शिमला विश्वविधालय में फीस वृद्धि को लेकर एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन

फीस वृद्धि को लेकर एबीवीपी उग्र हो गई है। इसके चलते धर्मशाला एबीवीपी इकाई ने पीजी कालेज धर्मशाला में धरना-प्रदर्शन कर रैली निकाली है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविधालय शिमला द्वारा प्रोस्पेक्टस में की गई फीस में वृद्धि को लेकर कालेज में धरना-प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने वाइस चांसलर और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

इसके साथ ही वार्षिक परीक्षा फार्मों की फीस वृद्धि के कारण पीजी कालेज में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। जल्द मांगें न जाने पर अंदोलन को तेज़ करते हुए प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों का बहिष्कार करने की चेतावनी एबीवीपी ने दी है। इकाई ने रोष जताते हुए कहा कि विवि प्रशासन छात्र विरोधी फैसले कर रहा है। ऐसे में निर्धन परिवारों के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना मुश्किल हो जाएगा। फीस में की गई वृद्धि का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों से संबंधित बच्चों के लिए कालेज की फीस देना मुश्किल हो गया है। 

विवि ने फीस में वृद्धि करने से कालेज में पढ़ रहे निर्धन छात्र-छात्राओं का शोषण हो रहा है। उनका कहना है कि विवि प्रशासन इसी तरह अपने निर्णय पर अड़ा रहा तो संगठन इसके विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन का बिगुल बजाने में जरा भी गुरेज नहीं करेगा। उनका कहना है कि महंगाई के इस दौर में जहां गरीब परिवारों के लिए दो वक्त की रोटी पूरी करना मुश्किल हो गया है, वहीं दूसरी तरफ इस फीस वृद्धि के कारण छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

उनका कहना है कि इस फीस वृद्धि को रोका जाना चाहिए। धर्मशाला कालेज के एससीए अध्यक्ष अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष ओसीन शर्मा व इकाई अध्यक्ष मुनीष अवस्थी, ममता, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आतिष गुलेरिया, शिवाजी हंस, आदित्य पंडित, अमन, शुशांत, अलपा, नेहा राणा, चंदन, राहुल, अमन, सोरभ, कर्णेश्वर, व अर्चना सभी कार्यकर्ता रैली में मौजूद रहे। उनका कहना है कि अगर फीस वृद्धि पर विश्वविधालय ने रोक नहीं  लगाई तो कालेज मंे हड़तालें की जाएंगी।

Kerala CM visits the house of Jihadi terrorist accused in the murder of ABVP leader

Kerala Chief Minister  Oommen Chandy visited the house of Jihadi terrorist Shameem , who is the 11th accused in the brutal murder of ABVP leader Vishal. Shameem is currently in Police custody in connection with the murder.


Vishal was brutally murdered by members of Campus Front. He was hacked to death, while attending a function in Chengannur Christian College, right in front of the college entrance.

Chief Minister along with P C Vishnunath MLA who spitted venom against Sree Krishnashtami celeberations in Kerala by Balagokulam visited this terrorist’s house under the pretext of consoling Shameem’s family and to give morale support. Shameem’s brother who is a day time Youth Congress activist was injured recently in clashes with Hindu activists.

Chief Minister of the state who haven’t even send a condolence message to the family of Vishal is shamelessly visiting the house of murderer’s to win the support of his political votebank. Mr Chief Minister Vishal was a victim of ruthless campus politics. He too was a human, a son, a leader, a student - Was he untouchable to you because he stood and fought for the glory of Bharath Matha?          

जेएनयू में गुपचुप तरीके से गोमांस पार्टी की तैयारी


देश के प्रतिष्ठित संस्थान जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक संगठन गोमांस पार्टी की तैयारी कर रहा है। इस संगठन को एक वामपंथी संगठन बढ़ावा दे रहा है। माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। विश्व हिंदू परिषद व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पार्टी आयोजित करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय में भी इस तरह की एक पार्टी हुई थी। विरोध में एक छात्र को चाकू मार दिया गया। इसके बाद भड़की हिंसा में पांच छात्र बुरी तरह घायल हुए थे और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।

जेएनयू में 'द न्यू मटेरियलिस्ट' नामक एक संगठन गुपचुप तरीके से गोमांस पार्टी की तैयारी कर रहा है। छात्रसंघ चुनाव के दौरान उसने माहौल को गर्म करने के लिए शनिवार रात कई छात्र संगठनों की बैठक कर पार्टी आयोजन के लिए समिति का गठन किया है। पहले यह पार्टी 17 सितंबर को ईवीआर पेरियार के जन्म दिवस पर होनी थी, मगर अब यह छात्रसंघ चुनाव के चलते 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर होगी। इसे लेकर कैंपस में पर्चे बांटे जा रहे हैं, जिसमें जन्माष्टमी को रसिया का जन्मदिन और होली पर भांग पीने का हवाला देते हुए गोमांस पार्टी आयोजित कर खाने की स्वतंत्रता की मांग की गई है। वामपंथी छात्र संगठनों ने यह तय किया है कि गोमांस को सार्वजनिक तौर पर ना पका कर अपनी-अपनी रसोइयों में पकाएंगे। इसके बाद पार्टी में उसका सेवन किया जाएगा। दक्षिणी जिला की पुलिस उपायुक्त छाया शर्मा का कहना है कि पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है।

कावेरी छात्रावास में हुई बैठक पर जेएनयू सेंटर फॉर अफ्रीकन स्टडीज में पीएचडी कर रहे अनूप कहते हैं कि गोमांस कहां से आएगा और कैंपस में पार्टी कहां होगी, इसका निर्णय कमेटी के सदस्य मिलकर करेंगे। हमारा उद्देश्य भाजपा, आरएसएस सहित हिंदूवादी संगठनों की राजनीति पर प्रहार करना है। ऐसे संगठनों ने गाय को राजनीति का केंद्र बनाया हुआ है। अनूप का कहना है कि जेएनयू संसद के कानून द्वारा बना शैक्षणिक संस्थान है। इसलिए गोमांस पार्टी पर दिल्ली एनसीआर एक्ट-1994 को वह नहीं मानते। गोमांस पार्टी आयोजन को लेकर अभी तक हुई बैठकों में जेएनयू व डीयू के कई प्राध्यापक भी शिरकत कर चुके हैं।

जेएनयू के कुलपति प्रो. एसके सोपोरी ने कहा है कि छात्रों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। लेकिन ऐसा आयोजन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। दिल्ली में गोमांस प्रतिबंधित है। ऐसा करने पर छात्रों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं विश्व हिंदू परिषद दिल्ली के महामंत्री सत्येंद्र मोहन ने इस मुद्दे पर पार्टी मनाने वालों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि गोमांस पार्टी करने वाले को देश में नहीं रहने दिया जाएगा। गौ माता का मांस खाने वाले इस आयोजन से पहले अपने मांस की चिंता कर लें। अगर ऐसा हुआ तो उसके गंभीर नतीजे होंगे।

वहीं, जेएनयू छात्रा और एबीवीपी की प्रदेश उपाध्यक्ष गायत्री दीक्षित ने इस मसले पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि मैने कुलपति को शिकायत कर अपना विरोध जताया है। अगर जेएनयू में ऐसा हुआ तो यहां की शांति भंग हो जाएगी।

कश्मीर आधारित विवादित फिल्म ‘जश्न-ए-आजादी’ की स्क्रीनिंग का एबीवीपी ने तीव्र विरोध किया

दिल्ली विश्वविद्यालय का दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स गुरुवार को यकायक पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। कारण था यहां कश्मीर आधारित विवाद फिल्म ‘जश्न-ए-आजादी’ की स्क्रीनिंग। दरअसल, विवि प्रशासन की रोक के बावजूद सोशियोलॉजी विभाग में इस फिल्म का प्रदर्शन हुआ और इसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) समर्थक छात्रों ने जमकर हंगामा किया।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने इसे देश को बांटने वाली फिल्म करार दिया, जबकि सोशियोलॉजी विभाग की प्रमुख प्रो. नंदिनी सुंदर ने इस बात से इंकार करते हुए इसे छात्रों के लिए उपयोगी बताया। सोशलॉजी विभाग में दिखाई गई इस फिल्म को लेकर गुरुवार सुबह यकायक विश्वविद्यालय का प्रोक्टर कार्यालय व मौरिस नगर थाना पुलिस हरकत में आई।

सूत्रों के अनुसार उनकी चिंता की वजह कश्मीर आधारित इस फिल्म को लेकर शहीद भगत सिंह क्रांति दल की ओर से आई वह धमकी थी, जिसमें फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कोई भी दुर्घटना घटने की चेतावनी दी गई थी। प्रोक्टर प्रो.आई उषा राव ने आनन-फानन में करीब एक घंटा पहले फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की बात सोशियोलॉजी विभाग प्रमुख से कही, पर रोक के बजाए कार्यक्रम निर्धारित समय दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ और छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने इसमें हिस्सा भी लिया।

सोशियोलॉजी विभाग प्रमुख से जब प्रशासन की मंजूरी के विषय में पूछा गया तो उनका कहना था कि इस तरह के आयोजन के लिए किसी तरह की मंजूरी की आवश्यकता विभाग को नहीं रहती है। स्क्रीनिंग के चलते आयोजन स्थल पर एबीवीपी समर्थक छात्रों की भीड़ लग गई।

हालत बिगड़ते देख विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी गजे सिंह व मौरिस नगर थाना प्रमुख अल्का आजाद मौके पर पहुंचीं और हंगामा कर रहे छात्रों को सोशियोलॉजी विभाग में जाने से रोका। फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने पहुंचे एबीवीपी के प्रदेश मंत्री रोहित चहल का कहना था कि फिल्म पर इसलिए रोक जरूरी है, क्योंकि इसमें आतंकवादियों को हीरो और भारतीय सेना को विलेन के तौर पर दिखाया गया है।

उन्होंने कहा कि इस फिल्म पर यकीन करें तो कश्मीर में भारतीय सेनाएं अत्याचार का पर्याय बन चुकी हैं। काबिलेगौर यह है कि सेंसर बोर्ड से मंजूरी के बिना ही इस फिल्म का प्रदर्शन हो रहा है।

विद्यार्थी परिषद ने एमटीवी रोडीज़ के ऐंकरों के मुंह पर कालिख पोती

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने पुणे में एमटीवी के शो रोडीज़ के ऐंकरों पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक रिऐलिटी शो रोडीज के तीन एंकरों के मुंह काले करके उन्हें पुणे से बाहर कर दिया गया।

एबीवीपी का आरोप है कि ये लोग नैशनल टीवी पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। इस मुद्दे पर चैनल ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

एबीवीपी पुणे के सेक्रेटरी शैलेंद्र दलवी ने कहा, हमने रघु राम, राजीव लक्ष्मण और रनविजय सिंह का मुंह काला कर दिया और चेतावनी दी कि वे पुणे की जमीन पर फिर कदम न रखें। वे अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। इसलिए हमें यह कदम उठाना पड़ा।

विविधताओं के बावजूद हम एक हैं और यही हिंदुत्व है - भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि संघ देश और समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और अनेकता में एकता में विश्वास रखता है।

कांग्रेस द्वारा संघ की आलोचना की ओर संकेत करते हुए भागवत ने कहा, ‘‘ हम अनेकता में एकता में विश्वास करते हैं। जाति, संस्कृति, धर्म और क्षेत्र की विविधताओं के बावजूद हम एक हैं और यही हिंदुत्व है । यहां तक कि जिनके पास सोचने समझने की क्षमता नहीं है, चाहे अनचाहे वे भी इस विचारधारा का पालन करते हैं। ’’ भागवत अखिल भारतीय विद्यार्थी पार्टी :एबीवीपी: के विकास के लिए देश में काम करने वाले आरएसएस पदाधिकारी पदमनाभ आचार्य के 80 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित मुंबई में भाजपा कार्यालय पर जमा भीड़ को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम पर आंतरिक और बाहरी तौर पर प्रहार किया गया है। उनके लिए कठिन समय है, जो इन समस्याओं के बारे में सोचते हैं। हम हमेशा से निदान के बारे में सोचते हैं और अपनी विचारधारा के बारे में प्रतिबद्ध हैं। ’’ भागवत ने कहा है कि आरएसएस कार्यकर्ता किसी अपेक्षा के बिना अनवरत काम करते हैं ।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मीरवाइज़ फारुक के वाहन पर अंडे फेंके

हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक को कोलकाता में छात्रों के प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. प्रदर्शनकारियों ने उनके वाहन पर अंडे फेंके. पुलिस ने 25 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है, मीरवाइज यहाँ एक सभागृह में 'कश्मीर वे आउट' विषय पर सेमीनार में शामिल होने आये थे.

वे जैसे ही सभागृह से बाहर निकले की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सदस्यों ने उनके खिलाफ 'मीरवाइज मुर्दाबाद' के नारे लगाने शुरू कर दिए.

अब अरुंधती ने माओवादियों को देशभक्त बताया

अरुंधती रॉय ने माओवादियों का यह कहकर महिमामंडन किया है कि माओवादी 'एक तरह के देशभक्त' हैं। उन्होंने पीएम मनमोहन सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री चिदंबरम पर आरोप लगाया कि वे कॉर्पोरेट कंपनियों को आदिवासियों की जमीन के इस्तेमाल की अनुमति देकर संविधान और पेसा (पंचायत एक्सटेंशन ऑफ शेडयूल एरिया) का उल्लंघन कर रहे हैं।

अरुंधती ने कहा- वे (माओवादी) एक तरह के देशभक्त हैं, लेकिन उनकी देशभक्ति बेहद उलझी हुई है। इसीलिए वे फिलहाल इस देश को टूटने से बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एक और सवाल के जवाब में उन्होंने हालांकि कहा कि मैं नहीं समझती कि समस्याओं का हल करने के लिए माओवादी क्रांति एकमात्र हल है।

उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में रविवार को बुकर अवॉर्ड विनर अरुंधती रॉय को एक बैठक में शामिल होने से रोक रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मानवाधिकार समूहों और जनजातीय संगठनों के बुलावे पर रॉय भुवनेश्वर आई हैं। पुलिस उपायुक्त एच. के. लाल ने कि हमने एबीवीपी के 11 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के संबंध में रॉय की टिप्पणी को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता उनका विरोध कर रहे थे। बाद में वह कार्यक्रम में शामिल हुईं।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक