मोदी सरकार ने बदले गोद लेने के नियम


महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 01 अगस्‍त, 2015 से प्रभावी ‘बच्‍चों को गोद लेने संबंधी दिशा-निर्देश 2015’ में संशोधन की अधिसूचना जारी की है। करीब एक वर्ष तक हितधारकों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद तैयार किये गये इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्‍य गोद लेने की प्रक्रिया में तेजी लाना और इसे व्‍यवस्थित करना है। संशोधित दिशा-निर्देशों में गोद लेने की पारदर्शी प्रक्रिया उपलब्‍ध कराने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी की नई गोद लेने की प्रणाली ‘केयरिंग्‍स’ शामिल की गई है, जिसके तहत देश के सभी बच्‍चों की देखभाल करने वाले संस्‍थानों को इस एकीकृत प्रणाली में लाया गया है। 

विचार-विमर्श के दौरान बड़ी संख्‍या में संस्‍थानों/व्‍यक्तियों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं, जिन पर आधारित कर यह प्रणाली डिजाइन की गई है, जिसका उद्देश्‍य है बच्‍चों की देखभाल करने वाले संस्‍थानों के बच्‍चों को जल्‍द से जल्‍द घर मिलना चाहिए। किशोर न्‍याय अधिनियम 2000 की धारा 41 (2) में बच्‍चों की देखभाल करने वाले सभी संस्‍थानों पर यह वैधानिक जिम्‍मेदारी है कि वे केन्‍द्र सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के अनुसार गोद लेने की प्रक्रिया अपनाए और इसे बढ़ावा दें। यदि बच्‍चों की देखभाल करने वाला कोई संस्‍थान दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य नहीं कर पाता है, तो उसके पास ऐसे दूसरे संस्‍थान में बच्‍चों को भेजने का विकल्‍प है, जो केन्‍द्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करता है। 

नये दिशा-निर्देश जारी करने और केयरिंग्‍स का शुभारंभ करने के साथ ही मंत्रालय ने नये दिशा-निर्देश समझाने और नये सूचना प्रौद्योगिकी वातावरण में कार्य करने के लिए बच्‍चों की देखभाल करने वाले संस्‍थानों के लिए देशव्‍यापी कार्यशालाएं भी शुरू की हैं। यह स्‍पष्‍ट किया गया है कि 2011 के दिशा-निर्देश में एकल अभिभावक द्वारा बच्‍चे को गोद लेने का जो प्रावधान था उसे 2015 के दिशा-निर्देशों में भी रखा गया है। 

मंत्रालय ने मिशनरिज ऑफ चैरिटी जैसे संस्‍थानों द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। हालांकि मंत्रालय ने दोबारा इस बात पर जोर दिया कि लम्‍बे विचार-विमर्श की प्रक्रिया के बाद तैयार किए गए नये दिशा-निर्देशों का पालन गोद लेने की प्रक्रिया में शामिल बच्‍चों की देखभाल करने वाले संस्‍थानों द्वारा किया जाना चाहिए। 

हर पुलिस स्‍टेशन में 33 प्रतिशत पुलिस महिलाएं हो - मेनका गांधी

केन्‍द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी ने इस बात पर बल दिया कि महिलाओं के विरूद्ध अपराधों के प्रति स्‍वत: संवेदनशीलता प्रणाली स्‍थापित करने के लिए प्रत्‍येक पुलिस स्‍टेशन में 33 प्रतिशत पुलिस महिलाएं होनी चाहिए। 

मंत्री महोदया ने कहा कि 'सभी महिलाओं वाले पुलिस स्‍टेशन' के होने से अलगाव की समस्‍या आयेगी। उन्‍होंने नई दिल्‍ली में 'लैंगिक हिंसा और न्‍याय तक पहुंच' : आकलन, विश्‍लेषण और नीति पर सेमिनार को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

श्रीमती मेनका गांधी ने लैंगिक समानता के लिए आर्थिक शक्ति की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्‍होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से समर्थ बनाने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण देने के बारे में कहा। उन्‍होंने बताया कि महिला प्रशिक्षण केन्‍द्र पीपीपी मॉडल के आधार पर स्‍थापित किए जा सकते हैं, जिसके लिए केन्‍द्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय निधि मुहैया कराने के लिए इच्‍छुक है। 

उनका मंत्रालय देश के सौ जिलों में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना पर पहले से ही कार्य कर रहा है। श्रीमती मेनका संजय गांधी ने 'लैंगिक पहचान और हिंसा' पुस्‍तक का विमोचन किया। 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना प्रोत्‍साहन तथा मीडिया समर्थन पर आधारित: मेनका गांधी

केन्‍द्रीय महिला व बाल विकास मंत्री, श्रीमती मेनका संजय गांधी ने कहा कि मनोभावों में समग्र परिवर्तन लाने के लिए सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) योजना प्रोत्‍साहन तथा मीडिया समर्थन की मजबूत प्रणाली पर आधारित होगी। यह उन्‍होंने प्रसिद्ध ऑस्‍कर जीतने वाली कुमारी मेगन मयलान द्वारा निर्देशित डॉक्‍यूमेंट्री फिल्‍म ‘आफ्टर माई गार्डन ग्रोज ’ को सरकारी तौर पर रिलीज करने के बाद कहा। फिल्‍म पश्चिम बंगाल से सम्‍बद्ध है तथा भारतीय बालिकाओं को सशक्‍त बनाने के लिए सबला कार्यक्रम तथा आंगनवाड़ी के योगदान पर इसमें प्रकाश डाला गया है। 

मंत्री महोदया ने कहा कि बीबीबीपी के लिए जिला कलेक्‍टरों के साथ क्षेत्रीय स्‍तर पर परामर्श का पहला दौर शुरू कर लिया गया है। उत्‍तर भारत राज्‍यों के 27 जिलों के लिए चंडीगढ़ में इसे अंजाम दिया गया। श्रीमती मेनका गांधी ने कहा कि जिले अपनी बहुक्षेत्रीय योजना शीघ्र ही प्रस्‍तुत करेंगे जिनके लिए उन्‍हें प्रत्‍येक को 1.00 करोड़ रुपये तक का कोष दिया जाएगा। बाकी के क्षेत्रीय परामर्श इस माह के भीतर पूरा कर सौंप दिए जाने की आशा है। उन्‍होंने कहा कि इस योजना को लागू किए जाने के लिए 100 जिलों की पहचान की गई है जहां पर बाल लिंग अनुपात कम है। मंत्री महोदया ने कहा कि पश्चिम बंगाल तथा पंजाब जैसे राज्‍यों ने बालिकाओं को बचाने तथा सशक्तिकरण करने के लिए अच्‍छा मॉडल विकसित किया है। अन्‍य राज्‍यों द्वारा विकसित किए गए सफल मॉडलों का भी अध्‍ययन किया जाएगा जिससे कि ऐसे राज्‍य जहां पर बाल लिंग अनुपात में सुधार करने की आवश्‍यकता है, वे इसे अपना सकें। 

श्रीमती मेनका गांधी ने कहा कि कुमारी मेगन की नई फिल्‍म ‘आफ्टर माई गार्डन ग्रोज’ शिक्षा तथा वित्‍तीय स्‍वतंत्रता के माध्‍यम से बालिकाओं को सशक्‍त करने के बारे में है। उन्‍होंने यह भी खुलासा किया कि इस फिल्‍म में आंगनवाड़ी प्रणाली के दृढ़ कार्यकलापों जैसे अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण मुद्दों को दर्शाया गया है। यह केन्‍द्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय की योजनाओं का प्रमुख हिस्‍सा है। डॉक्‍यूमेंटरी फिल्‍म में मोनिका बर्मन की कहानी दर्शाई गई है जिसमें भारतीय ग्रामीण बालिका अपने घर के ऊपर एक छोटा-सा बाग ऊगा रही है। इससे उसके परिवार को खाना तो मिलता ही है इसके अलावा उसकी अपनी स्‍वतंत्रता भी पनप रही है। बर्मन अपनी शादी में देरी कर नवीन बालिका उद्यान कार्यक्रम इजाद कर स्‍कूल में वापस आती है। कुमारी मेगन मयलान इससे पहले अपनी डॉक्‍यूमेंटरी फिल्‍म स्‍माइल पिंकी जिसमें भारत को आधार बनाया गया है, को निर्देशित कर ऑस्‍कर जीत चुकी हैं। 

दिल्ली में ही हो गई थी रेप पीड़ित की मौत - मेनका गांधी


 बीजेपी की नेता और सांसद मेनका गांधी ने गैंग रेप पीड़ित की मौत को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे शक है कि युवती की मौत दिल्ली में ही हो गई थी। उसके बाद उसके शव को बोरे की तरह प्लेन में डालकर कर सिंगापुर भेज दिया गया। मेनका गांधी ने कहा कि जिस हालात से लड़की गुजर रही थी, वैसे में बेहतर इलाज के नाम पर विदेश भेजना कहीं से भी तार्किक नहीं लगता है।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिल्ली और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस घटना के बाद जिस तरह की प्रतिबद्धता दिखनी चाहिए थी वह अब तक नहीं दिखी। दोनों सरकारें कुछ कड़े कदम उठाकर लोगों में भरोसा और सुरक्षा का माहौल कायम कर सकती थीं लेकिन वे ऐसा करने में नाकाम रहीं। मेनका गांधी ने कहा कि इस पूरे मामले को जिस तरह से हैंडल किया गया उससे कई तरह के सवाल खड़े होते हैं।

गौरतलब है कि कुछ डॉक्टरों ने भी लड़की को सिंगापुर भेजने पर हैरानी जताई थी। डॉक्टरों का कहना था कि जब लड़की इस हालत में नहीं थी कि उसकी आंत ट्रांसप्लांट किया जा सके तो सिंगापुर क्यों भेजा गया। एक्सपर्ट टीम के कुछ डॉक्टरों ने कहा था कि हमसे पूछा भी नहीं गया कि आखिर क्यों सिंगापुर लड़की को शिफ्ट किया जा रहा है। केवल इतना पूछा गया कि क्या लड़की वहां जाने की स्थिति में है।

डॉक्टरों ने इस मेडिकल के बजाय राजनीतिक फैसला करार दिया था। इसके बावजूद मेनका गांधी द्वारा यह आशंका जताना कि लड़की का निधन दिल्ली में हो गया था, हैरान करने वाला है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनकी आशंका का आधार क्या है।

पी चिदम्बरम एक दिन जेल जरूर जाएंगे - मेनका गाँधी

बीजेपी सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री पी चिदम्बरम को फिलहाल भले ही अदालत से राहत मिल गयी हो, लेकिन एक ना एक दिन वह भी जेल जरूर जाएंगे।

मेनका ने दातागंज में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करने के बाद कहा कि टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में चिदम्बरम को अदालत से भले ही राहत मिल गयी हो लेकिन उनके खिलाफ काफी सुबूत हैं और एक ना एक दिन वह जेल जरूर जाएंगे।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी की सरकार बनने पर कौन मुख्यमंत्री बनेगा, इस सवाल पर पार्टी सांसद ने कहा कि वह कोई ज्योतिषी नहीं है। जो भी मुख्यमंत्री बने, वह ईमानदार तथा कर्मठ होना चाहिये।

शराब व्यवसायी पोंटी चड्ढा को धनकुबेर बनाने के पीछे प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती का हाथ होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मायावती ने चड्ढा को करोड़ों रुपए की चीनी मिलें सस्ते दामों में बेच दीं, जिससे वह रातोंरात अरबपति बन गया।

मेनका ने दावा किया कि मायावती ने दिल्ली के पॉश इलाके में तीन बंगले खरीदे हैं, जिनकी कीमत 150 करोड़, 300 करोड़ और 350 करोड़ रुपये है।

उन्होंने शनिवार को बांदा में रैली को सम्बोधित करने गये एसपी प्रमुख मुलायम सिंह यादव की तरफ एक महिला द्वारा चप्पल उछाले जाने की निंदा करते हुए कहा कि विदेश से शुरू हुआ यह चलन बिल्कुल गलत है।

कांग्रेस के नेतागण भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं,राहुल गांधी क्या बोलेंगे

भाजपा सांसद मेनका गांधी ने अन्ना हजारे के अनशन पर राहुल गांधी की चुप्पी पर पूरी कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि ऐसे में जबकि कांग्रेस के नेतागण भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हो राहुल गांधी क्या बोलेंगे और उनकी बात पर विश्वास कौन करेगा.

मेनका
गांधी ने अन्ना के अनशन पर राहुल गांधी की चुप्पी पर कहा कि भ्रष्टाचार के सारे आरोप कांग्रेस नेताओं पर हैं, ऐसे में राहुल गांधी क्या बोलेंगे, उनकी बात पर विश्वास कौन करेगा.

इसी
क्रम में उन्होंने कहा कि आज देश में कोई भी मूर्ख नहीं है और वह आपकी जुबान नहीं नीयत देखता है.अन्‍ना के आंदोलन पर विशेष कवरेजअपने संसदीय क्षेत्र में आने वाले दातागंज तहसील के बाढ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर जाने के लिए पहुंची मेनका ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनके पुत्र वरुण गांधी व्यक्तिगत रुप से अन्ना के आंदोलन में पहुंचे.

भाजपा
सहित विपक्षी दलों द्वारा अन्ना के समर्थन में खुलकर आवाज नहीं उठाने के बारे में सवाल पूछे जाने पर मेनका ने कहा कि अन्ना नहीं चाहते कि राजनीतिक दल उनके साथ आयें, इसीलिए विपक्षी दलों ने अपने आप को पीछे कर लिया है.

उनका
कहना है कि प्रधानमंत्री और नौकरशाही के साथ ही न्यायपालिका को भी लोकपाल के दायरे में लाया जाना चाहिए, भाजपा सांसद ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित में अन्ना हजारे का पूरा समर्थन करेगी और उन्हें यकीन है कि अन्ना जो भी रास्ता दिखायेंगे, पार्टी उस पर चलेगी.

बोफोर्स दलाली का पैसा सीधे इटली की बैंक में जमा हुआ - मेनका गाँधी

उत्तर प्रदेश की आंवला लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी सांसद मेनका गांधी ने आरोप लगाया है कि स्विस बैंक में जमा आधे से ज्यादा धन कांग्रेस नेताओं का है यही वजह है कि विदेशी बैंक में संचालित बैंक खातों की जांच कराने से कांग्रेस कतरा रही है और इस काले धन को बचाने में कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा रखी है।

मेनका गांधी ने ये भी कहा कि बोफोर्स तोव घोटाले में दलाली का धन भी विदेशी बैंकों में जमा किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुत्रवधू एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की देवरानी मेनका गांधी का यह बयान राजनीति में बड़ी हलचल पैदा कर सकता है। मेनका ने कहा कि बोफोर्स दलाली का पैसा सीधे इटली की बैंक में जमा हुआ क्योंकि बोफोर्स की दलाली करने वाला मुखिया इन्हीं के गांव का था।

सांसद मेनका गांधी ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की भाषा और भाषण को सड़क छाप बताया और कहा कि देश में तो कोई यह भाषा पसंद नहीं करता है जाहिर है कि यह भाषा किसी विदेशी के इशारे पर इस्तेमाल हो रही है।

एक
सवाल के जवाब में कांग्रेसी युवराज राहुल गांधी की लम्बी उम्र की कामना करते हुए मेनका ने कहा कि वे प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं तो बनें। इस देश में प्रधानमंत्री बनने के लिए किसी योग्यता की जरूरत नहीं है, मौजूदा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इसका उदाहरण हैं।

दिग्विजय झूठ बोलने की आदी और बेशर्म - मेनका गाँधी

कांग्रेस नीत केन्द्र सरकार कोझूठ बोलने की आदीऔरबेशर्मकरार देते हुए भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा और कहा कि वहकिसी और की आवाजबनकर रह गए हैं तथा इसकी गहराई से जांच की जानी चाहिये.

मेनका
ने यहां संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में गत पांच जून को बाबा रामदेव के समर्थकों पर हुई कार्रवाई के बारे में दिये गए अपने हलफनामे में मौके पर लाठीचार्ज नहीं होने की बात कही है.

यह
बात ‘सफेद झूठ’ है.उन्होंने कहा कि टेलीविजन चैनलों पर देश के करोड़ों लोगों ने रामदेव समर्थकों पर पुलिस की ज्यादती देखी लेकिन केन्द्र सरकार ‘झूठ बोलने की आदी’ हो चुकी है और उसने साधु-संतों पर लाठीचार्ज करके ‘निहायत बेशर्मी’ का प्रदर्शन किया है.

कांग्रेस
महासचिव दिग्विजय सिंह की आलोचना करते हुए आंवला से भाजपा सांसद ने कहा कि सिंह का अपना अलग एजेंडा है और वह बिना कुछ सोचे-समझे किसी के बारे में कुछ भी कह देते हैं.

उन्होंने
कहा कि ऐसा लगता है कि सिंह हर मामले में केन्द्र का कवच बन जाते हैं. इससे प्रतीत होता है कि वह अपनी नहीं बल्कि किसी और की आवाज बोलते हैं.

मेनका
ने कहा कि सिंह हर मामले, हर बात और हर मुद्दे पर टिप्पणी करते हैं. वह किसकी आवाज बोल रहे हैं, इसकी गहराई से जांच की जानी चाहिये.

विकीलीक्‍स के खुलासे पर भाजपा ने मांगा मनमोहन से इस्‍तीफा

विश्वासमत के दौरान सांसदों की खरीद-फरोख् को लेकर विकीलीक् के ताजा खुलासे से देश की सियासत में भूचाल गया है. संसद की कार्यवाही के दौरान विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस्तीफे की मांग की है.

लोकसभा
में नेता विपक्ष सुषमा स्‍वराज ने कहा कि विकीलीक्‍स के खुलासे के मद्देनजर मनमोहन सिंह को इस्‍तीफा देना चाहिए. बीजेपी नेता मेनका गांधी ने भी प्रधानमंत्री से ऐसी ही मांगी की.राज्‍यसभा में नेता विपक्ष अरुण जेटली ने सरकार से मांग की कि वह इस मसले पर बयान देकर स्थिति स्‍पष्‍ट करे. संसद के दोनों सदनों में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्‍थगित कर दी गई.

गौरतलब
है कि विकिलीक्स के एक खुलासे से सियासत में हड़कंप मच गया है. विकीलीक्‍स के मुताबिक परमाणु डील पर विश्वास प्रस्ताव जीतने के लिए मनमोहन सरकार ने वोट खरीदे थे. खबर है कि अजीत सिंह के राष्ट्रीय लोकदल को कांग्रेस की तरफ से पैसे दिए गए थे.

हालांकि
अजित सिंह ने इस खुलासे को यह कहते हुए खारिज का दिया है कि उनकी पार्टी के पास तो उस वक्त सिर्फ 3 सदस्य थे. खुलासे में 4 का जिक्र है. बहरहाल, विकीलीक्‍स के खुलासे के बाद आया सियासी भूचाल फिलहाल थमने के आसर नहीं हैं..

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक