राहुल गाँधी हिंदू कार्ड खेल रहे हैं : बुखारी

इंदौर में राहुल गांधी द्वारा दिए गए मुजफ्फरनगर दंगों पर भाषण को लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सय्यद अहमद बुखारी ने कहा, "एक तरफ गृह मंत्री जेल में ठूंसे गए मुस्लिम दंगा पीड़ितों को रिहा करने के लिए राज्यों को पत्र लिख रहे हैं और ऐसा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "दूसरी तरफ पार्टी उपाध्यक्ष (राहुल गांधी) मुस्लिमों को लेकर संदेह जताते हुए आईबी अधिकारी की बात कर रहे हैं।

ऐसा लगता है जैसे वह हिंदू कार्ड खेल रहे हैं।" बुखारी ने कहा, "कांग्रेस को यह विश्वास हो गया है कि मुस्लिम अब किसी पर भरोसा नहीं करते, खास तौर से उत्तर प्रदेश में जहां उनके पास विकल्प मौजूद है, ऐसे में राहुल ने अब अपनी निगाह हिंदू वोट पर टिका दी है।" 

राहुल के बयान की आलोचना करते हुए ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के अगुवा इमाम उमैर इलियासी ने कहा, "यह साफ है कि उन्होंने यह बयान हिंदुओं को कांग्रेस की तरफ आकर्षित करने के लिए दिया है। ऐसी मजहबी सियासत अब काम नहीं आएगी, क्योंकि लोग समझदार हैं। विकास की राजनीति से काम बनेगा। जो उन्होंने कहा और जिस तरह कहा, वह केवल मुस्लिम नहीं, बल्कि देश भर के लिए शर्म और दुख की बात है।"

हिन्दू भाव को भूलने से देश का विघटन हुआ - मोहन भागवत


संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि ‍हिन्दू भाव को भूलने से देश का विघटन हुआ। उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है, जब-जब हमने इस भाव को भुलाया समाज में विपदा आई, धर्म संस्थान नष्ट हुए और हमने जमीन भी खोई।

इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एकत्रीकरण में संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था, उसके प्रति जीवन ‍जीने का प्रयास, मातृभूमि के प्रति अव्यभिचारी भक्ति, इन भावों को मिलकर जो भाव बनता है, उसे कहते हैं हिन्दू भाव। यह दुनिया में हिन्दुत्व भाव के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि हिन्दू भाव को भूलने से ही देश की अवनति हुई। इस भाव को भूलने के ‍कारण ही मुट्‍ठी भर बर्बर आक्रामणकारियों ने आकर हमारे गुणवान देश पर आक्रमण किया। हिन्दुओं में हिन्दुत्व को जगाना होगा। हिन्दुत्व के आधार पर समाज को जोड़ना होगा। उसे बल, नीति और वैभव संपन्न बनाना होगा।

भागवत ने कहा कि संघ किसी का विरोध नहीं करता। सार्वजनिक रूप से संघ का विरोध करने वालों के मन में भी संघ अच्छा है। उन्होंने कहा कि नेता, नारा, सरकार, पार्टी, सरकार, अवतार की प्रार्थना करने से काम नहीं होगा। हमें अपने लिए खुद काम करना पड़ेगा। राष्ट्र क्षेत्र के सभी क्षेत्र में स्वयंसेवक गए हैं और अच्छा कार्य किया है। संघ समाज, देश, दुनिया के विकास के लिए कार्य करता है।

भागवत ने कहा कि अपना समाज तो विविधताओं से भरा हुआ समाज है। भाषा अनेक हैं। खान-पान रीति-रिवाज अनेक हैं। देवी-देवता अनेक हैं और बढ़ते चले जा रहे हैं। नए-नए सृजित होते हैं, स्वीकृत हो जाते हैं। प्रांत अनेक हैं। ऊपर से देखने से लगता नहीं कि यह एक देश है, इतनी विवि‍धता है।

इसको जोड़ने का सूत्र क्या है? इसको जोड़ने का एक ही सूत्र हैं कि इन विविधताओं का सम्मान करते हुए एक-दूसरे के विकास में सहभागी बनें। भारत के प्राचीन काल से यह होता आ रहा है। हमारी संस्कृति ने हमें सिखाया कि विविधता में ही एकता है।

उन्होंने कहा कि एक से ही विविध बने हैं। विविधता के मूल में एकता देखो, तुम एकता देख लोगे तो तुम पूर्ण हो जाओगे। भागवत ने कहा कि खुद समर्थ बनो और निर्बलों की सहायता करो, खुद दोनों हाथों से कमाओ और फिर हजारों हाथों से जरूरतमंदों में उसे वितरित भी करो।

उन्होंने कहा कि संघ का काम पैसे से नहीं रुकता। समाज का काम करते हैं तो धन भी समाज ही देता है। संघ संपूर्ण समाज को संगठित करके चलता है। समाज को दोषहीन और व्यंग्यहीन बनाना होगा तभी भारत एक बार फिर विश्वगुरु बनेगा।

दिग्विजय सिंह पर सीबीआई का शिकंजा कसा


वक्त बेवक्त अपने उलजलूल बयानों को लेकर विवादों मे रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह इस बार बड़ी मुश्किल में घिरते दिख रहे हैं। इंदौर के आइलैंड मॉल के निर्माण में अनियमितता के आरोप की जांच अब CBI करेगी। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने इस मामले में पहले की क्लीन चिट को मानने से इनकार कर दिया।

विपक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोपों की झड़ी लागाने वाले दिग्विजय सिंह को अब आइलैंड मॉल निर्माण मामले में CBI जांच से गुजरना होगा। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह समेत 6 लोगों को मिली क्लीन चिट को मानने से इनकार कर दिया है साथ ही कोर्ट ने सीबीआई को इंदौर के आइलैंड मॉल मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

याचिकाकर्ता का आरोप था कि दिग्विजय ने शॉपिंग मॉल संचालकों को करोड़ों रुपए का अवैध फायदा पहुंचाया। इस मामले में 12 फरवरी 2009 को मामला दर्ज किया गया था। हालांकि मध्य प्रदेश के आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो ईओडब्ल्यू ने अपनी जांच में दिग्विजय सिंह समेत सभी आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी।

आपको बता दें कि इंदौर का आइलैंड मॉल प्रदेश का पहला मॉल था जिसके निर्माण को लेकर सवाल उठे थे।

हिंदुओं की भावनाओं पर ठेस पहुंचाने पर शाहरुख और करण जौहर पर केस


जाने-माने प्रड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर, शाहरुख की पत्नी गौरी खान और फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' की टीम पर कथित तौर से धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' के एक गाने में धार्मिक प्रतीक राधा को सेक्सी बताकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

एक एनजीओ की निजी शिकायत पर मैजिस्ट्रेट के आदेश के बाद स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया। श्रीविजन सोशल इम्पावर्मेंट ऐंड वेलफेयर असोसिएशन नामक एनजीओ ने पिछले महीने अदालत में निजी शिकायत दायर की थी और आरोप लगाया था कि फिल्म के एक गाने में धार्मिक प्रतीक राधा को सेक्सी बताया गया है। संगठन के प्रवक्ता ने कहा कि पिछले महीने मैजिस्ट्रेट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओ. पी. त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार रात करण जौहर, गौरी खान , धर्मा प्रॉडक्शन, सोनी म्यूजिक, गीतकार अंवेता दत्त, संगीतकार विशाल शेखर सहित अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (ए) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

भाजपा वापस लाएगी 21 लाख करोड़ रुपए का कालाधन: गडकरी


गडकरी ने विदेशी बैंकों में जमा काले धन को वापस लाने के फायदे भी गिनाए। विदेशी बैंकों में जमा काले धन के मुद्दे को फिर गरमाते हुए भाजपा ने कहा है कि वह ‘कुछ चुने हुए बेईमानों’ की करीब 21 लाख करोड़ रुपए की इस अनुमानित दौलत को देश में वापस लाकर जन कल्याण के कामों में लगाना चाहती है। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने यहां एक धार्मिक यात्रा के सिलसिले में आयोजित सभा में कहा,‘देश के कुछ चुने हुए बेईमानों ने गरीबों का करीब 21 लाख करोड़ रुपए का काला धन विदेशी बैंकों में रखा है। मैं आपको वचन देता हूं कि हम यह पैसा फिर से देश में लाना चाहते हैं।’ उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में हुए घपले, 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले और कोल ब्लॉक आबंटन मामले का हवाला देते हुए कहा,‘अगर इन तीन घोटालों और विदेशी बैंकों में जमा काले धन का हिसाब लगाया जाए, तो देश की गरीब जनता के कुल 25 लाख 38 हजार करोड़ रुपए गायब हो चुके हैं।’ 

गडकरी ने विदेशी बैंकों में जमा काले धन को वापस लाने के फायदे भी गिनाए।  उन्होंने कहा कि इस धन से 20 करोड़ गरीबों के मकान बन सकते हैं, हर गांव में सीमेंट-कांक्रीट की सड़कों का निर्माण हो सकता है और निर्धनों को आधुनिक अस्पतालों की सुविधाएं मिल सकती हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा,‘विदेशी बैंकों में जमा काला धन वापस लाने से 25 करोड़ नौजवानों को रोजगार मिल सकता है। इस धन से गांंवों को 24 घंटे बिजली मिल सकती है और महंगाई घटकर आधी हो सकती है।’ उन्होंने कहा,‘हम वचन देते हैं कि भाजपा विदेशी बैंकों में जमा काला धन वापस लाएगी, भ्रष्टाचार को रोकेगी और महंगाई को पूरी तरह समाप्त करेगी, ताकि भय, भूख और आतंक से मुक्त भारत का निर्माण हो सके।’  

इससे पहले, गडकरी शहर के क्षेत्र क्रमांक-एक के भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्त की निकाली गई ‘चुनरी यात्रा’ में पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ शामिल हुए। यह यात्रा ‘काला धन वापस लाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ निकाली गई। इसमें  हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

जबरन आम रास्ता रोकने के आरोप में दिग्विजय सिंह पर मामला दर्ज

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में खराब सड़कों को लेकर किये गये हालिया धरना.प्रदर्शन के दौरान जबरन आम रास्ता रोकने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह समेत पार्टी के आठ नेताओं पर मामला दर्ज किया है.

इस कार्रवाई से भड़की कांग्रेस का आरोप है कि पार्टी नेताओं के खिलाफ ‘प्रदेश सरकार के इशारे पर’ मामला दर्ज किया गया, जो खराब सड़कों को लेकर प्रमुख विपक्षी दल के राज्यस्तरीय प्रदर्शन से ‘घबराई हुई’ है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुडै़ल थाना क्षेत्र में उन्नीस सितंबर को हुए धरना.प्रदर्शन के दौरान एक रहवासी की शिकायत पर जिन आठ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया, उनमें दिग्विजय के अलावा इंदौर जिले के दो कांग्रेस विधायक.तुलसी सिलावट और सत्यनारायण पटेल शामिल हैं.

सूत्रों ने शिकायत के आधार पर कहा कि कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन के दौरान इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग और इंदौर-कम्पेल मार्ग पर ‘चक्काजाम’ की स्थिति बन गयी है.सूत्रों के मुताबिक यह मामला भादंवि की धारा 341 और धारा 143 के तहत दर्ज किया गया है.

मुहम्मद हनीफ ने मनीष तिवारी पर मानहानि करने का मुकदमा किया

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी के खिलाफ यहां की अदालत में याचिका दर्ज की गई है। तिवारी पर अन्ना हजारे को भ्रष्ट कहने और उनके समर्थक गांधीवादियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।

याचिकाकर्ता
मुहम्मद हनीफ चिश्ती ने मंगलवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपील की कि तिवारी के खिलाफ अन्ना की मानहानि करने का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

इस
मामले पर 28 अगस्त को सुनवाई होगी।उल्लेखनीय है कि 14 अगस्त को कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे पर 'सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबे' होने का आरोप लगाया था।

गाय की जुगाली से जलेंगे चूल्हे, दौड़ेंगी गाड़ियां

इंदौर जिले के गवर्नमेंट वेटरनेरी डॉक्टर महाविद्यालय से पीजी स्तर पर अनुसंधान कर रहे जुल्फकार-उल-हक ने गाय और भैस की जुगाली के दौरान निकलने वाली मीथेन गैस को इकट्ठा करके इसे तरल ईंधन में बदलने की परियोजना का खाका तैयार किया है।

उन्होंने
बताया है कि जिस डेयरी फार्म की परिकल्पना को आकार देने की कोशिश में जुटा हूं, उसमें मवेशियों को आहार दिए जाने के बाद उनके मुंह पर विशेष नलियां लगा दी जाएंगी। हक ने बताया कि ये नलियां पशुओं की जुगाली और डकार के दौरान निकलने वाली मीथेन गैस को जमा करेगी, जिसे एक चैम्बर में पहुंचाकर तरल ईंधन में बदल दिया जाएगा।


मीथेन उन ग्रीनहाउस गैसों में शामिल है, जिनकी ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ाने में अहम भूमिका मानी जाती है। हक ने कहा, मीथेन को ईंधन के रूप में वाहनों और खाना पकाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। चूंकि, देश में मवेशियों की आबादी दुनिया के दूसरे मुल्कों के मुकाबले बेहद ज्यादा है।

लिहाजा
, इस तरह की परियोजना से ग्लोबल वॉर्मिंग पर नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। हक ने बताया कि एक अनुमान है कि जुगाली करने वाला मवेशी आमतौर पर दिन भर में 250 से 500 लीटर मीथेन वातावरण में छोड़ सकता है। लिहाजा इस बारे में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय खासा चिंतित है।


दिग्विजय सिंह ने ही सुनील जोशी की हत्या कराई - साध्वी प्रज्ञा

मालेगांव बम विस्फोट मामले में जेल में बंद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे सुनील जोशी की हत्या कराने में कांग्रेस महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के शामिल होने का आरोप लगाया।

सुनील जोशी हत्याकांड की कथित आरोपी प्रज्ञा सिंह को सोमवार को देवास की एक अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट ने प्रज्ञा सिंह का तबियत बहुत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाने के आदेश दिए थे। इलाज के बाद स्वस्थ घोषित किए जाने के बाद मंगलवार सुबह मुबंई के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से सवाल के जवाब में प्रज्ञा सिंह ने दिग्विजय पर यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय ने ही सुनील जोशी की हत्या कराई है।

उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह कहा कि महाराजा यशवंतराव अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी सही जांच नहीं करके उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ घोषित कर दिया है।

प्रज्ञा सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा, 'वह एक साध्वी हैं और हत्या जैसा कृत्य नहीं कर सकती हैं। वह देश के लिए जीना मरना चाहती हैं।' उन्होंने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पर पूरा विश्वास जताया।

देश में पहली बार 150 रुपए कीमत का सिक्का जारी किया

देश में पहली बार 150 रुपए कीमत का सिक्का जारी किया गया है। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 150वीं जयंती वर्ष के मौके पर भारत सरकार ने यह सिक्का जारी किया है।


भारतीय
स्टेट बैंक के विपणन कार्यपालक सुरेश शुक्ला ने बताया कि कोलकाता स्थित टकसाल द्वारा विशेष श्रंखला के तहत जारी 150 रुपए का सिक्का 40 मिलीमीटर व्यास का है और इसका वजन 35 ग्राम है।

चांदी, तांबा, निकेल और जिंक धातुओं के मिश्रण से निर्मित सिक्के में दांतों (सिरेशन) की संख्या 200 है।इसी प्रकार 5 रुपए कीमत का टैगोर स्मृति विशेष श्रंखला सिक्का भी जारी किया गया है। इसका वजन 6 ग्राम और व्यास 23 मिलीमीटर है। इसमें 100 दांतें हैं। यह सिक्का तांबा, निकेल एवं जिंक धातुओं के मिश्रण से बनाया गया है।

इसी वर्ष भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 75 रुपए का विशेष सिक्का जारी किया जाएगा। कॉमनवेल्थ गेम्स की स्मृति में भी 100 रुपए का सिक्का जारी किया जा रहा है। इसी तरह इस साल देश में पहली बार 10 रुपए का पॉलीमर नोट लाया जा रहा है।

आरएसएस और बीजेपी नेता करते हैं आतंकियों की मदद - दिग्गी

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश में आरएसएस और बीजेपी के बड़े नेता समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट के तीनों आरोपियों की मदद करते रहे हैं।



उन्होंने आरोप लगाया कि सुनील जोशी संघ के बड़े नेताओं को ब्लैकमेल कर रहा था और इस वजह से उसकी हत्या कर दी गई। इन्हीं कारणों से उसके दोस्त रामेश्वर कलोता की भी हत्या की गई।

उन्होंने मामले से जुड़े संदीप डांगे, रामजी कलसांगरा और अश्विनी चौहान की भी हत्या की आशंका जताई।

सिंह के मुताबिक भाजपा नेताओं के इशारे पर सारी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

सिंह ने रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि हत्या की इन घटनाओं में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से लिप्त है। यही कारण है कि समझौता एक्सप्रेस विस्फोट के समय मप्र सरकार ने हरियाणा पुलिस की मदद नहीं की। यदि तब हरियाणा पुलिस को मदद दी जाती, तो अभी तक सभी आरोपी गिरफ्त में होते।

सिंह के मुताबिक,आरोपियों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निवास पर बैठक हुई थी। इसमें तय किया गया कि बाहरी एजेंसी को मदद नहीं की जाए।

गौरतलब है कि स्वामी असीमानंद ने हाल में अपने इकबालिया बयान में कहा था कि समझौता एक्सप्रेस,मक्का मदीना मस्जिद,अजमेर शरीफ दरगाह और मालेगांव में हुए विस्फोटों के पीछे संघ कार्यकर्ताओं का हाथ है। इनमें सुनील जोशी, डांगे, कलसांगरा आदि भी जुड़े रहे हैं।

संघ की तुलना आतंकी संघठनों से करने पर राहुल और दिग्विजय पर मुकदमा

आतंकी गतिविधियों में शामिल संगठनों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना पर भड़के आरएसएस के एक स्वयंसेवक ने कांग्रेस महासचिवों दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी के खिलाफ आज एक स्थानीय अदालत में मुकदमा दायर किया।

संघ के स्वयंसेवक मुकेश पेड़वा ने राहुल और दिग्विजय के खिलाफ प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट डीके सिंह की अदालत में भारतीय दंड विधान की धारा 500 :मानहानि: और धारा 153 :भड़काउ बयानबाजी: के तहत यह मुकदमा दायर किया।

पेड़वा के वकील मीनेश पांडेय ने संघ के शहर कार्यालय में संवाददाताओं को बताया कि अदालत ने उनके मुवक्किल के दायर मुकदमे पर प्रारंभिक रूप से दलीलें सुनीं।

उन्होंने बताया कि मुकदमे पर अगली सुनवाई के लिये 22 नवंबर की तारीख तय की गयी है। इस दिन पेड़वा के बयान होने हैं।

पांडेय ने अपने मुवक्किल के दायर मुकदमे की इबारत के हवाले से बताया, ‘दिग्विजय ने गत 12 नवंबर को अपने एक बयान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से की थी। इससे पहले, राहुल मीडिया से बातचीत के दौरान संघ की तुलना प्रतिबंधित संगठन सिमी से कर चुके हैं।’

उन्होंने कहा, ‘मेरे मुवक्किल ने अपने मुकदमे में दोनों कांग्रेस महासचिवों की टिप्पणियों को संघ की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाला बताया है। इन बयानों से राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंच सकता है।’ पांडेय ने कहा कि पेड़वा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं।

संघ के खिलाफ दिग्विजय और राहुल के बयानों के बाद स्थानीय स्तर पर उनके मुवक्किल की निजी प्रतिष्ठा को भी कथित रूप से ठेस पहुंची। नतीजतन, पेड़वा ने दोनों कांग्रेस महासचिवों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की गुहार करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था के विकास में भारतीय नौजवानों का अहम योगदान - तरुण विजय

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की आगामी भारत यात्रा का संतुलित ढंग से स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज उम्मीद जतायी कि ओबामा अपनी यात्रा के दौरान आतंकवाद और आउटसोर्सिंग सरीखे मुद्दों पर भारतीय संवेदनाओं को समझेंगे। साथ ही, इस दिशा में दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी विकसित करने की ओर बढ़ेंगे।

भाजपा प्रवक्ता तरुण विजय ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘ओबामा दुनिया के एक महान लोकतंत्र के प्रतिनिधि हैं। हम उनकी यात्रा का स्वागत करते हुए उम्मीद जताते हैं कि वह वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष के लिये भारत के साथ साझा मोर्चा बनाने की दिशा में कदम बढ़ायेंगे।’ उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक संघर्ष में ईमानदारी से अपनी भूमिका निभाना चाहता है तो उसे निजी हितों से उपर उठना होगा। इसके साथ ही, यह सुनिश्चित करना होगा कि उसकी आर्थिक मदद के इस्तेमाल से पाकिस्तान की जमीन भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों के लिये प्रयुक्त न हो सके।

विजय ने कटाक्ष किया कि पाकिस्तान तालिबान का डर दिखाकर अमेरिका से आर्थिक सहायता हासिल करने के ‘कारोबारी पैंतरे’ में पारंगत हो चुका है।

प्रमुख भारतीय विपक्षी दल के प्रवक्ता ने कहा कि आउटसोर्सिंग पर ओबामा की पूर्व की टिप्पणियों के मद्देनजर उनकी पार्टी अमेरिका में भारतीय नौजवानों के रोजगार की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

उन्होंने कहा, ‘इस तथ्य को खारिज नहीं किया जा सकता कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के विकास में भारतीय नौजवानों का भी अहम योगदान है।’ विजय ने जोर देकर कहा कि भारतीय नौजवान किसी के रहमो-करम पर नहीं, बल्कि अपनी बौद्धिक श्रेष्ठता की बदौलत अमेरिकी कंपनियों से रोजगार हासिल करते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय नौजवानों को रोजगार से वंचित करने का कोई भी अमेरिकी कदम खुद अमेरिका के लोकतंत्र और न्याय तंत्र की मूल भावना के खिलाफ है।

भड़काऊ एसएमएस भेजने का आरोपी गिरफ्त में

अयोध्या मसले को लेकर देशभर में हलचल तेज होने के बीच पुलिस ने यहां 31 वर्षीय व्यक्ति को धर दबोचा जिस पर सौ से ज्यादा लोगों को भड़काऊ एसएमएस भेजने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में शहजाद खान को मुखबिर की सूचना पर रविवार रात दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया। पुलिस को जांच में पता चला है कि 31 वर्षीय खान ने सौ से ज्यादा लोगों को भड़काऊ एसएमएस भेजा।

उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 153 [क] और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।इससे पहले, शहर में भड़काऊ एसएमएस को लेकर पुलिस दो मामले दर्ज कर चुकी है। ये मामले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किए गए थे।

मध्यप्रदेश की नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जमुना देवी का निधन

कैंसर से पीड़ित जमुना देवी का आज सुबह इंदौर में एक निजी नर्सिंग में निधन हो गया।

प्रदेश के आदिवासी बहुल धार जिले के सरदारपुर में 19 नवंबर 1929 को जन्मी जमुना देवी 1952 में तत्कालीन मध्य भारत विधानसभा की सदस्य निर्वाचित हुई थीं। वर्ष 1962 में वह लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद के निचले सदन में पहुंच गयीं।

जमुना देवी वर्ष 1964 से मध्यप्रदेश कांग्रेस समिति की लगातार सदस्य रहीं। वर्ष 1978.81 के बीच उन्होंने राज्यसभा में प्रदेश की नुमाइंदगी की।

वर्ष 1985 में जमुना देवी आठवीं विधानसभा की सदस्य चुनी गयीं और उन्होंने प्रदेश मंत्रिमंडल में आदिम जाति और अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की राज्यमंत्री :स्वतंत्र प्रभार: का दायित्व संभाला।

वर्ष 1993 में वह दसवीं विधानसभा की सदस्य निर्वाचित हुइ’ और समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री के रूप में शपथ ली।

वर्ष 1998 में ग्यारहवीं विधानसभा की सदस्य चुनी गयी जमुना देवी कांग्रेस की दिग्विजय सिंह सरकार के दो उपमुख्यमंत्रियों में शामिल रहीं।

विश्व हिन्दू परिषद ने की शांति की अपील

विश्व हिन्दू परिषद ने लोगों से अपील की है कि वे अयोध्या मसले पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कल 24 सितंबर को संभावित फैसले के बाद शांति बनाये रखें।

विहिप के मालवा प्रांत के प्रमुख जड़ावचंद जैन ने इंदौर में जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘अयोध्या मसले पर 24 सितंबर को अदालती फैसला जो भी हो, जनता को उसका सम्मान करना चाहिये और अफवाहों से सावधान रहते हुए शांति बनाये रखनी चाहिये।’ उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के लिये इस मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के संभावित फैसले के बाद उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का रास्ता खुला है।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक