कश्मीर से अधिक कोई संवेदनशील राजनीतिक मुद्दा नहीं है ।

‘‘ जरदारी ने कहा कि उन्हें लेफ्टिनेंट जनरल शूजा पाशा : आईएसआई प्रमुख : ने डीसीआईए : केन्द्रीय खुफिया एजेंसी के प्रमुख : के साथ मुलाकात की जानकारी दी और उन्होंने भारतीयों को ‘चुनिंदा ’ जानकारी देने की इजाजत दे दी ।

दस्तावेज के अनुसार उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह :और जनरल कयानी : भारत के साथ बेहतर रिश्ते के प्रति प्रतिबद्ध हैं ।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक