गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए 07533007511 पर मिस कॉल करें - योगी

गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किए गए संगठन हिंदू युवा वाहिनी की अलीगढ़ शाखा ने गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने के लिए एक आंदोलन शुरू किया है। इसके लिए एक नंबर 07533007511 जारी किया गया है और लोगों से इसमें मिस्ड कॉल देने की अपील की जा रही है।

विश्व हिंदू परिषद भी इस आंदोलन का समर्थन कर रहा है। अगर अलीगढ़ में इस आंदोलन की प्रतिक्रिया अच्छी मिली तो हिंदू युवा वाहिनी इसका विस्तार अलग-अलग राज्यों में करेगी।

हिंदू युवा वाहिनी के महंत कौशल नाथ ने कहा, ‘इस पहल को कई अन्य संगठनों का भी समर्थन है। हम भारत में गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने की लड़ाई को जीतना चाहते हैं। लोगों को बस इस आंदोलन के समर्थन में मिस्ड कॉल देनी होगी और उन्हें तुरंत एक मैसेज मिलेगा। इस आंदोलन के जरिए लोगों में गाय की हालत को लेकर चेतना भी जगाना चाहते हैं।’

नाथ ने कहा, ‘हम लोगों को गायों को अपनाने, गौशाला में दान देने, उनके इलाज कराने, उन्हें घर देने के लिए प्रेरित करेंगे।’ उन्होंने बताया कि अभी तक अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य सांसद योगी आदित्यनाथ के साथ अगले महीने मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में देश के अन्य राज्यों में भी इस आंदोलन के विस्तार की चर्चा होगी।

विश्व हिंदू परिषद के राम कुमार ने कहा, ‘हम गाय की सुरक्षा पर काम कर रहे हैं। हमारी अलीगढ़ शाखा की नजर गाय चोरों पर है। यह एक सामाजिक कार्य है और किसी को इसमें कोई आपत्त‍ि नहीं होनी चाहिए।’

डेयरी विकास बोर्ड ने 221 करोड़ रुपये लागत की 42 डेयरी परियोजनाओं को मंजूरी दी

राष्‍ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड- एनडीडीबी ने 12 राज्‍यों में 22,102.72 लाख रुपये के कुल परिव्‍यय की 42 डेयरी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। ये राज्‍य हैं बिहार, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, और पश्चिम बंगाल। कुल परिव्‍यय की राशि में से 15,895.02 लाख रुपये अनुदान राहत और 6,207.70 लाख रुपये अंतिम छोर पर कार्यान्‍वयन एजेंसियों का हिस्‍सा होंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री राधामोहन सिंह के विशेष प्रयासों और पहल से यह संभव हो सका है। 

ये 42 उप-परियोजनाएं चारा विकास (9 परियोजनाएं), राशन संतुलन कार्यक्रम (13 परियोजनाएं), गांव आधारित दुग्‍ध वसूली प्रणाली (14 परियोजनाएं), भ्रूण स्‍थानांतरण (4 परियोजनाएं), भैंसों का आयात (एक परियोजना) और वीर्य केंद्र की मजबूती (1 परियोजना) जैसी गतिविधियों के लिए क्रियान्वित की जाएंगी। इन परियोजनाओं को मार्च 2012 में शुरू की गई राष्‍ट्रीय डेयरी योजना-1 के अंतर्गत मंजूरी दी गई है। 

राष्‍ट्रीय डेयरी योजना-1 को निम्‍नलिखित उद्देश्‍यों को 2011-12 से 2016-17 के बीच अमल में लाने के लिए शुरू किया गया- 

•दुधारू पशुओं की उत्‍पादकता बढ़ा कर दुग्‍ध उत्‍पादन में वृद्धि करते हुए दूध की बढ़ती मांग को तेजी से पूरा करना। 

•संगठित दुग्‍ध प्रसंस्‍करण क्षेत्र तक अधिक पहुंच के लिए ग्रामीण दुग्‍ध उत्‍पादकों को सहायता प्रदान करना। 

यह स्‍कीम राज्‍य सरकारों, राज्‍य पशु धन बोर्ड, राज्‍य सरकारी डेयरी परिसंघों, जिला सहकारी दुग्‍ध उत्‍पादक संघों, उत्‍पादक कंपनियों, न्‍यासों (एनजीओ, धारा 25 कंपनियों), वैधानिक संस्‍थानों की सहायक कंपनियों, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद संस्‍थानों और पशु चिकित्‍सा/डेयरी संस्‍थाओं/विश्‍वविद्यालयों और योजना के अंतर्गत स्‍थापित राष्‍ट्रीय संचालन समिति द्वारा तय किए गए अन्‍य संगठनों के अंतिम छोर पर कार्यान्‍वयन एजेंसियां के जरिए राष्‍ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा क्रियान्वित की जा रही है। 

राष्‍ट्रीय डेयरी योजना-1 प्रमुख दुग्‍ध उत्‍पादक 14 राज्‍यों- उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु आंध्र प्रदेश, ओडिशा और केरल पर विशेष ध्‍यान केंद्रित करेगा। इन राज्‍यों में कुल दुग्‍ध का 90 प्रतिशत उत्‍पादन होता है। स्‍कीम से होने वाले फायदों की दृष्टि से राष्‍ट्रीय डेयरी योजना-1 की कवरेज हालांकि पूरे देश में रहेगी। 

गाय का दूध ठीक कर सकता है पेट का कैंसर

दूध के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर है। एक ताजा रिसर्च में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि गाय के दूध में एक ऐसा पेप्टाइड होता है जो मनुष्य के पेट के कैंसर सेल को मारने में सक्षम है।

ताइवान में किए गए इस शोध में वैज्ञानिकों ने गाय के दूध से पेप्टाइड फ्रैगमेन्ट ढूंढ निकाला है जिसका नाम लैक्टोफैरीसिन बी२५(एलएफ सिन बी२५) है। खोज में पता चला है कि इस पेप्टाइड में मानव शरीर होने वाले पेट के कैंसर से लड़ने की क्षमता होती है।

राष्ट्रीय इलान विश्वविद्यालय ताइवान के बायोटेक्नोलॉजी एंड एनिमल साइंस विभाग के वाई-जंग-चेन ने बताया कि भविष्य में इस खोज को गैस्ट्रिक कैंसर के इलाज में प्रयोग में लाया जा सकता है। विश्व में खासतौर से एशियाई देशों में, कैंसर से मरने वालों में सबसे अधिक मृत्यु-दर गैस्ट्रिक कैंसर से मरने वालों की है।

शोधकर्ताओं ने लेक्टोफेरिसिन बी से प्राप्त तीन फ्रैगमेन्ट से होने वाले असर की जांच की। ये तीनों ही एन्टीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टी वाले पेप्टाइड थे। पर इनमें से केवल एक एलएफ सिन बी२५ ही ह्यूंमन गैस्ट्रिक एडीनोकारसीनोमा सेल के जीवन को कम कर सका।

माइक्रोस्कोप से किए गए शोध में शोधकर्ताओं ने ये पाया कि एलएफ सिन बी २५ गैस्ट्रिक कैंसर सेल के पास एक घंटे तक रखे जाने के बाद एलएफ सिन बी २५ एजीएस के सेल मेम्ब्रेन में घुस गए और २४ घंटे के अंदर ही कैंसर सेल सिकुड़ कर इतने छोटे हो गए कि उनकी सारी क्षमता ही खत्म हो गई।

शुरुआती स्टेज के शोध में तो एलएफसिनबी २५ ने कैंसर सेल के काम करने की क्षमता को अपॉप्टोसिस (प्रोग्राम्ड सेल डेथ) और ऑटोफैगी (डैमेज सेल पार्ट में गिरावट आना या उनकी रिसाइक्लिंग होना) दोनों ही तरह से प्रभावित किया।

बाद के स्टेज में ऑटोफैगी प्रक्रिया कम हो गई और अपॉप्टोसिस प्रक्रिया कासपेस-डिपेंडेंट मकैनिज्म के माध्यम से ज्यादा प्रभावी रही। शोधकर्ताओं ने बेक्लिन-१  नामक प्रोटीन को टार्गेट करने का सुझाव दिया है जिससे एलएफसिनबी२५ के कैंसर से लड़ने की क्षमता और बढ़ सकती है। बेक्लिन-१  मनुष्यों में पाया जाने वाला एक ऐसा प्रोटीन है जो ऑटोफैगी, ट्यूमर के विकास और न्यूरॉन्स के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। शोधकर्ता का कहना है कि बेक्लिन-१ , एलएफसिनबी २५ के संपर्क में आने पर समय के हिसाब से बढ़ते हैं। इस तरह भविष्य में यह नई दवाओं को बनाने में बहुत मददगार होगा और एलएफसिन२५ की कैंसर से लड़ने की क्षमता को और बढ़ाएगा।

एलएफसिन२५ का प्रयोग आने वाले समय में कई तरह की कैंसर की दवाईयां बनाने और गैस्ट्रिक कैंसर के कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट के लिए भी उपयोग में लाया जा सकेगा।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक