अच्छे दिन : 4300 हिंदू और सिख शराणार्थियों को भारत की नागरिकता मिली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान किए अपने वादे को आखिरकार पूरा कर ही दिया। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आकर भारत में बसे करीब 4300 हिंदू और सिख शराणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान की। मामले में केंद्रीय गृहमंत्रालय द्वारा भी विशेष पहल की गई है। 

कहा जा रहा है कि इन शरणार्थियों को 1 वर्ष में नागरिकता प्रदान कर दी जाएगी। सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि देश में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के लगभग 200000 हिंदू और सिख शरणार्थियों द्वारा निवास किया जा रहा है। सरकार द्वारा इन्हें नागरिकता प्रदान कर एक नई शुरूआत की गई है। दूसरी ओर कहा गया है कि दूसरे देशों में जिन हिंदूओं को परेशानियां उठानी पड़ी उनके लिए भारत सहयोग करने को तैयार है। भारत ऐसे लोगों को अपना नागरिक बनाकर उनकी उन्नति के रास्ते आसान कर रहा है। 

जिससे वे आसानी से रह सकेंगे। राज्यों से मिली जानकारी पर गौर करें तो मध्यप्रदेश में लगभग 19 हजार शरणार्थियों को वीजा जारी किया गया है। दूसरी ओर 11 हजार वीजा राजस्थान में और 4 हजार शरणार्थियों को इस तरह का वीजा जारी किया गया है। 

हालांकि उन्हें ये वीज़ा लंबे समय के लिए दिए गए थे। मिली जानकारी के अनुसार गृहमंत्रालय द्वारा अप्रैल माह में इस तरह के वीज़ा के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। यही नहीं पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में कई तरह की परेशानियां झेल रहे हिंदू और सिख नागरिकों को भारत अपना नागरिक बनाकर एक नई पहल की गई है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में हिंदूओं और सिखों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

पाकिस्तानी हिंदू भारतीय नागरिकता के लिए बिना पासपोर्ट कर सकेंगे आवेदन

केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले हिंदू और सिख शरणार्थियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को मानते हुए उन्हें यहां की नागरिकता पाने के नियम में कई राहत देने की घोषणा की है। यह सुविधा पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान के भी लोगों को समान रूप से मिलेगी। होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने गुरुवार को इस पर अपनी मंजूरी दी।

नए नियम के अनुसार 31 दिसंबर 2009 से पहले भारत में आए पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक देश में नागरिकता के लिए ऑनलाइन की जगह हाथ से लिखे आवेदन भी दे सकते हैं। ये अब अपने आवेदन पासपोर्ट के साथ दे सकते हैं। हालांकि आवेदक का लंबी अवधि का वीजा, नागरिकता के लिए आवेदन पत्र जमा कराने के समय वैध होना चाहिए। 

इन दोनों देशों के अल्पसंख्यक, जिनमें अधिकतर हिंदू और सिख हैं, जो माता-पिता के पासपोर्ट के आधार पर भारत आ गए थे, वे भी भारतीय नागरिकता के लिए पासपोर्ट के बिना आवेदन कर सकते हैं।

1984 सिख विरोधी दंगे: दिल्ली में ही 2733 लोग मारे गए थे

सरकार ने बताया है कि दिल्ली में १९८४ के सिख विरोधी दंगों में २,७३३ लोग मारे गए थे,लेकिन इनका ब्यौरा देने से इंकार करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय में इस प्रकार का कोर्ई आंकड़ा नहीं रखा जाता है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत गृह मंत्रालय से १९८४ के सिखे दंगों में शामिल अभियुक्तों का ब्यौरा, मृतकों, घायल और अशक्त हुए लोगों और अब तक इस संबंध में की गई कार्रवाई के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मांगी गई थी।

गृह मंत्रालय से प्राप्त जानकारी में बताया गया है, ‘‘मांगी गई सूचना का संबंध कानून एवं व्यवस्था तथा लोक व्यवस्था से है जो भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची भाग २ राज्य सूची में वर्णित राज्य का विषय है और गृह मंत्रालय में इस प्रकार का कोई डाटा नहीं रखा जाता है।’’ सिख विरोधी दंगों के संदर्भ में मंत्रालय ने बताया, ‘‘आहूजा समिति की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में २,७३३ लोग मारे गए थे।’’ सूचना का अधिकार कानून के तहत दिल्ली स्थित आरटीआई कार्यकर्ता गोपाल प्रसाद ने गृह मंत्रालय से यह जानकारी मांगी थी।

मनमोहन सिंह के खिलाफ अमेरिका में समन जारी हुआ

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के वॉशिंगटन की  ४ दिवसीय यात्रा पर पहुंचने के साथ ही एक सिख मानवाधिकार कार्यकर्ता समूह ने अमेरिकी अदालत से उनके खिलाफ १९९० में पंजाब में चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान कथित मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में समन जारी करवाया है।

न्यूयॉर्क स्थित मानवाधिकार संगठन ‘द सिख फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) अब एक आवश्यक आवेदन दाखिल करने की योजना बना रहा है ताकि जब मनमोहन सिंह यहां आएं तो समूह व्हाइट हाउस स्टाफ और सिंह की सुरक्षा टीम के सदस्यों को यह समन सौंपा जा सके। राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री गुरुवार को यहां पहुंचे हैं। 

जानकार सूत्रों ने बताया कि सिंह के आसपास कड़ी सुरक्षा होने के कारण एसएफजे के लिए उन्हें समन दे पाना बेहद मुश्किल होगा। इसके साथ ही एसएफजे के लिए व्हाइट हाउस और सीक्रेट सर्विस के लिए अदालत से जरूरी निर्देश जारी करवा पाने की प्रक्रिया भी मुश्किल होगी। 

कांग्रेस पार्टी के खिलाफ एसएफजे द्वारा दायर ऐसे ही एक अन्य मामले में पार्टी के न्यूयॉर्क स्थित वकील रवि बत्रा ने सिंह के खिलाफ समन को समूह का एक प्रचार हथकंडा बताया है। 

बत्रा ने बताया कि एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और संप्रभु राष्ट्र के प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह का एसजेएफ द्वारा एक कानूनी मामले के जरिए ‘स्वागत’ किया जाना केवल सुर्खियां बटोरने की कवायद है, जो कानून, गरिमा और सामान्य समझ का अपमान है।

दरगाहों व कब्रों पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश न करे :अकाल तख्त

अकाल तख्त के पांच सिंह साहिबान ने फैसला लिया है कि जिस स्थान पर नशे का सेवन या फिर 'बार' (शराब पीने का स्थान) होगा वहां गुरु साहिब का प्रकाश कतई नहीं किया जा सकता। इसके अलावा कब्र, जठेरों (कुलदेव) व समाधियों पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पाठ करने पर रोक लगाई गई है। साथ ही, जिस घर में हलाल मीट बनता है वहां भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश न करने को कहा गया है।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती ने भी अपने कार्यकाल में इसी प्रकार के आदेश जारी किए थे। उन्होंने मजीठा में स्थित बाबा रोडे शाह की दरगाह में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद सिखों को आदेश दिया था कि वह दरगाहों व कब्रों पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश न करें।

ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती के इस आदेश के बाद बाबा रोडे शाह दरगाह कमेटी ने गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश हटा दिया था।

अकाल तख्त का फैसला न मानने पर सिखों के लिए सजा का भी प्रावधान है। किसी भी सिख ने चाहे कितनी भी भयंकर गलती की हो उसे सजा के तौर पर गुरुद्वारा साहिब में सेवा करना, बर्तन मांजना, कीर्तन सुनना, श्री जपुजी साहिब का पाठ करना व अरदास करवाने की ही धार्मिक सजा लगती है।

अकाल तख्त साहिब 'जति शरण आए तिस कंठ लगावे के आधार पर सजा देता है।' अकाल तख्त साहिब सिखों की सर्वोच्च सत्ता है। मीरी-पीरी के सिद्धांत में मीरी का ओहदा अकाल तख्त साहिब को ही साहिब को ही हासिल है।

गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब विवाद और गहराया

हरिद्वार हरकी पौड़ी स्थ्ति ऐतिहासिक गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब विवाद बुधवार को गहरा गया। गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब धर्म युद्ध मोर्चा के मुखिया संत बाबा बलजीत सिंह के नेतृत्व में उत्तराखंड में प्रवेश कर रहे हजारों सिख श्रद्धालुओं को उत्तराखंड पुलिस ने सीमा पर रोक दिया। श्रद्धालुओं द्वारा पुलिस बैरक तोड़े जाने पर उत्तराखंड पुलिस दर्जन भर सिख नेताओं सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं को गिरफ्तार कर पांच बसों में डालकर अज्ञात स्थान पर ले गई है। 

दो दशकों से चला आ रहा गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब विवाद गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश उत्सव के अवसर पर फिर गहरा गया। हर की पौड़ी (हरिद्वार) स्थित गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब पर कब्जे के लिए दादू साहिब (हरियाणा) के मुखिया संत बलजीत सिंह दादू साहिब बलों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश का प्रयास कर रहे थे। तभी उत्तराखंड सरकार ने भारी पुलिस बल का प्रयोग कर श्रद्धालुओं को सीमा पर ही रोक दिया। सीमा पर रोके जाने से आक्रोशित श्रद्धालुओं ने हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर चक्का जाम लगा दिया। 

लगभग चार घंटे चक्का जाम के कारण दोनों ओर से आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान चक्का जाम पर बैठे श्रद्धालुओं के जलपान की व्यवस्था गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब के सहयोग से की गई। बुधवार दोपहर बाद तक आम लोगों की दिक्कतों को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने रूट बदल कर खोदरी-माजरी मार्ग आम लोगों के लिए खोल दिया। 

वहीं दोपहर बाद तक उत्तराखंड सरकार की ओर से कोई सकारात्मक संकेत न मिलता देख संत बलजीत सिंह दादू साहिब के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिया। इसके चलते गुरद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब धर्म युद्ध मोर्चा के मुखिया संत बलजीत सिंह दादू साहिब, कुंवर जपिंद्र सिंह, बाबा अवतार सिंह, गुरचरण सिंह बाबा, बाबा प्रदीप सिंह, सुखदेव सिंह, जग्गी सिंह, मलकीत सिंह, गुरदीप सिंह, भूरा सिंह, गुरदेव सिंह, महेंद्र सिंह सहित सैकड़ों सिख श्रद्धालुओं को उत्तराखंड पुलिस गिरफ्तार कर अज्ञात स्थान पर ले गई। 

डीएसपी पांवटा साहिब निश्चिंत नेगी ने बताया कि हरिद्वार जा रहे सिख श्रद्धालुओं को उत्तराखंड पुलिस ने प्रदेश की सीमा पर गिरफ्तार किया है। यह सांकेतिक गिरफ्तारी है, उन्हें शीघ्र रिहा कर दिया जाएगा।

पंजाबी फिल्मो में सिक्ख धर्म और उत्तर भारतीयों का होता है खुला अपमान ..


पंजाबी फिल्मो में सिक्ख धर्म और उत्तरभारतीयों का होता है खुला अपमान ... सिक्ख छात्र संघठनो के सदस्यों की बुद्धि क्या उस समय घास चरने चली जाती है जब वे पंजाबी फिल्मे देखते हैं ??? क्या सिक्ख हिंदुओं से इतनी नफरत करतें हैं कि वे एक सिक्ख धर्म वाले व्यक्ति का किरदार निभा रहे व्यक्ति के सीने पर हिंदू देवता का एक टैटू भी बर्दाश्त नहीं कर सकते ??? 

जब गुरु गोविन्द सिंह माँ दुर्गा के सम्मान में "चंडी चरित्र" लिख सकतें हैं, माँ दुर्गा के सम्मान में "दुर्गायाना मंदिर" का निर्माण करा सकतें हैं तो आज इन तथाकथित सिक्खो की बुद्धि कहाँ चली गई है ???

आज के दौर की किसी भी पंजाबी फिल्म को देख लीजिए - उसमे उत्तर भारतीयों और सिक्ख धर्म का अपमान आपको आसनी से देखने को मिल जाएगा .. 

बीएसपी विधायक याकूब कुरैशी ने की सिखों पर की अपमानक टिप्पणी

मेरठ सिटी से बीएसपी के विधायक हाजी याकूब कुरैशी को सिखों पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए पार्टी से निकाल दिया गया। पार्टी ने उन्हें पूर्व में दिए गए कई विवादित बयानों को भी आपत्तिजनक माना है। पार्टी के सभी नेताओं को निर्देश दे दिया गया है कि कुरैशी को पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में न बुलाया जाए। सरकार की ओर से इस मामले में जिला प्रशासन को कुरैशी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इससे पहले कुरैशी ने 2006 में मोहम्मद साहब का आपत्तिजनक कार्टून बनाने वाले डेनमार्क के एक कार्टूनिस्ट का सर कलम करने वाले शख्स को 51 करोड़ रुपये का नकद इनाम और उसके वजन के बराबर सोना देने का सनसनीखेज एलान किया था।


कुरैशी ने कहा था, ' लोग कहते हैं कमेले ( बूचड़खाना ) में रोजाना हजारों पशु काटे जा रहे हैं, लेकिन यदि सौ भैंस एक साथ खड़ी कर दी जाएं तो वह हजारों दिखाई देती हैं। यह ठीक उसी तरह है जैसे दो सौ सरदारों को एक साथ छोड़ दें तो लगेगा पूरा शहर सरदारों का है।'

मैर्य ने कहा कि किसी जाति विशेष पर ऐसी टिप्पणी करना पार्टी संविधान का उल्लंघन है। इस टिप्पणी से सिख और पंजाबी समाज की भावना को ठेस पहुंची। ऐसी गैर-मर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में हाजी याकूब को पार्टी से निष्कासित किया गया है। इसके अलावा ऐसे कई और मामलों की जांच हो रही है। इनमें भी उनके विरुद्ध कार्रवाई हो सकती हैं।

पकिस्तान में हिन्दुओं की स्थिति बेहद दयनीय - पाक एचआरसीपी

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग का कहना है कि पाकिस्तान में हिन्दू और सिख समुदाय के लोगों की स्थिति बेहद दयनीय है.वे हमेशा डर और आतंक के साये में जीते हैं.अन्य समुदायों के अल्पसंख्यकों की भी यही दशा है. इसका खुलासा खुद पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) ने किया है.

अपनी रिपोर्ट में आयोग ने खासतौर पर वर्ष 2010 को अल्पसंख्यकों के लिए बेहद खराब बताया.

गुरुवार को जारी आयोग की रिपोर्ट के अनुसार ओराकजाय एजेंसी नामक इलाके में 102 सिख परिवारों में से करीब 25 प्रतिशत ने तालिबानियों के फरमान के बाद अपना घर छोड़ दिया.

उन्हें तालिबान ने जजिया चुकाने या वह क्षेत्र छोड़ देने का फरमान सुनाया था. सैन्य कार्रवाई के बाद ही सिख अपने घरों में लौट पाए.

इसी तरह सुरक्षा कारणों से 27 हिन्दू परिवारों को भारत में शरण लेनी पड़ी.

पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द डॉन' ने आयोग की रिपोर्ट के हवाले से शुक्रवार को लिखा कि अलग-अलग धर्म का अनुपालन करने के कारण जान गंवाने वालों के प्रति सरकार ने भी संवेदना नहीं जताई.

'वर्ष 2010 में मानवाधिकारों की स्थिति' नाम से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि धार्मिक विश्वासों को लेकर होने वालों हमलों के निशाने पर न केवल अल्पसंख्यक हैं, बल्कि विभिन्न पंथों के 418 मुस्लिम भी इसमें मारे गए.

रिपोर्ट के अनुसार, "ये सभी इस बात के संकेत हैं कि आगे और भी बुरे हालात होने वाले हैं. चरमपंथियों की आवाज मुखर हो रही है, जबकि बढ़ती हिंसा और धमकियों के बीच मानवाधिकार तथा सहिष्णुता की आवाज अलग-थलग पड़ती जा रही है."

एचआरसीपी ने पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि वह अल्पसंख्यकों के खिलाफ होने वाले हमलों से उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रही है, बल्कि कई बार वह पीड़ितों को प्रताड़ित करने और गलत आरोपों को उलझाने का ही काम करती है.

समाचार पत्र ने एचआरसीपी के अध्यक्ष मेहदी हसन के हवाले से लिखा है कि मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाले अधिकतर सरकारी पदाधिकारी ही हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल 64 लोगों के खिलाफ ईशनिंदा का आरोप लगाया गया, जिनमें से अधिकतर जेल में हैं. एक मुस्लिम और दो ईसाइयों की इस आरोप में पुलिस हिरासत में हत्या कर दी गई.

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक