पहली बार पाकिस्तानी सेना में तैनात हिन्दुओं को मिला प्रमोशन


पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) में दो हिंदू अधिकारियों (Hindu Officers) का प्रमोशन करते हुए उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल बना दिया गया है. यह पहली बार है जब हिंदू अफसरों को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है. मेजर डॉ. कैलाश कुमार और मेजर डॉ. अनिल कुमार को पदोन्नत कर लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया है. पाकिस्तानी सेना के प्रोन्नति बोर्ड ने उनकी पदोन्नति को
मंजूरी दी है.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सिंध प्रांत के तारपारकार जिले के कैलाश कुमार 2019 में हिंदू समुदाय से देश के पहले मेजर बने थे. वह 1981 में पैदा हुए थे और लियाकत विश्वविद्यालय से एमबीबीएस करने के बाद 2008 में कैप्टन के रूप में सेना में शामिल हुए. वहीं, अनिल कुमार कैलाश कुमार से एक साल छोटे हैं. वह भी सिंध प्रात के बादिन के रहने वाले हैं. वह 2007 में सेना में भर्ती हुए थे.

सरकारी पाकिस्तान टेलीविजन ने गुरुवार को कैलाश कुमार की प्रोन्नति के बारे में ट्वीट किया. पीटीवी ने लिखा, ‘कुमार लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में पदोन्नत होने वाले पहले हिंदू अधिकारी हैं’. इस खबर पर पाकिस्तान में हिंदुओं के अधिकार के लिए अभियान चलाने वाले कपिल देव ने लिखा कि कैलाश कुमार को लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में प्रोन्नत करने से इतिहास रच गया है. हालांकि इन प्रोन्नतियों के बारे में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पाकिस्तान से अल्पसंख्यक खासकर हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें अक्सर सुनने में आती रहती हैं. कई बार हिंदू मंदिरों पर भी हमले हो चुके हैं. प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर दावे करते रहे हैं, लेकिन हकीकत ये है कि कट्टरपंथियों के आगे उसकी सरकार बेबस है. हिंदू-इसाई परिवारों की लड़कियों को अगवा करके जबरन धर्म परिवर्तन और फिर शादी पाकिस्तान में आम हो गई है.

पाकिस्तान में सरेआम एक हिन्दू लड़की को निवस्त्र किया

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दिवाली मनाने मायके आई एक हिंदू महिला को पीटने और उसके कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। मंगलवार रात गिरफ्तार किए गए आरोपी को बुधवार को अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना उमरकोट जिले के न्यू छोर टाउन की है। तीस वर्षीय हिंदू महिला सेन्होइ गांव की रहने वाली है। वह दीपावली मनाने कुछ दिन पहले ही अपनी मां के घर यहां आई थी। घटना वाले दिन वह मां के साथ गहने खरीदने गई तभी आरोपी उसके पीछे लग गया। उसने महिला के बाल पकड़कर गिरा दिया और पीटने लगा। इसी दौरान महिला के कपड़े फटकर शरीर से अलग हो गए।

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक वहां मौजूद कुछ लोगों ने महिला को बचाया और तन ढकने के लिए कपड़े दिए। आरोपी व्यक्ति धमकी देता हुआ भाग गया लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच, अल्पसंख्यक सांसद लाल माल्ही सहित कई सांसदों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

उमरकोट के एसएसपी अब्दुल कयूम और मामले के जांच अधिकारी अल्ताफ शाह ने कहा, स्थानीय लोगों का कहना है कि एक जमीन के प्लॉट को लेकर विवाद की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया, लेकिन पीड़ित परिवार ने इससे स्पष्ट तौर पर इन्कार किया है।

खुशखबरी : पाकिस्तान में 6 बम विस्फोट में 103 लोगों की मौत


पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खबर-पख्तूनख्वा प्रांतों में कल सुरक्षा बलों के वाहनों और धार्मिक सभाओं को निशाना बनाते हुए किए गए छह बम विस्फोटों में 103 लोग मारे गए हैं और 270 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में सुरक्षा जांच चौकी के पास स्थित एक भीड़ भरे गोलचक्कर पर हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में एक सुरक्षाकर्मी सहित 69 लोग मारे गए और 160 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

बलुचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के बाचा खान चौक पर हुए इस विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के समय कई बाजारों से घिरे इस गोलचक्कर पर काफी भीड़-भाड़ थी।

पुलिस ने कहा कि विस्फोट को समय नियंत्रित उपकरण की मदद से अंजाम दिया गया है और उसे सुरक्षा बलों के एक कार के नीचे लगाया गया। अनुमान है कि हमले में 20 किलोग्राम विस्फोटक का उपयोग किया गया है।

हिंदू युवती का बलात्कार और जबरन शादी को मजबूर करने के आरोप में एक मुस्लिम गिरफ्तार


पाकिस्तान में हिंदू युवती को जबरदस्ती विवाह के लिए मजबूर करने के आरोप में एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया गया। 

युवती ने आरोपी के उस दावे को ठुकरा दिया था जिसमें कहा गया था कि उसने इस्लाम धर्म स्वीकार करने के बाद विवाह कर लिया है।




युवती ने सरवर सोलंगी पर अपहरण करने एवं कई महीनों तक बलात्कार करने का आरोप लगाया। सिंध उच्च न्यायालय ने सोमवार को सरवर को पुलिस हिरासत में लेने का आदेश दिया।

न्यायमूर्ति मुनीब अख्तर ने सरवर की याचिका पर सुनवाई करने के बाद यह आदेश दिया। सरवर ने याचिका में कहा था कि युवती ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपी के अधिवक्ता गुलाम हैदर ने कहा कि दोनों का विवाह 25 मई को कराची में हुआ था। यद्यपि युवती ने न्यायालय में इस दावे को ठुकरा दिया। 

पीड़िता ने बताया कि वह 18 मई को किसी काम से बाहर निकली तभी सरवर ने दो लोगों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया और बार-बार बलात्कार किया। वह मौका मिलते ही सरवर के चंगुल से 30 जून को भाग निकली।

पाक में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए विशेष कानून की जरूरत नही-चौधरी

पाकिस्‍तान सुप्रीम कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश इफ्तकार मुहम्‍मद चौधरी ने एक याचिका के निपटारे के समय कहा कि अल्‍पसंख्‍यकों (हिंदू) के अधिकारों की सुरक्षा के लिए किसी विशेष कानून की जरूरत नहीं है। संविधान के अनुच्‍छेद 20 के तहत अल्‍पसंख्‍यकों की सुरक्षा पहले से ही इस देश में की जा रही है।

पाकिस्‍तान हिंदू काउंसिल ने हिंदुओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर विशेष कानून बनाने के लिए एक याचिका दायर की थी। रिपोर्ट के अनुसार, यह भी कहा गया था कि इस्‍लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला जा रहा है।

पाक हिंदू काउंसिल के वकील अकरम शेख ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन धर्म परिवर्तन करवाए जाने की घटना सामने आ रही है। इसलिए ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक कानून को जरूर बनाया जाए। चूंकि यह मूलभूत अधिकार से जुड़ा मामला है। शेख के दलील पर प्रतिक्रिया देते हुए जज जव्‍वाद एस. ख्‍वाजा ने दोहराया कि अनुच्‍छेद 20 अल्‍पसंख्‍यकों के अधिकारों की पूरी तरह सुरक्षा करता है।

पाकिस्तानी सैनिकों के सिर काटकर लकडी के खंभो पर टांग दिये

पाकिस्तान में कबायली क्षेत्र उत्तर वजीरिस्तान में तालिबानी आतंकवादियों ने आज दो पाकिस्तानी सैनिकों का सिर कलम करके उन्हें लकड़ी के खंभो पर टांग दिया। 

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने यहां संवाददाताओं को बताया कि आतंकवादियों ने सैनिकों के सिर काटकर लकडी के खंभो पर टांग दिये थे। पाकिस्तानी तालिबान के एक कमांडर ने दावा किया कि सुरक्षा बलों द्वारा कल रात मीरानशाह में आतंकवादियों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के दौरान इन सैनिकों को अगवा कर लिया गया।

मीरानशाह में आतंकवादियों के साथ संघर्ष में नौ जवानों और कम से कम तीन आतंकवादियों के मारे जाने के बाद यह अभियान छेड़ा गया था। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष में नौ जवान और कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए।

अमेरिकी और अफगान अधिकारियों का मानना है कि अफगानिस्तान से सटा उत्तर वजीरिस्तान अल कायदा और तालिबानी आतंकवादियों का गढ है। ये आतंकवादी अफगानिस्तान में तैनात विदेशी सैनिकों पर आये दिन घातक हमले करते रहते हैं।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को परिचय पत्र जारी होंगे

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लिए अलग से परिचय पत्र जारी किया जाएगा। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हिंदुओं से संबंधित मामले की सुनवाई के दौरान पाक प्रशासन ने इस बात का भरोसा दिया कि अल्पसंख्यक हिंदुओं के लिए जल्द ही अलग से कंप्यूटराइज राष्ट्रीय पहचान पत्र (सीएनआईसी) जारी किए जाएंगे। इसमें वे विवाहित महिलाएं भी शामिल होंगी, जो कार्ड पाने के लिए परेशानियों का सामना कर रही हैं।

रजिस्टर्ड हिंदू विवाह के लिए कोई कानून नहीं:

आश्वासन के बाद, मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ ने परिचय पत्र प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रही महिलाओं के मामले का निपटारा किया। मालूम हो कि कोर्ट ने खुद ही मामले को संज्ञान में लिया था। दरअसल पाकिस्तान में रजिस्टर्ड हिंदू विवाह कि लिए कोई कानून नहीं है। इस लिए वहां की महिलाएं अपने विवाह का सबूत नहीं दे पाती हैं और उन्हें पहचान पत्र से भी वंचित कर दिया जाता है।

पहचान पत्र जारी करने के नियमों में बदलाव पर विचार:

परिचय पत्र जारी करने वाले नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (एनएडीआरए) के लीगल डायरेक्टर ने कोर्ट को बताया कि इस मसले पर एनएडीआरए की जल्द ही एक बैठक होगी, जिसमें हिंदुओं को कंप्यूटराइज राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने के सरकारी नियम में बदलाव के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इस मामले में 30 मार्च को आखिरी सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा था कि एनएडीआरए द्वारा एक सर्कुलर जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि विवाहित हिंदू महिलाओं द्वारा विवाह का एक हलफनामा दाखिल किए जाने के बाद उन्हें सीएनआईसी जारी किया जाए।

हिंदुओं के अधिकारों की हो सके रक्षा:

हालांकि अदालत ने यह माना था कि इस तरह के सर्कुलर हिंदुओं को पूरी कानूनी सहायता नहीं दे सकते। इसके लिए या तो कानून में बदलाव किया जाना चाहिए या फिर एनएडीआरए के चेयरमैन द्वारा कुछ ऐसे नियम बनाए जाने चाहिए, जो हिंदू नागरिकों को आई कार्ड जारी करना सुनिश्चित कर सकें। सोमवार की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एनएडीआरए के चेयरमैन से कहा कि वह नियमों में कुछ ऐसे संशोधन करे, जिससे हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा हो सके। साथ ही कोर्ट ने एनएडीआरए चेयरमैन को यह आदेश दिया कि इस संशोधन की कॉपी रजिस्ट्रार के पास जमा की जाए। साथ ही पीठ ने यह भी कहा था कि लोगों की जागरूकता के लिए इस संशोधन संबंधित प्रस्ताव को अखबारों में प्रकाशित कराया जाना चाहिए।

विवाहित महिलाओं के लिए बड़ी राहत:

इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा पाक हिंदू महिलाओं को मिलेगा। क्योंकि वहां हिंदू विवाह का पंजीकरण किए जाने की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए कोई कानून हीं है। यही कारण है कि वहां की महिलाएं अपने विवाह का कोई सबूत नहीं दे पाती हैं।

प्रेम सरी माई के मामले से जागी कोर्ट:

- वर्ष 2009 में पाक की शीर्ष अदालत ने एक अखबार में छपे आर्टिकल के बाद इस मामले को अपने हाथ में लिया था। इस लेख में बताया गया था कि किस प्रकार से पाक नागरिक प्रेम सरी माई को एक धार्मिक अनुष्ठान के लिए भारत जाने के लिए पासपोर्ट बनवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

- प्रेम सरी माई के पास उनकी नागरिकता से संबंधित कोई पहचाना पत्र नहीं था। पाकिस्तान में हिंदू विवाह के लिए कोई नियम नहीं होने के कारण उनको और उनके पति को परेशानियों से जूझना पड़ा।

- लेख में बताया गया था कि प्रेम सरी माई को अपना पासपोर्ट पाने के लिए काफी बड़ी रकम घूस के रूप में देनी पड़ी थी। प्रेम सरी ने जब एनएडीआरए में पासपोर्ट के लिए प्रार्थनापत्र जारी किया तो वह आश्चर्य चकित रह गईं क्योंकि प्रशासन ने उन्हें विवाहित महिला माना ही नहीं। साथ ही उन पर अपने पति के साथ अवैध संबंध रखने के भी आरोप लगे।

पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं की जांच को विशेष प्रकोष्ठ

पाकिस्तानी संसदीय समिति ने पुलिस और सिंध प्रांत के अधिकारियों को हिंदू महिलाओं के अपहरण के मामलों को दर्ज करने और इस तरह की घटनाओं की जांच के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ बनाने का निर्देश दिया है।

निचले सदन [नेशनल असेंबली] की मानवाधिकार स्थायी समिति ने एक बैठक के बाद यह निर्देश जारी किए। बैठक में सांसदों ने हिंदू महिलाओं के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के मुद्दे को उठाया।

ISI का प्रमुख है शाहरुख खान का रिश्तेदार

भारत सहित दुनिया भर के लिए सिरदर्द पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के नए प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जहीरउल इस्लाम का बॉलिवुड स्टार शाहरुख खान से ' रिश्ता ' है। इस्लाम 'इंडियन नैशनल आर्मी' के नायक शाहनवाज खान के भतीजे हैं।

पाकिस्तान के रक्षा विश्लेषक इकराम सहगल ने बताया कि इस्लाम के पिता पाकिस्तानी सेना में ब्रिगेडियर थे। सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व वाली इंडियन नैशनल आर्मी में मेजर जनरल रहे शाहनवाज खान इस्लाम के चाचा थे। उन्होंने बताया कि शाहनवाज खान के एक बेटे विभाजन के दौरान उनके साथ चले गए, जबकि दूसरे बेटे महमूद नवाज पाकिस्तान में ही रहे और कर्नल बने।

सहगल ने बताया 'महमूद नवाज खान रिटायरमेंट के बाद भारत गए और अपने पिता से मिले, क्योंकि सर्विस में रहते हुए वह भारत नहीं जा सके थे।' शाहरुख खान की कई वेबसाइट्स में उनकी बायोग्राफी है, जिसके मुताबिक, बॉलिवुड के इस सितारे की दिवंगत मां लतीफ फातिमा शाहनवाज खान की गोद ली हुई बेटी थीं।

इस्लाम को शनिवार को प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने देश की सर्वाधिक प्रभावशाली खुफिया एजेंसी आईएसआई का नया प्रमुख नियुक्त किया है। रावलपिंडी में जन्मे इस्लाम एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि क्या इस्लाम कभी शाहनवाज खान से मिले थे। शाहनवाज खान का 1983 में देहांत हो गया था।

शाहनवाज खान का जन्म कहूटा में हुआ था और दूसरे वर्ल्ड वार के दौरान वह ब्रिटिश इंडियन आर्मी में पदस्थ थे। 1942 में जब जापानी सैनिकों ने सिंगापुर पर अतिक्रमण किया था तब वह पकड़े गए थे। बाद में वह इंडियन नैशनल आर्मी में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने जापानी फौजों की तरफ से बर्मा (अब म्यामांर) में ब्रिटिश फौजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। अंग्रेजों ने शाहनवाज खान को पकड़ लिया और 1946 में इंडियन नैशनल आर्मी के अन्य अधिकारियों के साथ साथ उन पर भी मुकदमा चला। इन लोगों पर राजद्रोह के आरोप में मुकदमा चलाया गया, लेकिन बाद में जनता के भारी दबाव के चलते इन लोगों को बरी कर दिया गया।

बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। 4 बार उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत भी गए। आईएसआई के अध्यक्ष पद पर इस्लाम की नियुक्ति से पहले कुछ न्यूज पेपर्स में प्रकाशित खबरों में कहा गया था कि बॉलिवुड के सितारे सैफ अली खान के चाचा मेजर जनरल इस्फंदयार अली खान पटौदी का नाम इस टॉप पद के लिए विचाराधीन है। पटौदी खुफिया एजेंसी में उप महानिदेशक हैं। बहरहाल, सूत्रों ने बताया कि पटौदी को आईएसआई के अध्यक्ष पद के लिए गंभीर दावेदार के तौर पर कभी नहीं देखा गया।

अब पाकिस्तान ने अमेरिका को धमकी दी

पाकिस्तान में घुस कर लादेन को मार गिराने वाले अमेरिका को अब पाकिस्तान चेतावनी दे रहा है। पाकिस्तान ने अमेरिका को दोबारा ऐसा करने की चेतावनी दी है। पाकिस्तान ने अमेरिका के ऑपरेशन को 'अनधिकृत और एकतरफा ऐक्शन' बताते हुए कहा 'पाकिस्तान सरकार पक्के तौर पर यह बता रही है कि भविष्य में अमेरिका समेत कोई भी देश ऐसी कार्रवाई करने की कोशिश करे। ऐसे काम सहयोग को कमजोर करते हैं और इससे अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा पर खतरा पैदा होता है।'

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय का कहना है कि सरकार को अमेरिकी ऑपरेशन की जानकारी नहीं थी। अमेरिकी हेलिकॉप्टर पाकिस्तानी रेडार की नजरों से बचकर पाकिस्तानी एयरस्पेस में आए थे। सूचना मिलने पर पाकिस्तानी जेटों ने भी उड़ान भरी थी। अमेरिका ने जिस तरह अभियान चलाया वह चिंताजनक है।

दूसरी तरफ अमेरिका ने पाकिस्तान के इस दावे को मानने से इनकार कर दिया है कि वह अपनी धरती पर ओसामा बिन लादेन की मौजूदगी से अंजान था।

अमेरिका के डिप्टी नैशनल सिक्युरिटी अडवाइजर जॉन ब्रेनन ने मंगलवार को कहा कि लादेन जिस देश में लंबे समय से छुपा था, वहां उसका कोई सपोर्ट सिस्टम न हो, यह बात कुछ हजम नहीं होती। मैं यह अटकल नहीं लगाना चाहता कि सपोर्ट किस तरह का हो सकता है, लेकिन अमेरिका मानता है कि वह पाकिस्तान में छह साल से ज्यादा समय से रह रहा था। लादेन का पाकिस्तान की राजधानी के इतने नजदीक पाया जाना सवाल खड़े करता है। अमेरिका के कई सीनियर अधिकारी पाकिस्तानी अधिकारियों के संपर्क में हैं। लेकिन वे भी लादेन की मौजूदगी के बारे में इतनी ही हैरत में हैं, जितने कि हम थे।

इस बीच सीआईए चीफ लियोन पैनेटा ने कहा है कि अमेरिकी अधिकारियों को शक था कि पाकिस्तानी साथ काम करने से ऑपरेशन को लीक कर देते।

पाकिस्तान के दबाव में राहत को मिली राहत

विदेशी मुद्रा तस्करी के आरोप में पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान की भारत में हुई गिरफ्तारी और इसके बाद रिहाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं तो राहत की गिरफ्तारी का पाकिस्तान में काफी विरोध हुआ।

पीएमओ, विदेश मंत्रालय और पाकिस्तानी उच्चयोग के बीच पर्दे के पीछे चले कूटनीतिक घटनाक्रम के बाद सोमवार देर शाम गायक राहत फतेह अली खान रिहा कर दिए गए। लेकिन उनका पासपोर्ट जमा करा लिया गया है। दो दिन बाद 17 फरवरी को उन्हें फिर बुलाया गया है।

इस बीच हवाला एजेंट व इवेंट कंपनी की जांच भी पूरी हो जाएगी। जांच में यदि पाया गया कि रकम कार्यक्रम के एवज में मिली थी तो जुर्माना लगाकर उन्हें जाने दिया जाएगा। राहत अली और उनके ट्रूप के सदस्यों को एक लाख 24 हजार डॉलर की अघोषित रकम ले जाते हुए रविवार शाम को राजस्व गुप्तचर निदेशालय (डीआरआई) ने यहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया था। लेकिन ऐसा लगता है कि दोनों देशों के बीच रिश्‍ते और न बिगड़ें, इसे देखते हुए पाकिस्‍तानी गायक को रिहा कर दिया गया।

पाकिस्तान में सड़कों पर उतरे लोग

पाकिस्‍तानी गायक राहत अली को भारत में हिरासत में लिए जाने के खिलाफ पाकिस्‍तान में लोग सड़कों पर उतर आए। मशहूर पाक अभिनेत्री वीना मलिक, रेशमा और मीरा ने राहत अली का बचाव करते हुए उनके समर्थन में बयान दिया है। वीना ने राहत की गिरफ्तारी पर कहा, ‘मुझे यकीन है कि ऐसा गलतफहमी के चलते हुआ है। राहत भारत और पाकिस्‍तान में काफी लोकप्रिय हैं और वह जानबूझकर कुछ ऐसा नहीं करेंगे जिससे परेशानी हो।’

भारतीय अभिनेत्री पूजा बेदी ने कहा, ‘राहत ने अभी तक कोई गैरकानूनी काम नहीं किया है। मुझे यकीन है कि वह इस मामले से खुद ही निपट लेंगे।’ राहत अली के पास से विदेशी मुद्रा मिलने के सिलसिले में सोमवार को डीआरआई ने एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के दफ्तर से 51 लाख रुपए व कागजात जब्त किए। डीआरआई टीम ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी आइलाइन टेलीफिल्म एंड इवेंट के ठिकानों पर जांच पड़ताल की। इसी कंपनी ने अजमेर में उनका कार्यक्रम आयोजित किया था। यह कंपनी बॉलीवुड गायक आदेश श्रीवास्तव के बड़े भाई चित्रेश श्रीवास्तव की है।

फेमा का उल्लंघन

सेंट्रल एक्साइज एंड कस्टम्स बोर्ड के चेयरमैन एस दत्त मजूमदार ने कहा कि यह मामला फारेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के उल्लंघन का है। डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि उनके ग्रुप में 16 सदस्य थे। राहत अली के बैग से 24 हजार डालर व दो अन्य सदस्यों के पास से 50-50 हजार डॉलर बरामद हुए हैं।

क्‍या हैं नियम

नियमों के मुताबिक विदेशी मूल का कोई नागरिक 5000 अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि नगद और 5000 डॉलर किसी अन्‍य माध्‍यम के तौर पर नहीं रख सकता है। यदि उस व्‍यक्ति के बाद इससे अधिक की राशि है तो इसकी सूचना कस्‍टम डिपार्टमेंट को देना जरूरी है। इसके अलावा किसी विदेशी व्यक्ति से हिरासत और पूछताछ के दौरान उस देश के भारत में पदस्थ अधिकारियों को मिलने की अनुमति नहीं दी जाती।

राहत अली को कार्यक्रम पेश करने के लिए चेक के जरिये दी गई राशि के अलावा नगद राशि भी दी गई। डीआरआई के अधिकारियों के मुताबिक नगद भुगतान की राशि के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। राहत अली खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में भी सरगर्मी बढ़ गई थी।

पाकिस्तान के सुरक्षा मंत्री रहमान मलिक ने इस मुद्दे पर भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त शाहिद मलिक से बात की और उनसे पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने मलिक को पूरे मामले पर नजर रखने और खान की पूरी मदद करने के लिए कहा। पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर ने इस्लामाबाद में भारत के उच्चायुक्त शरद सबरवाल से रविवार करीब आधी रात को फोन पर बात की और निवेदन किया कि वे सुनिश्चित करें कि पाकिस्तानी गायक के साथ पूछताछ के दौरान कोई गलत व्यवहार न हो।

बलूचिस्तान के 27 हिंदू परिवारों ने भारत में शरण माँगी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हिंदू समुदाय के सदस्यों की हत्या और फिरौती के लिए अपहरण की घटनाएं बढ़ जाने के कारण 27 हिंदू परिवारों ने भारत में राजनीतिक शरण मांगी है। इन परिवारों ने भारत जाने के कारण के रूप में फिरौती के लिए अपहरण और हत्या की घटनाओं में वृद्धि का जिक्र किया है।

समाचार पत्र 'डॉन' में सोमवार को प्रकाशित खबर के अनुसार संघीय मानवाधिकार मंत्रालय से सम्बद्ध क्षेत्रीय निदेशक, सईद अहमद खान ने 'बलूचिस्तान संकट पर प्रांतीय सम्मेलन' शीर्षक पर आयोजित एक संगोष्ठी में यह जानकारी दी है। खान ने कहा है कि बलूचिस्तान में सदियों से हिंदू निवास कर रहे हैं। लेकिन, हाल के सप्ताहों में अल्पसंख्यक समुदाय के कई सदस्यों को या तो अगवा कर लिया गया या फिर उनकी हत्या कर दी गई। इस कारण वे भारत में शरण लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

अखबार ने खान के हवाले से कहा है, 'बलूचिस्तान के 27 हिंदू परिवारों ने भारत में शरण लेने के लिए भारतीय दूतावास में आवेदन भेजा है।' खान ने कहा है कि यह एक गम्भीर चिंता का विषय है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि वह बलूचिस्तान में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए।

मानवाधिकार मंत्रालय के आंकड़े भी बताते हैं कि बलूचिस्तान में बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है और लोगों को फिरौती के लिए अगवा किया जा रहा है। नेशनल पार्टी के उपाध्यक्ष इशाक बलूच ने कहा कि बलूच युवक निराश हो गए हैं, क्योंकि उन्हें उनके अधिकारों से वंचित कर दिया गया है और उनकी राष्ट्रीय पहचान को मान्यता नहीं दी गई है। हजारा डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष अब्दुल खालिक हजारा ने बलूचिस्तान में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति के लिए अराजक तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है। बलूचिस्तान में फिरौती के लिए अपहरण करने वाले 100 से अधिक समूह सक्रिय हैं।

पाकिस्तान के वकीलों का आतंकियों के खिलाफ मुकदमा लड़ने से इनकार

तालिबान की धमकी के बाद पाकिस्तान के वकीलों ने सरकार की तरफ से आतंकियों के खिलाफ मुकदमा लड़ने से इनकार कर दिया है। दो वकीलों ने शनिवार को कोर्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें तथा उनके परिवारों को जान के खतरे के मद्देनजर वे ऐसा कर रहे हैं।

ये वकील सिंध प्रांत की सरकार की ओर से मुकदमा लड़ रहे थे। उन्होंने कोर्ट को यह जानकारी सिंध की राजधानी कराची में हुए बम विस्फोट के दो दिन बाद शनिवार को दी। इस विस्फोट में 18 लोग मारे गए थे तथा 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। गुरुवार को सीआईडी के दफ्तर पर 10 आतंकियों ने हमला किया था। दोनों वकीलों मुहम्मद खान बारो तथा मुबशिर मिर्जा ने बहस के दौरान आतंक-रोधी कोर्ट के जज को बताया कि अब वे इस मामले में सरकार की ओर से मुकदमा नहीं लड़ सकते। उन्हें तथा उनके परिवार को जान का खतरा है।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि उन्होंने सरकार से सुरक्षा मांगी थी, जिसे देने से सरकार ने मना कर दिया। कोर्ट ने इस मामले में अब गृह सचिव तथा राज्य के प्रोसीक्यूटर जनरल को अगली सुनवाई पर तलब किया है। कराची सीआईडी दफ्तर पर हमले के लिए केंद्रीय गृहमंत्री रहमान मलिक ने तालिबान से जुड़े लश्करे झांगवी को जिम्मेदार बताया है।

सीआईडी ने आतंकियों और प्रतिबंधित उग्रवादी गुटों के खिलाफ अभियान चला रखा है। उसने लश्करे झांगवी के 6 आतंकियों को गिरफ्तार भी कर रखा है। तालिबान के लड़ाके कई महीनों से अपने साथियों को छुड़वाने के लिए देशभर में सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बना रहे हैं।

पाक बौखलाया भारत को स्थाई सदस्यता के लिए नाकाबिल बताया

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय संसद में सांसदों को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता के प्रयासों का समर्थन किया है। लेकिन पाकिस्तान ने आधिकारिक बयान के ज़रिए इस पर आपत्ति जताई है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, "ये अनुमोदन संयुक्त राष्ट्र की सुधार प्रक्रिया को और जटिल बनाता है. ऐसा सुधार जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मूल सिंद्धांतों और संप्रभुता में बराबरी के सिद्धांत का उल्लंघन करता हो....सामूहिक सुरक्षा का उल्लंघन करता हो उससे अंतरराष्ट्रीय संबंधो को आघात पहुँचेगा।'

पाकिस्तान ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुधारों का ये रास्ता विश्वास योग्य नहीं है। पाकिस्तान ने 'भारत की अपने पड़ोसियों के साथ कारगुज़ारी और जम्मू-कश्मीर पर सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के कथित उल्लंघन' को मुख्य तौर पर अपनी आपत्तियाँ बताया है। पाकिस्तानसे टीकाकार अनीस जिलानीने बताया कि सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता पर भारत को मिले समर्थन से 'पाकिस्तान में ख़ासी नाराज़गी होगी और भारत के लिए ये राह इतनी आसान नहीं होगी....'

उधर पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने दिल्ली में हुए ओबामा-मनमोहन संवाददाता सम्मेलन के बाद कहा है कि पाकिस्तान भारत के साथ मिलकर चलने को तैयार है ताकि साझा तौर पर आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ा जा सके.

क़ुरैशी ने एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा, "समय की मांग है कि दोनों देशों के बीच समग्र वार्ता हो. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और विदेश मंत्री एसएम कृष्णा की मंशा अच्छी है. पाकिस्तान हमेशा भारत-पाक रिश्तों को सामान्य करने का हामी रहा है. जैसे कि राष्ट्रपति ओबामा ने कहा भारत की आर्थिक प्रगति के लिए सामान्य स्थिति ज़रूरी है...."

इससे पहले भारतीय प्रधानमंत्री ने अमरीकी राष्ट्रपति की मौजूदगी में कहा था, "मेरा आग्रह है कि आप एक साथ बातचीत और आतंकवाद की मशीन को सक्रिय नहीं रख सकते. एक बार पाकिस्तान आतंकवाद से प्रेरित धमकियों से दूर हो जाए तो भारत ख़ुशी से सार्थक बातचीत करने के लिए तैयार है।"

ओबामा भारत को कोई रियायत न दें - पाकिस्तान

पाकिस्तान अमेरिका पर दबाव बना रहा है कि वह राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के दौरान उसे कोई रियायत नहीं दे। पाकिस्तान सरकार ने कहा कि दक्षिण एशिया में रणनीतिक संतुलन को प्रभावित करने वाला कोई भी कदम नकारात्मक परिणाम देने वाला होगा और यह क्षेत्र के हित में नहीं होगा।

सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता का अनुमोदन किए जाने जैसे कदम से दक्षिण एशिया में शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली की कश्मीर मुद्दे के लिए गठित विशेष समिति को सरकार ने अपने इस रुख से अवगत कराया।

जनरल वी. के. सिंह के बयान पर बडबडाया पाक

भारतीय सेना प्रमुख जनरल वी. के. सिंह के उस बयान पर पाकिस्तान ने उग्र प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने कहा था, 'पाकिस्तान और चीन भारत की सुरक्षा के लिए बड़े खतरे हैं।'

पाकिस्तानी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा है, 'भारतीय सेना प्रमुख द्वारा दिया गया बयान निराधार और सचाई से परे हैं। हम इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं।'

प्रवक्ता ने कहा, 'भारतीय सेना प्रमुख द्वारा क्षेत्र में संभावित परमाणु युद्ध संबंधित दिया गया बयान अति गैरजिम्मेदाराना है और दुनिया के इस हिस्से में शांति और सुरक्षा के लिए हानिकारक है।' प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह के बयान देने से पहले अधिक परिपक्वता एवं संयम बरतना चाहिए।

गौरतलब है कि जनरल सिंह, सेना के थिंक टैंक सेंटर फॉर लैंड वॉरफेयर स्टडीज (सीएलएडब्ल्यूएस) की ओर से भारतीय सेना की उभरती भूमिकाएं और कार्य विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी में शुक्रवार को ये बातें कही थी।

कश्मीर भारत का अभिन्न अंग नहीं - अब्दुल बासित

पाकिस्तान ने तीखे तेवर अपनाते हुए रविवार को राग अलापा कि भारत कश्मीर को लेकर अपनी कठोर नीति बदले। उसने दावा किया कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग नहीं है। लिहाजा, मसले का हल भारत के संविधान के दायरे में संभव नहीं है।

पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने एक न्यूज चैनल से कहा कि भारत की कश्मीर नीति में बदलाव आने पर ही दोनों देशों के बीच वार्ता कामयाब होगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर समस्या अंतरराष्ट्रीय मसला है। संयुक्त राष्ट्र इसे लेकर प्रस्ताव भी पारित कर चुका है। समस्या का हल कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप ही संभव है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत बीते जून से जम्मू-कश्मीर में ‘क्रूर ताकत’ का इस्तेमाल कर रहा है। पाकिस्तान चाहता है कि भारत के जुल्म तत्काल बंद हों। उन्होंने कहा कि कश्मीर पर दोनों देश दशकों से बातचीत कर रहे हैं। समग्र वार्ता प्रक्रिया के एजेंडे में भी यह सर्वोच्च प्राथमिकता में है। लेकिन भारत ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई।

भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने कश्मीर और आतंकवाद पर मतभेदों के बावजूद वार्ता की जरूरत को रेखांकित किया है। पाक विदेश मंत्री शाह मेहमूद कुरैशी ने यहां एशिया सोसायटी को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ता से किसी समस्या का हल खोजना ही सही तरीका है। उधर, भारत के विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने भारतीय मिशन में आयोजित समारोह में कहा कि वार्ता के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

पाक में हिंदू बाढ़पीड़ितों को गोमांस परोसा गया

पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ से बेघर हुए सैकड़ों अल्पसंख्यक हिंदुओं को प्रशासन ने कराची स्थित राहत शिविर में गोमांस परोस दिया जिसके बाद समुदाय के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। बागरी औरवाघारी आदिवासी समुदाय के इन हिंदुओं की संख्या करीब छह सौ है। ये ल्यारी क्षेत्र में बनाए गए राहत शिविर मेंचार हजार बाढ़ पीडि़तों के साथ रह रहे हैं।

शिविर में रह रहे एक हिंदू मोहन बागरी ने स्थानीय मीडिया से कहा, 'हम हिंदू हैं। हमारे धर्म में गोमांस खाना वर्जित है। लेकिन, हमें गोमांस दिया गया जो कि अस्वीकार्य है।' चेहरे पर पारंपरिक टैटू बनवाए और लहंगा पहने कई महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ शिविर छोड़ दिया और मांग की कि उन्हें कहीं और स्थानांतरित कर दिया जाए।

विरोध प्रदर्शन के बाद सिंध प्रांत के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के अधिकारी तुरंत शिविर पहुंचे और मामले के हल के लिए हस्तक्षेप किया। प्रांतीय अल्पसंख्यक मंत्री मोहन मल कोहिस्तानी ने कहा, 'ऐसा गलतफहमी से हुआ।

यह आहार शिविर में रह रहे लोगों के लिए था, लेकिन प्रशासन इस बात से अवगत नहीं था कि वे किस धर्म से ताल्लुक रखते हैं। बहरहाल, हमने व्यवस्थाएं की हैं और अब उन्हें अपना खाना पकाने के लिए राशन दिया जाएगा।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक