साईं मंदिर तोड़ने के आदेश के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

पुराना बदरीनाथ मंदिर मार्ग पर बने साई मंदिर को तोड़ने के आदेश से नाराज साई भक्तों तथा हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व दायित्वधारी संदीप गुप्ता ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा जान बूझकर मंदिर को तोड़ने की साजिश की जा रही है। 

हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष विवेक गोस्वामी ने कहा कि नगर में तमाम अतिक्रमण हैं। मगर, उन्हें हटाने के बजाय प्रशासन सिर्फ मंदिर को हटाने के ही आदेश जारी कर रहा है जो गलत है। 

प्रदर्शन करने वालों में भाजपा के जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण, अशोक थापा, ओपी मुल्तानी, सुरेंद्र मल्होत्रा, वेदप्रकाश धींगड़ा आदि शामिल थे।

गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब विवाद और गहराया

हरिद्वार हरकी पौड़ी स्थ्ति ऐतिहासिक गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब विवाद बुधवार को गहरा गया। गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब धर्म युद्ध मोर्चा के मुखिया संत बाबा बलजीत सिंह के नेतृत्व में उत्तराखंड में प्रवेश कर रहे हजारों सिख श्रद्धालुओं को उत्तराखंड पुलिस ने सीमा पर रोक दिया। श्रद्धालुओं द्वारा पुलिस बैरक तोड़े जाने पर उत्तराखंड पुलिस दर्जन भर सिख नेताओं सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं को गिरफ्तार कर पांच बसों में डालकर अज्ञात स्थान पर ले गई है। 

दो दशकों से चला आ रहा गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब विवाद गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश उत्सव के अवसर पर फिर गहरा गया। हर की पौड़ी (हरिद्वार) स्थित गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब पर कब्जे के लिए दादू साहिब (हरियाणा) के मुखिया संत बलजीत सिंह दादू साहिब बलों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश का प्रयास कर रहे थे। तभी उत्तराखंड सरकार ने भारी पुलिस बल का प्रयोग कर श्रद्धालुओं को सीमा पर ही रोक दिया। सीमा पर रोके जाने से आक्रोशित श्रद्धालुओं ने हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर चक्का जाम लगा दिया। 

लगभग चार घंटे चक्का जाम के कारण दोनों ओर से आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान चक्का जाम पर बैठे श्रद्धालुओं के जलपान की व्यवस्था गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब के सहयोग से की गई। बुधवार दोपहर बाद तक आम लोगों की दिक्कतों को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने रूट बदल कर खोदरी-माजरी मार्ग आम लोगों के लिए खोल दिया। 

वहीं दोपहर बाद तक उत्तराखंड सरकार की ओर से कोई सकारात्मक संकेत न मिलता देख संत बलजीत सिंह दादू साहिब के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिया। इसके चलते गुरद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब धर्म युद्ध मोर्चा के मुखिया संत बलजीत सिंह दादू साहिब, कुंवर जपिंद्र सिंह, बाबा अवतार सिंह, गुरचरण सिंह बाबा, बाबा प्रदीप सिंह, सुखदेव सिंह, जग्गी सिंह, मलकीत सिंह, गुरदीप सिंह, भूरा सिंह, गुरदेव सिंह, महेंद्र सिंह सहित सैकड़ों सिख श्रद्धालुओं को उत्तराखंड पुलिस गिरफ्तार कर अज्ञात स्थान पर ले गई। 

डीएसपी पांवटा साहिब निश्चिंत नेगी ने बताया कि हरिद्वार जा रहे सिख श्रद्धालुओं को उत्तराखंड पुलिस ने प्रदेश की सीमा पर गिरफ्तार किया है। यह सांकेतिक गिरफ्तारी है, उन्हें शीघ्र रिहा कर दिया जाएगा।

स्वामी रामदेव एक बार फिर कांग्रेस की खुन्नस का शिकार हुए


ब्लैक मनी के मुद्दे पर सरकार के लिए लगातार मुश्किलें खड़ा करने वाले बाबा रामदेव की भी परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। अभी हाल ही में बाबा रामदेव ने डीजल मूल्य वृद्धि पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया था, अब वह खुद सरकारी निशाने पर हैं। उत्तराखंड सरकार की जांच में बाबा रामदेव के ट्रस्‍ट की ओर से बनाए जाने वाले कई फूड प्रॉडक्ट्स के सैंपल फेल पाए गए हैं। इन सैंपलों की जांच उत्तराखंड खाद्य विभाग ने की।

रामदेव के हरिद्वार के कनखल में मौजूद आश्रम से लिए गए 6 फूड प्रॉडक्ट्स के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। इन नमूनों को उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए थे। इस आश्रम से पतंजलि योगपीठ और दिव्य फार्मेसी का संचालन होता है।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, आश्रम से नमक, काली मिर्च, लीची शहद, सरसों तेल, जैम और बेसन के नमूने लिए थे।
जांच में ये सब फेल हो गए हैं। इनकी गुणवत्ता निम्म स्तर की है। साथ ही जांच में यह भी सामने आया कि कुछ प्रॉडक्ट्स का निर्माण बाहर किया गया है, जबकि उसकी मार्केटिंग आश्रम के ब्रैंड के तहत किया जा रहा है।

गौरतलब है कि फूड प्रॉडक्ट्स 16 अगस्‍त को रामदेव के आश्रम में छापे के दौरान इन सैंपलों को इकट्ठा किया था। इस छापे की बाबा रामदेव ने कड़ी आलोचना की थी और कहा था कि केंद्र के इशारे पर यह कार्रवाई की गई। रामदेव ने कहा था कि यह उच्च वर्ग और आम आदमी के बीच युद्ध सरीखा है। हम लोग आम आदमी हैं और हमारी लड़ाई अब शुरू हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, रामदेव के ट्रस्‍ट के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है और 10-15 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। मीडिया में सैंपलों के फेल होने के मामले में खुलासा होने के बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों ने चुप्‍पी साध ली है। बाबा रामदेव की तरफ से भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं आई है।

हिंदू शरणार्थीयों को ठग रही उत्तराखंड सरकार

पूर्वी पाकिस्तान में हिंदुओं के दमन के बाद आए हजारों शरणार्थियों को उत्तराखंड में बसाया गया. लेकिन पंजाब से आए शरणार्थियों की तरह उन्हें जमीन पर अधिकार नहीं मिला. बंगाली शरणार्थियों में ज्यादातर दलित हैं. राज्य में उनकी संख्या सवा लाख से ज्यादा है. 

ऊधमसिंह नगर जिले के शक्तिफार्म में बसे बंगालियों में 65 वर्षीय पुतुल मंडल के पास पांच एकड़ जमीन थी, लेकिन गरीबी और बाढ़ ने आधी जमीन निगल ली और अब ढाई एकड़ जमीन ही उनके पास बची है. उसी में वे बहू और सात नाती-पोतों के साथ जिंदगी की गाड़ी चला रही हैं. बुजुर्ग का बेटा बेरोजगार है, ऐसे में नए नियम के तहत पट्टा लेने के लिए उनके पास टैक्स भरने का भी पैसा नहीं है. चेहरे पर दर्द और मजबूरी साफ दिख रही है.

वे कहती हैं, ''गरीबों की कोई सुनता ही नहीं है. नया पट्टा लेकर क्या होगा.'' इसी इलाके में पिछले चार दशक से बंगालियों के हक-हकूक के लिए आवाज उठा रहे 57 वर्षीय गोपाल सरकार खुद एक विस्थापित बंगाली हैं. गोपाल कहते हैं, ''चुनाव हो गया, सरकार स्थिर हो गई लेकिन वायदे पूरे नहीं हुए हैं. सरकार जिस वर्ग-9 के तहत पट्टे दे रही है वह पूर्ण भूमिधरी नहीं है. क्षेत्र की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है.''

उत्तराखंड की बंगाली जनता नए शासनादेश से असमंजस में है. पहले और नए पट्टे में सिर्फ हस्तांतरण के अधिकार का ही फर्क है. वर्ग-9 में सरकार ने विशेष अधिकार तो दिए हैं लेकिन सरकारी आदेश के मुताबिक फ्रीहोल्ड का अधिकार नहीं होगा. ऐसे में लोग टैक्स भरकर पट्टे को वर्ग -9 में बदलवाने की जहमत नहीं उठा रहे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राजस्व मंत्री यशपाल आर्य कहते हैं, ''पट्टे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. टैक्स भरने को लेकर विलंब हो रहा है. पट्टे के वर्ग को लेकर कोई समस्या नहीं है.''

शक्तिफार्म के बंगालियों की उम्मीद के हीरो बने किरन मंडल, अब कुमायूं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष बन गए हैं, कहते हैं, ''बीजेपी वाले गुमराह कर रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने समझया तो लोगों की शंकाएं दूर हो गई हैं.'' लेकिन पूर्व मंत्री और सितारगंज उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी रहे प्रकाश पंत कहते हैं, ''क्षेत्र की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है. नए नियम के पट्टे से भी उनके मकान अवैध रहेंगे क्योंकि इसमें हस्तांतरण का हक तो होगा, लेकिन इसमें भी सिर्फ कृषि का ही प्रावधान होगा.''

सिर्फ भूमिधरी ही नहीं, क्षेत्र में बाढ़ की समस्या के समाधान का वादा भी मंडल-बहुगुणा डील का हिस्सा था, लेकिन उपचुनाव की घोषणा के वक्त 9 करोड़ रु. जारी कर मिट्टी भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. लेकिन काम आगे नहीं बढ़ा सो फिर आई बाढ़ से सारी मिट्टी बह गई और फिलहाल यह भी चुनावी वायदा भर रह गया है.

बंगालियों को शिड्यूल्ड कास्ट का दर्जा दिलाना, पॉलिटेक्निक, डिग्री कॉलेज, शक्तिफार्म की एकमात्र मुख्य सड़क को पक्का करने और सिडकुल उद्योग में 70 फीसदी स्थानीय लोगों को मौका देने का वादा भी फिलहाल अधर में ही लटका है. जाहिर है कि उत्तराखंड का बंगाली समाज एक बार फिर खुद को ठगा महसूस कर रहा है.

गंगा रक्षा आंदोलन के स्वामी सानंद गुपचुप तरीके से श्रीनगर पहुचें

पुलिस और खुफिया एजेंसियों को धता बताते हुए गंगा पर बन रहें बांधों का विरोध करने वाले स्वामी सानंद गुपचुप तरीके से श्रीनगर पहुंच गए। फिलहाल वह लक्ष्यमोली में हैं। वह सोमवार से ही दिल्ली के एम्स अस्पताल से गायब हो गए थे। उनके गायब होने की सूचना के बाद उन्हें तलाशने में पुलिस और प्रशासन के पसीने छूट गए थे।

गंगा रक्षा आंदोलन को आगे बढ़ाने वाले स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद सोमवार से ही दिल्ली के एम्स अस्पताल से लापता थे। उन्हें पुलिस ने जोशीमठ जाते समय गिरफ्तार कर दिल्ली भेजा था। बताया जा रहा है कि दिल्ली एम्स से वे रात दो बजे निकले थे, तबसे उनका उनका कोई पता नहीं चल पा रहा था। उनके परिजनों व करीबियों को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि वे कहां हैं। दिल्ली पुलिस ने भी इस संबंध में किसी जानकारी से इन्कार किया है।

सोमवार को वे गंगा और अन्य नदियों के पानी के वैज्ञानिक परीक्षण कि लिए जोशीमठ रवाना हुए थे। लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर दिल्ली के एम्स भेजा था। मंगलवार को पूरे दिन पुलिस उनकी लोकेशन तलाशने में जुटी रही, लेकिन उनका पता नहीं चला।

उनके सहयोगी अर्जुन यादव और साथ यात्रा पर जा रहे पवित्र सिंह, दोनों के फोन भी बंद मिले। पुलिस को सुबह 11 बजे के करीब उनकी आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली थी। जोशीमठ जाने की जिद ठाने स्वामी सानंद के इस तरह गायब होने से उत्तराखंड पुलिस के लिए मुसीबत पैदा हो गई है।

एम्स प्रवक्ता डॉक्टर वाईके गुप्ता का कहना है कि हमें जानकारी मिली है कि वे सोमवार रात लगभग ढाई बजे मेडिकल एडवाइस के बिना ही अस्पताल से चले गए। इस बारे में स्वामी सानंद के गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी स्वामी सानंद को लेकर चिंता व्यक्त की थी। दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी पीएस कुशवाहा का कहना है कि पुलिस को स्वामी सांनद के एम्स में भर्ती होने की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी।

उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि स्वामी सांनद के जोशीमठ जाने पर वहां की शांति व्यवस्था के साथ-साथ उनकी जान को भी खतरा है। पुलिस को अब इस बात की चिंता है कि अगर स्वामी सानंद जोशीमठ या अलकनंदा घाटी पहुंच गए तो क्या होगा? क्योंकि स्वामी सानंद श्रीनगर परियोजना का काम न रोके जाने पर अलकनंदा नदी में कूद कर जान देने की बात कह चुके हैं। इन बातों के मद्देनजर स्वामी सानंद की खोज में गुप्तचर एजेंसियों सहित पुलिस की कई टीमें लगा दी गई हैं।

बाबा रामदेव को निर्वाचन कार्यालय ने नोटिस दिया

पतंजलि योगपीठ में चल रहे बाबा रामदेव के युवा प्रशिक्षण शिविर पर जिला निर्वाचन कार्यालय की नजर टेढ़ी हो गई है। निर्वाचन कार्यालय ने नोटिस जारी कर आरोप लगाया है कि रामदेव शिविर के जरिए चुनावी माहौल को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं।

पतंजलि योगपीठ में तीन जनवरी से युवाओं का प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें चुनाव वाले राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर समेत मध्य प्रदेश के करीब 2000 युवा भाग ले रहे हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी डीएस पांडियन ने बताया कि शिविर में व्यवस्था परिवर्तन सहित, काले धन, भ्रष्टाचार सहित चुनाव संबंधित तमाम बातों की शिकायत मिली है।

पतंजलि पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में है। डीएम ने बताया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला कांग्रेस ने अन्ना का पुतला फूंका

प्रदेश महिला कांग्रेस ने अन्ना हजारे का पुतला फूंक कर अन्ना द्वारा कांग्रेस के खिलाफ दिए गए वक्तव्यों का विरोध किया।

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष गजाला जबीं ने कहा कांग्रेस की खिलाफत कर रहे अन्ना हजारे अगर उत्तराखंड में प्रवेश करेंगे तो महिला कांग्रेस उनका पुरजोर विरोध करेगी।

भाजपा की उत्तराखंड सरकार साठ वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों को पेंशन देगी

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में साठ वर्ष से अधिक उम्र के श्रमिकों को श्रमिक कल्याण योजना के तहत 150 रूपये प्रति माह पेंशन दिये जाने की अहम योजना बनाई है।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि राज्य के श्रम मंत्री प्रकाश पंत ने कल उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की बैठक के दौरान इस योजना का अंतिम रूप दिया। इस योजना के तहत लकवा, कुष्ठ रोग तपेदिक या दुर्घटनाओं के कारण नि:शक्त होने वाले कर्मकारों को 150 रूपये पंेशन दी जायेगी तथा साथ ही पांच हजार रूपये अनुग्रह राशि भी दी जायेगी।

सूत्रों के अनुसार कार्य के दौरान दुर्घटना से हुई मृत्यु पर 50 हजार रूपये तथा सामान्य मृत्यु पर आश्रितों को 15 हजार रूपये की राशि दी जायेगी।

सूत्रों ने बताया कि श्रमिकों को बीमारी के दौरान उपचार के लिये एक हजार रूपये तथा दुर्घटना में नि:शक्त होने पर पांच हजार रूपये की चिकित्सा सहायता दी जायेगी।

गरीब, शोषित की सेवा भगवान के समान की जाए - गडकरी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि उनकी पार्टी के लिए देश रहने वाले लाखों गरीब, शोषित और दलित, भगवान के समान हैं और भाजपा सामाजिक और आर्थिक स्थिति के सुधार के लिए राजनीति को एक उपकरण मानती है।

गडकरी शुक्रवार को मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य में अटल खाद्यान्न योजना का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के महान चिंतक दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर शुरू की गई इस योजना से राज्य के करीब 30 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। ऐसी योजनाएँ देश के अन्य हिस्सों में भी निरंतर चलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय कृषि मंत्री का कहना है कि देश में प्रतिवर्ष 58 हजार करोड़ रूपये का अनाज सड़ जाता है। यदि ऐसा है तो अनाज को सड़ाने की बजाए उसे क्यों नहीं उन गरीबों, शोषितों और जरूरतमंद लोगों में बाँट दिया जाता है जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है।

गडकरी ने निशंक सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए इस तरह की अन्य योजनाओं की भी शुरुआत की जानी चाहिए क्योंकि दीनदयाल उपाध्याय का स्पष्ट मानना था कि शोषित, दलित, पीड़ित, आर्थिक रूप से जरूरतमंद व्यक्ति भगवान का स्वरूप होता है और उसकी सेवा की जानी चाहिए।

भाजपा नेता ने नैनीताल में अरुंधती के खिलाफ लिखित शिकायत की

उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने प्रसिद्ध लेखिका अरूधंति राय द्वारा कश्मीर के बारे में की गई टिप्पणी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है ।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि राज्य नगर विकास अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष पुष्करसिंह धामी ने मल्लीताल थाने में कल लिखित शिकायत की है ।

थाना प्रभारी बी एस धोनी ने बताया कि पुलिस इस मामले में कानूनी सलाह ले रही है ।

अवैध रूप से मकान कब्जाने के आरोपी ने पुलिस पर अपने धार्मिक ग्रन्थ के अपमान का आरोप लगाया

उत्तराखण्ड के पौडी जिले के कोटद्वार क्षेत्र में आज एक धार्मिक ग्रंथ का कथित रूप से अपमान करने के चलते इलाके में तनाव व्याप्त हो गया।

उप जिलाधिकारी जी सी गुसांई ने आज बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के पांच लोगों ने थाने में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि कुछ पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से एक मकान खाली कराने के दौरान धार्मिक ग्रंथ को उठाकर बाहर फेंक दिया और उसके साथ छेड़छाड़ भी की।

गुसांई ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

दूसरी ओर, कोटद्वार के थाना प्रभारी एम सी पाठक ने कहा कि किसी भी धार्मिक ग्रंथ के साथ छेड़छाड़ नहीं की गयी है और न ही उसे फेंका गया है बल्कि अवैध रूप से मकान पर कब्जा करने के चलते मकान मालिक द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

गुसांई ने कहा कि इलाके में पुलिस गश्त बढा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक