पढ़िए कौन करा रहा है मंदिर के पुजारियों का बीमा

मंगलवार को शिवपुरी स्थित टूटीयां वाला मंदिर के पुजारियों का दुर्घटना बीमा करवा श्री हिंदू न्यायपीठ ने पुजारियों को कागज सौंपे। पीठ प्रवक्ता प्रवीण डंग ने बताया कि मंदिरों के पुजारियों के लिए दुर्घटना बीमा का हेल्पलाइन नंबर 92561-09700 है। इस नंबर पर मंदिरों में हिंदू धर्म का प्रचार करने वाले पुजारी संपर्क करके अपना दुर्घटना बीमा करवा सकते है। विदित रहे कि पुजारियों का तीन-तीन लाख रुपये का दुर्घटना बीमा करवाया जा रहा है।

इससे पूर्व सैंकड़ों बच्चों ने हनुमान चालीसा का पाठ करके हनुमान को भोग लगवाया। इस मौके पर शिवपुरी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, विशाल शर्मा, महेश शर्मा, सुरजीत जैन, कपिल देव व बिशन दास सहित अन्य भी मौजूद थे।

बिट्टा 10 हजार बच्चों के साथ करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ

श्री हिंदू न्याय पीठ की ओर से 23 नवंबर को जालंधर बाइपास के समीप दाना मंडी में आयोजित होने वाले श्री हनुमान चालीसा के पाठ में आतंकवाद विरोधी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिन्द्रजीत सिंह बिट्टा 10 हजार बच्चों के साथ श्री हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। 

यह जानकारी बिट्टा ने श्री हिंदू न्याय पीठ के मुख्य प्रवक्ता प्रवीण डंग व अश्वनी कत्याल, भूपिन्द्र बंगा, सुरजीत जैन, बंटी बजाज, रमन खोसला, बंटू और अनिल शर्मा की तरफ से उन्हें हनुमान चालीसा के पाठ का निमंत्रण देने के बाद उपस्थित जनसमूह को दी। उन्होंने श्री हिंदू न्याय पीठ द्वारा बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने के प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देश की एकता व अखंडता के लिए बच्चों को सांसारिक शिक्षा सहित धार्मिक शिक्षा देना भी जरूरी है।

धर्म परिवर्तन कर बने ईसाई, फिर मुसीबत आने पर भागे शनिदेव की शरण में

डॉ. यासीन अतीत में हिंदू परिवार से रहे हैं और उसका वास्ता अमृतसर से है। बंटवारे के बाद परिवार इधर-उधर हो गए। इनके बुजुर्गों ने बाद में ईसाई धर्म अपना लिया, बावजूद इसके ये लोग इस्लाम के साथ हिंदू और सिख सभी धर्मों का आदर करते हैं।

डॉ. यासीन ने बताया कि वह अस्पताल चला कर लोगों की सेवा करते हैं। विगत में पाकिस्तान सरकार ने उनकी एनजीओ 'चाइना मेडिकेयर वेल्फेयर हेल्थ सेंटर' को अस्पताल, वृद्ध आश्रम और अनाथ आश्रम खोलने के लिए 34 कनाल जगह भी उपलब्ध कराई है। 

दूसरी बार भारत आए यासीन ने बताया कि वह काफी दिन से परेशान थे, परिवार में कलह के अलावा मियां-बीवी में भी अक्सर तकरार होती रहती है। वहां पर एक पंडित के पास गए तो उसने शनि की नाराजगी की बात बताई, और कहा कि आप जो कुछ करते अथवा करना चाहते हैं उसका उलट होता है। बात-बात पर गुस्सा आता है। मियां-बीवी में न चाहते हुए भी अक्सर झगड़ा हो जाता है। यह सब शनि की उग्र दृष्टि के कारण हो रहा है, इसकी पूजा करवाएं सब ठीक हो जाएगा'  मगर वहां पर इसकी पूजा की कोई व्यवस्था नहीं है।और फिर डॉ. यासीन जिया और उनकी बीवी डॉ. रोजी जिया सरहद पार आ गए शनि की पूजा करवाने। 

यहां आकर वह दरबार साहिब, दुग्र्याणा तीर्थ और चर्च भी गए। इसके बाद दरबार साहिब के पास स्थित बड़े शनि मंदिर में भी माथा टेका। इस दौरान वह लोग अपने यहां खोले जाने वाले आश्रमों की जानकारी लेने के लिए पिंगलवाड़ा और यतीम खाना भी गए। 

इसके बाद ननकाना साहिब सिख यात्री जत्था के प्रधान स्वर्ण सिंह गिल के नेतृत्व में छेहर्टा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शिव मंदिर में इस दंपती ने शनि देव की पूजा की। यहां पं. राम परवेश मिश्रा ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा करवाई और सिरोपा डाल कर सम्मानित भी किया। डॉ. रोजी ने बताया कि वापसी पर वह यहां से शनि देव की प्रतिमा भी ले जाएंगे और वहां पर दोनों मुल्कों और परिवार की बेहतरी के लिए पूजा किया करेंगे। 

सिख विरोधी दंगों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : सुखबीर सिंह बादल

पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए आगामी एसजीपीसी चुनाव और 2012 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी तथा उसके सहयोगियों को सबक सिखाने का आह्वान किया है।

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मतभेद भूलते हुए मिलकर काम करने का आह्वान किया ताकि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों की हार सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के 26 साल बीत जाने के बाद भी अब तक कांग्रेस के किसी आरोपी नेता को जेल नहीं भेजा गया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सांसदों ने जब संसद में जोरदार तरीके से मामला उठाया तो सज्जन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने केंद्र की कांग्रेस नीत संप्रग सरकार पर आरोप लगाया कि वह केंद्रीय करों में पंजाब को उचित हिस्सेदारी नहीं दे रही है। संवाददाताओं से बातचीत में बादल ने आरोप लगाया कि केंद्र ने पंजाब से एकत्र करों में सिर्फ 1.29 प्रतिशत राशि ही राज्य को दिया है।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक