राहुल गाँधी हिंदू कार्ड खेल रहे हैं : बुखारी

इंदौर में राहुल गांधी द्वारा दिए गए मुजफ्फरनगर दंगों पर भाषण को लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सय्यद अहमद बुखारी ने कहा, "एक तरफ गृह मंत्री जेल में ठूंसे गए मुस्लिम दंगा पीड़ितों को रिहा करने के लिए राज्यों को पत्र लिख रहे हैं और ऐसा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "दूसरी तरफ पार्टी उपाध्यक्ष (राहुल गांधी) मुस्लिमों को लेकर संदेह जताते हुए आईबी अधिकारी की बात कर रहे हैं।

ऐसा लगता है जैसे वह हिंदू कार्ड खेल रहे हैं।" बुखारी ने कहा, "कांग्रेस को यह विश्वास हो गया है कि मुस्लिम अब किसी पर भरोसा नहीं करते, खास तौर से उत्तर प्रदेश में जहां उनके पास विकल्प मौजूद है, ऐसे में राहुल ने अब अपनी निगाह हिंदू वोट पर टिका दी है।" 

राहुल के बयान की आलोचना करते हुए ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के अगुवा इमाम उमैर इलियासी ने कहा, "यह साफ है कि उन्होंने यह बयान हिंदुओं को कांग्रेस की तरफ आकर्षित करने के लिए दिया है। ऐसी मजहबी सियासत अब काम नहीं आएगी, क्योंकि लोग समझदार हैं। विकास की राजनीति से काम बनेगा। जो उन्होंने कहा और जिस तरह कहा, वह केवल मुस्लिम नहीं, बल्कि देश भर के लिए शर्म और दुख की बात है।"

बुखारी को चढ़ा बुखार कहा -अपना हक्क छीन ले मुसलमान

दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने मुसलमानों से कहा कि वे अपना हक छीनने को तैयार रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने मुसलमानों को उनका हक देने का वादा किया है। छह माह बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। वह सिविल लाइन स्थित होटल में मीडिया से बात कर रहे थे।

शाही इमाम ने कहा कि हक भीख में मांगने से नहीं मिलता, इसे छीनना पड़ता है। यह तय करना होगा कि हक हासिल करना है। इसके लिए एकजुट होकर कोशिश करें। वह साथ देने को तैयार हैं। छह माह बाद देखा जाएगा कि यूपी सरकार ने मुसलमानों से जो वादे किए थे, उन पर कितना अमल हुआ है।

उन्होंने कहा कि पहले एक मुस्लिम को विधान परिषद की सीट दी जा रही थी, लेकिन उनके हस्तक्षेप के बाद दो सीटें मिलीं। शाही इमाम ने अपने दामाद को एमएलसी बनाए जाने पर भी सफाई दी। बोले, मैने दामाद के लिए सीट नहीं मांगी, लेकिन इस मुद्दे पर गुमराह करने की कोशिश की गई। कैबिनेट मंत्री आजम खां और जौहर यूनिवर्सिटी पर टिप्पणी करने से उन्होंने साफ इंकार कर दिया।

बीजेपी के युवा सांसद वरुण गांधी अन्ना का समर्थन करने रामलीला मैदान पहुंचे

बीजेपी के युवा सांसद वरुण गांधी बुधवार की सुबह रामलीला मैदान पहुंच गए हैं और अन्ना समर्थकों के बीच जाकर बैठ गए हैं। वरुण गांधी से जब पूछा गया कि आप के रामलीला मैदान में आने का क्या मतलब है, तो उन्होंने कहा कि मैं यहां देश के एक नागरिक के तौर पर आया हूं। मैं अन्ना का समर्थन करना चाहता हूं। जब वरुण से पूछा गया कि वह मंच पर जाएंगे तो उन्होंने कहा कि वे मंच पर नहीं जाएंगे। अन्ना से मुलाकात की बात पर पीलीभीत से बीजेपी के सांसद ने कहा कि उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है।

वरुण गांधी पहले भी जन लोकपाल बिल को प्राइवेट मेंबर्स बिल के तौर पर पेश करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। हालांकि उनकी पार्टी ने जन लोकपाल बिल का समर्थन नहीं किया है। बीजेपी ने अन्ना का तो समर्थन किया है, लेकिन उनके बिल पर पार्टी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई राय नहीं दी है।

इस बीच, जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने एक बार फिर अन्‍ना के आंदोलन पर निशाना साधा है। उनका दावा है कि टीम अन्‍ना की सदस्य किरण बेदी ने सोमवार रात उनके घर पर उनसे मिली थीं। बेदी ने उनसे आंदोलन के लिए समर्थन मांगा था। लेकिन बुखारी के मुताबिक वह समर्थन पर तभी विचार करेंगे, जब इस आंदोलन में सांप्रदायिकता को भी शामिल किया जाएगा। शाही इमाम का दावा है कि बेदी ने उनसे रामलीला मैदान के मंच पर आने की अपील की, लेकिन उन्‍होंने इनकार कर दिया।

बुखारी ने अन्‍ना के आंदोलन को गैर इस्‍लामी बताते हुए मुस्लिमों को इससे दूर रहने की हिदायत दी थी। उनका कहना था कि इस आंदोलन में वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे हैं, इसलिए मुसलमानों को इससे दूर रहना चाहिए। हालांकि उनकी अपील को मुस्लिमों ने खारिज कर दिया था।

शीला दीक्षित ने गिराई गई अवैध मस्जिद को दुबारा बनवाने का आदेश दिया

साउथ दिल्ली के जंगपुरा में ढहाई गई मस्जिद को लेकर तनाव कम करने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शुक्रवार को जामा मस्जिद के शाही इमाम सैय्यद अहमद बुखारी से मुलाकात की। बुखारी के मुताबिक एक घंटे तक चली बातचीत के दौरान शीला दीक्षित ने आश्वासन दिया है कि उसी इलाके में फिर से मस्जिद बनाई जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि जंगपुरा के इस ढांचे के स्थान पर लोगों को नमाज की इजाजत दी जाएगी।

बुखारी ने जामा मस्जिद में जमा 10 हजार से ज्यादा की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, 'मुख्यमंत्री यहां केंद्रीय गृहमंत्री और शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी का संदेश देने आई थीं कि वहां पर मस्जिद फिर से बनाई जाएगी। लेकिन जब तक मस्जिद बन नहीं जाती हमारा संघर्ष जारी रहेगा।'

परंपरा को तोड़ते हुए जामा मस्जिद के इमाम ने जुमे की नमाज ऐतिहासिक जामा मस्जिद में अदा नहीं की। वह अन्य मौलवियों और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह व चांदनी चौक से आरजेडी के एमएलए शोएब इकबाल के साथ ढहाए गए ढांचे की जगह पर गए और वहीं नमाज अदा की।

कोर्ट के एक आदेश पर कार्रवाई करते हुए डीडीए ने उसकी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई मस्जिद को 12 जनवरी को ढहा दिया था। इसके बाद इस इलाके में तनाव है। प्रदर्शनकारी यहां नमाज पढ़ना चाहते थे, जिन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।

जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना सैयद अहमद बुखारी ने पत्रकार को पीटा

दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना सैयद अहमद बुखारी और उनके समर्थकों के खिलाफ लखनऊ में गुरूवार देर शाम एक पत्रकार को पीटने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।

बुखारी और उनके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ यह मुकदमा लखनऊ में हजरतगंज थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323 और 506 के तहत दर्ज किया गया। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने यहां देर शाम संवादाताओं को बताया, ""इमाम बुखारी गोमती होटल में गुरूवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

इस दौरान उर्दू अखबार दास्ताने-ए-अवध के सम्पादक अब्दुल बहीद चिश्ती ने उनसे कोई सवाल पूछा, जिससे बुखारी और उनके समर्थक नाराज हो गए। उन्होंने चिश्ती के साथ मारपीट की।"" लाल ने कहा कि मुकदमे की विवेचना होगी, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

उधर, चिश्ती ने संवाददाताओं से कहा, ""पत्रकार होने के नाते मैंने बुखारी से केवल एक साधारण सवाल पूछा, जिस पर वह भ़डक गए और मुझे अपशब्द कहे। उन्होंने समर्थकों के साथ न केवल मुझसे मारपीट की, बल्कि मुझे जान से मारने की धमकी भी दी।"" मालूम हो कि बुखारी ने अयोध्या मुद्दे को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया था। संवाददाता सम्मेलन की शुरूआत होते ही यहां हंगामा शुरू हो गया।

बाद में बुखारी ने पत्रकार को कांग्रेस का एजेंट करार देते हुए कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि मुसलमान अयोध्या मामले को लेकर सर्वोच्चा न्यायालय जाएं।

मुलायम और बुखारी अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने के फ़िराक में

अयोध्या विवाद पर हाईकोर्ट के फैसले से असंतुष्ट मुसलमानों को लामबंद करने के लिए अल्पसंख्यक राजनीति को गरमाने की कोशिशें तेज हो गई हैं।शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बृहस्पितवार को जामा मस्जिद में देश भर के उलेमाओं और मुस्लिम बुद्धिजीवियों की बैठक बुलाई है।

इधर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने बुखारी से बुधवार को जामा मस्जिद में तकरीबन डेढ़ घंटे तक गुफ्तगू की। उलेमाओं की बैठक से ठीक एक दिन पहले मुलायम-बुखारी की इस मुलाकात को बाबरी मस्जिद के संदर्भ में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बुखारी से बातचीत के बाद मुलायम ने कोर्ट के फैसले को खारिज करते हुए कहा कि वह इसे संसद के आगामी सत्र में जोरशोर से उठाएंगे।

उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों को ही अयोध्या विवाद का बराबर का जिम्मेदार ठहराया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के जामा मस्जिद में आहूत उलेमाओं और बुद्धिजीवियों की बैठक कल 10 बजे से शुरू होगी। माना जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव की आज शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी से हुई तकरीबन डेढ घंटे की मुलाकात और बातचीत के केंद्र में कल की बैठक और आगे की रणनीति ही रही । नि:संदेह अयोध्या विवाद पर आए हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुलायम और शाही इमाम की प्रतिक्रिया बिल्कुल एक जैसी ही है, इसलिए यह माना जा रहा है कि इस मामले को लेकर आगे बढ़ने का काम दोनों ही लोगों के विचार-विमर्श से ही तय होगा।

मुलायम ने शाही इमाम से बातचीत के बाद कहा कि जब वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब भी बाबरी मस्जिद पर कब्जे की कई बार कोशिशें की गई थीं, लेकिन उन्होंने नाकाम कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस दिन विवादित स्थल पर मूर्तियां रखी गईं थी उसी दिन से गत 30 सितम्बर 2010 तक कांग्रेस ने बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीति की।

उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का अहसास है कि इस देश में गरीबों, बेरोजगारों में सबसे बड़ी संख्या मुसलमानों की है। उन्होंने दावा किया कि अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में उन्होंने मुसलमानों को रोजगार दिलाने, कौमी एकता तथा साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए मुसलमानों की भर्ती पुलिस में कराई ताकि किसी दंगा फसाद में मुसलमानों के साथ कोई ज्यादती नहीं कर सके।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक