ब्रेकिंग न्यूज़ : जदयू के नेता ने की लालू की बेरहमी से पिटाई

बिहार के सहरसा जिला मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर सिमरी बख्तियारपुर बाजार में पंखा चोरी के आरोप में एक 13 वर्षीय बालक (लालू यादव)के साथ की गयी बेरहमी से पिटाई के मामले में जदयू के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रमणि सहित उनके दो भाइयों पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस अधीक्षक अजित कुमार सत्यार्थी ने बताया कि मारपीट के आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी का आदेश दे दिया गया है. मालुम हो कि 11 जुलाई को सिमरी बख्तियारपुर थाना अंर्गत सगरौली गांव निवासी सातवीं के छात्र 13 वर्षीय लालू यादव सिमरी बख्तियारपुर बाजार स्थित एक इलेक्ट्रानिक दूकान में समान लेने गया था. दुकान मालिक और जदयू के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्रमणि ने थाना में दिए अपने आवेदन में कहा है कि लालू यादव जो कि पंखा चोरी कर भाग रहा था, उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था. पुलिस ने उक्त बालक को न्यायिक हिरासत में आज जेल भेज दिया.

पीडित बालक के पिता सुधीर यादव ने चंद्रमणि सहित दो भाइयों पर लालू यादव के साथ बेरहमी के साथ पिटाई करने और उसके पांव में कील ठोंकने तथा उसके गर्दन में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर उसे मारने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. चंद्रमणि पूर्व विधायक रामचंद्र प्रसाद के पुत्र हैं. इस घटना के खिलाफ आज स्थानीय लोगों ने सकरौली गांव के समीप सिमरी बख्तियपुर-सहरसा मुख्य मार्ग को सडक को घंटा जाम किए रखा, जो कि पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर समाप्त हो पाया.

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि ऐसी हरकतों से वे बाज आये नहीं तो इस सरकार को जन आंदोलन के जरिए उनकी पार्टी कील ठोंक देगी. वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष महबूब अली कैसर ने इस घटना की निंदा करते हुए इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए कम है. इस बीच जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने अगर यह घटना सही है तो पार्टी इस पर संज्ञान लेगी और इसे अमानवीय कृत माना जाएगा निश्चित रुप से कार्रवाई होगी.

लालू यादव के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या

पूर्व सांसद सुभाष यादव के साले पंकज कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव और उसके नौकर की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। सुभाष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के साले है।

पप्पू पटना में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हुए बताये जाते है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार पंकज का शव मंगलवार की सुबह दीघा थाना के पीछे एक मैदान से बरामद किया गया। इसके बाद जब राजीव नगर थाना क्षेत्र के आकाशवाणी मार्ग स्थित उनके घर पर पुलिस पहुंची तो उनके नौकर बबलू का शव भी घर से बरामद किया गया।

बबलू की हत्या गोली मारकर की गई है। हत्या के कारणों का अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार पुलिस के बडे़ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार पप्पू और नौकर ही वर्तमान समय में घर में रह रहे थे। सुभाष यादव राष्ट्रीय जनता दल से राज्य सभा सांसद रह चुके है।

लालू प्रसाद यादव के ख़िलाफ सीवान में एफआईआर

बिहार के सीवान ज़िले में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कराया गया है। एफआईआर सर्किल अफ़सर शंकर महतो ने दर्ज कराया।

लालू
पर बिना अनुमति के चुनावी सभा करने का आरोप है। इसके क साथ ही अधिकारियों से बद्तमीज़ी से बात करने का आरोप लगाया है।

लालू
ने दरौंदा विधान सभा के लिए उपचुनाव में दो दिन से चुनावी सभा संबोधित कर रहे हैं। लालू यादव कई मामलों में आरोपी शहाबुद्दीन के फार्म हाउस पर रहे हैं।

चारा चोर लालू को सीबीआई से अब भी रहत नहीं

सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाला मामले में आरजेडी अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को राहत नहीं दी है। विशेष अदालत ने लालू यादव सहित 11 अन् की वह याचिक खारिज कर दी है जिसमें उन्होंने खुद को आरोप मुक् करने की अपील की थी। इस मामले में 2004 से बहस चल रही है। इसके अलावा अदालत ने इन सभी आरोपियों को 29 अगस् को अदालत में पेश होने का आदेश भी दिया गया है।

अपना फैसला सुनाते हुए पीठ ने कहा कि याचिका में ऐसा कोई सुबूत नहीं जुटाया गया जिससे यह साफ हो कि ये लोग इसमें आरोपी नहीं हैं। इस मामले में 1996 में कुल मिलाकर 41 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए थे। इनके खिलाफ 2003 में मामला दर्ज किया था। यह मामला भागलपुर का है। जहां फर्जी कागजों की मदद से कोषागार से लगभग 43 लाख रुपए निकालने का मामला सामने आया था। इस मामले में अभी 34 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चल रही है। जबकि बाकी कुछ फरार हैं और कुछ की मौत हो चुकी है जबकि 6 लोग सरकारी गवाह बन गए हैं।

कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में सरकारी अफसरों और नेताओं की मिलीभगत के कारण ही यह घोटाला हुआ था। इसमें सप्‍लायर से लेकर नेतागढ़ और नौकरशाह शामिल थे। बंदरबांट के इस खेल में मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी शामिल थे। इस घोटालें में राजनेताओं की ही मुख्‍य भूमिका थी। इस मामले में लालू सहित 11 अन्‍य ने याचिका दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया था।

नीतीश के पास कोई मशीन है का ? - लालू यादव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य को वर्ष 2015 तक विकसित राज्य बनाने की घोषणा का मजाक उड़ाते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि 'नीतीश के पास कोई मशीन है का ?’

लोकसभा में वर्ष 2011-12 के आम बजट पर हो रही चर्चा में हिस्सा लेते हुए लालू ने कहा कि बिहार बेहद पिछड़ा राज्य है और हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र जैसे विकसित राज्यों तक पहुँचने के लिए उसे लंबी छलांग लगानी होगी।

उन्होंने नीतीश कुमार के दावों पर चुटकी लेते हुए कहा कि नीतीश कहते हैं कि वर्ष 2015 तक बिहार को विकसित राज्य बना देंगे। नीतीश के पास कोई मशीन है क्या कि पेरते रहेंगे और बिहार विकसित राज्य बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार की हालत बेहद खराब है और विश्व बैंक से कर्जा लेकर बिहार को कर्जे के नीचे दबाया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर उनकी जदयू के सदस्यों से तीखी नोक-झोंक भी हुई।

कांग्रेस महंगाई, भ्रष्टाचार और भुखमरी की पार्टी - गडकरी

भाजपा ने आज कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और गरीबी का संबंध किसी जाति, धर्म या पंथ से नहीं होता और कांग्रेस जब जब सत्ता में आती है तो ये समस्याएं बढ़ती हैं।

राजधानी पटना में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी अध्यक्ष नीतिन गडकरी ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और भुखमरी का संबंध का कांग्रेस पार्टी से है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर हमला बोलते हुए गडकरी ने कहा कि कांग्रेस और लालू प्रसाद ने गरीबों को लूटा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा भारत को आर्थिक संपन्न और युवाओं को रोजगार युक्त बनाना चाहती है और जाति, धर्म तथा पंथ के आधार पर भेदभाव नहीं करना चाहती।

भाजयुमो की हालिया राष्ट्रीय एकता यात्रा में तिरंगा फहराने से रोके जाने पर गडकरी ने कहा कि देश को तोड़ने वाली ताकतें दिल्ली में आकर राष्ट्रविरोधी बयान दे सकती हैं और श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज जला सकती है लेकिन देशभक्तों को कश्मीर में तिरंगा फहराने की कोशिश करने पर पीटा जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘माओवादी पशुपति :नेपाल: से तिरुपति :भारत: तक अपना राज स्थापित करने का सपना देख रहे हैं लेकिन उन्हें रोकने की कोई ठोस कार्रवाई केंद्र सरकार नहीं कर रही है। कंेद्र आतंकवादियों का तुष्टिकरण कर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में विकास की राजनीति ही चलेगी। बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने राज्य की जीडीपी दर को 11 फीसदी पहुंचाया है इससे प्रेरणा लेनी होगी।

झंडे के नाम पर दंगे करवाना चाहती है भाजपा - लालू यादव

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय एकता यात्रा की निंदा करते हुए राजद सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने आरोप लगाया कि कश्मीर के लाल चौक पर झंडा फहराने के नाम पर भाजपा देश में दंगा कराना चाहती है.

कर्पूरी ठाकुर की 87वीं जयंती पर पटना में राजद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में लालू ने यह बात कही.लालू ने कहा कि हाल में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को उम्मीद से अधिक सीट हासिल होने से उनकी पार्टी और आरएसएस का मन बढ़ गया है और अब उनकी नजर केंद्र की सत्ता पर है.

अगले संसदीय चुनाव को ध्यान में रखकर वह इस तरह के कार्यक्रम के जरिए देश का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ रहे हैं.राजद सुप्रीमो ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर वहां की सरकार और वहां की जनता तिरंगा फहराती आ रही है तो ऐसे में भाजपा को झंडा फहराने की आवश्यकता क्यों आ पड़ी.

लालू प्रसाद ने भाजपा पर इस यात्रा के जरिए खतरनाक साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्वयं को धर्मनिरपेक्ष बताने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रदेश से उक्त यात्रा में शामिल होने के लिए जाने वालों को रोकना और पकड़ना चाहिए.

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इस मामले में चुप बैठी हुर्ह है.

अभी तो मैं जवान हूँ और संघर्ष कर सकता हूं - लालू

हाल में खत्म हुए बिहार विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) को मिली करारी हार के बावजूद साहसी तेवर दिखाते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने रविवार को कहा कि मैं अब भी इतना जवान हूं कि गरीबों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों के हित की लड़ाई लड़ सकता हूं।

लालू ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि लोग यह न समझें कि मैं बूढ़ा हो गया हूं। मैं अब भी इतना जवान हूं कि गरीब और समाज के अन्य कमजोर तबकों के हित के लिए संघर्ष कर सकता हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के निवास पर आरजेडी के 22 नवनिर्वाचित विधायकों की रविवार को बैठक हुई, जिसमें वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी को विधानसभा में पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया, जिसकी घोषणा लालू ने की।

लालू ने कहा कि नीतीश कुमार सरकार को व्यापक जनादेश मिला है और एनडीए सरकार को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा।

उन्होंने कहा कि हम देखो और इंतजार करो की नीति अपनाएंगे और जरूरत पड़ी तो गड़बड़ी के लिए सरकार को नहीं बख्शेंगे।

हम ही बनूँगा बिहार का मुख्यमंत्री - लालू यादव

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आज कहा कि सत्तारुढ़ राजग को विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ेगा और इसी महीने वह मुख्यमंत्री बनेंगे।

लालू ने जहानाबाद जिले में एक चुनावी सभा में कहा कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 182 पर चुनाव संपन्न हो चुका है। शेष 61 सीटों के लिए नौ और 20 नवंबर को मतदान होंगे।

लालू ने लोगों से कहा, ‘‘यह मोबाइल का जमाना है। आप लोग फोन का उपयोग करें और विभिन्न क्षेत्रों से मतदान के रुझान के बारे में जानकारी लें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम साबित कर देंगे कि राजग का चुनावों में खाता भी नहीं खुलेगा.करारी हार होगी।’’

लालू ने कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं इस महीने मुख्यमंत्री बनने जा रहा हूं ताकि जनता की बेहतर सेवा कर सकूं।’’ अपनी इस चुनावी सभा में भी लालू ने दोहराया कि जिस प्रकार से उन्होंने रेलवे का कायाकल्प किया उसी जादूगरी से वह बिहार को चमकायेंगे।’’

लालू यादव पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

पटना के एक पोलिंग बूथ पर अपनी पत्नी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वोटिंग करने पहुंचे लालू प्रसाद पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद मकसूद आलम ने बताया कि किसी विशिष्ट व्यक्ति के बॉडीगार्ड को मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में खुलेआम हथियार लेकर जाने की अनुमति नहीं है। लेकिन दीघा विधानसभा सीट के मतदान केंद्र संख्या 118 पर वोट डालने पहुंचे लालू प्रसाद ने इसका ख्याल नहीं रखा।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पटना सदर प्रखंड विकास अधिकारी अशोक कुमार को पटना एयरपोर्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। लालू अपनी पत्नी, बेटे तेजप्रताप और बेटी रागिनी के साथ वेटनेरी कॉलेज स्थित पोलिंग बूथ में वोट डालने पहुंचे थे।

लालू और राबड़ी दोनों के पास जेड प्लस सिक्यूरिटी है। वोट डालने पहुंचे लालू और उनकी पत्नी ने मीडिया से कोई बात नहीं की, पर राबड़ी ने इतना जरूर कहा कि वोटिंग के लिए उन्हें पोलिंग बूथ के भीतर जाने दें।

वोट डालने के बाद लालू मुस्कुराते हुए बाहर निकले और बिहार विधानसभा की बाकी सीटों पर प्रचार के लिए पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

देश में भ्रष्टाचार की जड़ है कांग्रेस पार्टी - लालू यादव

बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बोलते हुए कांग्रेस पार्टी की खूब खिंचाई की।

एक खास बातचीत के दौरान लालू ने कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राहुल अभी पूरे हिंदुस्तान को नहीं जानते हैं।

बातचीत के दौरान लालू ने कहा कि उनके सामने कांग्रेस पार्टी का कोई वजूद नहीं है। लालू के मुताबिक कांग्रेस पार्टी की मुश्किल घड़ी में हमने उसका साथ दिया था।

“जब सोनिया गांधी पर विदेशी होने का आरोप लग रहा था, तब मैंने कहा कि कौन कहता है कि सोनिया गांधी विदेशी हैं। वे तो भारत की बहू हैं और उन्हें ही हम भारत की प्रधानमंत्री बनाएंगे। उस दौरान कोई भी कांग्रेसी ने सोनिया गांधी का साथ नहीं दिया।”

लालू के मुताबिक कांग्रेस पार्टी किसी की ‘यार’ नहीं है। देश में भ्रष्टाचार की जड़ है कांग्रेस पार्टी। कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है लालू को मिटाना, मायावती को मिटाना, रामविलास पासवान को मिटाना।

स्वयं के बारे में पूछने पर लालू ने कहा कि हमारी पार्टी ही देश के लिए एक सही पार्टी साबित हो सकती है और हमारी पार्टी ही एक ओरिजिनल पार्टी है।

लालू के क्रिकेटर पुत्र तेजस्वी के चुनावी मैदान में उतरने की बात को खंडित करते हुए लालू ने कहा कि “अभी उसका बाप बूढ़ा नहीं हुआ है, जो वह चुनावी दंगल में आए। वह अभी रणजी खेलता है और कल भारत के लिए खेलेगा।”

राहुल गांधी के बारे में पूछने पर लालू ने कहा कि “मेरा बेटा राहुल का जवाब नहीं है, राहुल तो बहुत ऊंचे घराने से हैं, लेकिन लालू का बेटा एक आम परिवार से ताल्लुक रखता है। लालू के बेटे ने देश को गहराई से समझा और देखा है, राहुल तो अभी हिंदुस्तान को ही नहीं जानते।”

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक