प्रार्थना सभा की आड़ में चलता है धर्म परिवर्तन का खेल: विहिप

ईसाई मिशनरी लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाते हैं। उनका ज्यादा निशाना हिंदू परिवारों पर होता है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह बात मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष पंडित सुरेश शर्मा, प्रांत संपर्क प्रमुख कमलजीत सेतिया व धर्म जागरण समन्वय विभाग के विभाग प्रमुख संजीव तलवाड़ ने संयुक्त रूप से कही।

तीनों नेताओं ने दावा किया प्रार्थना सभा की आड़ में ईसाई मिशनरी धर्म परिवर्तन की चाल चलती हैं। इनके झांसे में आए 2306 परिवारों की कुछ समय पहले घर वापसी करवाई गई है। ये परिवार लालच और बहकावे में आकर धर्म परिवर्तन कर बैठे थे। ज्यादा निशाना गुरदासपुर के सीमा के साथ सटे गांवों को बनाया जा रहा है। इन नेताओं ने दावा किया कि विदेशी ताकतों के हाथों में खेलते हुए धर्म परिवर्तन का हथकंडा अपनाकर हिंदू समाज को बांटने की नापाक कोशिश की जाती है। साथ ही सवाल किया की कि जो लोग खुद को आज ईसाई कहते फिर रहे हैं, वह ही बताएं कि उनका पिछोकड़ क्या था? उन्होंने आह्वान किया कि हिंदू समाज इनकी चालों में न आए। क्योंकि यह सब्जबाग दिखाकर परिवारों को बांट कर उन्हें लड़ाने की साजिश रचते हैं।

29 अक्टूबर को रोशन ग्राउंड में आयोजित की गई मसीही सत्संग को विफल बनाने का उन्होंने तमाम हिंदू संगठनों का तहेदिल से धन्यवाद किया। ईसाई प्रतिनिधि दावा कर रहे थे कि मसीही सत्संग में 25 हजार संगत पहुंचेगी, लेकिन पंडाल में उपस्थिति 1500 से भी कम थी। इस मौके पर नगेंद्र गुप्ता, बलजीत राजा, सौरव इत्यादि मौजूद थे।

विहिप नेता कमलजीत सेतिया ने कहा कि ईसाई समागमों में योजनाबद्ध ढंग से लोगों को बहकाया जाता है। योजना के तहत समागम में इनके ही व्यक्ति उठते हैं और दावा करते हैं कि ईसाई बनने पर उन्हें सुख शांति मिली है। प्रार्थना से उनकी बीमारी ठीक हो गई। जबकि असलियत में यह सब धर्म परिवर्तन करवाने के लिए लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि रोशन ग्राउंड में आयोजित मसीही सत्संग की वीडियोग्राफी प्रशासन से हासिल करके देखी जाएगी, अगर कहीं पर कुछ गलत पाए जाने पर शिकायत भी होगी।

हिन्दू संगठनों ने फिल्म रामलीला का कड़ा विरोध किया

श्री भगवान परशुराम सेना व हिंदू संघ की ओर से जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में रामलीला फिल्म का विरोध किया गया। सेना की ओर से विशाल रोष रैली निकाली गई जो कि शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली व सैंसर बोर्ड हाय-हाय के नारे लगाते हुए घंटाघर पहुंची। इसके पश्चात सेना के सदस्यों ने फिल्म के मुख्य किरदारों के पोस्टर व सैंसर बोर्ड का पुतला फूंक प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि रामलीला फिल्म में फिल्माए गए गाने व कुछ दृश्य आपत्तिजनक हैं। यह हिंदुओं की भावनाओं को आहत करते है। उन्होंने ऐसी फिल्में पास करने वाले सैंसर बोर्ड को भंग करने की मांग की। शर्मा ने विभागीय मंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी धर्म के प्रति आपत्तिजनक दृश्य आदि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

इस अवसर पर जिला महासचिव अक्षय पराशर ने कहा कि सेना की ओर से आने वाले दिनों में डीसी होशियारपुर के माध्यम से सूचना व प्रसारण मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा जिसमें फिल्म पर रोक लगाने एवं फिल्म की समूह टीम पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के तहत मामला दर्ज करने की मांग की जाएगी। इस अवसर पर हिंदू संघ के शहरी अध्यक्ष नरेंद्र परछा ने विभिन्न संस्थाओं व आम जनता से इस फिल्म का विरोध करने की अपील की। 

हिंदु शरणार्थियों की अनदेखी पर संघर्ष - श्री परशुराम सेना


भगवान श्री परशुराम सेना की बैठक जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की प्रधानगी में हुई। इस मौके पर निशांत जगपाल को सेना की शाखा हिंदू संघ नई आबादी का प्रधान नियुक्त किया गया।

शर्मा ने पाकिस्तान से आए हिंदुओं के परिवारों पर पाकिस्तान में हुए अत्याचार की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में आए बांग्लादेशी घुसपैठिओं को देश की नागरिकता मिल जाती है। तो केंद्र सरकार पाकिस्तान से अपनी जान बचाकर आए हिंदु शरणार्थियों की अनदेखी क्यों कर रही है। हिंदु परिवारों को सुविधा न देने पर संघर्ष किया जाएगा।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक