पंजाब में 5 खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल


राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियारों, विस्फोटकों और मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित मामले में इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) के प्रमुख समेत पांच खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ यहां एक विशेष अदालत में शुक्रवार को आरोपपत्र दायर किया।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि आईएसवाईएफ के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे उर्फ बाबा (पंजाब के मोगा निवासी) के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया जो पाकिस्तान में छिपा है।

उसके चार गिरफ्तार हो चुके साथियों-हरमेश सिंह उर्फ काली (फिरोजपुर के किलचे गांव निवासी), दरवेश सिंह उर्फ शिंदा (भैंके वाले झुग्गे निवासी), गुरमुख सिंह (जालंधर के न्यू हरदयाल नगर निवासी) और फगवाड़ा-कपूरथला के गुरू नानकपुरा निवासी गगनदीप सिंह के खिलाफ भी आरोपपत्र दायर किया गया।

एनआईए ने कहा कि शुरू में फिरोजपुर के ममदोट थाने में 25 अगस्त, 2021 को मामला दर्ज किया गया था और बाद में छह नवंबर, 2021 को एजेंसी ने पुन: मामला दर्ज किया।

एनआईए ने कहा कि रोडे और उसके साथियों ने पाकिस्तान से ड्रोन से हथियार आदि की अवैध खेप भेजी थी।

पंजाब में कांग्रेस का हो रहा ‘अकालीकरण’, सरक रहा हिन्दू वोट


पंजाब प्रदेश कांग्रेस इलैक्शन कमेटी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन पर विचार-विमर्श करने हेतु बुलाई गई बैठक में आज कई पार्टी नेताओं ने कांग्रेस के ‘अकालीकरण’ के खिलाफ आवाज बुलंद की।

कांग्रेस के 2 पूर्व अध्यक्षों प्रताप सिंह बाजवा व शमशेर सिंह दूलो (दोनों एम.पी.) ने कहा कि ए.आई.सी.सी. ने अपने जयपुर सैशन में एक प्रस्ताव पारित कर यह निर्धारित कर रखा है कि जो कोई भी कांग्रेस पार्टी में शामिल होगा उसे 3 वर्ष के लिए कोई ओहदा नहीं दिया जाएगा लेकिन हाल ही में कई लोग अकाली दल से कांग्रेस में शामिल हुए हैं और उन्हें कोई न कोई ओहदा या टिकट देने का प्रयास किया गया है। 

इस सिलसिले में हंसराज हंस, इंद्रबीर सिंह बुलारिया तथा सरवन सिंह फिल्लौर का जिक्र किया गया। उनका कहना था कि कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा यह भी देखने में आया है कि अन्य पाॢटयों से आने वाले नेता कांग्रेस में ज्यादा देर टिकते नहीं। इस संदर्भ में जोङ्क्षगद्र पाल जैन, अरविंद खन्ना तथा जीत महेंद्र सिंह सिद्धू की मिसाल दी गई।

चौधरी संतोख सिंह एम.पी. ने कहा कि उनके संसदीय हलके से एक व्यक्ति को कांग्रेस में उन्हें विश्वास में लिए बिना ही शामिल कर लिया गया है। कांग्रेस के एक अन्य पूर्व अध्यक्ष मोहिन्द्र सिंह के.पी. ने भी अपनी आपत्ति दर्ज करवाई। ब्रह्म महिंद्रा, अश्विनी सेखड़ी तथा मनीष तिवाड़ी ने कहा कि पार्टी को हिंदू वोटों को कंसोलिडेट करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हिंदू समुदाय कांग्रेस पार्टी से टूट रहा है और उसका झुकाव भाजपा की ओर बढ़ रहा है। 

पढ़िए हुसैनीवाला में प्रधानमंत्री मोदी का पूरा भाषण

विशाल संख्‍या में पधारे हुए सभी प्‍यारे भाईयों और बहनों और विशेष रूप से महाराष्‍ट्र से आये मित्रों को भी नमस्कार, 

बोले सो निहाल..सत् श्री अकाल! शहीदों..अमर रहो! शहीदो..अमर रहो! शहीदों..अमर रहो! 

आज मेरे लिए बड़ी प्रेरक घड़ी है। एक नई प्रेरणा जिनका नाम कानों पर पड़ते ही देश के हर नागरिक को मिलती है ऐसे सरदार भगत सिंह जी, सुखदेव, राजगुरू, बटूकेश्‍वर दत्‍त और भगत‍ सिंह जी की माता जी, जिस धरती पर एक वीर माता के साथ भारत माँ के प्‍यारे लाड़ले चार वीरों की समाधि को नमन करने का मुझे अवसर प्राप्‍त हुआ है। यह पंजाब की धरती की विशेषता है। इस धरती ने, आजादी के जंग में सबसे ज्‍यादा बलिदान दिया है। देश की रक्षा के लिए सीमा पर मोर्चा संभालते हुए अनेक वीर जवानों ने शहादत दी है।..और देश को आगे बढ़ाने के लिए यहां के किसानों ने अपना पसीना बहाकर के देश के अन्‍न भंडार भर दिये। यह ऐसी धरती है, जहां आजादी के पहले भी यहां के लोग देश के लिए जिए और आजादी के बाद भी देश के लिए जी रहे हैं। मैं इस धरती को, यहां के सभी वीरों को, यहां के सभी वीर माताओं को आदरपूर्वक नमन करता हूं। 

अंग्रेजों ने.. उनको भगत सिंह का भय कितना रहता था.. तय तो यह हुआ था कि 24 मार्च को भगत सिंह जी को फांसी दे दी जाएगी। लेकिन घबराई हुई अंग्रेजी सल्‍तनत ने सारे नियमों का उल्‍लंघन करते हुए, सारी परंपराओं को तोड़ते हुए, चोरी छिपे से सरदार भगत सिंह जी को फांसी दी। और इतना ही नहीं, वो शरीर उनके परिवारजनों को देने की बजाय लाहौर जेल से लाकर के यहां पर किसी भी सम्‍मान के बिना मिट्टी के तेल में और अगल-बगल से कूड़ा कचरा इकट्ठा करके उनके शरीर को जला देने का काम उस सल्‍तनत ने किया। यही धरती है, यहां पर उनका शरीर विलीन हो गया। मैं आज भगत सिंह, सुखदेव राजगुरू.. उन वीरों की उस महान परंपरा को प्रणाम करने आया हूं। 

भाईयों-बहनों आज हिंदुस्‍तान में किसी एक नाम को सुनते ही हिंदुस्‍तान के हर कोने में जवान, वृद्ध सबको चेतना जग जाती है, प्रेरणा मिल जाती है, वो नाम है सरदार भगत सिंह। उस नाम में वो ताकत है, जो आज भी देश के नौजवानों को देश के लिए जीने-मरने की प्रेरणा देता है। ऐसे महापुरूषों ने बलिदान दिया, तब जाकर के देश आजाद हुआ। उनके सपनों को पूरा करना.. और उन सपनों को पूरा करने के लिए जैसा भारत उन्‍होंने चाहा था वैसा भारत बनाने के लिए हम जितना करे उतना कम है। 

हमारा गांव आबाद हो, हमारा किसान खुशहाल हो, हमारे नौजवान को रोजगार हो, दलित, पीडि़त, शोषित, वंचित, गांव, गरीब, शहर के मजदूर, उनके जीवन में बदलाव आए। जब तक हम देश में यह बदलाव नहीं लाते हैं, तब तक देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरूषों को सच्‍ची श्रद्धांजलि अधूरी रहेगी। 

भाईयों-बहनों हमारा सपना भी है, हमारा कर्तव्‍य भी है कि हम इस भारत मां को सुजलाम, सुफलाम बनाए। यह भारत मां, यहां के नौजवान अपनी आशा-आकांक्षा के अनुरूप जीवन में नई ऊंचाईयों को पार कर सके, हरेक को अवसर मिले विकास का, ऐसे देश को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का प्रयास, हम सबका दायित्‍व बनता है। तब जाकर के इन महापुरूषों को सच्‍ची श्रद्धांजलि होगी। 

हमने सपना देखा है – 2022! जब भारत की आजादी के 75 साल पूरे होंगे। हमारे देश में 75 साल एक अमृत पर्व होता है। इस अमृत पर्व का विशेष महत्‍व होता है। क्‍या हम 2022 में जब अमृत पर्व मनाएं तब इस देश में कोई भी परिवार ऐसा न हो, जिसके पास रहने के लिए अपना घर न हो। 

भाईयों-बहनों आज भगत सिंह जी की समाधि पर मैं आया हूं। उस महापुरूष के बलिदान को याद करता हूं और मन करता है जी-जान से जुट जाएं देश के गरीब से गरीब व्‍यक्ति को भी.. जब आजादी का अमृत पर्व मनाएं तब उसका अपना घर मिल जाए। 2019! महात्‍मा गांधी के 150 साल पूरे होंगे। महात्‍मा गांधी के 150 साल कैसे मनाएं? क्‍या हमारे देश के महापुरूषों को हम स्‍वच्‍छ भारत नजराने के रूप में नहीं दे सकते? क्‍या यह भारत के सवा सौ करोड़ नागरिकों की जिम्‍मेवारी नहीं है कि हमारी भारत माता जिसके लिए इतने लोगों ने बलिदान दिये उसे हम स्‍वच्‍छ तो रखे, साफ-सुथरी रखें इस दायित्‍व को हम निभाएं और स्‍वच्‍छ भारत का सपना महात्‍मा गांधी के 150 साल पूरा होने के अवसर पर हम पूरा करें। हर गांव, हर गली, हर गली, हर परिवार, हर कोई अपने दायित्‍व को निभाएं। 

और आज 23 मार्च ! राम मनोहर लोहिया जी का भी जन्‍म जयंती का अवसर है। राम मनोहर लोहिया जी एक ऐसे राजपुरूष थे, जब वो राजनीतिक आंदोलन चलाते थे, तो अपनी विचारधारा के साथ-साथ एक बात का ख्‍याल रखते थे। वे स्‍वच्‍छता का आंदोलन अपनी जवानी में चलाए करते थे। राम मनोहर लोहिया स्‍वच्‍छता का आंदोलन लगातार चलाया करते थे। आज उनकी भी जयंती है, भगत सिंह की शहादत का पर्व है और भारत माता के लिए जीने वाले इन लोगों को जब याद करते हैं तब हमारी भारत माता स्‍वच्‍छ हो, विकास की नई ऊंचाईयों को पार करने वाला हर नागरिक को अवसर हो। इस दिशा में हम आगे बढ़ना चाहते हैं। 

मेरे किसान भाईयों-बहनों पंजाब ने देश को भूख से बचाया है। देश को अन्‍न देने का पुण्‍य का काम पंजाब के किसान ने किया है लेकिन आज पंजाब में पानी जमीन में गहरा होता जा रहा है। Danger रेखा से भी नीचे चला गया है। पानी परमात्‍मा का दिया हुआ प्रसाद है। पानी को बचाए बिना, हम न खेती बचा सकते हैं, न जीवन बचा सकते हैं और इसलिए मैं पंजाब के किसान भाईयो-बहनों से आग्रह करूंगा कि हम फसल पैदा करे, आधुनिक विज्ञान का प्रयोग करें। Per drop more crop, micro irrigation, टपक सिंचाई हो, स्प्रिंक्‍लर हो। बहुत सारी चींजें आज विज्ञान ने स्‍वीकार की है। कभी-कभी जब तक हमारा किसान, खेत पानी से लबालब भरा न हो तब तक उसकी आंखों को चैन नहीं पड़ता। उसको लगता है कि पूरा खेत पानी से पूरी तरह भरा होगा, तभी फसल होगी। 

मेरे किसान भाईयों-बहनों मैं भी गरीब परिवार का.. मैंने इन सारी चीजों को निकट से देखा है और इसलिए मैं आपको कहता हूं कि विज्ञान बदल चुका है और इसलिए मैं आपको एक छोटी सी बात बताऊं। अगर कोई बालक घर में बीमार रहता है, वजन नहीं बढ़ता है, चेहरे पर मुस्‍कान नजर नहीं आती है, दुबला-पतला रहता है और मां-बाप की इच्‍छा रहती है कि बेटा तंदरूस्‍त हो, वजन बढ़े, दौड़े-कूदे। मां-बाप ऐसे में बादाम, केसर, पिस्‍ता यह डालकर के बाल्‍टी भर दूध रोज, बाल्‍टी भर दूध से उस बच्‍चे को अगर नहला दें तो वजन बढ़ेगा क्‍या? चेहरे पर मुस्‍कान आएगी क्‍या? तबियत ठीक होगी क्‍या? आप भी जानते हैं नहीं होगी। केसर, पिस्‍ता, बादाम वाला दूध हो, बाल्‍टी भर दूध हो, रोज दूध से नहलाते हो, लेकिन उसके शरीर में कुछ नहीं होगा। लेकिन अगर समझदार मां-बाप चम्‍मच से, एक चम्‍मच दूध पिलाएंगे, रोज 10 चम्‍मच, 15 चम्‍मच, 20 चम्‍मच पिलाना शुरू कर देंगे, तो बच्‍चे का वजन बढ़ने लगेगा। शरीर तंदरूस्‍त होगा। जो स्‍वभाव बच्‍चे का होता है, वही स्‍वभाव फसल का होता है और इसलिए फसल को ढेर सारा पानी देने से फसल अच्‍छी होती है, ऐसे पुराने विचारों को छोड़ना पड़ेगा। बूंद-बूंद पानी पिलाना से फसल ज्‍यादा होगी, अच्‍छी होगी, कम जमीन में भी ज्‍यादा पैदावार होगी और तब जाकर के पंजाब में जो पानी नीचे चला जा रहा है, वो पानी ऊपर आएगा। मेरे भाईयों बहनों बरसात का पानी, बूंद-बूंद पानी बचाएंगे, जमीन में उसको वापस डालेंगे, तभी जाकर के पंजाब की पानी की समस्‍या का समाधान कर पाएंगे। 

हमारे पास नहरों का इतना बड़ा नेटवर्क है, लेकिन जितनी मात्रा में पानी जाना चाहिए उतना जा नहीं रहा है। शुरू के इलाके में तो पानी पहुंचता है लेकिन नहर का जहां आखिरी इलाका है, वहां पानी नहीं पहुंचता। हमने एक योजना बनाई है-‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना’। इस योजना के तहत हमारा सपना है कि हिंदुस्‍तान के हर किसान के खेत तक पानी पहुंचाया जाए, नदियों को जोड़ा जाए, नहरों को ठीक किया जाए, नई नहरों को बनाया जाए। अगर किसान को पानी पहुंच गया तो मैं विश्‍वास दिलाता हूं मिट्टी में से सोना पैदा करने की ताकत मेरे किसान भाईयों-बहनों में हैं और वो हिंदुस्‍तान के आर्थिक स्थिति को बदल सकते हैं। उस काम की और हमें जाना है। 

मुझे आज मेरे किसान भाईयों-बहनों को मेरी एक चिंता भी मुझे बतानी है और वो चिंता.. मैं देख रहा हूं कि ज्‍यादा फसल के मोह में आज हम ऐसी-ऐसी गलतियां कर रहे हैं कि जिसके कारण हमारी जमीन बर्बाद हो गई है। जमीन अपनी ताकत खो रही है। अगर धरती माता अपनी ताकत खो देगी तो इस धरती पर पलने वाले बच्‍चों का पालन-पोषण कैसे होगा। हम जिस प्रकार से Chemical Fertilizer का उपयोग करते हैं.. पंजाब का क्‍या हाल करके रखा है किसान भाईयों-बहनों हमने! कितनी मात्रा में, कौन सा खाद डालना चाहिए.. हम कैसी बड़ी गलती कर रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है, विज्ञान में सिद्ध हुआ है कि जितना पोटाश का उपयोग करते हैं उससे चार गुना से ज्‍यादा नाइट्रोजन का उपयोग फसल भी बर्बाद करता है, जमीन भी बर्बाद करता है। चार गुना से कम नाइट्रोजन उपयोग करना चाहिए लेकिन हमारे पंजाब में कितना उपयोग होता है, आपको मालूम है? 57 गुना! आप कल्‍पना कर सकते हैं जैसे परिवार में दवाई देनी है, लेकिन ज्‍यादा dose दे दें तो मौत भी हो जाती है वैसे नाइट्रोजन इतना गुना डालने के कारण हमारी फसल और हमारी जमीन सबको हम बर्बाद कर देते हैं। मैं पंजाब के किसानों से आग्रह करता हूं कि आप देश को दिशा दीजिए, आप देश का नेतृत्‍व कीजिए और तय कीजिए कि जितने अनुपात में Fertilizer चाहिए उससे ज्‍यादा डालने का पाप हम नहीं करेंगे, हम ऐसी गलती नहीं करेंगे। इतना ही नहीं पोटाश से फास्‍फोरस डब्‍बल से ज्‍यादा उपयोग नहीं करना चाहिए, वरना खेती बर्बाद हो जाती है। लेकिन हम क्‍या करते हैं, पंजाब के अंदर पोटास से फास्‍फोरस का उपयोग 13 गुना करते हैं। जबकि दो गुना से ज्‍यादा नहीं करना चाहिए। मुझे बताइये मेरे किसान बहनों-भाईयों कि पंजाब, पंजाब का गांव, पंजाब का किसान, पंजाब की फसल जिस पर पूरा हिंदुस्‍तान जी रहा है अगर वही बर्बाद हो जाएगा तो पूरा देश भूख मर जाएगा और इसलिए मेरे किसान भाईयों-बहनों मैं आपसे आग्रह करने आया हूं कि आप विज्ञान, आधुनिक यंत्र.. और जिसमें सरकार पूरी मदद करती है.. आप इसका सही उपयोग करें। इसका दुरूपयोग तत्‍काल तो हमें अच्‍छा लगता है, लेकिन लम्‍बे समय के लिए हमारा बहुत नुकसान करता है और इसलिए मेरे किसान भाईयों-बहनों इससे बचकर रहना चाहिए यह मैं विशेष रूप से आग्रह करना चाहता हूं। 

सरकार ने किसानों के लिए एक महत्‍वपूर्ण योजना बनाई है। इस योजना को हमने लागू किया है और आप तक हम पहुंचाना चाहते हैं और वो है – Soil Health Card. जैसे नागरिक का Health Card होता है, उसका शरीर कैसा, Blood कैसा, तबियत कैसी है, कमियां क्‍या है, वो सब Health Card से पता चलता है। वैसा ही जैसे इंसान के शरीर का स्‍वभाव है, वैसा ही जमीन का भी स्‍वभाव है। जमीन को भी बीमारियां होती है, जमीन में भी कमियां होती हैं लेकिन हमें पता नहीं होता और उसके कारण हम.. जमीन का किसके लिए उपयोग करना चाहिए, नहीं कर पाते। इस बात को समझाने के लिए गांव-गांव किसानों को Soil Health Card देने की सरकार ने योजना बनाई है। आपकी जमीन कैसी है, आपकी जमीन की तबियत कैसी है, आपकी जमीन में कौन सी कमियां है, आपकी जमीन में कौन सी फसल अच्‍छी हो सकती है, आपको अगर दवाई डालनी है तो कौन सी दवाई की जरूरत है, आपको अगर Fertilizer डालना है तो कौन सा Fertilizer डालना है, कितना डालना है यह सारी बातें Soil Health Card से पता चलती हैं और यदि किसान Soil Health Card से योजना करके चलता है तो मैं विश्‍वास दिलाता हूं मेरे किसान बहनों-भाईयों छोटे किसान को भी साल का 40-50 रुपया, जो ज्ञान के अभाव के रूप में फालतू में खर्चा होता है, वो बच जाएगा। मेरे किसान को बहुत बड़ा फायदा होगा। इसलिए यह बहुत बडा काम पूरे देश में हमने चलाया है Soil Health Card का। और मुझे विश्‍वास है कि हमारे पंजाब के किसान भी इस बात की चिंता करेंगे। 

मेरे किसान भाईयों बहनों एक तो पिछले साल बारिश कम हुई। हिंदुस्‍तान के कई राज्‍यों में कम बारिश के कारण किसानों को नुकसान हुआ, कहीं पर सूखा पड़ा गया और ऊपर से अभी-अभी ओले गिरे। मैं जानता हूं कि किसानों पर कितनी बड़ी आपत्ति आई होगी। मैंने भारत सरकार के अधिकारियों को, मंत्रियों को आदेश दिए हैं, सर्वे का काम शुरू हुआ है, राज्य सरकार और भारत सरकार मिलकर के आपके इस संकट की घड़ी में आपके साथ हैं। आपको जो नुकसान हुआ है.. हमारा किसान टिक सके.. जितनी भी मदद सरकार कर सकती है उसमें सरकार किसी भी हालत में पीछे नहीं रहेगी। यह मैं आपको विश्‍वास दिलाना चाहता हूं। 

मेरे भाईयों-बहनों आज जब मैं सरदार भगत सिंह जी की शाहदत के इस पावन पर्व पर, इस पवित्र धरती पर आया हूं, तब मैं.. सरकार ने बजट में घोषणा की है.. क्‍योंकि पंजाब और किसान का अटूट नाता है और इसलिए अमृतसर में किसानों के लिए उपयोगी हो ऐसी Institute for Horticulture Education इसका आरंभ किया जाएगा और आज मैं जब यहां आया हूं तब इस नये Institute को हम सरदार भगत सिंह Post Graduate Institute for Horticulture Research and Education इस रूप में निर्माण करेंगे ताकि पंजाब किसान की जो नई पीढ़ी है उसके कारण उसको लाभ मिलेगा। 

भाईयों बहनों भारत सरकार की यह सोच है कि अगर देश को आगे बढ़ाना है तो राज्‍यों को आगे बढ़ाना पड़ेगा। अगर हमारे राज्‍य मजबूत नहीं होंगे तो देश मजबूत नहीं होगा। अगर राज्‍य आगे नहीं बढ़ेंगें तो देश आगे नहीं बढ़ेगा और इसलिए हमारी सरकार की हर योजना राज्‍यों को मजबूत बनाने के लिए है। अभी इस बार 14th Finance Commission की रिपोर्ट के आधार पर अकेले पंजाब को कितना बड़ा लाभ होने वाला है। पंजाब इन रुपयों का सही इस्‍तेमाल करके कितना आगे बढ़ सकता है इसका मैं भली-भांति अंदाज कर सकता हूं और मुझे विश्‍वास है कि बादल साहब के नेतृत्‍व में प्रगतिशील निर्णयों के द्वारा पंजाब के जीवन को बदलने में यह रकम बहुत काम आने वाली है। पहले पिछली पंचवर्षीय योजना में भारत सरकार की तरफ से पंचवर्षीय योजना के तहत पंजाब को 20 हजार करोड़ रुपये मिले थे। भाईयों-बहनों आने वाले पांच साल के लिए यह रकम बढा़कर के 54 हजार करोड़ रुपये कर दी जाएगी, डबल से भी ज्‍यादा। इतना ही नहीं पंचायत और नगरपालिकाओं के लिए भारत सरकार ने पहले चार हजार करोड़ रुपया दिया था, इस बार हमने वो रकम बढा़कर के छह हजार करोड़ रुपये कर दी। जिसके कारण गांव के व्‍यक्ति को भी इसका फायदा पहुंचाने में काम आ जाएगी। इस बार भी पहले की तुलना में करीब-करीब चार हजार करोड़ रुपया ज्‍यादा, अतिरिक्‍त चार हजार रुपया पंजाब के विकास के लिए भारत सरकार की तिजोरी से आने वाला है। 

स्थिति ऐसी हो गई है.. एक जमाना था कि दिल्‍ली के खजाने में देश की सभी तिजौरियों का करीब 60-65 प्रतिशत पैसा रहता था। राज्‍यों के पास 35-40 प्रतिशत रहता था। हमारे आने के बाद चित्र हमने बदल दिया है। अब राज्‍यों के पास करीब-करीब 60-62 प्रतिशत राशि रहेगी और केंद्र के पास सिर्फ 38% राशि रहेगी और राज्‍य मजबूत होंगे। राज्‍य विकास की नई ऊंचाईयों को पार करेंगे। उस दिशा में हम काम कर रहे हैं। 

यहां पर रास्‍ते बनाने के लिए भारत सरकार की जो योजनाएं हैं.. रेल को बढ़ाने के लिए.. आज मेरे लिए खुशी की बात है कि अमृतसर से आनंदपुर साहब रेलवे की योजना का साकार रूप हमारे सामने खड़ा हुआ है। यह गर्व की बात है। आनंदपुर साहब यात्रियों के लिए एक मुख्‍य धाम है और किसी को भी हिमाचल में भी किसी जगह जाना है तो आनंदपुर साहब से ही जाते हैं। चिंतपुरणी जाना है, ज्‍वालाजी जाना है तो यहीं से जाते हैं। इस पूरे इलाके को इसका लाभ मिलने वाला है। एक प्रकार से विकास की नई ऊंचाईयों को पार करने की दिशा में हम लगातार प्रयासरत है। 

..और मैं आपको विश्‍वास दिलाता हूं, मेरे पंजाब के किसान भाईयों-बहनों, आपने कभी सोचा था.. किसान 60 साल के बाद.. उसको कभी पेंशन मिल सकता है। सरकारी मुलाजिम को तो पेंशन मिल जाता है। किसान को पेंशन मिल सकता है क्‍या? 60 साल के बाद हर महीना उसको चैक मिल सकता है क्‍या? मेरे किसान भाईयों-बहनों इस बार भारत सरकार ने एक योजना बनाई है जिसमें Public Private Partnership के modal पर.. किसान को.. 60 साल के बाद अगर वो इस योजना से जुड़ जाता है, तो उसको हर महीना पांच हजार रुपया पेंशन की राशि मिल सकती है। हमारे देश के किसान का बुढ़ापा भी सुख, शांति और गौरव से बीते उस दिशा में काम करने का एक अहम कदम इस बार हमने बजट में उठाया है। 

भाईयों-बहनों इन दिनों किसान को गुमराह करने के लिए भांति-भांति के प्रयास हुए हैं। कल मैंने रेडियो पर मेरी “मन की बात” में, किसानों ने जितने सवाल पूछे थे, सारे सवालों के मैंने जवाब दिये और मैं किसानों को विश्‍वास दिलाता हूं कि अगर इस देश को आगे बढ़ना है तो किसान की रक्षा करनी होगी, गांव का भला करना होगा, लेकिन साथ-साथ किसान के बेटों के लिए भी चिंता करनी होगी। किसान के बेटे को रोजगार चाहिए। आज सेना में जितने जवान हैं वो कौन है? 80% से ज्‍यादा जवान किसान मां-बाप के बेटे हैं। किसान अपने बेटे को सेना में भर्ती करता है, युद्ध के लिए भेजता है। उसे मालूम है कि अगर परिवार में तीन बच्‍चे हैं तो तीनों का जीवन आज खेती से गुजरता नहीं है। हर किसान को पूछो कि भई आपके तीन बेटे हैं क्‍या चाहते हो? हर किसान कहता है – एक बेटा तो खेती करेगा लेकिन दो को तो कहीं भेजना चाहता हूं, कहीं नौकरी कर ले, रोजी-रोटी कमा ले, पढ़-लिख करके अपना करोबार चला ले। हर किसान की यह चिंता है। अगर विकास नहीं होगा तो किसान के बच्‍चों का क्‍या होगा? क्‍या मेरे किसान के बच्‍चे दिल्‍ली और मुंबई की झुग्‍गी-झोपड़ी में जिंदगी गुजारने के लिए मजबूर होने चाहिए? 

किसान के बच्‍चों को भी रोजगार चाहिए, किसान के बेटों का भी भला होना चाहिए और इसलिए मेरे भाईयों-बहनों हमारी सरकार किसान का तो भला चाहती है, गांव का भी भला चाहती है, किसान के बच्‍चों का भी भला चाहती है। इस तरह एक लम्‍बी सोच के साथ, देश के विकास की ओर आगे बढ़ने की दिशा में हमने प्रयास किया है। आज वीर सरदार भगत सिंह जी के आशीर्वाद मिले, सुखदेव-राजगुरू के आशीर्वाद मिले, भगत‍ सिंह जी की माता जी के आशीर्वाद मिले, हमारा देश विकास की नई ऊंचाईयों को पार करे और नई ऊंचाईयों को पार करते-करते हम आगे बढ़े। 

भाईयों बहनों हमारे देश को भ्रष्‍टाचार ने तबाह कर दिया, बर्बाद कर दिया। कैसा-कैसा भ्रष्‍टाचार हुआ है! मैं आपको बताना चाहता हूं.. कोयला.. जब मैं यहां चुनाव में आया था और कोयले की चोरी की बात कर रहा था तो हमारे पुराने लोग जो सरकार में बैठे थे, वे गुस्‍सा हो जाते थे। सीएजी ने कहा था एक लाख 76 हजार करोड़ रुपया, अकेले कोयले में घोटाला हुआ है। यह आंकड़ा इतना बड़ा था कि लोगों के गले नहीं उतरता था। लोगों को यह तो लगता था कि भ्रष्‍टाचार तो किया होगा इनकी आदत है, लेकिन इतना नहीं हो सकता। ऐसा लोग सोचते थे। कुछ लोग तो ऐसे थे जो कहते थे - जीरो थ्‍योरी, जीरो थ्‍योरी। एक नये पैसे का घोटाला नहीं हुआ यह कहते थे। भाईयों बहनों 204 कोयले की खदान भ्रष्‍टाचार के कारण गुस्‍से में आकर के सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी। अब हमारे आते ही यह हुआ। 

पाप उन्‍होंने किया था.. बिजली कारखाने बंद हो जाने की नौबत आ गई। कारखानों में कोयला नहीं जाएगा तो कारखाने बंद हो जाएंगे ऐसी स्थिति पैदा हो गई। लेकिन हमने ईमानदारी की, पारदर्शिता की, नीतियों की योजना की और हमने तय किया कि हम सार्वजनिक रूप से Auction करेंगे, नीलामी करेंगे। और जो भी लेना चाहता है वो नीलामी में बोले पैसा, जो ज्‍यादा पैसा देगा, उसको मिलेगा। भाईयों बहनों क्‍या हुआ! 204 में से अब तक सिर्फ 20 खदानों की नीलामी हुई है, अभी तो 180 खदानों की नीलामी बाकी है। 204 खदानों में एक लाख 76 हजार करोड़ के घोटाले की बात थी। लेकिन यह घोटाला तो उससे भी बड़ा निकला। 204 में से सिर्फ 20 की नीलामी हुई है और आपको जानकर के आनंद होगा कि दिल्‍ली में आपने ईमानदार सरकार बिठाई है। उसका परिणाम यह हुआ है कि अब तक करीब-करीब दो लाख करोड़ रुपया सरकारी खजाने में आना तय हो चुका है। 180 खदान बाकी हैं। सब खदाने जाएंगी तो कितना बड़ा भंडार मिलेगा, यह रुपया किसके काम आएगा? गांव के काम आएगा, गरीब के काम आएगा, किसान के काम आएगा। देश विकास की नई ऊंचाईयों पर जाएगा। 

कोयला छोडि़ए, इन्‍होंने कोई जगह पाप करने के लिए छोड़ी नहीं भाईयों। सरदार भगत‍ सिंह जी आत्‍मा दुखी होती होगी इन लोगों के कारण। LED Bulb! बिजली बचाने के लिए LED Bulb लगाने की बात है। आपको मालूम है 2014 में सरकार ने LED Bulb कितने रुपये में खरीदे। करीब-करीब 300 रुपयों में एक बल्‍ब खरीदा। हमने उसमें गहराई से काम किया, Department को लगाया, व्‍यापक रूप से काम किया। कंपनियों को भी दबाया। कोई रुपया-पैसा देने की बात बंद करो, गरीब का भला करो और आपको जानकर के खुशी होगी कि जो LED का Bulb एक साल पहले कुछ सरकारों ने 300 रुपये में खरीदा था आज उसकी कीमत 80 रुपये में हमने लाकर के रख दी। एक बल्‍ब पर दो सौ-सवा दौ सौ रुपये, चोरी होते थे। करोड़ा बल्‍ब जाएंगे तो कितने रुपये जाते होंगे। भाईयों बहनों आपने हमें ईमानदारी के लिए बिठाया है, ईमानदारी से काम करने के लिए बिठाया है और उसका परिणाम है कि आज 300 रुपये में बिकने वाला बल्‍ब.. जो भ्रष्‍टाचार के कारण रुपये खाए जाते थे, हमने उसकी कीमत 80-85 रुपया लाकर के रख दी है। सरकार 80-85 रुपये में खरीदेगी और LED का Bulb पहुंचेगा और उसके कारण गरीब से गरीब के घर में बिजली की बचत होगी। किसी का 200 रुपये बचेगा, किसी का 400 रुपये बचेगा। गरीब का हमें आशीर्वाद मिलेगा। 

भाईयों बहनों ईमानदारी, देशभक्ति, अगर काम करने का जज्‍बा लेकर के.. सिर्फ देश के लिए जीना, सिर्फ देश के लिए मरना इस संकल्‍प को लेकर के चलते हैं तो कितने उत्‍तम परिणाम आते हैं यह आपके सामने मौजूद है। मैं फिर एक बार.. बादल साहब ने जितने विषय रखे हैं उन सभी बातों पर भारत सरकार गंभीरता से सोचेगी, उनके साथ भी मैं विस्‍तार से बातें करूंगा और भारत सरकार पंजाब के लिए जितना ज्‍यादा कर सकती है करने में कभी पीछे नहीं रहेगी। 

मेरा तो पंजाब से अनेक रूप से नाता है। एक तो मैं यहां कई वर्षों तक रहा हूं। एक प्रकार से मेरी शिक्षा-दीक्षा, राजनीतिक शिक्षा-दीक्षा का अवसर मुझे बादल साहब की उंगली पकड़कर के सीखने का मुझे अवसर मिला है। यह मेरा सौभाग्‍य रहा है। दूसरी बात, मेरा जन्‍म गुजरात में हुआ है और जो पहले पंच प्‍यारे थे, उन पहले पंच प्‍यारों में एक गुजरात के द्वारका का था और इसलिए मेरा तो आपके साथ खून का नाता है। इसलिए पंजाब के लिए मैं जो कुछ भी कर सकता हूं, मुझे करने में खुशी होगी। यह कर्ज चुकाने का अवसर मुझे मिला है। मैं उसे चुकाकर रहूंगा। 

इसी एक बात के साथ फिर एक बार मेरे साथ पूरी ताकत से बोलिये – शहीदो..अमर रहो! शहीदों..अमर रहो! शहीदो..अमर रहो! धन्यवाद। 

हिंदु क्रांति दल ने पटियाला में कुमार विश्वास के खिलाफ केज दर्ज करवाया

आम आदमी दल के (आपके नेता) कुमार विश्वास द्वारा किए गए देवताओं के अनादर के विरोध में हिंदु क्रांति दल की ओर से पटियाला के पुलिस उपाधीक्षक के पास केस दर्ज किया गया है । धर्महानि रोकने हेतु त्वरित कृत्य करने वाले हिंदु क्रांति दल का हम अभिनंदन करते हैं . इस केस के संदर्भ में हिंदु क्रांति दल के नेता सरीन लखविंदर जी ने बताया कि कुमार विश्वास द्वारा देवताओं के विरोध में की गई अश्लाघ्य टिप्पणियों की सीडी का संकेतस्थल पर प्रकाशित की गई है, साथ ही वह बाजार में भी उपलब्ध है । हमें इसकी सूचना प्राप्त होने के पश्चात यह परिवाद प्रविष्ट किया गया है । 

यदि यह सीडी   बाजार में उपलब्ध रहेगी, तो उससे सामाजिक वातावरण बिगड सकता है । अत एव हिंदुनिष्ठ संगठन सतर्क रहते हैं । हिंदु क्रांति दल की ओर से यह चेतावनी दी गई है कि यदि इस घटना के कारण सामाजिक शांति बिगड गई, तो उसके लिए पुलिस तथा शासन उत्तरदायी होगा ।

सरीन लखविंदर ने आगे बताया कि आम आदमी दल राष्ट्रविरोधी दल है । साथ ही पूर्व में भी यह बात ध्यान में आई है कि यह दल केवल भारत विरोधी विचार कर रहा है तथा इस सीडी द्वारा यह बात निदर्शन में आई कि यह दल हिंदु विरोधी भी है । ‘आप’ कभी कश्मीर को स्वतंत्र करने की भाषा करता है, तो कभी खलिस्तानवादियों का समर्थन करता है । ऐसा दल देश एवं धर्म के लिए धोखादायक सिद्ध हो सकता है । अतएव ऐसे लोगों को कारागृह में बंदी बनाया गया, तो ही समाज सुरक्षित रह सकता है । 

"ऑपरेशन ब्लू स्टार" में खुलासे से पूरा देश सकते में

1984 में भारत के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से आतंकवादियों को निकालने के लिए चलाए गए "ऑपरेशन ब्लू स्टार" में ब्रिटेन की भूमिका की खुद ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग द्वारा किए जाने के बाद न केवल पंजाब बल्कि देश के लोग सकते में हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि स्वर्ण मंदिर परिसर से आतंकवादियों को बाहर निकालने की कार्रवाई में कांग्रेसी सरकार के ब्रिटेन की सरकार से सलाह लिया जाना देशद्रोह से कम नहीं। बादल ने चंडीगढ़ में जारी बयान में कहा कि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहाकि किसी संप्रभु देश की प्रधानमंत्री अपने ही लोगों को इस तरह अपमानित करेंगी। अपने ही लोगों के खिलाफ सैन्य विकल्प का इस्तेमाल करेंगी।

यह सिखों, पंजाबियों और देश के लोगों के खिलाफ किया गया एक घोर पाप था। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी इस संबंध में किए गए ब्रिटिश सरकार के खुलासे के बाद कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में किया गया आपरेशन ब्लू स्टार पंजाबियों के खिलाफ जघन्य कृत्य था। 

शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने कहा किदेश में अंदरूनी मामले में विदेशी सलाह लेकर पूर्व प्रधानमंत्री ने आंतरिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया और लोगों को धोखा दिया। ऎसा करके इंदिरा गांधी ने स्पष्ट रूप से देश की संप्रभुता के साथ समझौते का एक उदाहरण पेश किया। 

मालूम हो कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग ने मंगलवार को ब्रिटिश संसद में कहा कि 1984 में भारत के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से आतंकवादियों को निकालने के लिए चलाए गए "ऑपरेशन ब्लू स्टार" में ब्रिटेन की भूमिका "विशुद्ध रूप से सलाहकारी और सीमित थी" और उसका सीमित प्रभाव ही था। 

भारत ने इस ऑपरेशन में ब्रिटेन की सलाह के अनुरूप कोई कार्रवाई भी की हो, इसका कोई साक्ष्य नहीं है। ब्रिटिश विदेश मंत्री ने यह दावा 200 फाइलों और 23,000 दस्तावेजों की पड़ताल के बाद किया है। इसके साथ ही तत्कालीन संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों से साक्षात्कार भी किया गया। हालांकि इनका नाम नहीं बताया गया।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने गोपनीय दस्तावेजों को "30 साल बाद सार्वजनिक किए जाने के नियम" के तहत इस घटना से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक होने के बाद जांच के आदेश दिए थे। इस दस्तावेज में कहा गया है कि एलिट स्पेशल एयर सर्विस के एक अधिकारी ने दिल्ली की यात्रा की थी और फरवरी 1984 में आतंकवादियों को निकालने की योजना तैयार करने में भारत सरकार को सलाह दी थी। 

लंदन के राष्ट्रीय अभिलेखागार से दो पत्र सार्वजनिक किए गए हैं, दोनों अति गोपनीय और निजी दस्तावेज की श्रेणी में रखे गए थे। एसएएस द्वारा भारतीय अधिकारियों को दी गई सलाह के ब्योरे का इससे खुलासा हुआ है। इसमें से एक दस्तावेज वह पत्र है, जिसे तत्कालीन विदेश मंत्री जीयोफ्री होव के निजी सचिव ने "होम ऑफिस" में अपने समकक्ष पदाधिकारी को लिखा था। इसमें चेतावनी दी गई थी कि ऑपरेशन से ब्रिटेन में रह रहे भारतीय समुदाय में तनाव फैल सकता है, खासतौर पर उस वक्त, जब एसएएस की संलिप्तता सार्वजनिक हो जाएगी।

यह स्पष्ट नहीं है कि इन दस्तावेजों में जिक्र की गई योजना का इस्तेमाल भारत सरकार ने किया या नहीं। ऑपरेशन ब्लू स्टार के कुछ महीने बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों ने संभवत: बदले की भावना से हमला कर हत्या कर दी थी। 

चंगाई सभा के पोस्टर बांटने को लेकर भाजपा और ईसाई समुदाय में विवाद

जालंधर की बस्ती दानिशमंदां में आज दोपहर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब चंगाई सभा के पोस्टर लगाने आए युवकों को भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने विरोध करते हुए रोक दिया. उन्होंने बतया की  क्षेत्र में कुछ ईसाई समुदाय के युवक चंगाई सभा के पोस्टर लगा रहे हैं. जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि वे युवक बस्ती दानिशमंदां अड्डे के निकट एक कालेज के बाहर खड़े होकर पम्फलैट बांट रहे थे.यह देखकर शीतल अंगुराल तथा अन्यों ने थाना नंण् 5 की पुलिस को सूचित किया तथा पम्फलैट बांट रहे युवकों को वहीं बैठा लिया इस दौरान उक्त युवकों ने फोन कर अपने साथियों को सूचित कर दिया जिसके बाद उनके करीब 50 से अधिक साथी मौके पर पहुंचे तथा बस्ती दानिशमंदां के बाबू जगजीवन राम चौक के निकट इकट्ठा हो गए.

गुस्साए लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में पथराव करते हुए चौराहे पर कब्जा करते हुए बिजली का खंभा तोड़ डाला तथा शराब के ठेके पर भी तोड़फोड़ की. हालांकि बाद में पुलिस दल की संख्या बढ़ते देखकर ईसाई समुदाय के लोगों ने नारे लगाते हुए भाजपा नेता शीतल अंगुराल तथा साथियों पर मामला दर्ज करने की मांग की.

वहीं पुलिस अधिकारियों एण्डीण्सीण्पीण् सिटी.1 नरेश डोगराए परमिंदर सिंह भंडालए एण्सीण्पीण् सोमनाथए र¨वदरपाल सिंह संधूए जसबीर सिंह रायए थाना नंण् 5 के प्रभारी राजिंदर कुमारए थाना भार्गव कैंप के बरजिंदर सिंह तथा बस्ती बावा खेल के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बातचीत करने के बाद उन्हें यकीन दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा जो भी तथ्य सामने आएंगे उन्हीं के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.शीतल अंगुराल व साथियों पर हो मामला दर्ज रू वहीं पास्टर यूनिसए पास्टर तुलसीए सहरीजाए सूरज मसीह पूर्व सरपंच खांबरा आदि ने आरोप लगाया कि शीतल अंगुराल तथा उसके साथी उनके धर्म का विरोध करते आ रहे हैं. इतना ही नहीं कई बार वे उनके धाद्दमक कार्यक्रमों में खलल भी डाल चुके हैं. आज भी उनके लोगों को बंधक बनाया गया था जिसके बाद उनके लोग गुस्सा हो गए थे. उन्होंने मांग की कि उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों पर मामला दर्ज किया जाए.

ईसाई बने हिन्दुओं के पुनः हिन्दू धर्म में वापसी का विरोध कर रहा चर्च


ईसाई बने वाल्मीकि समुदाय के लोगों के दोबारा हिंदू धर्म में वापसी को लेकर हिंदू व ईसाई संगठनों में ठन गई है। हिंदू संगठन जहां चंगाई सभा का विरोध करते थे, वहीं अब ईसाई घर वापसी समारोहों का विरोध कर रहे हैं। गांव शाहपुर में हुए समारोह को लेकर ईसाई समुदाय के लोग ज्यादा विरोध में हैं। इसी विरोध के चलते ईसाई समुदाय के लोगों ने विभिन्न जिलों की तरफ मंगलवार को गुरदासपुर के जिलाधीश डा. अभिनव त्रिखा को ज्ञापन सौंपा।

गौरतलब है कि धर्मातरण को लेकर ईसाई व हिंदू संगठनों में काफी समय से जद्दोजहद चल रही है। राज्य में वाल्मीकि समुदाय के लोगों की काफी संख्या है जिन्होंने आजादी से पहले से बाद तक ईसाई समुदाय को अपनाया। हिंदू संगठन वाल्मीकि समुदाय सहित सिख समुदाय के उन लोगों को दोबारा उनके धर्म में लाने की कोशिश कर रहा है। इस काम में गत दिनों हिंदू संगठनों को भारी सफलता मिली है। धर्मातरण को लेकर ईसाई व हिंदू संगठनों में रस्साकशी-सा मुकाबला है।

गांव शाहपुर (दसूहा) में गत दिनों हुए वाल्मीकि समागम ने तो दोनों गुटों में तकरार बढ़ा दी है। ईसाई समुदाय के लोग मुख्यमंत्री व अल्पसंख्यक आयोग को पत्र लिख कर हिंदू संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ईसाई संगठन मायनोरिटी मोर्चा के जिला प्रधान स्टीफन मसीह, उपप्रधान मजीद मसीह व आल इंडिया मसीह दल के अल्बर्ट गिल ने कहा कि शाहपुर समारोह में ईसाई समुदाय व मिशनरियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। ईसाई बन चुके वाल्मीकि समुदाय के लोगों को एससी सर्टीफिकेट बनाने सहित कई सुविधाओं का लालच देकर हिंदू बनाया जा रहा है। इस समारोह में सरकारी तंत्र ने हिंदू संगठनों का पूरा सहयोग किया। पंजाब में हिंदू संगठनों की कार्रवाई के कारण अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय सहमा हुआ है। ईसाई धर्म के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है जिसके संबंध में सरकार को बनती कार्रवाई करनी चाहिए।

इस संबंध में धर्म जागरण मंच के पंजाब प्रमुख राम गोपाल का कहना है कि किसी धर्मातरित व्यक्ति को उसके मूल धर्म में वापस आने को बाधित नहीं किया गया। वाल्मीकि लोगों ने खुद इच्छा जताई कि वे हिंदू धर्म में वापसी चाहते हैं। उन्होंने इस बात को सार्वजनिक किया कि ईसाई मिशनरियों के बहकावे में वह क्रिश्चियन बने थे। वाल्मीकि लोगों की मूल धर्म में वापसी को लेकर ईसाई बौखलाए हुए हैं। एक गांव में 43 वाल्मीकि परिवारों में से 38 ने मूल हिंदू धर्म में वापसी की। लोग स्वेच्छा से मूल धर्म में वापसी कर रहे हैं। ईसाई मिशनरियों का मायाजाल खत्म हो रहा है जिस कारण वे हिंदू संगठनों के खिलाफ गलत ब्यानबाजी कर रहे हैं और अल्पसंख्यक होने की दुहाई दे रहे हैं।

जाकिर नायक की काली करतूत से हिन्दू समुदाय में रोष


 इस्लामिक रिर्सच फाउंडेशन का संस्थापक जाकिर हुसैन अब्दुल करीम नायक ने दुबई के निजी टी. वी. चैनल पीस टू पर भगवान शिव और गणेश पर भद्दी टिप्पणी की है जिसके बाद हिन्दू समुदाय में रोष पैदा हो गया है। इस नालायक ने  कहा कि भगवान शिव गुस्से में आ कर अपने बेटे को न पहचान कर उनकी गर्दन काट सकते हैं तो मेरे तरफ से उनको भगवान मानने पर क्या गारंटी है कि वह संकट के समय मुझे पहचान सकें।

नायक ने अपने भाषण में कहा कि मुझे साबित करके बताए कि गणेश भगवान हैं। मैं प्रसाद खाऊँगा। इस बात को सुन कर हज़ारों की भीड़ ठहाके लगा कर हँसने लगी। इतना ही नहीं, अब यह वीडियो किसी ने यू-ट्यूब पर डाल कर सनसनी फैला दी है। जाहिर है कि नायक की तरफ से भगवान गणपति पर की गई टिप्पणी के साथ उत्तरी भारत में अब रोष पैदा हो गया है। उत्तरी भारत के पंजाब प्रदेश की हिंदु संगठन में बाबा गणपति सेवा संघ (रजि.) के प्रधान हरीश बेदी, पंडित श्रद्धा राम फिलौरी मेमोरियल ट्रस्ट के प्रधान कृष्ण कुमार ने इस वीडियो खिलाफ विरोध किया है और भारत सरकार से कार्यवाही करने की माँग की है।

पटियाला में गौ कथा के आयोजन में भाग लेंगे हिन्दू संघठन - सरीन


शहर के हिंदू संगठनों की ओर से बस स्टैंड के पास वीर हकीकत राय मैदान में करवाए जा रहे गो कथा कार्यक्रम से पहले रविवार को भूमि पूजन किया गया।

हिंदू संगठन एकता मंच के डिप्टी चीफ को-आर्डिनेटर लखविंदर सरीन ने बताया कि 9 से 12 सितंबर तक होने वाले इस कथा कार्यक्रम में गोपालमणि व सीता शरण कथा करने के लिए खास तौर पर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में हिंदू संगठनों के कई सदस्य भाग लेंगे। 

इस  भूमि पूजन के अवसर पर खाटू श्याम परिवार के सदस्य, हरीश सिंगला, चरनजीत चौहान, संजय शर्मा, राहुल सरीन, जयपाल गर्ग, विजय कुमार टीना, विनोद कुमार, राजीव कुमार मौजूद रहे।

पंजाबी फिल्मो में सिक्ख धर्म और उत्तर भारतीयों का होता है खुला अपमान ..


पंजाबी फिल्मो में सिक्ख धर्म और उत्तरभारतीयों का होता है खुला अपमान ... सिक्ख छात्र संघठनो के सदस्यों की बुद्धि क्या उस समय घास चरने चली जाती है जब वे पंजाबी फिल्मे देखते हैं ??? क्या सिक्ख हिंदुओं से इतनी नफरत करतें हैं कि वे एक सिक्ख धर्म वाले व्यक्ति का किरदार निभा रहे व्यक्ति के सीने पर हिंदू देवता का एक टैटू भी बर्दाश्त नहीं कर सकते ??? 

जब गुरु गोविन्द सिंह माँ दुर्गा के सम्मान में "चंडी चरित्र" लिख सकतें हैं, माँ दुर्गा के सम्मान में "दुर्गायाना मंदिर" का निर्माण करा सकतें हैं तो आज इन तथाकथित सिक्खो की बुद्धि कहाँ चली गई है ???

आज के दौर की किसी भी पंजाबी फिल्म को देख लीजिए - उसमे उत्तर भारतीयों और सिक्ख धर्म का अपमान आपको आसनी से देखने को मिल जाएगा .. 

पंजाब में सड़ते गेहूं की बोरियां और भूख से मरती जनता..

लोगों के पास खाने को अनाज नहीं है और पंजाब में खुले में रखा गेहूं सड़ रहा है. पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले की बंगा तहसील में गेहूं की डेढ़ लाख से ज्यादा बोरियां खुले में पड़ी हैं. बारिश में भीगने से इसमें से काफी सारा गेहूं सड़ गया है. यह हाल उस देश का है जहां की 37 फीसदी से ज्यादा आबादी को दो जून की रोटी भी बड़ी मुश्किल से मुहैया हो पाती है.

जिस बारिश से खेतों में फसलें लहलहाती हैं उसी बारिश से यहां देश का गेहूं सड़ रह है और बदबू मार रहा है. लेकिन सड़ते गेहूं की बदबू भी पंजाब मार्कफेड विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं तोड़ पाई है. 

पंजाब मार्कफेड के अधिकारियों के मुताबिक, 'साल 2009-10 वित्तीय वर्ष में गेहूं की करीब 2.34 लाख बोरियां इस जगह रखी गई थीं. बाद में एफसीआई यानी भारतीय खाद्य निगम ने गेहूं की 64,000 बोरियां खरीद लीं. लेकिन एफसीआई ने बाकी के अनाज को मापदंडों पर पूरा न पाने की वजह से खरीदने से इंकार कर दिया और तब से गेहूं की ये बोरिया यहां पड़ी हैं.' 

बारिश से बचाने के लिए बोरियों को ढकने की कोशिश भी हुई. लेकिन बारिश हुई और अनाज भीग गया. 

पंजाब मार्कफेड के अधिकारियों से जब इस बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने अनाज के भंडारण की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया. अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने महकमे को कई बार चिट्ठी लिखकर अनाज के बारे में जानकारी दी थी लेकिन कोई जवाब नहीं आया. 

गौरतलब है कि साल 2010 में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि सही भंडारण नहीं होने की वजह से सड़ते अनाज को क्यों नहीं गरीबों में बांट दिया जाता. तब सड़ते अनाज के मामले ने काफी तूल पकड़ा था, लेकिन पंजाब में सड़ते गेहूं की बोरियां इस बात का सबूत हैं कि हालात अब भी नहीं बदले हैं.

भाजपा के पास तीन साल में देश की सूरत बदल देने की क्षमता - गडकरी

राजनीति को देश की सामाजिक आर्थिक परिवर्तन की सीढ़ी करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नीतिन गडकरी ने कहा कि उनकी पार्टी के पास तीन साल में देश की सूरत को बदल देने की क्षमता है.

अपनी पुस्तक ‘विकास के राह पर’ के पंजाबी संस्करण ‘विकास दे राह ते’ के विमोचन के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी अगर सत्ता में आती है तो देश की सूरत तीन साल में बदल जाएगी. पार्टी के पास ऐसी दृष्टि है जो वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य घटनाक्रम और आर्थिक संकट से देश का उबार सकती है.

’केंद्र की संप्रग सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘वर्तमान गलत आर्थिक नीति और भ्रष्ट सरकार और सरकारी तंत्र के कारण देश में भुखमरी और गरीबी जैसे हालात पैदा हो चुके हैं. मुद्रास्फीति में बढ़ोत्तरी भी इसी कारण है.’ भाजपा प्रमुख ने कहा कि देश में साठ हजार करोड का अनाज हर साल सड़ रहा है लेकिन उसे गरीबों में नहीं बांटा जा सकता.

अदालत ने जब हस्तक्षेप करते हुए कहा कि गरीबों में बांट दो तो सरकार ने यह कह कर चुप करा दिया कि अनाज बांटने का अधिकार सरकार का है.’गडकरी ने कहा, ‘राजनीति सामाजिक और आर्थिक विकास की सीढी है. यह पैसा कमाने का साधन नहीं है.

इसलिए देश में प्रगति और विकास की राजनीति की जाए तो यह जात, पंथ, धर्म, लिंग और भाषा की राजनीति को बेअसर कर सकती है. देश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए यह सबसे आवश्यक है.’भाजपा प्रमुख ने यह भी कहा, ‘देश की सूरत बदलने के लिए हमें जात, पंथ, धर्म, लिंग और भाषा के आधार पर भेदभाव नहीं करना चाहिए. हमें इस बात पर समय खर्च करने की आवश्यकता है कि देश और समाज से गरीबी का उन्मूलन कैसे किया जाए.’

भाजपा नेता ने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए जरूरी है उद्योग और कृषि. इन दोनों चीजों के विकास के लिए जल, बिजली, यातायात और संचार व्यवस्था आवश्यक है. हमारे देश में इन चीजों की कमी है. पिछली राजग सरकार की तुलना में चीजें पांच गुनी महंगी हो गयी है. पिछले दो साल में 14 बार व्याज दर बढ़ा दी गयी है.उन्होंने आरोप लगाया कि देश की आर्थिक स्थिति चरमरा गयी है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में रूपये का अवमूल्यन लगातार हो रहा है. डालर 38 रुपये से बढ़ कर 54 रुपये तक पहुंच चुका है. सरकार के पास इन चीजों से पार पाने की कोई दृष्टि नहीं है यही कारण है कि अर्थव्यवस्था लगातार लडखडा रही है और हम कुछ कर सकने की स्थिति में नहीं है.

गडकरी ने कहा कि देश गरीब नहीं है. हमारे शासकों की सोच गरीब हो गयी है. इसलिए सरकार चलाने वाले व्यापार करने लगे हैं. उन्होंने कहा कि राजा अगर व्यापारी हो जाए तो जनता भिखारी हो जाएगी. यही हालत आज देश का है. उन्होंने कहा, ‘हम मिल कर और सामाजिक संवेदनशीलता के साथ काम करें तो समाज की स्थिति बदल सकती है. हमारे पास ऐसी आर्थिक दृष्टि है और व्यवस्था है कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो तीन साल में देश की सूरत बदल जाएगी.

’गडकरी ने गुजरात के मुख्यमंत्री का नाम लिये बिना उनकी तारीफ में कहा, ‘गुजरात में भाजपा का शासन है. वहां कृषि विकास दर 14 फीसदी है.’

गडकरी व आडवाणी भाजपा को बादल की गुलामी करने से रोकें - शिवसेना पंजाब

शिवसेना (बाल ठाकरे) की बैठक जिलाध्यक्ष मनोज हैप्पी और शहरी अध्यक्ष काला पंडित की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा की पंजाब इकाई की कार्यप्रणाली पर विचार-विमर्श किया गया।

शिव सेना (बाल ठाकरे) पंजाब के उपाध्यक्ष जगदीश कटारिया ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी व पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी भाजपा को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की गुलामी करने से रोकें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्य में ऐसा कुछ नहीं किया जिससे हिन्दु एकजुट हों, उनकी ताकत व मान-सम्मान बढ़े, हिन्दुत्व की जड़ें मजबूत हों।
उन्होंने कहा कि शहरों में सड़कों, सफाई, सीवरेज, स्ट्रीट लाइटों व पेयजल की बिगड़ी हुई व्यवस्था इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि शहरियों के प्रति भाजपा के इरादे भी नेक नहीं हैं। बैठक में संकल्प लिया गया कि शिव सेना (बाल ठाकरे) निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए देश विशेषकर पंजाब व हिन्दू हितों को दांव पर लगाने वालों के विरुद्ध अपना संघर्ष जारी रखेगी।

इस मौके पर शिव सेना नेता अरविन्द टीटू, दीपक मदान, दीपक छाबड़ा, राजेन्दर वर्मा, कृपाल सिंह झीता, धर्मेन्दर काका, सुनील सहगल, संजीव खन्ना, पं. प्रमोद शास्त्रत्त्ी, पं. राजेश भार्गव, बलवीर डी.सी., संपत अली, आलोक विग आदि उपस्थित थे।

Open Letter of Sukhbir Singh Badal

Wahe Guruji Ka Khalsa, Wahe Guruji Ki Fateh !

In the last 4 years our SAD-BJP government has undertaken unprecedented development initiatives to develop and uplift Punjab in every sector like Education, Health, Power, Agriculture, Industry, Roads, Civil Aviation and Transportation. Our government has also taken several measures to uplift the underprivileged and marginalized sections of our Society like providing free Atta-Dal for 16 lac families, Shagun for the newly married needy girls and Pension for our elders. We have also undertaken comprehensive governance reforms which shall ensure speedy, transparent and hassle free delivery of essential services to all of you. The SAD-BJP coalition has completed large industrial projects like Bathinda Refinery which shall provide jobs to lacs of youth. We have also undertaken large recruitment in education, health and other sectors which shall not only provide thousands of government jobs for our youth but shall also ensure presence of teachers in our schools and doctors in our hospitals.

Due to the transparent and effective policies of our government there has been a manifold increase in the revenue collections of Punjab. However, the Congress Party which did not do anything for the welfare of the people of Punjab has been propagating lies to try and mislead all of you.

I had recently authored an article in the prestigious publication India Today to place the facts on the fiscal health of Punjab, development projects undertaken by us and increase in revenue collection achieved by our government. This article was a rebuttal to an earlier article written by Punjab Pradesh Congress Committee President Captain Amarinder Singh. This article has been reproduced below for you to read and judge for yourself the truth on our government’s performance in the last 4 years. Meanwhile I continue to look towards all of you for your love and support.

Yours Faithfully,

S. Sukhbir Singh Badal
President
Shiromani Akali Dal


Some people will never learn that lies do not make for good politics. Former Punjab chief minister Amarinder Singh is making a habit of resorting to wanton lies, even while writing in well-reputed publications ("Badal Fiddles as Punjab Sinks", India Today, May 2). But coming from him, this is understandable as he has no issues left to talk about against the state government.

Typically, he does not utter a word about a single step taken or achievement made during his five-year tenure. Instead, he talks about the huge fiscal deficit as a percentage of Gross State Domestic Product (gsdp) in this year's Punjab budget. This figure stood at 5.35 per cent during Amarinder's regime. We have brought it down to 3.14 per cent-better than the Government of India figure of 5.1 per cent for 2010-11. The revenue deficit during his tenure stood at 4.56 per cent, and we have reduced it to just 1.33 per cent in this year's budget-again better than the 2.3 per cent achieved by the Government of India.

He lies about the actual figure of debt, which is only Rs 69,000 crore. After exaggerating it to Rs. 1.6 lakh crore, he forgets to mention the ratio of debt to gsdp during his regime touched a peak of 46 per cent which we have brought down to just 30 per cent. This is far below the ratio of 51 per cent achieved by the Government of India, led by a world famous economist-prime minister. States such as Maharashtra, West Bengal, Gujarat and Uttar Pradesh face debt many times higher than Punjab's. The total revenue receipts of the state during the five years of the previous Congress regime were just Rs 36,806 crore. These are now set to double and reach Rs 70,890 crore this year. Similarly, the plan expenditure during Amarinder's five-year term stood at a mere Rs 14,840 crore. We have taken that to Rs 36,852 crore, an increase of over 250 per cent. Most importantly, the annual growth rate of the state now is 7.86 per cent, as against just 5.12 per cent during his tenure.

Nowhere is Amarinder's lying more blatant than when he talks about the power sector. The total generation capacity achieved by the state in the 60 years since Independence was 6,200 mw. In just four years, we have put in place projects to add 11,700 mw and make Punjab one of the few power-surplus states in the country. No initiative was taken during Amarinder's time to add even one unit of power.

His lies on infrastructure are pathetic. But since he spends virtually no time in the state, he would do well to read the india today report on Infrastructure in which Punjab is the number one state in the country. If Amarinder cares to drive down Punjab's roads, he would see how (Parkash Singh) Badal has transformed infrastructure, added a network of flyovers and overbridges and made it possible for the common man to travel in air-conditioned buses at almost normal fare.

In his bid to mislead people on the education sector, Amarinder conveniently forgets to mention that during his tenure, over 55,000 posts of teachers were lying vacant. In contrast, Badal has recruited over 50,000 teachers and the government is set to recruit 5,000 more. Punjab is now among the top three states in the National Index on Educational Development.

Similarly, the National Commission on Health has rated Punjab's performance in this sector as "excellent'. Punjab is the first state in the country to provide free emergency mobile medical services to its people.
Few know that Punjab has the highest percentage of Dalit population (30 per cent) in the country. Badal firmly believes that it is the duty of the state to uplift the status of the marginalised sections. The empowerment of women, uplift of the girl child and spread of female literacy are all a part of Badal's vision of holistic progress.

I do not want to stoop to the language used by Amarinder Singh for Badal. But it is ironical that a man who has no time from his pursuit of pleasure surfaces in the state on the eve of elections and has the cheek to be abusive about a person who, by his own admission, works day and night among the people.

Perhaps, Amarinder is left with no option but to follow Hitler's information minister, Goebbels, who famously said that a lie told a hundred times becomes a truth. But he is perhaps oblivious to the fact that you can fool some of the people all the time and all the people some of the time, but you cannot fool all the people all the time.

पंजाब बंद - सिक्ख नेता हिरासत में

पुलिस ने अमृतसर में रेलवे पटरियों पर धरना दे रहे कुछ सिख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। ये नेता 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के विरोध में खालसा एक्शन कमेटी :केएसी: और दल खालसा सहित कुछ अन्य सिख संगठनों द्वारा आयोजित पंजाब बंद के दौरान रेलवे लाइन पर धरना दे रहे थे।

अमृतसर पुलिस ने आज सुबह एहतियात के तौर पर दल खालसा के प्रवक्ता कंवर पाल सिंह और केएसी के अध्यक्ष भाई मोखम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

कंवर पाल सिंह ने आरोप लगाया कि वह लोग अमृतसर रेलवे स्टेशन के निकट रेल पटरियों पर शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें जबर्दस्ती वहां से हटाया।

पुलिस का कहना है कि धरने पर बैठे लोगों ने अमृतसर-दिल्ली स्वर्ण शताब्दी को रोकने की कोशिश की।

कंवर ने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि बंद को विफल करने के लिए पूरे राज्य से उनके करीब 300 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य के विभिन्न स्थानों पर जो दुकानदार और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान स्वैच्छिक रूप से आज के बंद में शामिल होना चाहते थे उन्हें बलपूर्वक रोक दिया गया।

पुलिस ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है।

बब्बर खालसा आतंकी जगतार सिंह हवारा की फांसी की सजा उम्र कैद में तब्दील

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में निचली अदालत के फैसले को बदल दिया। हाई कोर्ट ने मामले में दोषी बब्बर खालसा आतंकी जगतार सिंह हवारा की फांसी की सजा को उम्र कैद में तब्दील कर दिया।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि हवारा जीवन पर्यत जेल में रहेगा। एक अन्य अभियुक्त बलवंत सिंह की मौत की सजा को बरकरार रखा गया है। हाई कोर्ट ने फांसी की सजा को उम्र कैद में बदलने का आधार बेअंत सिंह की हत्या वाले दिन हवारा का चंडीगढ़ में नहीं होना दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले में चंडीगढ़ की विशेष अदालत द्वारा 31 जुलाई 2007 को बलवंत सिंह को सुनाई गई फांसी की सजा को बरकरार रखा। अपने 180 पन्नों के फैसले में न्यायमूर्ति महताब सिंह गिल व न्यायमूर्ति अरविंद सिंह की खंडपीठ ने तीन अन्य सह अभियुक्तों गुरमीत सिंह, लखविंद्र सिंह व शमशेर सिंह को निचली अदालत द्वारा दी गई उम्र कैद की सजा को बहाल रखा। इन तीनों लोगों पर हत्या के साजिशकर्ताओं की मदद करने का आरोप है।

हाई कोर्ट ने कहा कि जगतार सिंह हवारा बेअंत सिंह की हत्या की साजिश रचने में शामिल था, लेकिन ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे यह साबित हो कि वह 30-31 अगस्त 1995 को यहां स्थित सचिवालय के पास मौजूद था। चंडीगढ़ की विशेष अदालत ने बेअंत सिंह हत्याकांड के अभियुक्तों जगतार सिंह हवारा व बलवंत सिंह को फांसी की सजा और सह अभियुक्तों गुरमीत सिंह, लखविंद्र सिंह एवं शमशेर सिंह को उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

बलवंत सिंह को छोड़ शेष सभी अभियुक्तों ने विशेष अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। बलवंत ने हाई कोर्ट को एक पत्र लिखकर मांग की थी चूंकि वह अपने बचाव में कुछ नहीं कहना चाहता, इसलिए उसे जल्द फांसी दी जाए। हाई कोर्ट ने उसे पहली अक्टूबर को अपने समक्ष पेश करवाकर उसका पक्ष जानकर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

प्रकाश सिंह बादल बाथरूम में गिर कर घायल हुए

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को बाथरूम में गिर जाने के बाद अस्पताल ले जाया गया है. आज सुबह वे अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे. उनके मुंह और आखों के पास थोड़ी सी चोट आई है.

बादल को चिकित्सकों की निगरानी में PGIMER अस्पताल में रखा गया है.

सिख विरोधी दंगों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : सुखबीर सिंह बादल

पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए आगामी एसजीपीसी चुनाव और 2012 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी तथा उसके सहयोगियों को सबक सिखाने का आह्वान किया है।

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मतभेद भूलते हुए मिलकर काम करने का आह्वान किया ताकि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों की हार सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के 26 साल बीत जाने के बाद भी अब तक कांग्रेस के किसी आरोपी नेता को जेल नहीं भेजा गया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सांसदों ने जब संसद में जोरदार तरीके से मामला उठाया तो सज्जन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने केंद्र की कांग्रेस नीत संप्रग सरकार पर आरोप लगाया कि वह केंद्रीय करों में पंजाब को उचित हिस्सेदारी नहीं दे रही है। संवाददाताओं से बातचीत में बादल ने आरोप लगाया कि केंद्र ने पंजाब से एकत्र करों में सिर्फ 1.29 प्रतिशत राशि ही राज्य को दिया है।

लश्कर-ए-तैयबा पंजाब में फिर आतंकवाद फैलाने की कोशिश में

खुफिया ब्यूरो ने चेतावनी दी है कि भारत से विद्वेष रकने वाली अंतरराष्ट्रीय आधार वाली एजेंसियां सिख उग्रवादी संगठनों और लश्कर--तैयबा के बीच गठजो़ड कर पंजाब में सिख उग्रवाद को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रही हैं। खुफिया ब्यूरो के निदेशक राजीव माथुर ने राज्यों के पुलिस मुखियाओं के सम्मेलन में कहा, अंतरराष्ट्रीय बेस का इस्तेमाल कर सिख उग्रवाद को पुनर्जीवित करने का प्रयास एक अन्य चिंताजनक रूझान है।
उन्होंने कहा कि विदेश स्थित विद्वेषपूर्ण एजेंसियों की ओर से सिख आतंकवादी तत्वों को फिर से सक्रिय करने के प्रयास स्पष्ट नजर आ रहे हैं। वे बब्बर खालसा और खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स जैसे सिख आतंकवादी संगठनों और लश्कर के बीच गठजो़ड बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वे पंजाब में आतंकवादी हिंसा की साजिश के लिए अपने संसाधन जुटा रहे हैं। इस माह की शुरूआत में गृह राज्यमंत्री अजय माकन ने भी आगाह किया था कि सिख उग्रवादी संगठन आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे हैं। माकन ने कहा था कि पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने की कोशिश करने में संलग्न रहे संगठनों पर नजर रखी जा रही है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल, इंटरनेशनल सिख यूथ फैडरेशन, खालिस्तान कमांडो फोर्स और खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स को गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) संशोधन कानून 2004 के तहत प्रतिबंधित संगठन घोषित किया गया है

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक