हिन्दू धर्म में वापिसी कर चुके वसीम रिजवी की रिहाई को संत करेंगे अनशन


शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन हिंदू धर्म अपनाने के बाद वसीम रिजवी से जीतेंद्र नारयण सिंह त्यागी की रिहाई की मांग को लेकर संतों का जत्था दिल्ली के राजघाट जा रहा है। शुक्रवार को सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर में प्रवास के दौरान यह बात पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कही। कहा इस्लाम के बारे में किताब में टिप्पणी को लेकर हिंदू धर्म में वापसी करने वाले वसीम रिजवी को जेल भेज दिया गया है।

जबकि जामा मस्जिद के इमाम सहित, धर्म विशेष के कई व्यक्तियों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप और आतंकी गतिविधियों में संलग्न रहने वालों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होती। बतातें चलें कि हिंदू धर्म अपनाने के बाद वसीम रिजवी का नाम जीतेंद्र नारयण सिंह त्यागी का नाम रखा गया है। कहा कि 2029 तक भारत इस्लामिक देश हो जाएगा। हिंदुओं को अपना अस्तित्व बचाना मुश्किल हो जाएगा। कहा भारत तभी तक धर्म निरपेक्ष और लोकतांत्रिक है जब तक हिंदू बाहुल्य है।

उन्होंने गांधी और नेहरू की नीतियों की आलोचना की। कहा पांच दिन बाद संतों का जत्था दिल्ली राजघाट पहुंचेगा। वहां पर जीतेंद्र नारायण सिंह त्यागी की रिहायी की मांग को लेकर आमरण अनशन किया जाएगा। प्रेसवार्ता में महंत नीलिमानंद, प्रज्ञाचक्षु, दिव्यांग संत ज्ञाननाथ, कृष्णानंद आदि संत मौजूद रहे। 

मेरठ में संप्रदाय विशेष के लोगों ने भाजपा व हिंदू संगठन के नेताओं को पीटा

कंकरखेड़ा में कैलाशी अस्पताल के पास डबल स्टोरी के सामने खाली मैदान में संप्रदाय विशेष के द्वारा शव दफनाने को लेकर गुरुवार रात को सांप्रदायिक बवाल हो गया। निजी जमीन पर शव दफनाने का विरोध करने पहुंचे भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा, नबाव सिंह लखवाया और हिंदू जागरण मंच के सचिन सिरोही व संजय को भीड़ ने घेर लिया और गिराकर डंडों से पीटा।

यह सारा नजारा पुलिस की मौजूदगी में हुआ। पुलिस ने ही दुष्यंत व नबाव को भीड़ से छुड़ाया, जबकि सचिन व संजय मौका पाकर भाग गए। एसपी सिटी, एसीएम और सीओ ने मौका मुआयना किया। पुलिस की ओर से पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जबकि दूसरा मुकदमा नबाव सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिहलाफ दर्ज किया है। कंकरखेड़ा में सरधना रोड स्थित लक्ष्य हास्पिटल के स्वामी डा. सागर तोमर ने कंकरखेड़ा हाईवे पर डबल स्टोरी के पास चार दिन पूर्व 1190 मीटर जमीन खरीदी थी। जमीन का बैनामा एमडीए ने डा. सचिन के नाम किया था। डा. सागर की मां अनुराध तोमर पत्नी डा. सुधीर तोमर ने बताया कि गुरुवार शाम को कुछ लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि उनके प्लाट में नंगलाताशी निवासी संप्रदाय विशेष के एक व्यक्ति की बेटी के शव को दफनाने के लिए गड्ढा खोद रहे हैं। मौके पर जाकर देखा तो सूचना सही पाई गई।

उसके बाद एमडीए और कंकरखेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण जाना। मगर, संप्रदाय विशेष के लोगों ने सारी जमीन को कब्रिस्तान की होना बताया। प्लाट कहां से कहां तक है, यह मौके पर पता नहीं हो पा रहा था। खोदे गए गड्ढे में पुलिस के सामने शव दफना दिया गया। पुलिस के मुताबिक अनुराधा तोमर की सूचना पर करीब आधे घंटे बाद भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा, हिंदू जागरण मंच के सचिन सिरोही व ब्रह्मपुरी निवासी संजय ने मौके पर पहुंचकर शव दफनाने का विरोध किया। संप्रदाय विशेष के लोगों ने नारेबाजी करते हुए तीनों को घेर लिया। वहीं थोड़ी दूर खड़े भाजपा नेता नबाव सिंह लखवाया को भी भीड़ ने घेरकर बुरी तरह पीटा। इस बीच सचिन व संजय मौका पाकर भाग गए, जबकि दुष्यंत व नबाव सिंह गिर गए, जिस वजह से भीड़ ने लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया। मौजूद दो पुलिसकर्मी ने किसी तरह बचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में दुष्यंत रोहटा को पकड़ लिया, जबकि गंभीर रूप से घायल नबाव सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

निजी जमीन में शव दफनाने के विरोध में भाजपा व हिंदू संगठन के नेता ने धार्मिक उन्माद फैलाया था। वर्तमान में जमीन कब्रिस्तान की प्रतीत होती है। पुलिस की ओर से दुष्यंत रोहटा, सचिन सिरोही, संजय, अनुराधा तोमर, डा. सागर तोमर के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

- विनीत भटनागर, एसपी सिटी।

लव जेहाद हिंदू लड़कियों को मुसलमान बनाने का षड्यंत्र -मुनि तरुण सागर जी

जैन मुनि तरुण सागर जी ने कहा है कि लव जेहाद हिंदू लड़कियों को मुसलमान बनाने का षड्यंत्र है। सरकार इसे पहचाने, नहीं तो एक और पाकिस्तान बन जाएगा। बेटियों को भागकर नहीं, जागकर शादी करनी होगी। यहां पैर के नीचे जब आप चींटी नहीं आने देती हो, तो विधर्मी के घर पकता मांस कैसे देख पाओगी। शादी की खुशी में अपने मां-बाप को शामिल करो। 

मेरठ में इन दिनों जैन मुनि तरुण सागर के कड़वे प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने ये बातें उसी कार्यक्रम में कही। 

तरुण सागर ने कहा अंडे को शाकाहार बताना षड्यंत्र है। क्योंकि जब अड्डा फेंका जाने लगा तो उसे शाकाहार कहने लगे। जैन मुनि ने उपस्थित श्रद्घालुओं को परिवार और समाज सुधार के कई महत्वपूर्ण सूत्र दिए।

उन्होंने कहा कि चादर छोटी है तो पैर सिकोड़ना सीखो। आज आपके पुण्य की चादर छोटी है पर इच्छाओं के पैर बड़े हैं। मन को वश में रखने की जरूरत है। घर में कई रूम होते हैं, लेकिन कंट्रोल रूम अवश्य होना चाहिए। अगर आपके घर का सदस्य कोई कंट्रोल के बाहर हो जाए तो उसे कंट्रोल रूम में भेज दो। 

जैन मुनि ने उदाहरण देकर समझाया कि पुलिस की भाषा है कि स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन कंट्रोल में है। यही हालत परिवार के साथ होती है। स्थिति अगर नियंत्रण के बाहर हो जाए तो कंट्रोल रूम उस समस्या का हल करता है। 

जैन मुनि ने कहा विडंबना है कि घर में दहलीज समाप्त हो गई है। जूते रसोई तक पहुंच गए हैं। 

किचन और रसोई में अंतर बताते हुए उन्होंने कहा कि जहां रस बरसे वह रसोई है और जहां किच किच होती है वह किचन है। भगवान महावीर स्वामी का संदेश देते हुए कहा कि दिन का बना रात में न खाना और रात का बना भी रात में न खाना। सिर्फ दिन का बना दिन में खाना। पेट का एक हिस्सा अगर खाली रखा तो दवा की आवश्यकता नहीं होगी, जो दबाकर खाता है वह ही दवाखाने जाता है।

जैन मुनि कहा अगर दया रखते तो अपना पेट भरने के लिए किसी की गर्दन पर छुरी नहीं चला सकते। शराब छोड़ोगे तो यह लोक सुधर जाएगा और मांसाहार त्यागोगे तो परलोक भी सुधर जाएगा। नदी नाले में डूबकर मरने के बजाए आज लोग शराब के प्याले में डूबकर मर रहे हैं। अंडा घर से बाहर फेंको या आंगन से तुलसी को हटा लो। कार्यक्रम के अंत में तरुण सागर जी लिखित और 14 भाषाओं में अनुवादित पुस्तक तरुण सागर का विमोचन हुआ। 

जैन मुनि ने कहा चेहरे की शोभा पाउडर से नहीं मधुर मुस्कान से है। होठों की शोभा लिपिस्टिक से नहीं, मीठी जुबान से है। माताओं और बहनों चाय में चीनी डालना भूल जाओ तो कोई बात नहीं, लेकिन जुबान में मिठास डालना मत भूलना। कड़वा मत बोलो, इस काम के लिए तो मैं ही बहुत हैं। उन्होंने कहा कि बिन मांगे किसी को भी सलाह न दो। 

जैन मुनि ने कहा देश को आज एक और क्रांति की जरूरत है। सत्य और अहिंसा की क्रांति से ही देश का उत्थान संभव है।

आज से दो हजार वर्ष पहले तक दुनिया में हिंदू ही हिंदू थे - तोगड़िया

विश्व हिन्दू परिषद् के नेता प्रवीण भाई तोगड़िया ने यहां कहा कि हिन्दू तब उत्सव मनाएगा जब अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का कार्य पूरा हो जाएगा। वह सोमवार को विहिप के स्वर्ण जंयती वर्ष पर जिमखाना मैदान में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

तोगड़िया ने कहा कि हिन्दू अब घटेगा नहीं बढ़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अब हम और धर्मान्तरण नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया की राजनीतिक सत्ता का केन्द्र आज अमेरिका है लेकिन कभी राजसत्ता का केन्द्र हमारे मेरठ के नजदीक हस्तिनापुर था और पचास- सौ वर्षों के लिए नहीं वेद काल से लेकर आज से दो हजार वर्ष पहले तक दुनिया में हिंदू ही हिंदू थे। दुनिया की शिक्षा का केन्द्र भारत था। दुनिया की सत्ता का केन्द्र हस्तिनापुर, इन्द्रप्रस्थ, पाटलिपुत्र था।

उन्होंने कहा कि गत 10 वर्षों में 50 लाख हिन्दुओं को विहिप ने धर्मान्तरित होने से बचाया है। उन्होंने कहा कि अब हिन्दू घटेगा नहीं बल्कि बढ़ेगा।

मोबाइल के लिए ‘सलमान एवं सुहेल’ ने की ‘करण’ हत्या

करन हत्याकांड में केस मजबूत बनाने के लिए पुलिस सभी साक्ष्य जुटाने की कोशिश में है। हत्यारोपी सलमान और सुहेल के खून से सने कपड़ों की बरामदगी के मद्देनजर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से दोनों आरोपियों का रिमांड मांगा गया है। पुलिस का तर्क है
कि सोनी से पूछताछ के बाद कई सवाल सामने आए हैं, जिनके जवाब सलमान और सुहेल ही दे सकते हैं।

करन हत्याकांड में पुलिस चूक से बचने के लिए साक्ष्य जुटा रही है, ताकि हत्यारोपियों के खिलाफ केस कमजोर न हो। विवेचक इंस्पेक्टर अजय कुमार अग्रवाल ने वारदात के समय पहने सलमान व सुहेल के खून से सने कपड़ों की बरामदगी के लिए बुधवार को रिमांड की कवायद शुरू कर दी। पुलिस उपाधीक्षक की स्वीकृति मिलने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष अर्जी डाल दी गई है। हालांकि पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में कई और तर्क भी दिए हैं। दोनों का २४ घंटे का रिमांड मांगा गया है।

इंस्पेक्टर का कहना है कि करन हत्याकांड की तफ्तीश परिजनों को विश्वास में लेकर पारदर्शिता से की जा रही है। पड़ताल में उक्त तीनों हत्यारोपियों के अलावा चौथा नाम सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व सिविल लाइंस थानांतर्गत सुभाष नगर निवासी राकेश कौशिक के बेटे करन की हत्या कर शव शाह विलायत कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। पुलिस ने करन के दोस्तों पूर्वा शेखलाल निवासी सलमान, सुहेल व सोनी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण शहर में तनाव हो गया था।

अब तक की कारवाई:

- १८ सितंबर को सलमान और सुहेल का रिमांड लेने के लिए अदालत में डाली गई अर्जी।

- १७ सितंबर को कब्रिस्तान से खून से सनी मिट्टी सील कर प्रयोगशाला भेजी गई।

- १६ सितंबर को बुलंदशहर में छापामारी के दौरान सोनी को गिरफ्तार किया गया।

-१५ सितंबर को फरार तीसरे हत्यारोपी सोनी की तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी।

-१४ सितंबर को सुभाष नगर में पथराव करने वाले 150 पर मुकदमा, तीन लोग गिरफ्तार।

-१३ सितंबर को करन के शव का अंतिम संस्कार, पुलिस पर पथराव में छह हिरासत में।

-१२ सितंबर को हत्यारोपी सलमान और सुहेल गिरफ्तार, शव बरामद। जमकर बवाल।

-११ सितंबर को करन कौशिक घर के पास वीडियो गेम शॉप से हुआ था लापता।

मुजफ्फरनगर में अभी माहौल शांत भी नहीं हुआ कि मेरठ शहर में भी एक घटना को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया । सिविल लाइन एरिया में एक छात्र को संप्रदाय विशेष के युवकों ने गर्दन काटकर कब्रिस्तान में दफन कर दिया ।
इस कत्ल के बाद माहौल गर्म हो गया और दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए । एक दूसरे पर पत्थर भी फेंके, फोर्स ने तुरंत पहुंचकर मामले को शांत कर किया । वहीं शहर को अफवाहों के चलते छावनी में तब्दील कर दिया गया ।
यह था मामला
सिविल लाइन थाना एरिया के सुभाषनगर गली नंबर एक में राकेश कौशिक  का परिवार रहता है । राकेश कौशिक मथुरा वृंदावन में बांके बिहारी धार्मिक संस्था में मैनेजर हैं । राकेश का सोलह साल का बेटा करण कौशिक मेरठ में अपने चाचा अशोक कौशिक के पास रहकर पढ़ रहा था, जिसने दसवीं क्लास यहीं से पास की थी ।
तीन दिन बाद जाना था
राकेश कौशिक ने अपने बेटे करण का एडमिशन वृंदावन में ही ग्यारहवीं क्लास में करा दिया था । करन को इसी पंद्रह तारीख को वृंदावन जाना था । करण बुधवार की शाम करीब पांच बजकर दस मिनट पर साइबर कैफे पर जाने के लिए कहकर बाहर गया था । बताया गया कि करण इसके बाद घर वापस नहीं लौटा । परिजनों उसकी खोजबीन की मगर उसका कुछ सुराग नहीं लगा ।
ऐसे मिला सुराग
परिजनों ने जब पुलिस को बताया कि करन पूर्वा शेखलाल के सलमान की साइबर कैफे की दुकान पर वीडियोगेम खेलने गया था । साथ ही बताया था कि करन का मोबाइल खराब हो गया था जिसके चलते उसने साइबर कैफे मालिक सलमान से उसका पुराना मोबाइल ६०० रुपये मे खरीद रहा था । करण ने मोबाइल के ४०० रुपये सलमान और अल्तमाश को दे भी दिए थे । इसके बाद भी आरोपी सलमान और अल्तमश मोबाइल नहीं दे रहे थे ।
कब्रिस्तान से मिला शव
इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की । पहले तो वे इनकार करते रहे मगर जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो ये दोनों टूट गए । दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने करण की हत्या कर दी । जिसकी बॉडी को पास में ही मौजूद शाह-ए-विलात कब्रिस्तान में दफन कर दिया था । इधर पुलिस ने जैसे ही इनकी निशानदेही पर कब्रिस्तान पहुंचकर बॉडी निकाली मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए । कुछ ही देर में मामला दोनों संप्रदाय का होने पर पुलिस फोर्स पहुंच गई ।
गर्दन काटने के बाद दफनाया
बताया गया कि करण बुधवार को अपने दोस्त विक्रांत के घर पर अपनी साइकिल खड़ी करके यह कहकर गया था कि वह दस मिनट में आकर साइकिल ले जाएगा । सलमान और अल्तमश उसको बाइक पर लेकर गए और कब्रिस्तान में जाकर उसकी गर्दन पर फावड़ा मारकर हत्या कर दी । इसके साथ ही उसकी बॉडी को कब्रिस्तान में कब्र खोदने वाले साथी डब्बू के बेटे अल्मो के साथ मिलकर दफन कर दिया । पुलिस ने बॉडी को कब्र से निकालकर मोर्चरी भेज दिया ।

मोहम्मद रिजवान बन चुका 'विवेक' फिर हिंदू धर्म लौटा

एक साल पहले मकान के लालच में धर्म परिवर्तन करने वाला विवेक उर्फ बंटी ने मंगलवार को एक बार फिर हिंदू धर्म अपना लिया।

मोहल्ला चाहशीरी स्थित बाबा लंगोटिया मंदिर में मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे धर्म जागरण सभा के मेरठ प्रांत प्रमुख ईश्वर दयाल, कार्यालय प्रमुख देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में पंडित हरपाल ने एक साल पहले रिजवान बने विवेक उर्फ बंटी पुत्र बीरे का धार्मिक शुद्धिकरण कराया। 

इस दौरान बंटी ने भविष्य में धर्म परिवर्तन न करने की शपथ ली। पूर्व चेयरमैन डा. नवनीत गर्ग, नीरज शर्मा, देवांग सेठ, नीरज बिश्नोई समेत कई कार्यकर्ताओं ने उसे हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

शुद्धिकरण के बाद बंटी ने बताया कि वह पिछले एक साल से रामलीला मैदान के निकट कांशीराम शहरी आवास में रहता था। वहा कुछ व्यक्तियों ने उसे मकान दिलाने का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसका नाम रिजवान रख दिया। 

उसका कहना है कि इन व्यक्तियों ने उसका एक मुस्लिम महिला से निकाह भी करा दिया। वह 40 दिन की जमात में भी गया, लेकिन पिछले एक माह से उसे स्वप्न में बजरंग बली दिखाई दे रहे थे, जो उसे वापस हिंदू धर्म में आने की प्रेरणा दे रहे थे। बंटी ने धर्म जागरण सभा के मेरठ प्रांत प्रमुख ईश्वर दयाल से संपर्क किया। यह मामला संज्ञान में आने के बाद ईश्वर दयाल और देवेंद्र बिजनौर पहुंचे और विवेक उर्फ बंटी पुत्र बीरे से वार्ता की।

धर्मसभा के मेरठ प्रांत प्रमुख ईश्वर दयाल ने कहा कि हमारी कोशिश है कि धर्म परिवर्तन रुके। उन्होंने मंगलवार को बाबा लंगोटिया मंदिर में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में कहा कि वह तीन साल में लावड़, सरधना समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 750 से अधिक व्यक्तियों का शुद्धिकरण और 190 से अधिक युवतियों को वापस लाने का काम कर चुके हैं।

राहुल के दावों को भट्टा परसौल के लोगों ने ही कहा झूठ

ग्रेटर नोएडा के भट्टा-परसौल गांवों में महिलाओं के साथ दुष्कर्म और लाशों के साथ राख के 74 ढेर देखे जाने के दावे पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक दोनों गांवों में एक भी शख्स राहुल गांधी के दावों की पुष्टि नहीं कर रहा है। गांवों के कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसी खबरें सुनी हैं।

गांव वाले आम तौर पर यही कह रहे हैं कि पुलिस ने उनकी पिटाई की है। राहुल गांधी के साथ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलने गईं वीरेंद्री देवी का कहना है कि उन्हें यह नहीं मालूम है कि गांव में किसी महिला के साथ ज़मीन के अधिग्रहण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान दुष्कर्म किया गया है। वीरेंद्री देवी ने कहा, 'कुछ महिलाओं की पुलिस ने पिटाई की है।

वीरेंद्री ने कहा, 'पिटाई के बाद महिलाएं मेरे घर पर आई थीं। उन्हें गालियां भी दी गई। मेरी बेटी को भी पुलिस ने पीटा। मैंने सुना है कि कुछ महिलाओं के साथ जोर जबर्दस्ती की गई है। लेकिन मुझे ऐसी किसी महिला के बारे में जानकारी नहीं है।'

राहुल
गांधी के दावों के बाद गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने भट्टा-परसौल गांवों से मंगलवार को कुछ सैंपल इकट्ठा करके जांच के लिए आगरा भेजे हैं। मेरठ के मंडलायुक्त भुवनेश कुमार ने राहुल के दावों को गलत बताते हुए कहा, 'पुलिस के खिलाफ कुछ आरोप लगाए जा रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि उन्होंने गांववालों को जला दिया है। यह सब झूठ है। सच जल्द ही सामने आएगा।'

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक