नौसेना ने पलवल के अमरपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाया 

नौसेना सप्ताह समारोह के एक अंग के रूप में, भारतीय नौसेना हरियाणा के पलवल जिले के अमरपुर गांव में आम जनता के लिए 19 से 21 नवम्‍बर, 2016 को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर रही है। अपने इस महत्‍वपूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से, भारतीय नौसेना आम जनता में नौसेना की भूमिका और कार्यों के बारे में जागरूकता लाने और युवाओं को नौसेना को एक कैरियर के रूप में चुनने पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित भी करेगी।

एक भव्य समारोह के दौरान आज अमरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पीवीएसएम, एवीएसएम, एडीसी, नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लान्‍बा ने एक शिविर का उद्घाटन किया। सर्जन वाइस एडमिरल बिपिन पुरी, पीएचएस, महानिदेशक चिकित्सा सेवा (नौसेना) ने गणमान्य व्यक्तियों और सभा का स्वागत किया। इस अवसर पर पलवल जिले के आयुक्‍त श्री अशोक कुमार, पलवल की सहायक जिला आयुक्‍त सुश्री अंजू चौधरी और पलवल के डीएसपी श्री अभिमन्यु भी समारोह में उपस्थित थे। चिकित्सा सेवा के प्रधान निदेशक सर्जन कमोडोर एससी गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

उद्घाटन समारोह के बाद, मुख्य अतिथि पीवीएसएम, एवीएसएम, एडीसी एडमिरल सुनील लान्‍बा ने बाह्य रोगी विभागों का दौरा किया और चिकित्‍सकों, नर्सिंग अधिकारियों व चिकित्सा तकनीशियन से वार्तालाप किया।

मुंबई स्‍थित प्रमुख नौसेना अस्‍पताल आईएनएचएस अश्विनी के चिकित्सा विशेषज्ञों, अति-विशेषज्ञों और पैरा-मेडिकल कर्मचारियों के एक दल ने इस शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चिकित्सा विशेषज्ञ बाह्य रोगियों से चिकित्‍सा, शल्य चिकित्सा, स्त्री रोग, बाल चिकित्सा, नेत्र, ईएनटी, त्वचा, हदय विज्ञान और अंत-स्रत्राविका जैसे रोगों के लिए परामर्श देंगे। शिविर में ग्रीवा कैंसर और महिलाओं में स्तन कैंसर के लिए जांच की भी सुविधा है।

शिविर की शुरूआत के तौर पर, रक्त जांच हेतु बाहर ले जाने की सुविधा सहित एक मोबाइल प्रयोगशाला को चार गांवों बलाई, रामपुर खोर, झालहका और अमरपुर में स्थापित किया गया था। करीब 600 लोग इस मोबाइल प्रयोगशाला से लाभान्वित भी हो चुके हैं। 

कर्नाटक और हरियाणा में शहरी गरीबों के लिए 37,013 करोड़ मकान बनेंगें



कर्नाटक 1,468 करोड़ रुपये निवेश करके शहरी गरीबों के लिए 36,254 और मकानों का निर्माण करेगा 

हरियाणा 23 करोड़ रुपये की लागत से 759 मकानों का निर्माण करेगा 

आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय ने 1,491 करोड़ रुपये के निवेश से कर्नाटक और हरियाणा राज्यों में शहरी गरीबों के लिए 37,013 करोड़ मकानों के निर्माण को आज मंजूरी दे दी। सचिव (एचयूपीए) डॉ. नंदिता मुखर्जी की अध्यक्षता में एक अंतर-मंत्रालय केंद्रीय मंजूरी एवं निगरानी समिति ने 1,468 करोड़ रुपये के निवेश से कर्नाटक में आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्गों के लिए 36,254 मकानों के निर्माण और हरियाणा में 23 करोड़ रुपये की लागत से 759 मकानों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। 

कर्नाटक में झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की भागीदारी में किफायती आवास के तहत 8 शहरों में 12371 आवास इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। शहर-वार मकान निर्माण विवरण यह है: गडग-3,630, बेंगलुरू (बसावनगुडी) -1699, बीदर-1500, मैसूर-1,355, बेल्लारी-1188, रायचूर-1050, विजयपुरा-1,028, पद्मनाभनगर (बेंगलुरू) -895 और बागलकोट -784। 

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभप्रद की अगुवाई वाले निर्माण घटक के तहत शहरी गरीबों के लिए कर्नाटक के 207 शहरों एवं कस्‍बों में 23883 और मकानों का निर्माण किया जाएगा। 

केन्‍द्र सरकार कर्नाटक में शहरी गरीबों के लिए इन मकानों के निर्माण हेतु कुल 558 करोड़ रुपये की सहायता मुहैया कराएगी। 

आवास एवं शहरी गरीबी उन्‍मूलन मंत्रालय ने 23 करोड़ रुपए की कुल लागत से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभप्रद की अगुवाई वाले निर्माण घटक के तहत यमुनानगर-जगाधरी की 11 झुग्‍गी बस्तियों में वहां रहने वाले लोगों द्वारा 759 मकानों के निर्माण को आज मंजूरी दे दी। केन्‍द्र सरकार इसके लिए बतौर सहायता 11 करोड़ रुपये देगी। 

इन मकानों के निर्माण से जो झुग्गी बस्तियां लाभान्वित होंगी वे हरिनगर, लाजपत नगर, मिश्रा कॉलोनी, मुखर्जी पार्क, तीर‍थ नगर, मधुबन कॉलोनी, भगीरथ कॉलोनी, जम्‍मू कॉलोनी, हमीदा कॉलोनी और बुर्ला कॉलोनी में अवस्‍थि‍त हैं। 

हिंदू महासभा के बयान पर हरियाणा भाजपा का कड़ा रुख

हरियाणा की नई सत्ता संभालने वाली बीजेपी सरकार ने लड़कियों के जींस व टॉप पहनने व मोबाइल न रखने के मुद्दे पर हिंदू महासभा को झटका दे दिया है। उन्होंने कड़ा स्टैंड लेते हुए महासभा के बयान को नकारा है। हालांकि, इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया है। 

प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री के बाद दूसरे पॉवरफुल मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि एक सभ्य समाज किसी भी संगठन को समाज पर कुछ भी थोपने की इजाजत नहीं देता। बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि देश में समाज के विकास के लिए सामाजिक संगठन हैं, लेकिन किसी को भी यह तय करने का अधिकार नहीं है कि कौन क्या पहने और क्या नहीं रखे। 

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था राज्य सरकार का काम है और राज्य में इसे किसी को तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। प्रदेश के सीनियर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनकड़ ने तो एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि हरियाणा में हिंदू महासभा का अस्तित्व ही नहीं है। इसलिए मीडिया को इसे तव्जजो ही नहीं देनी चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि खाप में कई बुद्धिमान लोग हैं और वे नई सोच के समर्थक हैं। 

इधर, प्रदेश की नई सरकार के इस मुद्दे पर अपनाए गए तेवर के बीच हिंदू महासभा ने 2 नवंबर को अपनी कार्यकारिणी की बैठक हिसार में बुला ली है। हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने कहा कि हमारे द्वारा चलाई गई मुहिम प्रदेश भर से भारी समर्थन मिल रहा हैं। 

अगर हिंदू महासभा की मुहिम सफल हुई तो रेप व छेड़छाड़ की घटनाओं में कमी आएगी। सिवाच के अनुसार हिंदू महासभा द्वारा लिए गए फैसले को बुजुर्गों और महिलाओं से सराहना मिली है। उन्होंने छात्र व छात्राओं के अभिभावकों से भी इस मिशन में सहयोग मांगा।

एक ही गोत्र में विवाह पर प्रतिबन्ध पर खाप करेगी खट्टर से मुलाकात

हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव की मांग को लेकर प्रदेश की कई खापों के प्रतिनिधि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करेंगे। खाप प्रतिनिधि गांव के गांव और एक ही गोत्र में विवाह पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे।

जींद में चुनावी रैली के दौरान मोदी द्वारा खापों के महत्व को स्वीकारने तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा लड़कियों के ड्रेस कोड के मामले में खापों का समर्थन करने पर खाप प्रतिनिधियों ने आभार भी व्यक्त किया है।

सर्वखाप पंचायत के संयोजक कुलदीप ढांडा, सेवानिवृत्त लैफ्टिनैंट जनरल एवं खाप पंचायत के समन्वयक डीपी वत्स तथा कथूरा बारहा खाप के प्रधान भलेराम नरवाल ने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा कि खाप पंचायतों ने हमेशा ही सामाजिक कार्यों को बढ़ावा दिया है।

उन्होंने कहा कि आज नैतिक मूल्यों के पतन के कारण एक ही गोत्र में शादी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे गांव में तनाव बढने के साथ-साथ कई प्रकार के शारीरिक विकार भी पैदा होने का अंदेशा बना रहता है। इसलिए खाप पंचायत के प्रतिनिधि हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव करवाने की मांग को लेकर जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करेंगे।

रॉबर्ट वाड्रा पर जांच का आदेश देते ही आई जी का तबादला हुआ


सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और रियल्टी कंपनी डीएलएफ के बीच हुईं जमीन डील्स की जांच का आदेश देने के कुछ घंटों के भीतर ही हरियाणा सरकार ने आईजी रजिस्ट्रेशन अशोक खेमका का तबादला कर दिया। खेमका ने डीएलफ-वाड्रा के बीच हरियाणा के चार जिलों गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में हुई जमीनों की खरीद-बिक्री की जांच शुरू करवाई थी। उन्होंने 15 अक्टूबर को ही मानेसर-शिकोहपुर की साढ़े तीन एकड़ जमीन का म्यूटेशन रद्द किया था, जिसे वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने डीएलएफ को 58 करोड़ में बेचा था।

आईएएस ऑफिसर खेमका की छवि एक ईमानदार अधिकारी की है। ऐसे में वाड्रा के मामले की जांच शुरू होते ही उनका ट्रांसफर होने से हरियाणा की हुड्डा सरकार कठघरे में आ गई है। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश सरकार पर सोनिया गांधी के दामाद वाड्रा को बचाने का आरोप लगया है। केजरीवाल ने कहा कि ईमानदार अधिकारी खेमका द्वारा जांच का आदेश देते ही उनका तबादला कर हरियाणा सरकार ने अपनी मंशा जता दी है।

अशोक खेमका ने भी आरोप लगाया है कि उनका तबादला कुछ सरकारी अफसरों और बिल्डरों की साठगांठ के खिलाफ कार्रवाई करने पर किया गया है। प्रदेश के मुख्य सचिव को लिखी अपनी लिखी चिट्ठी में खेमका ने कहा कि उन्होंने आरोपी ऑफिसरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की थी, आरोपी मेरा ही तबादला कर दिया गया।


खेमका तीन महीना पहले ही आईजी रजिस्ट्रेशन बनाए गए थे। वाड्रा-डीएलएफ डील की जांच के अलावा उन्होंने गुड़गांव के 7 गांवों की पंचायती जमीन को बिल्डरों को ट्रांसफर करने के मामले में गड़बड़ी का भी पर्दाफाश किया था। जमीन की बिक्री के गोरखधंधे में उन्होंने विभाग के ही दो ऑफिसरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी सिफारिश की थी।


कांग्रेस को करार तमाचा-हरियाणा का वरिष्ठ नेता इनेलो में शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एंव कलायत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रधान तथा कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य पारस मित्तल कांग्रेस का हाथ छोड़कर इनेलो का चश्मा पहनने जा रहे है, जिसकी घोषणा वह आगामी 25 मई माह को करेंगे। इसके लिए कैथल की अनाज मंडी में इनेलो की ओर से एक जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसे पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला संबोधित करेंगे और वहीं पारस मित्तल को पार्टी में शामिल किए जाने की घोषणा औपचारिक रूप से करेंगे। यह आज पार्टी के कलायत से विधायक रामपाल माजरा ने भी जिला स्तरीय कार्यकत्र्ता सम्मेलन में स्पष्ट किया और कार्यकत्र्ताओं को आहवान किया की वह इस जनसभा को कामयाब बनाने के लिए कड़ी मेहनत करें।

 जानकारी के अनुसार पारस मित्तल कांग्रेस पार्टी से उम्मीद के अनुसार मान सम्मान न मिल पाने के कारण पिछले काफी दिनों से कांग्रेस से विमुख चल रहे है। यहां तक की वह गत चार अप्रैल को कलायत में हुई मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा की जनसभा में भी शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद ही उनकी कांग्रेस से दूरी की चर्चा बढऩे लगी थी और कलायत क्षेत्र में उनका भरपूर समर्थन होने के बावजूद भी जनसभा में न आने पर उसी दौरान ही उनके द्वारा कांग्रेस से किनारा कर लिए जाने की उम्मीद की जाने लगी थी। 

इनेलो नेताओं के मुताबिक अब उन्होंने कांग्रेस से तौबा करने का मन बना लिया है, जिसके चलते ही वह न केवल इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से भी मुलाकात कर चुके है बल्कि वह इनेलो में ही अपनी पूरी आस्था जताने की इच्छा भी जता चुके है हालांकि अभी पारस मित्तल ने यह स्पष्ट स्वीकार नहीं किया है लेकिन बताया जा रहा है कि वह इसकी घोषणा करने की तैयारियों को भी सिरे चढ़ाया जा रहा है, जिसके चलते आगामी 25 मई को नई अनाज मंडी में एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

विदित रहे कि जिला भर में प्रमुख समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान कायम कर चुके पारस मित्तल कांग्रेस पार्टी में जिला में अपना अहम महत्व रखते है और वह पार्टी से वर्ष 1997 से जुड़े हुए है जबकि वर्ष 2000 से लेकर वर्ष 2010 तक कलायत क्षेत्र का अध्यक्ष भी रहे है। उन्हें लगभग एक वर्ष पूर्व ही कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का सदस्य भी बनाया गया था और उनके कलायत क्षेत्र में सक्रियता व पार्टी के प्रति अहम महत्व के बीच तीन विधान सभा चुनाव हो चुके है, जिनमें वह अपनी महत्ता दर्ज भी करवा चुके है।

उधर जहां पारस मित्तल ने इस संबध में खुले रूप से भले ही कुछ नहीं कहा, लेकिन कांग्रेस के प्रति अपनी नाराजगी अवश्य जाहिर की और बताया यहां उचित मान सम्मान नहीं मिल पाता है, जिसके चलते ही कई बार अन्य निर्णय लेने पर भी कोई कार्यकत्र्ता मजबूर हो जाता है।

फिजा मुहम्मद को पड़ोसियों ने बुरी तरह पीटा

हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन के साथ रिश्तों को लेकर सुर्खियों में आई पूर्व असिस्टेंट एडवोकेट जनरल फिजा मुहम्मद उर्फ अनुराधा बाली फिर चर्चा में हैं। बुधवार को अपने पड़ोसियों से हुए झगड़े में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए सेक्टर-32 स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

देर रात तक फिजा को होश नहीं आया था।जानकारी के अनुसार, बुधवार को फिजा के घर के सामने मैदान में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान गेंद फिजा के घर की खिड़की में आ लगी। इस पर फिजा की बच्चों के साथ कहासुनी हुई और बात पड़ोसी अभिभावकों तक जा पहुंची। विवाद इतना बढ़ गया कि अभिभावकों ने मिलकर फिजा और उसके सहयोगियों दिलीप महाजन व तरुण की बुरी तरह से पिटाई कर डाली।

घटना में घायल पड़ोसी संजय अग्रवाल, उनकी पत्‍‌नी और दो बच्चों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएसपी सिटी-2 डीएस मान ने बताया कि पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।विदित रहे कि फिजा का इससे पूर्व अपने एक अन्य पड़ोसी से भी झगड़ा हो चुका है।

हरियाणा के एक अधिकारी के माता-पिता ने फिजा पर आरोप लगाया था कि वह उनके घर बेवजह पत्थर फेंकती हैं। मामला कोर्ट में चला गया था और फिजा को निर्दोष करार दिया गया था।

अग्निवेश को 19 सितंबर तक गिरफ्तार करने के आदेश

स्वामी अग्निवेश के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। हिसार में उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अश्वनी कुमार मेहता की कोर्ट ने डीएसपी अमरीक सिंह को निर्देश दिए हैं कि वह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में नामजद स्वामी अग्निवेश को 19 सितंबर तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करें।

कोर्ट ने शुक्रवार को ही मामले की सुनवाई के दौरान अग्निवेश को पेश करने के लिए कहा था। सोमवार को कोर्ट में मामले के इंवेस्टिगेटिंग ऑफिसर दलबीर ने कहा कि वह दो बार अग्निवेश के जंतर-मंतर (दिल्‍ली) स्थित कार्यालय पर जाने के बावजूद वह वहां नहीं मिले। इस पर कोर्ट ने कहा कि डीएसपी खुद अग्निवेश को गिरफ्तार कर 19 सितंबर तक कोर्ट में पेश करें।

सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीन तायल ने 23 मई, 2011 को कोर्ट में इस्तगासा दायर कर स्वामी अग्निवेश के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज करने की अपील की थी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने कई बार अग्निवेश को नोटिस भेजा लेकिन वह न तो पुलिस तफ्तीश में शामिल हुए और न ही कोर्ट में पेश हुए। अग्निवेश की तरफ से उनके वकील ने जरूर पुलिस को बयान दिया था कि वह अन्ना हजारे के साथ हैं इसलिए जांच में शामिल नहीं हो सकते। इस बयान को काफी नहीं माना गया। इसके बाद कोर्ट ने अग्निवेश के वारंट जारी किए लेकिन वह शुक्रवार को भी पेशी पर नहीं पहुंचे।

उधर, कपिल सिब्बल से टीम अन्‍ना के खिलाफ बातें करते अग्निवेश का वीडियो सामने आने के बाद जनता भी उनसे नाराज हो गई है। सोमवार को उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद सहित देश के कई शहरों में अग्निवेश के पुतले फूंके गए और उनके विरोध में नारे लगाए गए।

इस बीच, टीम अन्‍ना के सदस्‍य अरविंद केजरीवाल ने सार्वजनिक रूप से यह साफ कर दिया है कि अग्निवेश अब टीम के सदस्‍य नहीं रह गए हैं। वह टीम अन्‍ना की कोर कमेटी में शामिल थे, लेकिन वीडियो के जरिए उनकी 'दगाबाजी' सामने आने के बाद केजरीवाल ने उनके टीम का सदस्‍य नहीं रहने की बात सार्वजनिक रूप से बता दी है।

हरियाणा में कांग्रेस के सैकड़ों समर्थक इनेलो में शामिल

इनेलो के महासचिव अजय सिंह चौटाला ने आज कांग्रेस सरकारों पर देश को लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि मनमोहन सिंह की मौजूदा सरकार आजादी के बाद के 64 वषरें की सबसे भ्रष्ट सरकार है।

चौटाला आज यहां मिनाक्षी गार्डन में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा का आयोजन कांग्रेस के टिकट पर नगर परिषद का चुनाव लड़ने वाले विजय कुमार भूसी ने किया था, जो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज कांग्रेस छोड़कर इनेलो में शामिल हो गए।

इस मौके पर चौटाला ने कहा कि देश इस समय गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहा है और कांग्रेस की सरकार पूंजीपतियों के साथ मिलीभगत करके किसानों को उजाड़ रही है।

हरियाणा की राजनीति को एक नया मोड़ देगी भाजपा की रैली - गुर्जर

रोहतक में 6 फरवरी को होने वाली हरियाणा भाजपा की महासंग्राम रैली हरियाणा की राजनीति को एक नया मोड़ देगी।

भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण पाल गुर्जर ने आज यहां भाजयूमो के वरिष्ठ नेता असीम गोयल के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह रैली कांग्रेस के घोटालों को तो उजागर करेगी ही साथ ही साथ कांग्रेस द्वारा बढ़ाई गई महंगाई व उसकी जनविरोधी नीतियों से भी आम आदमी को अवगत करवाएगी।

उन्होंने कहा कि अब लोग कांग्रेस से छुटकारा पाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों की हिमायती बनकर आम आदमी के वोट बटोर कर सत्ता हो हासिल कर ली, लेकिन उसकी सारी नीतियां पूंजीपतियों और बड़े लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए हैं।

उन्होंने कहा कि पूरा देश आकाश को छू रही महंगाई से पहले ही परेशान था और अब सरकार ने पैट्रोल के दामों में बढ़ोतरी करके आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि आज हालत यह है कि आम आदमी दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि मन मोहन सिंह एक असफल प्रधानमंत्री साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री से जो उम्मीदें थीं, वे सारी नाकाम साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोग आने वाले चुनावों में कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं।

श्री गुर्जर ने कहा कि हरियाणा के हालात भी काफी खराब हैं। राज्य सरकार ने दोपहिया व चौपहिया वाहनों की रजिस्ट्रेशन फीस में कईं गुना बढ़ोतरी करके आम आदमी की परेशानी को बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि केवल यही नहीं राजमार्गों पर कईं जगह नए टोल टैक्स केन्द्र खोले जाने की तैयारी भी की जा रही है जिससे वाहन चालकों का सड़कों पर चलना भी दुर्भर हो जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व सांसद रतन लाल कटारिया, पार्टी के जिलाध्यक्ष नीता खेड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व विधायक फकीर चंद अग्रवाल व पार्टी के मानवाधिकार प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक संदीप सचदेवा मौजूद थे।

फरीदाबाद में 50 किलो गोमांस के साथ अफल नामक एक व्यक्ति गिरफ्तार

कांग्रेस शासित हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने 50 किलो गोमांस बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव फतेहपुर तगा निवासी अफल अपने स्कूटर पर गामांस लेकर जा रहा है

पुलिस ने फतेहपुर तगा .नेकपुर रोड पर नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी । कुछ देर बाद एक स्कूटर पर उक्त युवक आते हुए दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देख कर दूर से ही अपना स्कूटर छोड़कर भाग निकला ।

पुलिस ने स्कूटर चैक किया तो पायदान पर रखे हुए प्लास्टिक के कटट्रे में 50 किलो गौमांस बरामद हुआ । पुलिस टीम ने गउकशी अधिनियम के अधीन अभियोग दर्ज कर लिया और आरोपी अफल को गिरफ्तार कर लिया ।

Haryana Home Secretary Krishna Mohan has been Removed from his Post

Haryana Home Secretary Krishna Mohan has been removed from his post, officials said Thursday, two days after he and two others were booked by the Central Bureau of Investigation (CBI) in a graft case.

Financial Commissioner and Principal Secretary Samir Mathur will be the new home secretary of the state, a state government spokesperson said here Thursday. He was earlier heading the transport department.

Krishna Mohan was Wednesday night shifted to the forests department. Keshni Anand Arora will be the new transport secretary.

बाढ़ मेरे कन्ट्रोल में है - शीला दीक्षित

दिल्ली में यमुना का जलस्तर शुक्रवार को भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है और उसमें लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने जनता को आश्वासन दिया है कि लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है। हरियाणा से छह लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद वे स्वयं सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री राजकुमार चौहान के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। निचले इलाकों में रह रहे लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ प्रभावितों को खाद्य सामग्री भी मुहैया कराई जा रही है।

पूर्वी दिल्ली के उपायुक्त ने बताया कि दिल्ली के किसी भी इलाके में अभी बाढ़ का खतरा नहीं है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी ने बताया कि लगभग 74 नावों और 68 गोताखोरों को तैयार रखा गया है। इसके अलावा हालात से निपटने के लिए 85,850 खाली सीमेंट की बोरियां, 3,582 घन मीटर पत्थर, 11 ट्रकों और 422 लाइफ जैकेट्स की व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से बुधवार को 6 लाख क्यूसेक पानी छोडे़ जाने के बाद यमुना का जलस्तर चार से पांच सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक