"ऑपरेशन ब्लू स्टार" में खुलासे से पूरा देश सकते में

1984 में भारत के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से आतंकवादियों को निकालने के लिए चलाए गए "ऑपरेशन ब्लू स्टार" में ब्रिटेन की भूमिका की खुद ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग द्वारा किए जाने के बाद न केवल पंजाब बल्कि देश के लोग सकते में हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि स्वर्ण मंदिर परिसर से आतंकवादियों को बाहर निकालने की कार्रवाई में कांग्रेसी सरकार के ब्रिटेन की सरकार से सलाह लिया जाना देशद्रोह से कम नहीं। बादल ने चंडीगढ़ में जारी बयान में कहा कि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहाकि किसी संप्रभु देश की प्रधानमंत्री अपने ही लोगों को इस तरह अपमानित करेंगी। अपने ही लोगों के खिलाफ सैन्य विकल्प का इस्तेमाल करेंगी।

यह सिखों, पंजाबियों और देश के लोगों के खिलाफ किया गया एक घोर पाप था। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी इस संबंध में किए गए ब्रिटिश सरकार के खुलासे के बाद कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में किया गया आपरेशन ब्लू स्टार पंजाबियों के खिलाफ जघन्य कृत्य था। 

शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने कहा किदेश में अंदरूनी मामले में विदेशी सलाह लेकर पूर्व प्रधानमंत्री ने आंतरिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया और लोगों को धोखा दिया। ऎसा करके इंदिरा गांधी ने स्पष्ट रूप से देश की संप्रभुता के साथ समझौते का एक उदाहरण पेश किया। 

मालूम हो कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग ने मंगलवार को ब्रिटिश संसद में कहा कि 1984 में भारत के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से आतंकवादियों को निकालने के लिए चलाए गए "ऑपरेशन ब्लू स्टार" में ब्रिटेन की भूमिका "विशुद्ध रूप से सलाहकारी और सीमित थी" और उसका सीमित प्रभाव ही था। 

भारत ने इस ऑपरेशन में ब्रिटेन की सलाह के अनुरूप कोई कार्रवाई भी की हो, इसका कोई साक्ष्य नहीं है। ब्रिटिश विदेश मंत्री ने यह दावा 200 फाइलों और 23,000 दस्तावेजों की पड़ताल के बाद किया है। इसके साथ ही तत्कालीन संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों से साक्षात्कार भी किया गया। हालांकि इनका नाम नहीं बताया गया।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने गोपनीय दस्तावेजों को "30 साल बाद सार्वजनिक किए जाने के नियम" के तहत इस घटना से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक होने के बाद जांच के आदेश दिए थे। इस दस्तावेज में कहा गया है कि एलिट स्पेशल एयर सर्विस के एक अधिकारी ने दिल्ली की यात्रा की थी और फरवरी 1984 में आतंकवादियों को निकालने की योजना तैयार करने में भारत सरकार को सलाह दी थी। 

लंदन के राष्ट्रीय अभिलेखागार से दो पत्र सार्वजनिक किए गए हैं, दोनों अति गोपनीय और निजी दस्तावेज की श्रेणी में रखे गए थे। एसएएस द्वारा भारतीय अधिकारियों को दी गई सलाह के ब्योरे का इससे खुलासा हुआ है। इसमें से एक दस्तावेज वह पत्र है, जिसे तत्कालीन विदेश मंत्री जीयोफ्री होव के निजी सचिव ने "होम ऑफिस" में अपने समकक्ष पदाधिकारी को लिखा था। इसमें चेतावनी दी गई थी कि ऑपरेशन से ब्रिटेन में रह रहे भारतीय समुदाय में तनाव फैल सकता है, खासतौर पर उस वक्त, जब एसएएस की संलिप्तता सार्वजनिक हो जाएगी।

यह स्पष्ट नहीं है कि इन दस्तावेजों में जिक्र की गई योजना का इस्तेमाल भारत सरकार ने किया या नहीं। ऑपरेशन ब्लू स्टार के कुछ महीने बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों ने संभवत: बदले की भावना से हमला कर हत्या कर दी थी। 

"मिडनाइट्स चिल्ड्रन" में इंदिरा की आलोचना, पर सेंसर बोर्ड ने की पास


सलमान रुश्दी के उपन्यास "मिडनाइट्स चिल्ड्रन" के आधार पर निर्मित इसी नाम की फ़िल्म पर सेंसर बोर्ड की कोई कैंची नहीं चलेगी। इस फ़िल्म में भारत की भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की नीति की आलोचना की गई है। अगले साल लेखक की मातृभूमि भारत में इस फ़िल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।

उपन्यास "मिडनाइट्स चिल्ड्रन" सन् 1981 में लिखा गया था जिसके लिए सलमान रुश्दी को बुकर पुरस्कार मिलने के साथ साथ दुनिया भर में ख्याति भी मिली थी। उपन्यास में सन् 1910 से लेकर सन् 1976 तक भारत में घटनेवाली घटनाओं का वर्णन किया गया है। इसमें श्रीमती इंदिरा गांधी के शासनकाल का वर्णन भी किया गया है। यही कारण है कि फ़िल्म निर्माता को भारतीय सेंसर बोर्ड की कैंची फिरने का डर था।

भारत की दुर्दशा के लिए गांधी परिवार ही दोषी - ग्लेन लेविन

आर्थिक रैटिंग तय करने वाली संस्था मूडी ने भारत के मौजूदा आर्थिक हालात के लिए गांधी परिवार को दोषी ठहराया है। मूडी के वरिष्ठ विश्लेषक ग्लेन लेविन का कहना है कि सरकार की वास्तविक ताकत गांधी परिवार है। और इसी वजह से सरकार कोई भी फैसला नहीं ले पा रही है। कई अहम बिल पारित नहीं हो पा रहे हैं। 

हालिया विधानसभा चुनाव के बाद गांधी परिवार ने आर्थिक सुधारों के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का मौका खो दिया। उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव में हार के लिए भी गांधी परिवार को दोषी ठहराया गया है। ग्लेन ने कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान पिछड़े इलाकों का दौरा करने में अनगिनत पैसा लगाया लेकिन अवसर खो बैठे। मुलायम सिंह की समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को जोरदार पटखनी दी। इससे कांग्रेस की बोलती बंद हो गई।

सवाल यह है कि कब तब हम इस गाँधी परिवार को सरकार बनाते रहने का मौका देते रहेंगे ?

इंदिरा गांधी एक कटु, मुंहफट और ख़तरनाक महिला - जैकी कैनेडी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी की पत्नी जैकी कैनेडी के ऑडियो इंटरव्यू पहली बार जारी किए गए हैं जो उन्होंने अपने पति के निधन के कुछ महीने बाद दिए थे.व्हाइस हाउस के इतिहासकार को दिए गए इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री 'इंदिरा गांधी एक कटु, मुंहफट और ख़तरनाक महिला हैं.

'जैकी कैनेडी ने अपने इंटरव्यू में अमेरिकी समाज में नागरिक अधिकारों के नेता मार्टिन लूथर किंग के बारे में कहा था कि वह एक 'बुरे व्यक्ति' हैं.जैकी कैनेडी का 1994 में निधन हो गया. इस इंटरव्यू में उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ तल्ख टिप्पणियां कीं थीं.अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला ने फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति 'चार्ल्स डी गॉल को एक अहंकारी और द्वेषी इंसान बताया था.

'जैकी कैनेडी की सारी बातचीत बुधवार को एक किताबी के रूप में प्रकाशित हो रही हैं. उन्होंने ये इंटरव्यू इस शर्त पर दी थी कि उनके निधन के बाद इसे सार्वजनिक किया जाए.


जैकी कैनेडी ने मार्टिन लूथर किंग के बारे में बताया कि उनके देवर और अमेरिका के अटार्नी जनरल राबर्ट कैनेडी ने उन्हें बताया कि सिविल अधिकारों के नेता मार्टिन लूथर किंग राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के अंतिम संस्कार के दौरान नशे में थे और कार्डिंनल रिचार्ड का मज़ाक उड़ा रहे थे.

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक