विहिप चलाएगी 'आदर्श ग्राम आदर्श घर' योजना
15 हजार मुसलमानों की घर वापसी की घोषणा
नगमा और जॉनी लिवर कर रहे ईसाइत का प्रचार विहिप छेड़ेगा आन्दोलन
अमरनाथ यात्रा :जम्मू कश्मीर सरकार तथा हिंदू संगठनों के बीच फिर टकराव
अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू एवं कश्मीर सरकार तथा हिंदू संगठनों के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति बनती नजर आ रही है। सरकार ने अमरनाथ यात्रा की शुरुआत के लिए 29 जून की तिथि निर्धारित की है, जबकि विश्व हिंदू परिषद [विहिप] और बजरंग दल 15 जून से ही इसकी शुरुआत चाहते हैं।दरअसल, हिंदू संगठन 13 अगस्त को समाप्त हो रही यात्रा का समय डेढ़ महीने से बढ़ाकर दो महीने करना चाहते हैं, इसलिए वे 15 जून से इसकी शुरुआत करना चाहते हैं। वहीं, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड का कहना है कि यात्रा का समय यात्रियों की सुरक्षा और मौसम को ध्यान में रखते हुए निर्धारित किया गया है। अपनी मांगें नहीं माने के बाद विहिप ने घोषणा की है कि वह 15 जून से ही तीर्थयात्रा की शुरुआत करेगी।
इसके लिए उसने बोर्ड के समानांतर पिछले महीने से तीर्थयात्रियों का पंजीकरण भी शुरू कर दिया है।बोर्ड के अनुसार अब तक 2,50,000 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है, वहीं हिन्दू संगठनों ने पंजीकृत यात्रियों की संख्या 'लाखों' में बताई है।
राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा था कि उनकी सरकार 29 जून से पहले यात्रा की अनुमति नहीं देगी। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विहिप के अध्यक्ष रमाकांत दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसा कश्मीर में अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को खुश करने के लिए कर रहे हैं।
इससे पहले विहिप के राष्ट्रीय सचिव ने कहा था कि यदि सरकार अमरनाथ गुफा जाने के रास्ते की सफाई कराने में अक्षम है तो उनका संगठन इसे करा लेगा। अमरनाथ गुफा पहुंचने के दो रास्ते-बालतल-संगम मार्ग और पहलगाम मार्ग हैं और इन पर बर्फ की करीब तीन से पांच फुट मोटी चादर बिछी है।
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जितेंद्र सिंह ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है।
आजम खां पर देशद्रोह का मुकदमा होगा
बदायूं की अदालत ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के कश्मीर पर दिये गये विवादास्पद बयान को गंभीरता से लेते उनपर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये हैं ।जिला अदालत ने सदर कोतवाली पुलिस को तीन दिन के अंदर धारा 124 :क: के तहत मुकदमा दर्ज कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये हंै ।
तीन जनवरी को बजरंग दल के संयोजक उज्जवल गुप्ता ने अदालत में एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया था जिसमें उन्होंने सपा नेता आजम खां के कश्मीर पर दिये गये बयान को राष्ट्रद्रोह का कृत्य बताया था।
सीजीएम पवन प्रताप सिंह ने दोनो पक्षों को सुनने के बाद कोतवाली पुलिस को तीन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश पारित किये है।
गौरतलब है कि आजम खां ने 21 दिसम्बर 2010 को बदायूं मे मीडिया से रुबरु होते हुए कहा था, ‘‘मुसलमान को प्रधानमंत्री बनाने की बात कहने वाली यूपीए सरकार में सिर्फ एक मुस्लिम कैबिनेट मंत्री गुलाम नबी आजाद हैं , जो उस कश्मीर के रहने वाले है जिसका भूगोल अभी तक तय नही है कि वह भारत का हिस्सा है या पाकिस्तान का ।’
आरएसएस, विहिप और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाओ - रामविलास पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने गुरूवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), विश्व हिन्दु परिषद (विहिप) तथा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।विधानसभा चुनाव प्रचार पर जाने से पूर्व पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए पासवान ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के बयान पर कहा कि वह कांग्रेस के महासचिव हैं और उनके द्वारा यह बात उठाए जाने के बाद भी केंद्र सरकार आरएसएस, विहिप और बजरंग दल पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाती।
पासवान ने कहा कि वह पिछले 10 वर्षो से इन संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते रहे हैं और आज भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल बोलने से कुछ नहीं होगा।
Muslim Youth Embraces Hinduism
Unsal Ozenen (25), a national of Turkey adopted Hindu religion in the presence of Hindu leaders including the Vishwa Hindu Parishad, the Bajrang Dal and the Arya Samaj. He changed his name to Shankar Natrajan Arya.
In his affidavit he said that, “I am Muslim by faith and I am changing my religion with my consent without any pressure, undue influence or threat. I adopt this religion after inspiring from holy books of Hindus as well as reading from the Internet regarding qualities and basics of Hindu religion.” He had read ‘Dancing with Shiva’ written by Subramanyam Swami, ‘Bhagwat Gita’ and ‘Chandi Path’ written by Satyanand Saraswati besides ‘Loving Ganesha’, ‘Devi Gita’.
Mr Unsal said his family members did not object.
Answering queries he said the fundamentalists had distorted the face of Islamd which affected this (Islam) religion. He said terrorism had no place in Islam.
हिसार में मंदिरों और दरगाहों पर चला पीला पंजा
राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर तोड़ा गया यह मंदिर चार से पांच साल पुराना है। तहसीलदार ओपी बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन का अमला शाम करीब साढ़े चार बजे गांव पहुंचा। जब इन लोगों ने जेसीबी से मंदिर को गिराने की शुरूआत की तो भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई में नेशनल हाईवे विंग के एसडीओ फूलचंद मेहरा, जेई महेंद्र सिंह और अशोक मिश्रा शामिल थे।
वहीँ शहर से तीन किलोमीटर की दूर राधा स्वामी आश्रम के सामने नेशनल हाईवे पर सालों पुरानी बाबा ठंडा-गर्म पीर की दरगाह शनिवार को प्रशासन ने गिरा दी। नेशनल हाईवे विभाग ने पीला पंजा चला पूरे भवन को ढहा दिया। पीर दरगाह पर चली इस कार्रवाई को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व हिसार के तहसीलदार ओपी बिश्नोई, नेशनल हाईवे विभाग के एसडीओ फूल चंद मेहरा व थाना प्रभारी रणबीर सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया।
प्रशासन की ओर से शनिवार को पीर दरगाह पर पीला पंजा चलाए जाने के दौरान किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हुए थे तथा यहां भारी पुलिस बल लगाया गया था। प्रशासन ने शनिवार दोपहर को दरगाह पर बनी बाउंड्री व तीन कमरों को ढहाना शुरू कर दिया। करीब तीन घंटों कार्रवाई चली।
साथ ही, नेशनल हाईवे विंग के निशाने पर ऑटो मार्केट के पास स्थित मंदिर और जीजेयू के निकट स्थित मंदिर भी हैं। सूत्रों ने बताया कि ऑटो मार्केट के पास के मंदिर को भी शनिवार को ही तोड़ा जाना था, लेकिन बजरंग दल ने डीसी से मिलकर यह निर्णय फिलहाल स्थगित करवा दिया।





