हिन्दुस्तान को बनाने में उद्योगपतियों की भी भूमिका: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हिन्दुस्तान को बनाने में उद्योगपतियों की भी भूमिका होती है और उन्हें चोर लुटेरा कहना या अपमानित करना पूर्णतया गलत है ।

विपक्षी दलों द्वारा अकसर देश के बडे़ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के आरोपों का सामना कर रहे मोदी ने कहा, 'अगर हिन्दुस्तान को बनाने में एक किसान, एक कारीगर, एक बैंकर फाइनेंसर, सरकारी मुलाजिम, मजदूर की मेहनत काम करती है तो इसमे देश के उद्योगपतियों की भी भूमिका होती है ... हम उनको अपमानित करेंगे, चोर लुटेरा कहेंगे ... ये कौन सा तरीका है ।' 

उन्होंने यहां विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास के मौके पर कहा, 'पहले पर्दे के पीछे बहुत कुछ होता था। देश में कोई भी ऐसा उद्योगपति नहीं होगा जो सरकार के सामने जाकर दंडवत ना होता हो ।' 

साथ ही हल्के फुल्के अंदाज में उन्होंने कहा, 'अमर सिंह बैठे हुए हैं । सारी हिस्ट्री निकाल देंगे ।' 

कार्यक्रम में पूर्व सपा नेता अमर सिंह भी मौजूद थे ।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'लेकिन जब नीयत साफ हो, इरादे नेक हों तो किसी के साथ खडे होने से दाग नहीं लगते । महात्मा गांधी का जीवन जितना पवित्र था, उनको बिड़ला के परिवार में जाकर रहने में कभी संकोच नहीं हुआ क्योंकि उनकी नीयत साफ थी ।' 

उन्होंने कहा कि पहले ये नहीं होता था क्योंकि परदे के पीछे बहुत कुछ होता था ।

मोदी ने साथ ही चेताया, 'हां जो गलत करेगा, उसे जेल में जिन्दगी बितानी होगी ।' 

उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ने के लिए हर किसी के साथ सहयोग की आवश्यकता है ।

प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 60 हजार करोड रूपये की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किया । उन्होंने इतने बड़े निवेश की परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम के साथ साथ अधिकारियों को बधाई दी ।

मोदी ने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना बहुत संकोच से कह रहे थे कि 60 हजार करोड़ रूपये का निवेश हुआ है । 'यह ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी नहीं रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेरेमनी है ।' 

उन्होंने कहा कि इतने कम समय में प्रक्रिया को सरल कर इतना बड़ा निवेश बड़ी बात है । 'मैं भी बहुत लंबे अरसे तक मुख्यमंत्री रहा हूं । औद्योगिक गतिविधियों से जुड़ा रहा हूं । यह निवेश कम नहीं है । यूपी इन्वेस्टर्स समिट के पांच महीने बाद ही इतना बड़ा निवेश होना बड़ा काम है । 60 हजार करोड रूपये को कम ना समझें । हम एक ऐसी व्यवस्था खड़ी करना चाहते हैं जहां किसी भेदभाव की गुंजाइश ना हो ।’’ 

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रक्रियाओं में गति भी दिखे और संवेदनशीलता भी, ना अपना, ना पराया, ना छोटा, ना बड़ा, सबके साथ समान व्यवहार ... 'सबका साथ, सबका विकास'। 

उन्होंने कहा, 'मैंने उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता को वचन दिया था कि उनके प्यार को ब्याज़ समेत लौटाउंगा । यहां जो परियोजनाएं शुरु हो रही हैं वो उसी वचनबद्धता का हिस्सा हैं । ये परियोजनाएं उत्तर प्रदेश में आर्थिक और औद्योगिक असंतुलन को दूर करने में भी सहायक होंगी ।

कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा गौतम अडानी, कुमार मंगलम बिडला, सुभाष चंद्रा, संजय पुरी, यूसुफ अली, बी आर शेट्टी जैसे देश के बडे़ उद्योगपतियों ने भी संबोधित किया ।

मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश में हुए घटनाक्रमों पर राजनाथ सिंह का वक्तव्य


मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में 7 एवं 8 मार्च, 2017 को हुए घटनाक्रमों के संबंध में लोकसभा में गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा दिया गया वक्तव्य -

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 मार्च, 2017 को सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर मध्य प्रदेश के जिला शाजापुर में जबड़ी रेलवे स्टेशन के नजदीक गाड़ी नम्बर 59320, भोपाल-उज्जैन पैसेंजर के सामान्‍य कोच में एक विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में 10 रेलयात्री घायल हुए और रेलवे की सम्पत्ति को भी नुकसान पहुंचा। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

उपरोक्‍त घटना के संबंध में जी आर पी उज्जैन थाने में रेल गार्ड से प्राप्‍त जानकारी के आधार पर मामले की जांच के लिए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3/4 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है, जिसकी संख्‍या 47/17 है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक तथा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना की जांच के संबंध में प्राथमिक स्‍तर पर आवश्‍यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटनास्थल की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों द्वारा विस्फोट को अंजाम देने के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध विस्फोटक पदार्थों से तैयार आईईडी का उपयोग किया गया था। 

घटना की जांच के संबंध में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा केन्द्रीय एजेंसियों के साथ पर्याप्‍त तालमेल स्थापित किया गया। इसके बाद, प्राप्त सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा होशंगाबाद जिले के पिपरिया नामक स्थान पर वाहन जांच के दौरान 03 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। संदिग्‍धों से पूछताछ के दौरान उपरोक्‍त घटना में इनका हाथ होने की आशंका के आधार पर इन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया। संपूर्ण घटनाक्रम की आगे की कार्रवाई केन्द्रीय एजेंसियों को सौंप दी गई है और विस्‍फोट में शामिल अन्‍य अभियुक्तों के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है।

संदिग्‍धों से की गई पूछताछ तथा अन्य उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखनऊ, इटावा, कानपुर और औरैया में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

लखनऊ में काकोरी थाना के अंतर्गत हाजी कॉलोनी स्थित एक मकान में कानपुर निवासी मोहम्मद सैफुल्लाह उर्फ अली के किराये पर रहने की सूचना प्राप्त हुई। एटीएस उत्‍तर प्रदेश द्वारा उक्त मकान की घेराबंदी की गई और संदिग्‍ध सैफुल्लाह को गिरफ़तार करने के प्रयास किए गए। मगर उसने आत्मसमर्पण करने से इंकार कर दिया और एटीएस पर गोलीबारी शुरू कर दी। अंततः लगभग 12 घंटे के प्रयास के बाद एटीएस की टीम ने उस कमरे में प्रवेश किया जहां सैफुल्लाह छिपा हुआ था तथा फिर इसके बाद आमने-सामने हुई मुठभेड़ में इस संदिग्ध आतंकी को मार गिराया गया। मृतक के कमरे से 08 पिस्टल, 630 जिंदा कारतूस सहित डेढ़ लाख रुपये नकद, लगभग 45 ग्राम सोना, 03 मोबाइल फोन, 4 सिमकार्ड और 02 वायरलेस सेट के साथ-साथ कुछ विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई।

घटना के संबंध में थाना लखनऊ स्थित एटीएस पुलिस थाने में अपराध संख्या 2/2017 धारा 307/121ए/122/123/124-ए आईपीसी, 3/4/25/27 आर्म्‍स एक्‍ट और 16/18/23 यूएपीए के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

एटीएस कानपुर इकाई द्वारा जाजमउ थाना क्षेत्र से एक अन्य संदिग्‍ध को गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध अपराध संख्या 3/2017 धारा 121/121।/123/124ए आईपीसी और यूएपीए की धारा 16/18/23/38 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उपरोक्त के अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा इटावा और औरैया से दो अन्य अभियुक्तों को भी उपरोक्त संदिग्ध आतंकवादियों को हथियार उपलब्‍ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस घटनाक्रम में कुल 6 गिरफ्तारियां हुई हैं।

उपरोक्त घटनाक्रम राज्य पुलिस और केन्द्रीय एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल का उदाहरण है। दोनों राज्यों की पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की बदौलत देश की सुरक्षा व्‍यवस्‍था के संबंध में मौजूदा खतरे को टालने में सफलता प्राप्त हुई है। इस प्रकरण की आगे की जांच एनआईए को सौंपी जाएगी।

अच्छे दिन: लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण को मंजूरी मिली



प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण (1-ए) को मंजूरी दे दी है। 22.878 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में 22 स्‍टेशन होंगे। 

इस परियोजना की लागत 6,928 करोड़ रूपये होगी। इसमें भारत सरकार इक्विटी और ऋण के रूप में 1,300 करोड़ रूपये की मदद करेगी। यह परियोजना लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन (एलएमआरसी) द्वारा कार्यान्वित की जायेगी, जिसका पुनर्गठन केंद्र सरकार और उत्‍तर प्रदेश सरकार के बीच 50:50 की संयुक्‍त स्‍वामित्‍व वाली कंपनी के तौर पर होगा। 

कुल 22.878 किलोमीटर लंबे मार्ग में से 19.438 किलोमीटर मार्ग एलिवेटिड (जमीन से ऊपर) होगा, जबकि 3.440 किलोमीटर मार्ग भूमिगत होगा। इस पूरे मार्ग पर 19 एलिवेटिड और तीन भूमिगत मेट्रो स्‍टेशन होंगे। मेट्रो ट्रेन चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया के बीच चलेगी। 

यह परियोजना समय-समय पर संशोधित मेट्रो रेलवे (निर्माण यानि कंस्‍ट्रशन ऑफ वर्क) अधिनियम 1978, मेट्रो रेल (संचालन एवं रखरखाव) अधिनियम 2002 और रेलवे अधिनियम 1979 के कानूनी ढांचे के दायरे में आयेगी। 

पृष्‍ठभूमि :

लखनऊ के परिवहन ढांचे पर निरंतर दबाव बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दशकों में लखनऊ जबरदस्‍त विकास का गवाह रहा है। भारत की वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार लखनऊ की शहरी आबादी का जमाव 29 लाख है। लखनऊ मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की आबादी 50 लाख से ज्‍यादा है। 

शहर में 14.24 लाख वाहन हैं जिसमें 80 प्रतिशत दुपहिया और 14 प्रतिशत कारे हैं। 

नौकरी दिलाने के नाम पर हिन्दू को मुस्लिम बना दिया

तहसील दिवस पर लखनऊ की पिण्डरा तहसील में कुछ इसी तरह की फरियाद लेकर पहुंचे पुरारघुनाथपुर निवासी कृष्ण मोहन मिश्र ने सनसनी फैला दी।

एयरपोर्ट में संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर इस्लाम धर्म कुबूल कराने का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी (पिण्डरा) एके शुक्ल को प्रार्थनापत्र दिया।

धर्मातरण के मुद्दे पर फरियादी ने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट पर पिछले सात साल से वह संविदा पर बतौर लोडर काम कर रहा है। एक समुदाय के कई लोगों को स्थायी नौकरी दे दी गई लेकिन मेरे लिए इस्लाम धर्म कुबूल करने पर ही नौकरी देने की शर्त रख दी गई। 

कृष्ण मोहन मिश्र के अनुसार उसे मजबूरन इस्लाम धर्म कुबूल करना पड़ा। यह सुनकर तहसील दिवस में मौजूद अधिकारी सकते में आ गए। बहरहाल, उप जिलाधिकारी एके शुक्ल ने थानाध्यक्ष फूलपुर को मामले की जांचकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने सपा सरकार से पूछा: लखनऊ महोत्सव में भगवान् लखन क्यों नहीं ?

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अखिलेश यादव सरकार से एक ऐसे मामले पर जवाब देने को कहा है, जो उनके लिए मुसीबत बन सकता है।

धर्म के आधार पर लंबे समय से हो रही राजनीति कैसे लखनऊ महोत्सव से जाहिर हो रही है, इसका अंदाजा भी कोर्ट के इस सवाल से लगाया जा सकता है।

दरअसल, कोर्ट ने हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस का तरह से दर्ज याचिका को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ महोत्सव में इसाई और मुस्लिम संस्कृति की मौजूदगी, लेकिन हिंदू संस्कृति और खासकर भगवान लक्ष्मण की गैर-मौजूदगी पर सवाल उठा दिया है।

गौरतलब है कि लखनऊ का नाम भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण के नाम पर ही पड़ा था। हालांकि, अब तक के ज्यादातर लखनऊ महोत्सव से खुद लक्ष्मण ही गायब कर दिए जाते रहे।

इस याचिका में हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के वकीलों ने कहा है कि लखनऊ महोत्सव में मुख्यतः मुस्लिम और ईसाई धर्म को प्राथमिकता दी जा रही है। 

वकीलों का तर्क यह भी है कि जिस तरह से इस महोत्सव का प्रचार-प्रसार हो रहा है उससे यही लग रहा है, इसमें हिंदू धर्म कहीं नहीं है। लखनऊ का नाम जिस लखन यानि लक्ष्मण के नाम पर पड़ा, उसी को सरकार ने नजरअंदाज कर दिया है।

ऐसे में जस्टिस इम्तियाज मुर्तजा और जस्टिस रितुराज अवस्‍थी की बेंच ने 17 नवंबर तक प्रदेश सरकार को अपना पक्ष रखने को कहा है।

प्रदेश सरकार को इस तारीख तक अपने पक्ष में उन सभी प्रचार प्रसार की सामग्रियों को प्रस्तुत करना होगा। सरकार को इस बात को साबित करना होगा कि प्रचार में हिंदू धर्म को भी रखा गया है।

विहिप और संत समाज ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल के साथ बैठक कर संत समाज ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सिंहल ने कहा कि धार्मिक स्वाधीनता आंदोलन का समय आ गया है।

धर्मनगरी चित्रकूट में नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ शुभारंभ करने आए श्री सिंहल ने भाजपा के पीएम वेटिंग नरेंद्र मोदी को एक मात्र हिंदू क्षत्रप बताया। उन्होंने संत समाज से कहा कि वर्ष 2014 का लोक सभा चुनाव धार्मिक स्वाधीनता का आंदोलन है। रामजन्म मंदिर को कोर्ट नहीं संसद ही बना सकती है। कानून बनाने के लिए हिंदूवादी नेतृत्व की जरूरत है। इस समय देश में हिंदू विरोधी नेतृत्व है। सिंहल ने मंदिर न बनाने के लिए अटल बिहारी की सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उस समय भाजपा के सिर्फ 180 सांसद सदन में थे जो कानून नहीं बना सकते थे। अटल बिहारी ने खुद उनसे कहा था कि यदि वे कहें तो सरकार छोड़ने को तैयार हैं।

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर प्रहार करते हुए विहिप नेता ने कहा कि वे मुस्लिम नेता आजम खां के कहने पर चलते हैं। प्रदेश में हिंदू संगठनों की बैठक पर प्रतिबंध लगा रखा है। कामदगिरि प्रमुख पीठाधीश्वर स्वामी रामस्वरुपाचार्य ने धर्मनगरी के संत समाज की ओर से श्री सिंहल को आस्वस्त किया कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए संत समाज पूरी ताकत लगा देगा।

भाजपा की सरकार बनी तो लाहौर को भी भारत में मिलाया जाएगा - संगीत सोम

हाल में ही यूपी के मुजफ्फरनगर दंगों से चर्चा में आये सरधना विधायक संगीत सोम ने खरखौदा में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि पड़ोसी देश 13 किलोमीटर अंदर तक घुस आया है और पाकिस्तान कश्मीर को अपना बता रहा है। मैं कहता हूं कि साल 2014 में भाजपा की सरकार बनी तो लाहौर को भी भारत में मिलाया जाएगा।

समाजवादी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए सोम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हिंदू विरोधी है। हिंदुत्व की रक्षा के लिए वे 52 दिन तो क्या 52 साल तक जेल में रहने के लिए तैयार हैं। मुजफ्फरनगर दंगे के बाद हुयी कार्यवाही को सोम ने एकपक्षीय करार दिया।

विधायक ने कहा प्रदेश सकार का कहना है कि भाजपा सांप्रदायिकता फैला रही है, जबकि सच्चाई है कि इसके लिए प्रदेश सरकार की तुष्टिकरण की नीति जिम्मेदार है। यदि कोई अपनी बहन-बेटियों की रक्षा की बात करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है।

सोम ने कहा कि एक कैबिनेट मंत्री हत्यारोपियों को थाने से छुड़ा रहा है तो आरोपियों को हवाई जहाज से लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया जा रहा है।

फिल्मो में हिंदू धर्म को अपमानित करने पर हो सकता है सेंसर बोर्ड भंग

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड को भंग कर उसे नियमानुसार पुनर्गठित करने के आग्रह वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा। याचिका में मौजूदा समय में सेंसर बोर्ड से पास की जा रही फिल्मों में खास तौर से हिंदू धर्म की मान्यताओं और महापुरुषों के नामों को अपमानित करने समेत अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।

न्यायमूर्ति इम्तियाज मुर्तजा और न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की खंडपीठ के सामने हिन्दू पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से दायर इस याचिका पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता हिन्दू पर्सनल ला बोर्ड के अध्यक्ष अशोक पाण्डेय का तर्क था कि जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'रामलीला' के अलावा पूर्व में रिलीज हो चुकी फिल्में - 'ओंकारा', 'गंगाजल' आदि के संवादों में धडल्ले से अपशब्दों का प्रयोग किया गया है. साथ ही हिन्दू महापुरुषों श्रीराम और श्रीकृष्ण की वास्तविक लीलाओं को ना दिखाकर उनके पात्रों के जरिए दूसरी अश्लीलतापूर्ण कहानियां पेश की गई हैं। इससे हिंदू जनमानस को आघात पहुंचा है। इसके साथ ही खासतौर से बच्चों समेत पूरे समाज पर इसका खराब असर पड़ रहा है। 

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि फिल्मों में ऐसी आपत्तिजनक सामग्री होने के बावजूद सेंसर बोर्ड उनके प्रदर्शन की मंजूरी दे रहा है। ऐसे में बोर्ड को भंग करके उसका पुनर्गठन किया जाना चाहिए। उधर फिल्म सेंसर बोर्ड की तरफ से दलील दी गई कि यह जनहित याचिका सुनवाई के लायक नहीं है। इसे खारिज कर दिया जाना चाहिए। अदालत ने सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा। 

मुलायम ने मुस्लिम वोट बैंक के लिए कारसेवकों पर गोली चलवाई थी - मोहसीन रजा

उत्तर प्रदेश के मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी और अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मोहसीन रजा ने कहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मुसलमानों की नजर में मसीहा बनने के लिए कारसेवकों पर गोली चलवाई थी। वह आज तक मुसलमानों की बेहतरी के लिए कुछ नहीं कर पाए। मोहसीन ने दावे के साथ कहा कि हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दरार पैदा करने का काम वर्ष 1990 में मुलायम सिंह ने किया था।

उप्र की ओर से रणजी ट्रॉफी के कई मैच खेल चुके मोहसीन रजा ने आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत के दौरान मुलायम और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। मोहसीन ने सवाल किया कि मुलायम ने आज तक मुसलमानों की बेहतरी के लिए क्या किया है?

उन्होंने कहा कि हिंदुओं और मुसलमानों के बीच नफरत की बड़ी लकीर खींचने का काम सबसे पहले मुलायम ने ही वर्ष 1990 में किया था। वर्ष 1990 में कारसेवकों पर गोली चलवाकर मुसलमानों का रहनुमा बनने का दावा करने वाले मुलायम ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए मुसलमानों का हमेशा ही इस्तेमाल किया। मुसलमानों के विकास से उनका कोई लेनादेना नहीं है।

मोहसीन कहते हैं, "यदि उन्हें मुसलमानों से लगाव होता तो आज सपा में सिर्फ चंद मुस्लिम नेता ही नजर नहीं आते। वर्ष 1990 में कारसेवकों पर हुई गोलीबारी की वजह से ही उसकी प्रतिक्रिया वर्ष 1992 में एक बड़े आंदोलन के रूप में हुई।"

मोहसीन ने कहा कि यदि देश का विकास होता है, तो उसका फायदा हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी लोग उठा रहे हैं। गुजरात के विकास का फायदा मुसलमानों को मिल रहा है, इसलिए वहां का मुसलमान भी नरेंद्र मोदी के पक्ष में खड़ा है।

उन्होंने कहा, "देश का विकास नरेंद्र मोदी के माध्यम से होगा तो क्या उसका लाभ देश के अल्पसंख्यकों को नहीं मिलेगा? और उनका विकास नहीं होगा? मुसलमानों के भीतर सिर्फ मोदी के नाम का खौफ  पैदा किया जा रहा है।"

मुसलमानों के बीच मोदी को लेकर डर पैदा किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, "यह वही लोग कह रहे हैं जो मुस्लिम समुदाय को सिर्फ अपने राजनीतिक फायदे के लिए यूज करते हैं। सही बात यह है कि मोदी को लेकर मुसलमानों के भीतर कोई डर नहीं है।"

मोहसीन ने कहा कि मोदी के डर को लेकर कई मुस्लिम धर्मावलंबी अपना मत दे चुके हैं। शैक्षणिक रूप से पिछड़े मुसलमानों के भीतर ही मोदी का डर पैदा करने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि ऐसा करने वालों को पता है कि पढ़े-लिखे मुसलमान इस बात को समझते हैं और वे उनके बहकावे में नहीं आएंगे।

मोहसीन ने कहा कि यदि कोई हिंदू राष्ट्रवादी हो सकता है तो मुसलमान भी राष्ट्रवादी हो सकता है। देशभक्ति का जज्बा सभी समुदायों के भीतर है लेकिन कुछ लोग इसका गलत मतलब निकाल रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मोहसीन रजा ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत वर्ष 1981-82 में की थी। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार 20 वर्षो तक खेलते रहे। मोहसीन उप्र किक्रेट टीम के कोच भी रह चुके हैं और अपने दिशा-निर्देशन में पीयूष चावला, सुदीप त्यागी, सुरेश रैना, आरपी सिंह और तन्मय श्रीवास्तव जैसे खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखार चुके हैं।

हिंदू समाज के जागृत होने पर नरेंद्र मोदी कामयाब हो सकते हैं - स्वामी वासुदेवानंद

ज्योर्तिमठ बद्रिकाश्रम के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का कहना है कि हिंदू समाज के जागृत होने पर नरेंद्र मोदी कामयाब हो सकते हैं। मोदी के हृदय में हिंदुत्व के साथ देश का विकास का संकल्प है। शंकराचार्य के अनुसार हिंदू धर्म को मानने वाले बहुत कम वोट करते हैं। इसे वजह राष्ट्रवादी ताकतें कमजोर होती जा रही है। 

हिन्दुओं को अब संकोच छोड़कर एकजुटता से वोट देने जाना चाहिए, तभी सुशासन आ सकेगा। देश के युवाओं को प्रेम और करुणा जैसे गुणों को आत्मसात करते हुए सच्चाई का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आसाराम प्रकरण में दाल में कुछ काला जरूर है क्योंकि जो संत अभी तक सभी के लिए पूज्य थे एक दिन में कैसे दोषी हो गए। गुण-दोष तो सृष्टि के गुण हैं। संत आसाराम ने कुछ किया हो या नहीं, लेकिन उनकी वजह से संतों का अपमान हुआ है। 

सपा सरकार कर रही विहिप की संकल्प सभा पर रोक लगाने की तैयारी

विश्व हिंदू परिषद और प्रदेश सरकार के बीच एक बार फिर टकराव की नौबत आ गयी है। चौरासी कोसी परिक्रमा के बाद सरकार 18 अक्टूबर को होने जा रही विहिप की संकल्प सभा पर रोक लगाने की तैयारी कर रही है। 

इसके लिए जिलों के डीएम और एसपी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है और इस बात के संकेत दे दिए गये हैं कि संकल्प सभा नहीं होने दी जायेगी।

इस सिलसिले में अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था मुकुल गोयल ने बताया कि जिला प्रशासन इसे देख रहा है। अगर शांति-व्यवस्था के लिए इन सभाओं से दिक्कत हुई तो इसके आयोजन की अनुमति नहीं दी जायेगी। 

प्रदेश में चौरासी कोसी परिक्रमा और पंचकोसी परिक्रमा के बाद अब विश्व हिंदू परिषद राम मंदिर निर्माण के लिए हर जिले में संकल्प सभा को सफल बनाने के अभियान में पूरी तरह से जुटी है। विहिप प्रमुख अशोक सिंहल ने देशभर में एक लाख स्थानों पर संकल्प सभाओं का आयोजन करने का एलान किया है।

21 जनवरी को कल्याण सिंह की जनक्रांति पार्टी का भाजपा में विलय


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने आज यहां घोषणा की है कि वे राजधानी लखनउ में 21 जनवरी को एक विशाल रैली का आयोजन कर अपनी राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी का भाजपा में विलय कर देंगे।

कभी भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे कल्याण सिंह ने आज यहां गुलालाघाट में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 88वें जन्मदिन पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वे भाजपा में शामिल हो चुके हैं और इसकी औपचारिक घोषणा 21 जनवरी को की जायेगी।

प्रदेश में भाजपा की दो सरकारों में मुख्यमंत्री रहे सिंह ने वाजपेयी को विश्व का लेाकप्रिय नेता बताते हुए याद दिलाया कि वर्ष 1999 में जब वाजपेयी की राजग सरकार एक मत से गिरी तो वैसे मौके पर भी उन्होंने खरीद-फरोख्त की राजनीति नहीं की।

समारोह में उपस्थित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पार्टी में कल्याण की वापसी को शुभ बताते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सिंह के नेतृत्व में भाजपा शानदार कामयाबी हासिल करेगी। लखनउ से सांसद लालजी टंडन ने कहा कि कल्याण सिंह उनके बड़े भाई हैं और हमेशा रहेंगे। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ने राष्ट्र निर्माण में वाजपेयी के योगदान का उल्लेख किया और उनके शासनकाल में हुए पोखरन परमाणु विस्फोट का जिक्र कर कहा कि उनके शासनकाल में महंगाई काबू में रही एवं देश ने चौतरफा विकास किया। वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया और कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में केन्द्र सरकार के कथित जनविरोधी नीतियों का खुलासा करने के लिये ‘‘अटल सुशासन यात्रा’’ की शुरआत की गयी।

‘‘अटल सुशासन यात्रा’’ को हरी झंडी दिखाते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि पांच दिन तक चलने वाली यह यात्रा रायबरेली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी और जनता को संप्रग सरकार की विफलताओं एवं अटल राज के सुशासन की याद दिलायेगी।

कांग्रेस के घोषणापत्र में बाबरी मस्जिद पर घोर आपत्ति - गडकरी


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा है कि बाबरी मस्जिद को लेकर कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र में कही गयी बातें अदालत की अवमानना हैं और भाजपा इस मुद्दे पर कानूनी सलाह लेकर कार्यवाही करेगी.

गडकरी ने साक्षात्कार में कहा, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनउ पीठ के आदेश से स्पष्ट है कि जिस जगह रामलला विराजमान हैं वह राम जन्मभूमि ही है... इसके बावजूद कांग्रेस उसे बाबरी मस्जिद बता रही है जो अदालत की अवमानना है. उन्होंने कहा कि अदालत ने राम जन्मभूमि के बारे में स्पष्ट मत रखा है और अब यह मामला उच्चतम न्यायालय में लम्बित है.

गडकरी ने कहा, राम जन्मभूमि परिसर को विवादित स्थल का नाम देकर और उसकी सुरक्षा की बात करके कांग्रेस ने न्यायालय का अपमान किया है और यह अदालत की मूल भावना के खिलाफ़ है. उन्होंने कहा, कांग्रेस की यह बात अदालत की अवमानना है और हम इस सिलसिले में कानूनी राय लेकर कार्रवाई करेंगे.

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, भगवान राम पूरे देश की अखंडता का प्रतीक हैं, यह किसी हिन्दू या मुस्लिम से जुड़ा मामला नहीं है. भाजपा की दृष्टि में अयोध्या में सभी वर्गो के सहयोग से भव्य राम मंदिर का निर्माण होना चाहिये. यह पूरे देश के लोगों की इच्छा है.

गौरतलब है कि कांग्रेस ने कल जारी अपने चुनाव घोषणापत्र में कहा, बाबरी मस्जिद विवाद के न्यायसंगत समाधान की पैरवी की जाएगी. सभी दलों को अदालत के फ़ैसले का पालन करना होगा. यदि बातचीत के जरिये समाधान किया जाता है, तो वह विवाद से सम्बन्धित पक्षों के बीच होगा और इसकी कानूनी मंजूरी आवश्यक होगी.

Congress is not clear hearted on Muslim Reservation-Azam Khan

The ruling Samajwadi Party in Uttar Pradesh has blamed the Congress for failing to get reservation for Muslims, and said the latter was never serious about improving the lot of the minorities.

State Urban Development Minister Mohammed Azam Khan Wednesday said the Congress always considered the Muslim community as a mere vote bank that had to be "pampered" before the elections.

Khan's remarks came against the backdrop of the Supreme Court rejecting the Congress-led central government's plea for suspending the Andhra Pradesh High Court verdict quashing a 4.5 percent sub-quota for religious minorities in central educational institutions.

Alleging that the Congress was not "clear hearted" about the Muslim reservation, Khan said the matter would not have stuck like this if the Congress had presented the facts correctly before courts.

Recalling how the Congress raked up the issue of 4.5 percent Muslim sub-quota within the 27 percent reservation for the Other Backward Classes in government jobs during the Uttar Pradesh assembly elections, Khan said all the "drama" was just to get Muslim votes.

The Samajwadi Party leader also said his party was committed to ensuring Muslim reservation and that a committee of legal luminaries, religious leaders and other dignitaries would be constituted to formulate the policy in this regard.

चिदंबरम को भी जेल की हवा खानी होगी - डा. सुब्रहमण्यम स्वामी

केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम को घेरने में जुटी जनता पार्टी ने उनसे इस्तीफे की मांग की है। पार्टी ने यूपीए अध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को देश का अगला राष्ट्रपति बनाए जाने की भी मांग की है।

राजधानी में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुब्रहमण्यम स्वामी ने कहा कि टूजी स्पेक्ट्रम व टेलीकॉम घोटाले में चिदंबरम की भूमिका के बारे में वह कोर्ट को बहुत कुछ बता चुके हैं। चिदंबरम को भी जेल की हवा खानी होगी।

उन्होंने कहा करीब 25 वर्ष पहले मेरठ में हुए नरसंहार की घटना में चिदंबरम की भूमिका रही थी। इससे जुड़े कई सबूत उनके पास हैं वह मामले में चिदंबरम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिमनल कोर्ट जाने को तैयार हैं। इस बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करा चुके हैं। पिछली लोकसभा चुनाव में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर चुनाव परिणाम को प्रभावित करने के जो आरोप चिदंबरम पर लगे थे, आज उस पर मद्रास हाइकोर्ट की मदुरै खंडपीठ ने अपनी मुहर लगा दी है। 

ऐसे में अब यह साबित हो चुका है कि भ्रष्टाचार से गृहमंत्री का गहरा नाता रहा है। अब गृहमंत्री को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री से इसकी मांग करते हैं। अध्यक्ष ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री ऐसा नहीं कर सकते तो उन्हें भी अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है लिहाजा उन्हें भी इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि डा.एपीजे अब्दुल कलाम को देश का अगला राष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए। इस मसले पर सभी विपक्षी दलों को एकजुट होने की जरूरत है।

सुब्रहमण्यम स्वामी ने कहा कि अन्ना टीम प्रधानमंत्री व अन्य सहयोगियों के खिलाफ तो खुलकर मैदान में सामने आ गई लेकिन संप्रग अध्यक्ष सोनिया गाँधी के बारे में कुछ भी नहीं बोलती। आखिर अन्ना टीम का सोनिया के प्रति साफ्ट कार्नर क्यों है।

जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुब्रहमण्यम स्वामी ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात लगभग दस मिनट की रही। दोनो तरफ से इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया। पत्रकारों के सवाल के जवाब में स्वामी ने कहा कि वह आज लखनऊ आए तो पता चला कि मुलायम सिंह यादव भी लखनऊ में हैं, इसलिए उनसे मुलाकात करने के लिए चले आए।

मेरी बहन होती तो मैं गोली मार देता - डीआईजी, सहारनपुर

उत्तर प्रदेश सरकार ने विवादास्पद बयान देने वाले सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एस.के माथुर को गुरुवार को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया. 

बहन के लापता होने की शिकायत लेकर पहुंचे एक फरियादी को बहन को गोली मारने की नसीहत देने वाले माथुर के व्यवहार को विभिन्न राजनीतिक दलों ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. 

प्रबुद्धनगर जिले के एक फरियादी ने डीआईजी माथुर से फरियाद लगाई कि उसकी बहन 24 घंटे से लापता है और पुलिस उसे ढूढ़ने के लिए कुछ नहीं कर रही है.

इस पर डीआईजी ने कहा, "जिसकी बहन चली जाती है उसके लिए तो बड़ी शर्म की बात होती है. तुम शर्म करो..मेरी बहन होती तो मैं गोली मार देता."

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने माथुर को तत्काल बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा था कि पीड़ित जब न्याय के लिए पुलिस के आला अधिकारी के पास जाता है तो उसकी मदद करने के बजाय उसे अपमानित किया जाता है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

वाजपेयी ने कहा था कि आला अधिकारी का यह बयान बेतुका और कायरतापूर्ण है. ऐसे अधिकारी को तत्काल बर्खास्त कर पीड़ित की मदद की जानी चाहिए.

यूपी में भाजपा सरकार बनी तो अयोध्या मंदिर निर्माण होकर रहेगा - गडकरी

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार बनी तो अयोध्या मंदिर निर्माण के साथ प्रदेश में रामराज आएगा।

गडकरी मंगलवार को देवरिया और महराजगंज में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूबे में भाजपा की सरकार बनने पर गरीबों को रोजगार, किसानों को खाद, 24 घंटे बिजली, मुकम्मल शिक्षा और सड़कों को ठीक किया जाएगा। भाजपा में सभी वर्गो का हित संरक्षित है।

गडकरी ने कहा कि राहुल गांधी को यूपी में विकास की याद आई है। 40 साल तक प्रदेश में कांग्रेस की हुकूमत रहने पर विकास क्यों नहीं हुआ?

उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस सांप्रदायिकता फैलाने का काम करते हैं। बसपा से प्रदेश का भला होने वाला नहीं है। बसपा मूर्तियों व पत्थरों पर गरीब का रुपया खर्च कर रही है। विकास से कोई लेना-देना नहीं है। इसके लिए भाजपा सरकार जरूरी है। भाजपा अकेले दम पर सरकार बनाएगी।

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के लिए सरकार को बदलना होगा। रोजी-रोटी सभी को चाहिए। उन्होंने सपा, बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि दोनों दल दलितों व पिछड़ों को गिरवी रखकर वोट लेते हैं। उनसे सतर्क रहने की जरूरत है। यूपी को बचाने के लिए रामराज की स्थापना और भयमुक्त सरकार तथा विकास के लिए भाजपा को लाना होगा।

बीएसपी विधायक याकूब कुरैशी ने की सिखों पर की अपमानक टिप्पणी

मेरठ सिटी से बीएसपी के विधायक हाजी याकूब कुरैशी को सिखों पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए पार्टी से निकाल दिया गया। पार्टी ने उन्हें पूर्व में दिए गए कई विवादित बयानों को भी आपत्तिजनक माना है। पार्टी के सभी नेताओं को निर्देश दे दिया गया है कि कुरैशी को पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में न बुलाया जाए। सरकार की ओर से इस मामले में जिला प्रशासन को कुरैशी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इससे पहले कुरैशी ने 2006 में मोहम्मद साहब का आपत्तिजनक कार्टून बनाने वाले डेनमार्क के एक कार्टूनिस्ट का सर कलम करने वाले शख्स को 51 करोड़ रुपये का नकद इनाम और उसके वजन के बराबर सोना देने का सनसनीखेज एलान किया था।


कुरैशी ने कहा था, ' लोग कहते हैं कमेले ( बूचड़खाना ) में रोजाना हजारों पशु काटे जा रहे हैं, लेकिन यदि सौ भैंस एक साथ खड़ी कर दी जाएं तो वह हजारों दिखाई देती हैं। यह ठीक उसी तरह है जैसे दो सौ सरदारों को एक साथ छोड़ दें तो लगेगा पूरा शहर सरदारों का है।'

मैर्य ने कहा कि किसी जाति विशेष पर ऐसी टिप्पणी करना पार्टी संविधान का उल्लंघन है। इस टिप्पणी से सिख और पंजाबी समाज की भावना को ठेस पहुंची। ऐसी गैर-मर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में हाजी याकूब को पार्टी से निष्कासित किया गया है। इसके अलावा ऐसे कई और मामलों की जांच हो रही है। इनमें भी उनके विरुद्ध कार्रवाई हो सकती हैं।

मुलायम सिंह अचानक पड़े बीमार, रातोरात हुआ ऑपरेशन

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष मुलायम सिंह यादव की बुधवार देर रात अचानक तबियत बिगड़ गई। अचानक उन्‍हें पेशाब (यूरीन) आना बंद हो गया और पेट में तीव्र दर्द उठा।

उन्‍हें तुरंत संजय गांधी पोस्‍टग्रेजुएट इंस्‍टीट्यूट (एसजीपीजीआई) ले जाया गया, जहां रात में छोटा सा ऑपरेशन करना पड़ा।सपा अध्‍यक्ष की रात करीब ग्‍यारह बजे अचानक तबियत बिगड़ गई। उनके घर वाले तुरंत उन्‍हें रायबरेली रोड स्थित एसजीपीजीआई ले गये।

वहां
यूरोलॉजी स्‍पेशियलिस्‍ट डा. राकेश कपूर व उनकी चार सदस्‍यीय टीम ने उन्‍हें तत्‍काल भर्ती कर लिया और रात के करीब एक बजे उनका ऑपरेशन करना पड़ा। टीम के एक डॉक्‍टर ने बताया कि ऑपरेशन माइनर था, घबराने वाली बात नहीं है।

रात
भर इंटेन्सिव केयर में रखने के बाद गुरुवार की सुबह मुलायम सिंह को वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्‍टर ने बताया कि संभवत: उन्‍हें शाम तक डिस्‍चार्ज कर दिया जायेगा। हालांकि मुलायम सिंह को देखने के लिए अस्‍पताल में समाजवादी कार्यकर्ताओं का तांता लगना शुरू हो गया है।

Kalbe Jawad has staked a claim on Temple in Lucknow

Shia leader Maulana Kalbe Jawad has staked a claim on Masonic Temple in Hazratganj area of Lucknow, saying the land where it stands belonged to the wakf in 1857 and was taken over by the British government. He has threatened to launch an agitation if the land wasn’t given to the UP Shia Central Wakf Board.

On September 13, he had tried to enter the Masonic Temple, which is also known as Lodge Independence 33, to conduct an inspection, saying it had tombs of two Imams, but was prevented by the police. He said the land belonged to a Wakf named Karbala Moitmuddaula Agha Mirul Maaruf registered under the UP Shia Central Wakf Board.

The district administration has refuted the Shia cleric’s claim. District Magistrate Anil Kumar Sagar said Maulana Kalbe Jawad or UP Shia Central Wakf board has not provided any documentary proof about the land belonging to the wakf board.

“Lodge Independence is established there for a long time and the district administration will not interfere in the matter as it is a private property, unless the wakf board provides any documentary proof,” he said.

Kalbe Jawad said he had received a letter sent by district administration.

“After legal consultation, I will announce the method and time of protest,” he said. Mahesh Chandra, secretary of Lodge Independence, said the structure was established in 1879. “It was leased by the British to Lodge Independence in 1879 for 50 years and it has been there for a century. How can anyone come and ask us to vacate?”

he asked. Mahesh Chandra, who has been associated with the temple since 1974, said, “I have never seen any tombs in there. If they have any documentary proof, they should take a legal course.” However, Kalbe Jawad claims that according to a Supreme Court ruling, any property which was wakf in the past 200 years is legally a wakf property.

“When the property is legally a wakf, why would we take legal course to take possession of it?” he argued. Asked why he was raking up the issue now, Kalbe Jawad said he has started a campaign to vacate encroachments on wakf properties. “This land was taken over after the first freedom fight of 1857 by the British and then given to Lodge Independence,’’ he said.

Other Shia leaders don’t agree with Kalbe Jawad. Spokesperson of All India Shia Personal Law Board, Maulana Yasoob Abbas said that vacating encroachment from wakf properties was a noble task but the way Kalbe Jawad is doing it is wrong.

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक