तोगड़िया की लंबी उम्र के लिए अब कांग्रेसी करेंगे महाआरती


विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया की लंबी उम्र के लिए कांग्रेसी गुरुवार शाम 8 बजे भेरू चौक पर महाआरती करेंगे। पढ़कर अजीब लगा होगा। मगर यह सूचना प्रदेश कांग्रेस सदस्य बसंत मालपानी ने स्वयं की फेसबुक वॉल से पोस्ट की है। 

मालपानी ने भास्कर से चर्चा में बताया तोगड़िया स्वयं हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी हैं। वे ही अगर खुद की जान को खतरा बता रहे हैं तो देश के शीर्ष पटल की राजनीति के संदर्भ समझे जा सकते हैं। गौरतलब है इसी साल नवंबर में प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। प्रदेश कांग्रेस समिति का यह बयान किस रणनीति के तहत आया है। फिलहाल तो भाजपा इसे ही सुलझाने में जुट गई है। 

मालपानी ने बताया लंबे समय से हिंदू हितों की पैरवी करने वाले डाॅ. तोगड़िया केंद्र और गुजरात में भाजपा सरकार होने के बाद भी स्वयं की जान असुरक्षित बता रहे हैं। ऐसा कैसे हो सकता है... कांग्रेस के शासनकाल में भी वो हिंदूवादी नेता के रूप में विद्रोही बयान देते आए हैं, लेकिन कभी उनकी जान को खतरा नहीं हुआ। ये हास्यास्पद है। ऐसा लगता है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने की कसमें खाने वाली भाजपा हिंदूवादी नेताओं से किनारा कर रही है। अन्यथा देश के शीर्षस्थ हिंदूवादी नेता डॉ. तोगड़िया मीडिया के सामने इतनी असहाय स्थिति में प्रस्तुत नहीं होते। लगता है भाजपा की केंद्र सरकार ने श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर अपने एजेंडे में बदलाव किया है। इसलिए तोगड़िया को लग रहा है कि उनकी जान को खतरा है। कांग्रेस उनकी लंबी उम्र की कामना करेगी। 

साध्वी को जेल, सलमान को बेल, यह न्याय नहीं - तोगड़िया

भारतीय न्याय व्यवस्था पर निशाना साधते विश्व हिंदू परिषद् के नेता प्रवीण तोगडिया ने 2002 हिट एंड रन मामले में सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर सवाल उठाए हैं. शिमला में रविवार को हिंदू संगम कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया. साथ ही 2008 मालेगांव बम धमाके के मामले में जेल में बंद साध्वी प्रज्ञा का समर्थन किया.

उन्होंने कहाकि, हिंदू समाज सलमान खान को जमानत दिए जाने पर सवाल उठा रहा है. हिंदू साध्वी को जेल और सलमान खान को बेल, यह न्याय नहीं है. भारत पर हिंदुओं का शासन होना चाहिए जिससे कि भारत को हिंदूराष्ट्र बनाने में मदद मिलेगी.

तोगडिया ने घर वापसी जैसे कार्यक्रमों का भी समर्थन किया और कहाकि लोगों के विरोध के बावजूद यह कार्यक्रम चलता रहेगा. गौरतलब है कि इससे पहले साध्वी प्राची ने भी सलमान खान को बेल दिए जाने पर सवाल उठाए थे.

मुफ्ती भारत का खाते हैं लेकिन गीत पाकिस्तान के गाते हैं - डा. तोगड़िया

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है और संविधान को बदलवाकर इसे हिंदू राष्ट्र घोषित कराना विहिप का लक्ष्य हैं। भारत में हिंदू अल्पसंख्यक बनने की कगार पर जा रहा है। ये बातें तोगडिय़ा ने गत मंगलवार को नूंह खंड के गांव किरा स्थित वीरभगत सिंह गौशाला में आयोजित जिला स्तरीय विराट हिंदू सम्मेलन में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कही। राम मंदिर बनेगा तब मनेगा उत्सव तोगड़िया ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद 50 वर्ष पहले दुनियाभर में बसे हिंदुओं की आवाज बनी और आज उन्हें परमवैभव तक पहुंचाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि असली उत्सव तब मनेगा तब अयोध्या में राम मंदिर बनेगा और 25 वर्ष पहले कश्मीर से भगाए गए 4 लाख हिंदुओं को दोबारा वहां बसाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश को बंटवारे का दंश देने वाले शैतान मोहम्मद अली जिन्ना का नाम मिटाकर रावलपिंडी और लाहौर में तिरंगा नहीं फहराया जाता, तब तक कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा।

मुफ्ती आतंकवादी जम्मू-कश्मीर के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद द्वारा पाकिस्तान व हुर्रियत की बड़ाई करने के सवाल पर प्रवीण तोगडिया ने कहा कि वे एक ऐसे इंसान हैं जो भारत का खाते हैं लेकिन गीत पाकिस्तान के गाते हैं। वे एक आतंकवादी थे। 1990 में अपनी बेटी को आड़ बनाकर उन्होंने आतंकवादियों को छुड़ाया था तो अमरनाथ यात्रा को रुकवाने में भी उन्हीं का हाथ था। वे तो पूर्व पाकिस्तानी हैं। हिंदू विधायकों के सहयोग से मुख्यमंत्री बनकर इस प्रकार की बयानबाजी सिर्फ एक मुसलमान ही कर सकता है। धर्मांतरण का विरोध तोगड़िया ने कहा कि आज धर्मनिरपेक्षता का चोला पहनकर अपनी राजनीति चमकाने के लिए कुछ नेतागण धर्मांतरण का विरोध कर रहे हैं लेकिन वे उनसे पूछना चाहते हैं कि धर्मांतरण कौन चाहता है? पृथ्वी पर 2 हजार वर्ष पहले न तो ईसाई धर्म था और न ही मुस्लिम धर्म। हिंदुओं का धर्मांतरण हुआ और ये धर्म बने। 2 हजार वर्ष पहले हिंदुओं का धर्मांतरण न हुआ होता तो आज न तो पाकिस्तान होता और न अमेरिका।

अखिलेश और ममता पर साधा निशाना यूपी की अखिलेश सरकार मुस्लिम लडकियों की शिक्षा के लिए 30 हजार रुपए सहायता राशि देती है और बंगाल की ममता बनर्जी मौलवियों को ढाई हजार रुपए प्रतिमाह वेतन देती है। हज यात्रा के लिए 22500 रुपए सब्सिडी और कुंभ के मेले पर कर देना पडता है। उन्होंने कहा कि विहिप का उद्देश्य देश के संविधान को बदलकर इसे हिंदू राष्ट्र बनाना है। हर गरीब को मिलेगा मुफ्त डॉक्टर तोगडिय़ा ने कहा कि वे स्वयं एक कैंसर सर्जन थे और यदि वे अभी भी डॉक्टर रहते तो उनकी फीस कम से कम 2 हजार रुपए प्रतिरोगी के हिसाब से होती। जबकि भारत में करीब 40 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिनकी आमदनी 1 हजार रुपए प्रतिमाह है। इसलिए वे लोग अच्छे इलाज से हमेशा वंचित रहते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि विहिप ने इंडिया हैल्पलाइन बनाई है, जिस पर बड़े से बड़ा डॉक्टर लोगों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगा। इसके लिए लोगों को 18602333666 नंबर पर फोन करना होगा।

आज से दो हजार वर्ष पहले तक दुनिया में हिंदू ही हिंदू थे - तोगड़िया

विश्व हिन्दू परिषद् के नेता प्रवीण भाई तोगड़िया ने यहां कहा कि हिन्दू तब उत्सव मनाएगा जब अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का कार्य पूरा हो जाएगा। वह सोमवार को विहिप के स्वर्ण जंयती वर्ष पर जिमखाना मैदान में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

तोगड़िया ने कहा कि हिन्दू अब घटेगा नहीं बढ़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अब हम और धर्मान्तरण नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया की राजनीतिक सत्ता का केन्द्र आज अमेरिका है लेकिन कभी राजसत्ता का केन्द्र हमारे मेरठ के नजदीक हस्तिनापुर था और पचास- सौ वर्षों के लिए नहीं वेद काल से लेकर आज से दो हजार वर्ष पहले तक दुनिया में हिंदू ही हिंदू थे। दुनिया की शिक्षा का केन्द्र भारत था। दुनिया की सत्ता का केन्द्र हस्तिनापुर, इन्द्रप्रस्थ, पाटलिपुत्र था।

उन्होंने कहा कि गत 10 वर्षों में 50 लाख हिन्दुओं को विहिप ने धर्मान्तरित होने से बचाया है। उन्होंने कहा कि अब हिन्दू घटेगा नहीं बल्कि बढ़ेगा।

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए वीएचपी केंद्र पर दबाव बनाएगी

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा और संगठन इस काम को करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। तोगड़िया ने संवाददाताओं से कहा कि विवादित स्थल पर मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए वीएचपी केंद्र सरकार पर दबाव बनाएगी।

प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि संगठन की स्थापना के 50 साल पूरे होने के अवसर पर वीएचपी ने 21 से 23 नवंबर के बीच देश भर में पांच हजार स्थानों पर रैली आयोजित करने का निर्णय लिया है। वीएचपी नेता ने कहा कि इन सभी स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और इस दौरान अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के महत्व के बारे में लोगों को बताया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में लोगों को गौरक्षा, धर्मांतरण और हिंदू धर्म की रक्षा के बारे में भी बताया जाएगा। ‘लव जेहाद’ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं के खिलाफ इस तरह के किसी भी षड्यंत्र का जवाब हिंदू समुदाय स्वयं देगा।

इंडिया हेल्थ लाइन से जुड़कर स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करें - तोगड़िया

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं इडिया हेल्थ लाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने शहर के डाक्टरों से अपील की कि वे इंडिया हेल्थ लाइन मिशन से जुड़ कर स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करें। तोगड़िया शनिवार शाम सेक्टर-7, माहेश्वरी भवन में आयोजित सेमीनार को संबोधित कर रहे थे। 

कार्यक्रम का आयोजन इंडिया हेल्थ लाइन के हरियाणा प्रात के मेडिकल संयोजक डा. पंकज तुल्ली ने किया, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्वोदय अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डा.राकेश गुप्ता उपस्थित थे।

तोगडि़या ने कहा कि इडिया हेल्थ लाइन के माध्यम से हम देश में इतने डाक्टरों की टीम बना देंगे कि हर मरीज को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो जाएगी। खासकर गरीब लोग, जो कि आर्थिक तंगी के चलते अपना इलाज कराने में असमर्थ होते है, उन्हे इडिया हेल्थ लाइन केडाक्टर पूरा सहयोग करेगे। उन्होंने कहा कि डाक्टरों की एक मजबूत टीम पूरे देश में हेल्थ लाइन के माध्यम से गठित की जा रही है और यह टीम उन क्षेत्रों में भी जाकर सेवा देगी जहा पर लोगों को चिकित्सा व चिकित्सक मिलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिसमें जिला संघ चालक अजीत, विभाग संपर्क मुखिया दीपक अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री कैलाश सिंघल और जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।

इस मौके पर 70 डाक्टरों ने सहमति पत्र भरे और रोजाना एक निर्धन रोगी को निशुल्क परामर्श देने की सहमति दी। कार्यक्रम में हेल्प लाइन के कार्यकर्ता संदीप बंसल, अंकित बतरा, दिनेश बरेजा, चेतन जैन, तनुज भारद्वाज, दीपक मजूमदार, हेमंत वर्मा, डा. रवि भाटिया, डा. देवेंद्र बक्शी, अरूण सेंगर, सौरभ खंडूजा उपस्थित थे।

सलाह की सुविधा भी उपलब्ध:

इंडिया हेल्थ लाइन सुविधा को पाने के लिए कोई भी मरीज 18602333666 पर काल करके चिकित्सा विशेषज्ञों से सलाह ले सकता है।

भाजपा सत्ता में हो या कोई और, राम मंदिर बनकर रहेगा - तोगड़िया

राम मंदिर का सत्ता से कोई लेना-देना नहीं है। राम मंदिर बनवाना विश्व हिंदू परिषद का संकल्प है। यह बनकर रहेगा। चाहे भाजपा सत्ता में हो या कोई और पार्टी। यह कहना है विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया का।

डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद सभी राजनैतिक दलों पर दबाव बनाकर हिंदुओं के कल्याण के लिए कार्य करेगी। 

यदि सरकार मुसलमानों के बच्चों को छात्रवृत्ति दे रही है तो हिंदुओं के बच्चों को छात्रवृत्ति दे। इसी प्रकार सरकार यदि रोजगार के लिए मुसलमान युवाओं को फंड मुहैया करवा रही है तो सरकार को हिंदुओें के बच्चों को फंड उपलब्ध करवाना होगा। 

वह मंगलवार को सनातन धर्म मंदिर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस मौके पर तोगड़िया ने कहा कि जो व्यक्ति हिंदुओं की चिंता नहीं करेगा, उसे भविष्य में भारत में राजनीति नहीं करने दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि हिंदू एक समाज का नाम है, एक संस्कृति, एक राष्ट्र, एक सभ्यता एवं एक धर्म का नाम है। आज से तीन हजार साल पहले धरती पर केवल हिंदू थे। अमेरिका, अफ्रीका और अरब देशों में भी हिंदू संस्कृति ही थी। महाभारत काल से पहले तक तो हिंदुओं में जातियां भी नहीं थीं। 

बाद में जगह एवं व्यवसाय के नाम पर जातियां बनीं। जिन्होंने हिंदू समाज को मजबूत बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि इस देश पर धर्म शत्रुओं के पांव रखने के बाद बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जाने लगी। कुछेक पाखंडी देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

लेकिन भारत अखिल भारतीय हिंदू राष्ट्र है। एक दिन अखिल भारतीय हिंदू राष्ट्र का सपना अवश्य साकार होगा। हिंदूओं ने प्राणों से भी बढ़कर धर्म की रक्षा की है। 

गुरु गोबिंद सिंह के शहजादों ने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर मिसाल कायम की। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे गोहत्या, हिंदुओं के धर्मांतरण का विरोध, राममंदिर निर्माण में सहयोग देकर धर्म की रक्षा में सहयोग करें। 

उन्होंने बताया कि परिषद द्वारा देश भर में 48 हजार गांवों में प्राथमिक स्कूल चलाए जा रहे हैं। जिसमें करीब 45 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। 148 छात्रावासों सहित अस्पताल एवं डिस्पेंसरी चलाई जा रही हैं। इसके अलावा देश भर में हिंदू हेल्पलाइन सेवा चलाई जा रही है। 

जिसके तहत कोई भी हिंदू जरूरत के समय 02066803300 पर फोन करके सहायता मांग सकता है। 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आरकेएसडी शिक्षण संस्थाओं के महासचिव साकेत मंगल, अध्यक्षता मोहनलाल गुप्ता सहित विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कांती लाल सैनी, जिला अध्यक्ष प्रो. प्रेम चंद, रविभूषण गर्ग, अशोक गोयल, नरेंद्र गुप्ता, श्याम बंसल, राजपाल तंवर, संजय भारद्वाज, चंद्रभान मित्तल, राजेश सर्राफ, नरेंद्र जिंदल, वीरेंद्र छौत, सतपाल गुप्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।

कुर्बानी दे कर भी अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बनायेंगे - तोगड़िया

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर हर हाल में बनाकर रहेंगे, चाहे इसके लिए कितनी बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। तोगड़िया भूतनाथ मंदिर सराय मंडी में विहिप द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हिंदू सृष्टि का सबसे प्राचीन समाज है जिसकी परंपरा अखंड रही है। भले ही हिंदू कई जातियों-उपजातियों में बंटे हुए हैं लेकिन पुरखे एक हैं। देश की सभ्यता का नाम हिंदू है। जिनकी सभ्यता है, उन्हीं का राष्ट्र पर अधिकार है। अयोध्या में राम मंदिर बनाने से कोई ताकत हिंदुओं को रोक नहीं सकती है। विहिप देश में एक भी हिंदू का धर्मातरण नहीं होने देगी। विहिप हिंदुओं को धर्मातरण से बचाने, राम सेतू, राम मंदिर व अमरनाथ की लड़ाई लड़ रही है। देश में किसी भी हिंदू को भूखा, शिक्षा रहित व स्वास्थ्य विहीन नहीं रहने देंगे। देश के 100 करोड़ हिंदू दिन में अपने खाने से अगर एक मुट्ठी अनाज भी बचाएंगे तो हर भूखे को भरपेट खाना मिलेगा। विहिप एक हेल्पलाइन सेवा पांच जनवरी से शुरू करेगी। 

इसके माध्यम से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने चिंता जताई कि हिंदुओं ने धर्म की रक्षा करना छोड़ दिया है। हिंदुओं की इसी कमजोरी का फायदा दूसरे मजहब के लोग उठा रहे हैं। विहिप देश के किसी भी कोने में हिंदुओं की रक्षा के लिए वचनबद्ध है चाहे वह कश्मीर हो, केरल या असम। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में सोशल मीडिया से जुड़ें तथा इसका इस्तेमाल हिंदुत्व के जागरण के लिए करें। विहिप इसके लिए हर कस्बे में हिंदू प्रवक्ता बनाएगी। वहीं, नागरिक अधिकार मंच मंडी के संयोजक सरदार हरमीत सिंह बिट्टू ने तोगड़िया को सिरोपा भेंट किया। कार्यक्रम में पायल वैद्य, खेमचंद शास्त्री, प्रांत संगठन मंत्री मनोज व मीडिया प्रभारी राहुल सोलंकी भी उपस्थित थे।

यूपी का शासन इमाम बुखारी व आजम खां चला रहे हैं - तोगड़िया


विश्व हिंदू परिषद के पूर्वकालिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ करने आए संगठन के अंतरराष्ट्रीय कार्यवाहक प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि यूपी का शासन इमाम बुखारी व आजम खां चला रहे हैं। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अल्पसंख्यकों के वोट के लिए पाकिस्तान की तारीफ करते हैं।

तोगड़िया ने पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और हिंदुओं की स्थिति बिगड़ रही है। सपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में नौ दंगे हुए हैं लेकिन शासन के रवैये को देख कर लगता है कि अल्पसंख्यकों का पोषण किया जा रहा है। आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जा रहे हैं। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पर भी नितीश कुमार पर अल्पसंख्यक वोटों की राजनीति करने का आरोप लगाया। 

उन्होंने यूपी की सरकार मुसलमान की बेटी को तीस हजार रुपए और कब्रिस्तान के लिए पैसा दे रहे हैं तो बिहार सरकार के मुखिया पाकिस्तान की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को तो महंगाई, भ्रष्टाचार और मुस्लिम आरक्षण को लेकर कटघरे में खड़ा किया पर भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के मामले पर चुप्पी साधे रहे। 

गडकरी को लेकर सिर्फ इतना कहा कि व्यक्ति महत्व नहीं रखता विषय महत्व रखता है। बाला साहब ठाकरे के बारे में कहा कि उन्होंने हिंदुत्व के लिए जो काम किया है उनके मिशन को आगे बढ़ाने को और बाला साहब पैदा होने चाहिए। विहिप नेता ने कहा कि महाकुंभ मेला में 17 फरवरी को विराट संत सम्मेलन होगा। इसमें राम मंदिर सहित असम, उत्तर प्रदेश में हिंदुओं की स्थिति और देश में हो रही बांग्लादेशी घुसपैठ पर चर्चा होगी।

हिंदू हेल्प लाइन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन


हिंदू हेल्प लाइन द्वारा अखिल भारतीय दधिच रक्तदान शिविर कार्यक्रम के तहत हिंदू हेल्प लाइन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर में मुख्य वक्ता प्रवेंद्र जैन ने कहा कि हिंदू हेल्प लाइन हिंदू समाज के लिए नौकरी, व्यवसाय, तीर्थ यात्रा छुट्टियां, मंगल, प्रसंग आदि के समय प्रवास की व्यवस्था करती है। जहां भी हिंदू होंगे हिन्दुओं को पूरे भारत वर्ष में दुर्घटना आदि में सहयोग करती है। 

रक्तदान करोड़ों हिन्दुओं की जीवन रक्षा के काम आता है। जब कोई गरीब अपने बीमार परिवार व्यक्ति के लिए रक्त की व्यवस्था नहीं कर पाता है, तो ऐसे समय में हिन्दू हेल्प लाइन के वार्ता कर सकता है। संकट के समय जैसे कि शासन-प्रशासन, कानून, व्यवस्था धार्मिक आयोजन चिकित्सा, रहने की व्यवस्था के लिए कोई परेशानी हो, तो हिन्दू हेल्प लाइन एक बच्चे मित्र की तरह कार्य करता है। 

हिन्दू हेल्प लाइन विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीन तोगडि़या की देखरेख में चलाया जा रहा है, जो हिंदुओं के साथ हर सुख-दुख में सहयोग करता है। शिविर में अवधेश पाठक, किृतेंद्र कूलवाल, दलवीर सिंह यादव, जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान, राजेंद्र शर्मा, प्रशांत शर्मा, मोनू वर्मा, भूपेंद्र तौमर, राजेश कुमार अग्रवाल, मयंक चतुर्वेदी, कृष्ण गोपाल गौड़, आशा ठाकुर, अंकित कूलवाल, अंकुर वाष्र्णेय आदि ने रक्तदान किया। हिन्दू हैल्प लाइन जिला संयोजक अनूप वाष्र्णेय ने रक्तदान करने वालों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता डा. मुरारी लाल तथा संचालन अवधेश पाठक ने किया।

रांची में दुर्गा माँ के पंडाल का उद्घाटन करेंगे तोगड़िया


विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया शुक्रवार, 19 अक्टूबर को संध्या सवा छह बजे भारतीय नवयुवक संघ, बकरी बाजार के पंडाल का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह भी मौजूद रहेंगे।

सात बजे तोगड़िया का उद्बोधन होगा। इसके बाद 7.45 से भजन संध्या का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। यह जानकारी संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी, मदन बागडिया, राहुल अग्रवाल, रवि रोहतगी आदि ने बुधवार को दी।

इस बार अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर का प्रारूप बनाया गया है। इसके पहले 1992 में भी अयोध्या के राम मंदिर का प्रारूप बनाया गया था। अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि पंडाल की चौड़ाई 135 फीट एवं ऊंचाई 100 फीट है। प्रवक्ता राहुल अग्रवाल ने बताया कि पूरे पंडाल में कपड़े का प्रयोग नहीं किया गया है। पूरा पंडाल फाइबर, थर्मोकोल एवं प्लाई से बनाया गया है। सुरेश मोदी ने बताया कि पंडाल बनाने में सौ कारीगर तीन महीने से लगे हुए हैं। पंडाल को फाइनल टच दिया जा रहा है।

संघ का दावा है कि मां की प्रतिमा सबसे ऊंची है। 24 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई जा रही है। प्रतिमाओं में शोला यानी जरी का काम है। मूर्ति को अंतिम रूप मिदनापुर के कारीगर दे रहे हैं। पंडाल का गर्भगृह भी रामायण की कथा सुनाएगा।

पंडाल तो अपने आप में विशेष है ही। भक्त इस बार मां के दर्शन से पहले राम लला का दर्शन करेंगे। पंडाल के सामने बजरंग बली की 20 फीट की प्रतिमा स्थापित की जा रही है।

परिसर में झूला सच चुका है। मौत का कुआं से लेकर बच्चों के लिए कई प्रकार के छोटे-बड़े झूले लगाए जा चुके हैं। इस बार एक सप्ताह तक मेला रहेगा। शुक्रवार से लेकर शुक्रवार तक। शुक्रवार, 26 को विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।

मेले को देखते हुए सुरक्षा का व्यापक प्रबंध कमेटी ने किया है। वहीं, अष्टमी-नवमी को भीड़ यदि बढ़ती है तो निकासी जालान रोड से होगी। इसकी तैयारी भी कर दी गई है। 24 घंटे डाक्टर व एंबुलेंस की व्यवस्था संघ ने कर रखी है।

शहर पूजा के माहौल में रम गया है। पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पर रांची का प्रशासन अभी नींद से जागा नहीं है। बेफिक्री का आलम यह है कि अभी तक उसने पंडालों का मुआयना तक नहीं किया है। न उसने सुरक्षा को लेकर पूजा समितियों से बातचीत की है। बुधवार को संघ के सदस्यों ने कहा कि पिछले 20 साल में ऐसा पहली बार है, जब प्रशासन पूरी तरह नींद में है। उसे न पूजा की फिक्र है न भीड़ की। कहां, क्या वह व्यवस्था कर रहा है, इसके बारे में पूजा समिति को कोई जानकारी नहीं है।

इस बार पंच मंदिर, हरमू में जोधपुर के रानी महल का दर्शन करेंगे श्रद्धालु। महल के प्रवेश द्वार से घुसकर मां का दीदार कर सकेंगे। पंडाल का निर्माण सोना टेंट हाउस कर रहा है। पूरा पंडाल फाइबर और प्लाई से बनाया गया है। बुधवार को पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा था। मां की प्रतिमा भी स्थापित हो गई है। पूजा परिसर में भव्य मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। झूले आदि सज चुके हैं। बच्चे अभी से झूले का आनंद ले रहे हैं।

सप्तमी को माता का जागरण होगा और नवमी के दिन मां को भोग लगाया जाएगा।

गांधी के रास्ते पर चलकर दाढ़ी-टोपी वालों की वकालत बंद हो- तोगडिय़ा

देश का प्रधानमंत्री महाराणा प्रताप जैसा होना चाहिए, जिन्होंने मुगलों के सामने कभी घुटने नहीं टेके..कभी सर्वस्वीकृति की परवाह नहीं की और कभी भी गौ-भक्षकों के साथ सद्भावना का प्रयास नहीं किया। आज तो कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री पद की कतार में आता है तो तुरंत छवि बदलने और सर्वस्वीकृति बनाने के प्रयास शुरू कर देता है। 

यह कहना है विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगडिय़ा का। उन्होंने कहा कि गांधी ने सर्वस्वीकृति बनाने की लालसा में देश के टुकड़े करवाकर पाकिस्तान बनवा दिया। लोगों में फिर भी समझ नहीं आई। गांधी के रास्ते पर चलकर लोग दाढ़ी-टोपी वालों की वकालत करने लग गए हैं..तुष्टिकरण कर रहे हैं, जिन्होंने गोधरा में निर्दोष रामभक्तों को जला दिया, उनके साथ सद्भावना की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग देश को फिर गर्त में पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं। गांधी ने गौ-भक्षकों के साथ सद्भावना करके पाकिस्तान बनवा दिया, अब फिर से कुछ लोग उसी रास्ते पर चल रहे हैं, यह ठीक नहीं है। यह धर्मविरोधी तथा राष्ट्रविरोधी है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी तथा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विश्व हिंदू परिषद के संबंधों के सवाल को तो तोगडिय़ा टाल गए, लेकिन उनका नाम लिए बिना उनकी कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा। तोगडिय़ा ने बताया कि भाजपा, कांग्रेस सहित अनेक दलों में विहिप की विचारधारा के लोग हैं, जिनसे लगातार संपर्क किया जाता है। 

वर्तमान में कांग्रेस में भी अनेक सक्रिय लोग ऐसे हैं जो विहिप के लगातार संपर्क में हैं। तोगडिय़ा ने कहा कि कांग्रेसी प्रधानमंत्री पी. नरसिंहराव के शासनकाल में ही बाबरी ढांचा ध्वस्त हुआ। नरसिंहराव का परिवार वहां के निजाम के जेहादी व्यवहार से पीडि़त रहा है। वे इस व्यवस्था को ठीक प्रकार से समझते हैं। उनका परिवार हिन्दुत्ववादी है तथा कई लोग विहिप में पदाधिकारी भी हैं।

त्रिशूल दीक्षा के कार्यक्रमों में आई कमी पर तोगडिय़ा ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद लगभग दो दर्जन कार्यक्रम संचालित करती है। इनमें सत्संग, संस्कार केंद्र, गौशाला, सेवा कार्य प्रमुख हैं। संगठन को भी गांव-गांव तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि विहिप की विचारधारा एवं कार्यप्रणाली पर चर्चा एवं विरोध करने वाले करते रहेंगे। विहिप को जब तक कुछ भी अनुचित नहीं लगेगा, तब तक कोई परिवर्तन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राजनीति से अलग रहकर पूरे देश में धर्मांतरण के विरुद्ध कार्य करने वाला तथा बड़े स्तर पर सेवा कार्य करने वाला विश्व हिंदू परिषद एकमात्र संगठन है।

मनमोहन का जरदारी के साथ बिरयानी खाना शर्मनाक - तोगड़िया

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के लिये प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मेजबानी वाले दोपहर के भोज पर विश्व हिन्दू परिषद ने तीखी प्रतिक्रिया जतायी है.


विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा, ‘पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर दिनदहाड़े अत्याचार और इस पड़ोसी मुल्क में भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के साजिशकर्ताओं को पनाह के मद्देनजर मनमोहन का जरदारी के साथ बिरयानी खाना शर्मनाक है.’

विहिप अध्यक्ष ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान में हिंदुओं पर खुलेआम अत्याचार हो रहे हैं. कंधार विमान अपहरण कांड से जुड़े अजहर मसूद और मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद जैसे दहशतगर्दी के सरगना पाकिस्तान की जमीन पर मौजूद हैं. लेकिन पाकिस्तान सरकार इन्हें भारत को नहीं सौंप रही है.’

तोगड़िया ने एक सवाल पर कहा कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान अयोध्या में बरसों बाद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार की पराजय को राम मंदिर आंदोलन को झटके के रूप में नहीं देखा जाना चाहिये.
उन्होंने कहा, ‘भाजपा उम्मीदवार की हार के बारे में भाजपा से सवाल किया जाना चाहिये. लेकिन इस हार से हमारे आंदोलन को कोई झटका नहीं लगा है और देश में हमें पूर्ण समर्थन हासिल है.’

भ्रष्टाचार और काले धन के मुद्दों पर गांधीवादी कार्यकर्ता अन्ना हजारे और योग गुरु बाबा रामदेव के आगामी आंदोलनों को विहिप के समर्थन के सवाल पर तोगड़िया ने सीधा जवाब दिये बगैर कहा, ‘हम देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ और भ्रष्टाचारियों को दंड दिये जाने के समर्थन में हैं.’


विहिप का 10 फरवरी से शुरू होगा हिंदू रोटी-शिक्षा बचाओ अभियान

केंद्र सरकार की हिंदू विरोधी नीति के चलते विश्व हिंदू परिषद ग्वालियर से हिंदू रोटी-शिक्षा बचाओ कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। दस फरवरी को शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में विहिप के डॉ प्रवीण तोगड़िया ग्वालियर आएंगे।इस बारे में विहिप के प्रांत संयोजक पप्पू वर्मा ने बताया कि डॉ तोगड़िया दस फरवरी को ग्वालियर के मेडिकल सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

विहिप हिंदू रोटी-शिक्षा बचाओ आंदोलन शुरू करने जा रही है। इसमें युवाओं को साथ लिया गया है एवं उन्हें केंद्र सरकार की हिंदू विरोधी नीतियों की जानकारी दी जा रही है। इस आंदोलन में स्कूल-कालेजों में मुस्लिम आरक्षण का विरोध किया जाएगा। इसके अलावा फेस बुक से लेकर ईमेल सभी माध्यमों से इस तुष्टिकरण की नीति का विरोध युवा करेंगे।

पप्पू वर्मा का कहना था कि इससे हिंदू समाज को जागृत करके केंद्र सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसी सिलसिले में डॉ तोगड़िया ग्वालियर आ रहे हैं।

हिंदू हित की बात करने से नहीं हिचकेंगे - प्रवीण भाई तोगड़िया

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने चुनाव आयोग के निर्देश पर जनसभाओं की रिकार्डिग कराये जाने के मुद्दे पर कहा कि वह इससे नहीं डरते। जिन्हें रिकार्डिग कराना हो करायें वह हिंदू हित की बात करने से नहीं हिचकेंगे। वह राजनीतिक नहीं बल्कि धार्मिक नेता हैं।

अगर उन्हें आचार संहिता में बांधने की कोशिश की गयी तो अदालत में जायेंगे। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने उन पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।तोगड़िया ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछड़ों और अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों के आरक्षण से साढ़े चार फीसदी हिस्सेदारी अल्पसंख्यकों को देना कहां का न्याय है।

केंद्र सरकार हिंदुओं के हक पर डाका डाल रही है और इससे पिछड़ों की नौकरियां अल्पसंख्यकों के पास जायेंगी।उन्होंने कहा कि विहिप सात मांगों को लेकर इसका गांव स्तर समितियां गठित कर विरोध करेगी। पूरे देश में हिंदू रोटी एवं शिक्षा बचाओ आंदोलन किया जायेगा।

बंटे हिंदू समाज को एकजुट होना होगा। दिग्विजय सिंह के अन्ना हजारे के साथ चित्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि दिग्विजय तो उनके साथ कोलकाता में एक कार्यक्रम में थे। बाबू सिंह कुशवाहा पर कुछ बोलने से मना करते हुए तोगड़िया ने कहा कि भाजपा की बात भाजपा जाने।

इससे पूर्व उन्होंने छात्र गोष्ठी में कहा कि छात्र मजहबी आरक्षण का विरोध करें और इसकी मांग करने वालों का चुनाव में कड़ा विरोध करें। इस मौके पर विहिप कोषाध्यक्ष रामनाथ महेंद्र, प्रांत मंत्री अवध बिहारी मिश्र भी थे।भड़काऊ भाषण देने पर मुकदमाविश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगडि़या पर बिना अनुमति सभा करने, लाल बत्ती लगाकर घूमने और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।

बजरंग दल अध्यक्ष भी नामजद हैं। पुलिस ने भाषण की सीडी कब्जे में ले ली है।दरअसल विश्व हिंदू परिषद के 'हिंदू, रोटी व शिक्षा बचाओ' आंदोलन के तहत शुक्रवार को सभा थी। इसमें तोगड़िया ने सभा में धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला भाषण दिया।

डीआईजी राजेश राय के निर्देश पर काकादेव थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी को सभा स्थल पर छापा मारकर पोस्टर-बैनर कब्जे में लिये और श्रीतोगड़िया के भाषण की सीडी जुटा ली है। श्री तोगड़िया लालबत्ती लगी एम्बेसडर से आये थे। इस पर तोगड़िया और आयोजक बजरंग दल अध्यक्ष शैलेंद्र भदौरिया के खिलाफ धारा 153 ए, 153 बी और 298 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

हिन्दू हितों पर कुठाराघात कर रही केंद्र सरकार - तोगडिय़ा

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री डॉ। प्रवीण भाई तोगडिय़ा ने कहा कि केंद्र सरकार प्रिवेंशन ऑफ कम्युनल रॉयट्स नामक विधेयक लाकर देश के बहुसंख्यक समुदाय के हितों पर कुठाराघात करने जा रही है।इस विधेयक के माध्यम से एक ओर तो हिंदुओं की स्वतंत्रता पर सरकारी शिकंजा कसने की तैयारी है, वहीं दूसरी ओर समुदाय विशेष को दंगा करने का लाइसेंस दे रही है। इस विवादास्पद विधेयक को किसी भी स्थिति में लागू नहीं होने दिया जाएगा और संत समाज के साथ मिलकर इसके विरोध में जनजागरण किया जाएगा।

तोगडिय़ा ने कहा कि इस बिल का विरोध करने के लिए विहिप कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से संपर्क कर इससे होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताएगी। उन्होने आरोप लगाया कि यह दुनिया का पहला कानून है कि जिसमें दंगों के लिए बहुसंख्यक समुदाय के उस व्यक्ति को दोषी ठहराया जाएगा, जो दंगों से प्रभावित होगा। दंगों से प्रभावित बहुसंख्यक समुदाय के लोगों पर ही इस बात की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने आपकों निर्दोष सिद्ध करें।

तोगडिय़ा ने कहा कि एक सप्ताह बाद देश भर के साधु संतों की दिल्ली में बैठक बुलाई गई है जिसमें इस विषय पर चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त 2 जुलाई को प्रयाग में अखिल भारतीय स्तर पर बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी हिंदु संगठन मिलकर देशव्यापी आंदोलन की तैयारी करेंगे।

डॉ। तोगडिय़ा ने हिंदू हेल्प लाइन के शुरुआत की घोषणा के अवसर आरोप लगाया कि यह दुनिया का पहला कानून है जो सिर्फ हिंदुओं पर ही लगेगा। उन्होंने अजमेर विस्फोट कांड में पकड़े गए स्वामी असीमानंद को फर्जी तरीके से फंसाए जाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि असीमानंद ने डांग क्षेत्र में 30 प्रतिशत हिंदुओं को इसाई बनाए जाने का विरोध किया और 20 प्रतिशत को फिर से हिंदू बना भी दिया। उनके धर्मातरण विरोधी आंदोलन के कारण ही उन्हें यह दंड दिया जा रहा है।

हिंदु हैल्प लाइन के संबंध में तोगडिय़ा ने बताया कि यात्रा पर जाने वाले, धार्मिक यात्रा पर जाने वालों और अन्य लोगों को घर से दूर सहायता उपलब्ध कराने के लिए हिंदू हेल्प लाइन शुरू की है। इससे सहायता के लिए कोई भी आदमी देश में कहीं से भी फोन नं. 02066803300 और 07588682181 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकता है। उन्होंने बताया कि इस हेल्प लाइन पर पांच विषयों मेडिकल एड की जरूरत, प्रवास में होटल या धर्मशाला, प्रशासनिक, कानूनी और धार्मिक कार्यों के संबंध में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

अयोध्या में मस्जिद का निर्माण किसी भी कीमत पर नहीं - तोगडि़या

विहिप ने मंगलवार को चंडीगढ़ में कहा कि अयोध्या में विवादित भूमि पर मस्जिद का निर्माण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा चाहे इसके लिए कितना भी त्याग क्यों करना पड़े।

विहिप के महासचिव प्रवीण तोगडि़या ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हम नई मस्जिद का निर्माण नहीं होने देंगे, इसके लिए 40 लाख कुर्बानियां भी देनी पड़ी तो देंगे। हम संसद से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए कानून बनाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने उस स्थल पर राम जन्म की बात स्वीकार करके विहिप का समर्थन किया है।

तोगड़िया ने कहा कि रामलला की जमीन का एक इंच भी मस्जिद निर्माण के लिए नहीं दिया जाएगा। हिंदू संगठन जल्द ही सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। तोगड़िया ने कहा कि पूरे 67 एकड़ की जमीन पर राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विहिप ने देशव्यापी अभियान शुरु किया है।

उन्होंने जम्मू कश्मीर की स्थिति को लेकर सवाल उठाने वाले हुर्रियत के नेता सैयद अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारुख की आलोचना करते हुए कहा कि उन पर राजद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

अयोध्या की शास्त्रीय सीमा में कोई मस्जिद नहीं बनेगी: तोगड़िया

देश भर में तीन महीने तक चलने वाले अभियान का प्रारम्भ करते हुए विश्व हिन्दू परिषद् के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि संतों के आदेशानुसार भगवान श्रीराम का मंदिर जन्मभूमि पर ही बनेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या की शास्त्रीय सीमा में कोई मस्जिद नहीं बनेगी।

दिल्ली के पहाड़गंज स्थिति उदासीन आश्रम के सामने हुई धर्म सभा में तोगड़िया ने कहा कि गत साढ़े चार सौ वर्षो के इतिहास में कभी कोई मस्जिद श्रीराम जन्मभूमि पर नहीं बनी और न ही जन्मस्थली की पूजा और परिक्रमा कभी रूकी है। जबकि तब देश में न तो मुस्लिम थे न इस्लाम का कोई नाम था।

उन्होंने कहा कि आदिकाल से लेकर आज तक अयोध्या की परिक्रमा और उसकी पूजा अनेक अवरोधों के बावजूद हिन्दू समाज ने कभी नही छोड़ी। सन् 1528 में विदेशी मुस्लिम लुटेरा बाबर ने भगवान के मंदिर को ध्वस्त कर गया किन्तु हिन्दुओं की आस्था और विश्वास को कोई आज तक नहीं डिगा पाया। विश्वभर के हिन्दुओं का यह संकल्प है कि जन्मस्थली पर हम मंदिर बनाक र ही रहेंगे, साथ ही कहा कि मंदिर निर्माण को कोई रोक नहीं सकता।

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए
विहिप की प्रेरणा से श्रीहनुमत शक्ति जागरण समिति द्वारा दिल्ली में कई कार्यक्रम व संकल्प सभाएं आयोजित की गईं। राजधानी में 21 स्थानों पर एक साथ आयोजित इन धर्म सभाओं में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपने आराध्य भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए संकल्प लिया।

राम चरित मानस के रचयिता महाकवि तुलसी दास जी की जयन्ती पर आयोजित इन धर्म सभाओं में अनेक वक्ताओं ने जनता को रामजन्म भूमि के विषय में विशिष्ट जानकारियां देकर संकल्प दिलाया साथ ही यह भी मांग की गई कि सोमनाथ की तर्ज पर संसद में कानून बनाकर जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण हो।

समिति के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मीडिया प्रमुख विनोद बसंल ने बताया कि हनुमान चालीसा का यह पाठ दिल्ली के पांच हजार से अधिक मंदिरों में नियमित रूप से संतों के सानिध्य में होगा जो 17 नवम्बर से देवोत्थान एकादशी तक चलेगा। इसमें राजधानी के करोड़ों लोग भाग लेकर संकल्प लेंगे। इन कार्यक्रमों में हिन्दू समाज के हर मत पंथ, सम्प्रदाय व विचारधारा के लोग भाग लेंगे।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक