हिंदू लड़की से बलात्कार के आरोपी मुस्लिम युवक को बरी किया

नौ साल पहले नाबालिग हिंदू लड़की से शादी करने के बाद लापता हो गये और उसके साथ बलात्कार के आरोपी मुस्लिम युवक को दिल्ली उच्च न्यायालय से राहत मिली है। उच्च न्यायालय ने उसे बरी किये जाने के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि उनकी शादी में धर्म सबसे बड़ी बाधा था। दक्षिण पूर्व दिल्ली में हेयर सैलून चलाने वाले हासिम और 14 वर्षीय स्कूली छात्रा एक दूसरे से प्यार करते थे और दो बार घर से भाग गये थे।

अपने परिवारों के डर की वजह से दोनों साल 2005 में दिल्ली में निकाह करके तथा विशेष विवाह अधिनियम के तहत पंजीकरण के लिए आवेदन करके मुरादाबाद चले गये थे। पुलिस ने उन्हें मुरादाबाद में खोज लिया।  उन्हें दिल्ली वापस लाया गया जहां हासिम पर अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया वहीं लड़की की कहीं और शादी कर दी गयी। दिल्ली की एक निचली अदालत ने हासिम को बरी कर दिया था जिसके बाद पुलिस ने लड़की को नाबालिग बताते हुए उच्च न्यायालय में फैसले के खिलाफ अपील की थी। 

उच्च न्यायालय ने आरोपी को बरी किये जाने के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा, ‘‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण मामला है जहां संभवत: लड़का और लड़की की शादी में उनके अलग-अलग धर्म बड़ी बाधा थी।’’ न्यायमूर्ति प्रतिभा रानी और न्यायमूर्ति रेवा खेत्रपाल की पीठ ने 16 पन्नों के फैसले में कहा कि भागकर की गयी शादियों पर माता-पिता के विरोध की मुख्य वजह धर्म, जाति या सामाजिक स्तर में असमानता होती हैं।

हिंदुओं की भावनाओं पर ठेस पहुंचाने पर शाहरुख और करण जौहर पर केस


जाने-माने प्रड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर, शाहरुख की पत्नी गौरी खान और फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' की टीम पर कथित तौर से धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' के एक गाने में धार्मिक प्रतीक राधा को सेक्सी बताकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

एक एनजीओ की निजी शिकायत पर मैजिस्ट्रेट के आदेश के बाद स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया। श्रीविजन सोशल इम्पावर्मेंट ऐंड वेलफेयर असोसिएशन नामक एनजीओ ने पिछले महीने अदालत में निजी शिकायत दायर की थी और आरोप लगाया था कि फिल्म के एक गाने में धार्मिक प्रतीक राधा को सेक्सी बताया गया है। संगठन के प्रवक्ता ने कहा कि पिछले महीने मैजिस्ट्रेट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओ. पी. त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार रात करण जौहर, गौरी खान , धर्मा प्रॉडक्शन, सोनी म्यूजिक, गीतकार अंवेता दत्त, संगीतकार विशाल शेखर सहित अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (ए) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

हिंदू शरणार्थीयों को ठग रही उत्तराखंड सरकार

पूर्वी पाकिस्तान में हिंदुओं के दमन के बाद आए हजारों शरणार्थियों को उत्तराखंड में बसाया गया. लेकिन पंजाब से आए शरणार्थियों की तरह उन्हें जमीन पर अधिकार नहीं मिला. बंगाली शरणार्थियों में ज्यादातर दलित हैं. राज्य में उनकी संख्या सवा लाख से ज्यादा है. 

ऊधमसिंह नगर जिले के शक्तिफार्म में बसे बंगालियों में 65 वर्षीय पुतुल मंडल के पास पांच एकड़ जमीन थी, लेकिन गरीबी और बाढ़ ने आधी जमीन निगल ली और अब ढाई एकड़ जमीन ही उनके पास बची है. उसी में वे बहू और सात नाती-पोतों के साथ जिंदगी की गाड़ी चला रही हैं. बुजुर्ग का बेटा बेरोजगार है, ऐसे में नए नियम के तहत पट्टा लेने के लिए उनके पास टैक्स भरने का भी पैसा नहीं है. चेहरे पर दर्द और मजबूरी साफ दिख रही है.

वे कहती हैं, ''गरीबों की कोई सुनता ही नहीं है. नया पट्टा लेकर क्या होगा.'' इसी इलाके में पिछले चार दशक से बंगालियों के हक-हकूक के लिए आवाज उठा रहे 57 वर्षीय गोपाल सरकार खुद एक विस्थापित बंगाली हैं. गोपाल कहते हैं, ''चुनाव हो गया, सरकार स्थिर हो गई लेकिन वायदे पूरे नहीं हुए हैं. सरकार जिस वर्ग-9 के तहत पट्टे दे रही है वह पूर्ण भूमिधरी नहीं है. क्षेत्र की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है.''

उत्तराखंड की बंगाली जनता नए शासनादेश से असमंजस में है. पहले और नए पट्टे में सिर्फ हस्तांतरण के अधिकार का ही फर्क है. वर्ग-9 में सरकार ने विशेष अधिकार तो दिए हैं लेकिन सरकारी आदेश के मुताबिक फ्रीहोल्ड का अधिकार नहीं होगा. ऐसे में लोग टैक्स भरकर पट्टे को वर्ग -9 में बदलवाने की जहमत नहीं उठा रहे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राजस्व मंत्री यशपाल आर्य कहते हैं, ''पट्टे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. टैक्स भरने को लेकर विलंब हो रहा है. पट्टे के वर्ग को लेकर कोई समस्या नहीं है.''

शक्तिफार्म के बंगालियों की उम्मीद के हीरो बने किरन मंडल, अब कुमायूं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष बन गए हैं, कहते हैं, ''बीजेपी वाले गुमराह कर रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने समझया तो लोगों की शंकाएं दूर हो गई हैं.'' लेकिन पूर्व मंत्री और सितारगंज उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी रहे प्रकाश पंत कहते हैं, ''क्षेत्र की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है. नए नियम के पट्टे से भी उनके मकान अवैध रहेंगे क्योंकि इसमें हस्तांतरण का हक तो होगा, लेकिन इसमें भी सिर्फ कृषि का ही प्रावधान होगा.''

सिर्फ भूमिधरी ही नहीं, क्षेत्र में बाढ़ की समस्या के समाधान का वादा भी मंडल-बहुगुणा डील का हिस्सा था, लेकिन उपचुनाव की घोषणा के वक्त 9 करोड़ रु. जारी कर मिट्टी भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. लेकिन काम आगे नहीं बढ़ा सो फिर आई बाढ़ से सारी मिट्टी बह गई और फिलहाल यह भी चुनावी वायदा भर रह गया है.

बंगालियों को शिड्यूल्ड कास्ट का दर्जा दिलाना, पॉलिटेक्निक, डिग्री कॉलेज, शक्तिफार्म की एकमात्र मुख्य सड़क को पक्का करने और सिडकुल उद्योग में 70 फीसदी स्थानीय लोगों को मौका देने का वादा भी फिलहाल अधर में ही लटका है. जाहिर है कि उत्तराखंड का बंगाली समाज एक बार फिर खुद को ठगा महसूस कर रहा है.

हिंदू युवती का बलात्कार और जबरन शादी को मजबूर करने के आरोप में एक मुस्लिम गिरफ्तार


पाकिस्तान में हिंदू युवती को जबरदस्ती विवाह के लिए मजबूर करने के आरोप में एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया गया। 

युवती ने आरोपी के उस दावे को ठुकरा दिया था जिसमें कहा गया था कि उसने इस्लाम धर्म स्वीकार करने के बाद विवाह कर लिया है।




युवती ने सरवर सोलंगी पर अपहरण करने एवं कई महीनों तक बलात्कार करने का आरोप लगाया। सिंध उच्च न्यायालय ने सोमवार को सरवर को पुलिस हिरासत में लेने का आदेश दिया।

न्यायमूर्ति मुनीब अख्तर ने सरवर की याचिका पर सुनवाई करने के बाद यह आदेश दिया। सरवर ने याचिका में कहा था कि युवती ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपी के अधिवक्ता गुलाम हैदर ने कहा कि दोनों का विवाह 25 मई को कराची में हुआ था। यद्यपि युवती ने न्यायालय में इस दावे को ठुकरा दिया। 

पीड़िता ने बताया कि वह 18 मई को किसी काम से बाहर निकली तभी सरवर ने दो लोगों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया और बार-बार बलात्कार किया। वह मौका मिलते ही सरवर के चंगुल से 30 जून को भाग निकली।

पटौदी खानदान को हिंदू बहू स्वीकार पर हिंदू दामाद नहीं

पटौदी खानदान ने एक हिंदू लड़की करीना कपूर को अपने परिवार का हिस्सा मान लिया है पर सोहा अली खान के ब्वायफ्रेंड से मंगेतर बने एक हिंदू लड़के  कुणाल खेमू आज भी परिवार के लिए अजनबी ही बने हुए हैं। 

हाल में ही लंदन में आयोजित एक समारोह के दौरान यह बेगानापन खुलकर सामने आया। लंदन में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने स्वर्गीय नवाब मंसूर अली पटौदी के सम्मान में एक भोज का आयोजन किया था। 

खास बात यह थी लंदन में होने के बावजूद कुणाल समारोह में नजर नहीं आए। इस बारे में पूछे जाने पर कुणाल ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि मुझे समारोह में शामिल नहीं किया गया ।

फिल्म जगत को लोगो में इस तरह का व्यवहार कम ही देखने में आता है पर इस पटौदी खानदान को हिंदू बहू तो स्वीकार है पर हिंदू दामाद नहीं ..

स्वंय शर्मिला टैगौर एक हिंदू परिवार से आतीं हैं परन्तु मंसूर अली से शादी के बाद उनके हिंदुओं के प्रति व्यवहार में आश्चर्यजनक रूप से बेगानापन देखा गया है.

हिंदुओं को एकजुट करेगी हिंदू युवा वाहिनी

हिंदू युवा वाहिनी की समीक्षा बैठक में हिंदुओं को एकजुट करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही वाहिनी को तहसील व ग्राम स्तर तक संगठनात्मक रूप से मजबूत करने पर जोर दिया गया।

समीक्षा बैठक में विश्व हिंदू महासंघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष योगी सिद्धनाथ महाराज ने कहा कि जात-पात से ऊपर उठकर हिंदुओं को एकत्र होकर धर्म की रक्षा के लिए लड़ाई लड़नी पड़ेगी। लिहाजा धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं से एकजुट होना पड़ेगा। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भिखारी प्रसाद प्रजापति ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के विचारों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रत्येक हिंदुओं पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संभल के सरायतरीन मुहल्ले में हुई घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश पर विरोध जताया।

बैठक की अध्यक्षता हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी पवन कुमार शर्मा उर्फ बंटी ने की जबकि संचालन जिलाध्यक्ष ध्यान सिंह सैनी ने किया। बैठक में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश यादव, हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रुहेलखंड संभाग प्रभारी कुंवर स्वर्ण सिंह, वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी सचिन बढ़ेरा, यतीश ठाकुर, कमल सिंह मौर्य, ताराचंद सैनी, मनोज कुमार गुप्ता, अमित शर्मा, दिलीप सैनी, विनोद सैनी, हनी शर्मा, चेतन चौहान व सुरेश सैनी आदि मौजूद रहे।

जेहादियों के जुल्म का शिकार मंदिर 22 साल बाद फिर बनाया गया

डाउन-टाउन के रैनावारी स्थित 400 साल पुराने वैताल भैरव मंदिर में घंटियों की ध्वनि मंगलवार को फिर से गूंज उठी। 22 सालों से वीरान खंडहर में तब्दील हो चुके मंदिर में मरम्मत से पूर्व सनातन परंपराओं के मुताबिक पूजा-अर्चना हुई।

कश्मीर में जब आतंकवाद चरम पर था तो जेहादियों ने इस मंदिर को तोड़ दिया था। मंदिर में प्रतिष्ठित मूर्तियों को खंडित कर दिया गया था। मंदिर प्रांगण में स्थित शिवलिंग को भी धमाके से तोड़ा गया था। उसी मंदिर के पुन: जीर्णोद्धार के लिए बीते रोज कश्मीरियत जिंदा हो उठी। 

हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के सहयोग से मंदिर में फिर से पूजा शुरू की गई। हालांकि कुछ महीने पहले भू-माफिया ने मंदिर पर कब्जा करना चाहा। स्थानीय हाजी अब्दुल हमीद ने कहा कि जब पता चला कि इस पर भूमाफिया कब्जा कर रहा है तो हम सभी ने मिलकर विरोध जताया और यहां धरना दिया, क्योंकि यह हमारे कश्मीरी भाइयों की अमानत है। मरम्मत कार्य की निगरानी कर रहे राजन नखासी ने बताया कि ऑल पार्टी माइग्रेट कोऑर्डिेनेशन कमेटी और अन्य कश्मीरी पंडित संगठनों ने मंदिर को बचाने के लिए हर जगह दरवाजा खटखटाया।

कमेटी के अध्यक्ष विनोद पंडित ने कहा कि मंदिर की मरम्मत का काम चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। इस बीच श्रद्धालु मंदिर में आकर पूजा-अर्चना कर सकते हैं। मरम्मत के बाद मूर्तियों को प्रतिष्ठित किया जाएगा।


बीयर की बोतल पर माँ काली का चित्र - भाजपा ने उठाया मुद्दा


अमेरिका में एक बीयर का नाम हिंदू देवी काली के नाम पर ‘काली मां’ रखे जाने का मुद्दा मंगलवार को राज्यसभा में उठा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने यह मुद्दा उठाते हुए सरकार से भारत में अमेरिका की राजदूत को तलब करने की मांग की। बर्नसाइड ब्रीविंग कम्पनी की बीयर के बोतलों पर देवी की फोटो भी लगाई गई है।

इसे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला करार देते हुए भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार अमेरिका के साथ अच्छे संबंध होने का दावा करती है.. क्या वहां निर्माण के लिए कोई संहिता नहीं है।

शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए प्रसाद ने कहा कि क्या वे किसी अन्य धर्म के देवी-देवता के साथ इस तरह का बर्ताव कर सकते हैं? भाजपा के सदस्यों ने सरकार से इस मुद्दे पर तुरंत अमेरिकी राजदूत को तलब करने की मांग की। जवाब में केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि वह इस बारे में जल्द से जल्द विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा को बताएंगे।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को परिचय पत्र जारी होंगे

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लिए अलग से परिचय पत्र जारी किया जाएगा। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हिंदुओं से संबंधित मामले की सुनवाई के दौरान पाक प्रशासन ने इस बात का भरोसा दिया कि अल्पसंख्यक हिंदुओं के लिए जल्द ही अलग से कंप्यूटराइज राष्ट्रीय पहचान पत्र (सीएनआईसी) जारी किए जाएंगे। इसमें वे विवाहित महिलाएं भी शामिल होंगी, जो कार्ड पाने के लिए परेशानियों का सामना कर रही हैं।

रजिस्टर्ड हिंदू विवाह के लिए कोई कानून नहीं:

आश्वासन के बाद, मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ ने परिचय पत्र प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रही महिलाओं के मामले का निपटारा किया। मालूम हो कि कोर्ट ने खुद ही मामले को संज्ञान में लिया था। दरअसल पाकिस्तान में रजिस्टर्ड हिंदू विवाह कि लिए कोई कानून नहीं है। इस लिए वहां की महिलाएं अपने विवाह का सबूत नहीं दे पाती हैं और उन्हें पहचान पत्र से भी वंचित कर दिया जाता है।

पहचान पत्र जारी करने के नियमों में बदलाव पर विचार:

परिचय पत्र जारी करने वाले नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (एनएडीआरए) के लीगल डायरेक्टर ने कोर्ट को बताया कि इस मसले पर एनएडीआरए की जल्द ही एक बैठक होगी, जिसमें हिंदुओं को कंप्यूटराइज राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने के सरकारी नियम में बदलाव के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इस मामले में 30 मार्च को आखिरी सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा था कि एनएडीआरए द्वारा एक सर्कुलर जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि विवाहित हिंदू महिलाओं द्वारा विवाह का एक हलफनामा दाखिल किए जाने के बाद उन्हें सीएनआईसी जारी किया जाए।

हिंदुओं के अधिकारों की हो सके रक्षा:

हालांकि अदालत ने यह माना था कि इस तरह के सर्कुलर हिंदुओं को पूरी कानूनी सहायता नहीं दे सकते। इसके लिए या तो कानून में बदलाव किया जाना चाहिए या फिर एनएडीआरए के चेयरमैन द्वारा कुछ ऐसे नियम बनाए जाने चाहिए, जो हिंदू नागरिकों को आई कार्ड जारी करना सुनिश्चित कर सकें। सोमवार की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एनएडीआरए के चेयरमैन से कहा कि वह नियमों में कुछ ऐसे संशोधन करे, जिससे हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा हो सके। साथ ही कोर्ट ने एनएडीआरए चेयरमैन को यह आदेश दिया कि इस संशोधन की कॉपी रजिस्ट्रार के पास जमा की जाए। साथ ही पीठ ने यह भी कहा था कि लोगों की जागरूकता के लिए इस संशोधन संबंधित प्रस्ताव को अखबारों में प्रकाशित कराया जाना चाहिए।

विवाहित महिलाओं के लिए बड़ी राहत:

इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा पाक हिंदू महिलाओं को मिलेगा। क्योंकि वहां हिंदू विवाह का पंजीकरण किए जाने की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए कोई कानून हीं है। यही कारण है कि वहां की महिलाएं अपने विवाह का कोई सबूत नहीं दे पाती हैं।

प्रेम सरी माई के मामले से जागी कोर्ट:

- वर्ष 2009 में पाक की शीर्ष अदालत ने एक अखबार में छपे आर्टिकल के बाद इस मामले को अपने हाथ में लिया था। इस लेख में बताया गया था कि किस प्रकार से पाक नागरिक प्रेम सरी माई को एक धार्मिक अनुष्ठान के लिए भारत जाने के लिए पासपोर्ट बनवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

- प्रेम सरी माई के पास उनकी नागरिकता से संबंधित कोई पहचाना पत्र नहीं था। पाकिस्तान में हिंदू विवाह के लिए कोई नियम नहीं होने के कारण उनको और उनके पति को परेशानियों से जूझना पड़ा।

- लेख में बताया गया था कि प्रेम सरी माई को अपना पासपोर्ट पाने के लिए काफी बड़ी रकम घूस के रूप में देनी पड़ी थी। प्रेम सरी ने जब एनएडीआरए में पासपोर्ट के लिए प्रार्थनापत्र जारी किया तो वह आश्चर्य चकित रह गईं क्योंकि प्रशासन ने उन्हें विवाहित महिला माना ही नहीं। साथ ही उन पर अपने पति के साथ अवैध संबंध रखने के भी आरोप लगे।

हिंदुओं को ही निशाना पर क्यों रखा जाता है? - उमा भारती


भाजपा नेता उमा भारती ने निर्मल बाबा पर लगाए गए आरोपों के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हमेशा ही धार्मिक गतिविधियों से जुड़े मामलों में हिंदुओं को ही निशाना पर क्यों रखा जाता है।
उमा का मानना है कि धार्मिक गतिविधियों के मामले में आजा कल हिंदुओं को निशाना बनाने का चलन चल गया है। हालंकि उन्होंने निर्मल बाबा के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया।

पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं की जांच को विशेष प्रकोष्ठ

पाकिस्तानी संसदीय समिति ने पुलिस और सिंध प्रांत के अधिकारियों को हिंदू महिलाओं के अपहरण के मामलों को दर्ज करने और इस तरह की घटनाओं की जांच के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ बनाने का निर्देश दिया है।

निचले सदन [नेशनल असेंबली] की मानवाधिकार स्थायी समिति ने एक बैठक के बाद यह निर्देश जारी किए। बैठक में सांसदों ने हिंदू महिलाओं के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के मुद्दे को उठाया।

‘द हिंदू’ की एक स्टोरी में सीता माँ और महिलाओं का अपमान, महिला आयोग ने नोटिस दिया

अंग्रेजी दैनिक ‘द हिंदू’ की एक स्टोरी पर छत्तीसगढ़ महिला आयोग ने अखबार को नोटिस जारी करते हुए लेखिका से जबाव-तलब किया है. अखबार के 17 फरवरी को प्रकाशित http://www.thehindu.com/life-and-style/travel/article2903512.ece?homepage=true लेख में लक्ष्मी शरथ ने प्रदेश की महिलाओं के लिए अपमानजनक बात लिखते हुए प्रदेश की महिलाओं के ढेर सारे पति को होना उद्धृत किया है.

लेख में कहा गया है- The local women saw Sita with two men and exclaimed she had two husbands. “Sita immediately retorted that each of these women will have Chattison (36) husbands,” says Mumtaj as we break into laughter. Toppoji and Mumtaj continue to discuss how most women in Chhattisgarh do have multiple husbands, although Mumtaj adds hurriedly: “Not everybody though.

यानी ''स्थानीय महिलाओं ने दो पुरुषों के साथ सीता को देखा और कहा कि इसके तो दो पति हैं, सीता ने तत्‍क्षण व्‍यंग्‍यपूर्वक कहा, इनमें से प्रत्येक औरत के छत्‍तीसों (36) पति हों। मुमताज के ऐसा कहते ही हम ठठाकर हंस पड़े । टोप्‍पोजी और मुमताज आगे बात करते रहे कि कैसे छत्‍तीसगढ़ की अधिकतर महिलाओं के बहुत सारे खसम होते हैं यद्यपि, मुमताज ने जल्‍दी से कहा, सबके साथ नहीं।''

उधर इस मामले पर प्रदेश भाजपा की महिला मोर्चा ने भी कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रदेश को अपमानित करने के लिए लेखिका पर कारवाई की मांग की है. आज रायपुर में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सोनी के नेतृत्व में लेखिका का पुतला दहन भी किया गया.

हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा - योगी आदित्य नाथ

गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी व गोरखपुर के भाजपा सांसद योगी आदित्य नाथ शनिवार को काफी आक्रमक अंदाज में दिखाई दिए। हिंदु हितों पर जमकर बोले तो हिंदुओं का उत्पीड़न करने वालों को कड़ी चेतावनी दी, कहा कि किसी भी स्थिति में हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

डुमरियागंज विधान सभा क्षेत्र के सेहरी स्थित मैदान में बीजेपी प्रत्याशी राघवेन्द्र सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का केवल दो मुद्दा है, एक हिन्दुत्व दूसरा हिन्दुत्व की रक्षा करना। निर्धारित समय से आधा घंटा विलंब से पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने पंद्रह मिनट के संबोधन में करीब पांच हजार भीड़ के मिजाज को भांपते हुए कहा कि हिंदुस्तान में रहकर जो हिंदुओं पर अत्याचार कर रहे हैं उन्हें जड़ से उखाड़ फेंकना होगा।

सपा, बसपा और कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि इनके पास हिंदू हित का कोई फंडा नहीं है, हर दल मुस्लिमों को आरक्षण देने की होड़ लगाए हुए है।भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि टिकट मांगने वाले कई होते हैं, मगर प्रत्याशी एक होता है। पार्टी ने राघवेन्द्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है, इसलिए सभी लोग एकजुट होकर बीजेपी प्रत्याशी को विजयी बनाने में लग जाएं।

इस अवसर पर बीजेपी उम्मीदवार राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि यदि उन्हें इस क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला तो उनके कार्य देख यहां की जनता को गर्व महसूस होगा।

हिंदू हित की बात करने से नहीं हिचकेंगे - प्रवीण भाई तोगड़िया

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने चुनाव आयोग के निर्देश पर जनसभाओं की रिकार्डिग कराये जाने के मुद्दे पर कहा कि वह इससे नहीं डरते। जिन्हें रिकार्डिग कराना हो करायें वह हिंदू हित की बात करने से नहीं हिचकेंगे। वह राजनीतिक नहीं बल्कि धार्मिक नेता हैं।

अगर उन्हें आचार संहिता में बांधने की कोशिश की गयी तो अदालत में जायेंगे। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने उन पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।तोगड़िया ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछड़ों और अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों के आरक्षण से साढ़े चार फीसदी हिस्सेदारी अल्पसंख्यकों को देना कहां का न्याय है।

केंद्र सरकार हिंदुओं के हक पर डाका डाल रही है और इससे पिछड़ों की नौकरियां अल्पसंख्यकों के पास जायेंगी।उन्होंने कहा कि विहिप सात मांगों को लेकर इसका गांव स्तर समितियां गठित कर विरोध करेगी। पूरे देश में हिंदू रोटी एवं शिक्षा बचाओ आंदोलन किया जायेगा।

बंटे हिंदू समाज को एकजुट होना होगा। दिग्विजय सिंह के अन्ना हजारे के साथ चित्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि दिग्विजय तो उनके साथ कोलकाता में एक कार्यक्रम में थे। बाबू सिंह कुशवाहा पर कुछ बोलने से मना करते हुए तोगड़िया ने कहा कि भाजपा की बात भाजपा जाने।

इससे पूर्व उन्होंने छात्र गोष्ठी में कहा कि छात्र मजहबी आरक्षण का विरोध करें और इसकी मांग करने वालों का चुनाव में कड़ा विरोध करें। इस मौके पर विहिप कोषाध्यक्ष रामनाथ महेंद्र, प्रांत मंत्री अवध बिहारी मिश्र भी थे।भड़काऊ भाषण देने पर मुकदमाविश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगडि़या पर बिना अनुमति सभा करने, लाल बत्ती लगाकर घूमने और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।

बजरंग दल अध्यक्ष भी नामजद हैं। पुलिस ने भाषण की सीडी कब्जे में ले ली है।दरअसल विश्व हिंदू परिषद के 'हिंदू, रोटी व शिक्षा बचाओ' आंदोलन के तहत शुक्रवार को सभा थी। इसमें तोगड़िया ने सभा में धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला भाषण दिया।

डीआईजी राजेश राय के निर्देश पर काकादेव थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी को सभा स्थल पर छापा मारकर पोस्टर-बैनर कब्जे में लिये और श्रीतोगड़िया के भाषण की सीडी जुटा ली है। श्री तोगड़िया लालबत्ती लगी एम्बेसडर से आये थे। इस पर तोगड़िया और आयोजक बजरंग दल अध्यक्ष शैलेंद्र भदौरिया के खिलाफ धारा 153 ए, 153 बी और 298 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

श्रीमद् भगवद् गीता पर प्रतिबंध लगाने के लिए दायर याचिका खारिज

श्रीमद् भगवद् गीता के अनुवादित संस्करण पर प्रतिबंध लगाने के लिए दायर याचिका को रूस की अदालत ने खारिज कर दिया। रूस के साइबेरिया की टोमस्क स्थित अदालत ने बुधवार को इस मामले पर फैसला सुनाया। अदालत ने प्रतिबंध लगाने की माँग को पूरी तरह "स्वयंसिद्ध अतार्किक" बताया। इस फैसले के बाद पूरे विश्व के हिन्दू अनुयायियों में खुशी का माहौल है। मास्को में स्थित इस्कॉन मंदिर (इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ कृष्ण कॉन्शसनेस) की साधु प्रिया दास ने कहा कि हम जीत गए। न्यायाधीश ने भगवद् गीता पर प्रतिबंध लगाने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया। सुश्री दास हाल में रूस में बनी नई हिन्दू परिषद की अध्यक्ष भी हैं। विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने इस फैसले का स्वागत किया है और रूस सरकार द्वारा इस मामले पर किए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। साइबेरिया क्षेत्र के टोमस्क अदालत में अभियोजकों ने तर्क दिया था कि श्रीमद् भगवद् गीता के अंग्रेजी अनुवाद "भगवद् गीता एज इट इज" का रूसी संस्करण सामाजिक वैमनस्यता फैलाता है और यह पुस्तक दूसरे धर्म के लोगों के प्रति घृणा का संदेश देती है। इसलिए इसे संघीय रूसी सरकार द्वारा चरमपंथी साहित्य में शामिल किया जाए। उल्लेखनीय है कि इसमें हिटलर की आत्मकथा "मीन केम्फ" और यहूदियों का मुस्लिम और ईसाई विरोधी साहित्य भी शामिल है। इस्कॉन को सामान्य तौर पर "हरे कृष्ण आंदोलन" के रूप में जाना जाता है। इसके संस्थापक अभय चरणारविंद (एसी) भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद ने श्रीमद् भगवद् गीता का अंग्रेजी अनुवाद किया है और इसकी टीका भी लिखी है। इसी के रूसी संस्करण को लेकर यह मामला दायर किया गया था।

उत्तरप्रदेश में क्रिसमस के दिन 600 आदिवासियों का धर्मपरिवर्तन हुआ

क्रिसमस के दिन फरेंदा विकास खंड के ग्राम जंगल जोगिया बारी और मथुरानगर में अनुसूचित जाति [कंजड़] बस्ती के 600 लोगों के ईसाई धर्म स्वीकार करने के मामला प्रकाश में आया है।सोमवार को इस बस्ती में गहमागहमी रही। एलआईयू ने पादरी दंपती से पूछताछ की।

हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने कंजड़ बस्ती व विवादित चर्च का दौरा किया। इस बीच कंजड़ों को पुन: हिंदू धर्म में शामिल करने का दबाव बढ़ा है।सोमवार को पूरे दिन कंजड़ बस्ती में हिंदूवादी संगठनों का तांता लगा रहा।

आरएसएस के धर्म जागरण समन्वय विभाग के प्रमुख शिवमूर्ति, हिंदू जागरण मंच के प्रमुख संजीव और धर्म जागरण समन्वय विभाग के प्रांतीय संयोजक प्रभाकर पटेल सहित कई पदाधिकारियों ने कंजड़ों के घर जा कर उन्हें समझाने-मनाने का प्रयास किया।

उन्होंने कंजड़ बस्ती के समीप बन रहे चर्च का भी निरीक्षण किया।तहसीलदार व जांच अधिकारी अभय कुमार पांडेय का कहना है कि कंजड़ों को यह नहीं मालूम था कि वह क्रिसमस का पर्व मना रहे हैं। शीघ्र ही जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक