गृह मंत्री पी चिदंबरम को 'भगवा आंतकवाद' का दौरा पड़ा

गृह मंत्री पी चिदंबरम को 'भगवा आंतकवाद' का दौरा फिर से पड़ गया है इस बार उन्होंने चेतावनी दी है कि देश में युवाओं को उग्रवादी बनाने की कोशिशें हो रही हैं. उन्होंने कहा है कि कई बम धमाकों में 'भगवा आंतकवाद' नाम के नए चलन की भूमिका उजागर हुई है.
पी चिदंबरम देश में पुलिस बल के प्रमुखों की एक कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे. यहां उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा पर खुलकर बात की. उन्होंने जम्मू कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर भी चिंता जाहिर की. हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही प्रदर्शनकारियों तक पहुंचने के लिए एक शुरुआती कदम खोज लिया जाएगा और बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा.

उन्होंने युवाओं को उग्र बनाने पर भी चिंता जताई. चिदंबरम ने कहा, "देश में नौजवान लड़के-लड़कियों को उग्र बनाने की कोशिशों की इजाजत नहीं दी जा सकती. इसके अलावा भगवा आतंकवाद का नया चलन उजागर हुआ है, जिसकी हाल ही में हुए कई बम धमाकों में भूमिका सामने आई है."

गौरतलब है कि देश में हुए कई बम धमाकों में कट्टर हिंदू संगठनों की भूमिका की बात जांच एजेंसियों ने कही है. मालेगांव में हुए बम धमाकों के सिलसिले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और उनके कुछ साथियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. प्रज्ञा गुजरात में अपना हिंदू संगठन चला रही थीं. इस मामले में सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल समेत कुछ और लोगों को भी गिरफ्त में लिया गया है. इन सभी के दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों से जुड़े होने की बात सामने आई है.

अजमेर की दरगाह पर 2007 में हुए एक बम धमाके के बारे में भी जांच एजेंसियों की शक की सुई दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों की ओर घूमती रही है. मई 2007 में हैदराबाद में और उसके बाद अजमेर में धमाके हुए थे. जांच एजेंसियों ने कहा है कि इन दोनों धमाकों में इस्तेमाल किए गए बम एक ही दिन बनाए गए. इस सिलसिले में कई गिरफ्तारियां हुई हैं. हालांकि जांच में अभी तक कोई पुख्ता सबूत हासिल हुआ हो, ऐसा पुलिस ने नहीं बताया है.

धमाकों के तार दक्षिणपंथी ताकतों से जुड़े होने की खबरों ने देश में बहस छेड़ रखी है. और चिदंबरम का यह साफ साफ कहना कि देश में भगवा आतंकवाद मौजूद है, इस बहस को और हवा दे सकता है. आप भी अपनी राय दें ..

हिसार में मंदिरों और दरगाहों पर चला पीला पंजा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार शनिवार को पीडब्ल्यूडी के नेशनल हाईवे विंग ने चौधरीवास के पास सरकारी जमीन पर बने मंदिर को तोड़ दिया। ग्रामीणों ने एतराज भी जताया लेकिन भारी पुलिस फोर्स के सामने किसी की नहीं चली। मंदिर की शिव मूर्ति और हनुमान मूर्ति को निकालकर किनारे रख दिया गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर तोड़ा गया यह मंदिर चार से पांच साल पुराना है। तहसीलदार ओपी बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन का अमला शाम करीब साढ़े चार बजे गांव पहुंचा। जब इन लोगों ने जेसीबी से मंदिर को गिराने की शुरूआत की तो भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई में नेशनल हाईवे विंग के एसडीओ फूलचंद मेहरा, जेई महेंद्र सिंह और अशोक मिश्रा शामिल थे।

वहीँ शहर से तीन किलोमीटर की दूर राधा स्वामी आश्रम के सामने नेशनल हाईवे पर सालों पुरानी बाबा ठंडा-गर्म पीर की दरगाह शनिवार को प्रशासन ने गिरा दी। नेशनल हाईवे विभाग ने पीला पंजा चला पूरे भवन को ढहा दिया। पीर दरगाह पर चली इस कार्रवाई को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व हिसार के तहसीलदार ओपी बिश्नोई, नेशनल हाईवे विभाग के एसडीओ फूल चंद मेहरा व थाना प्रभारी रणबीर सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया।

प्रशासन की ओर से शनिवार को पीर दरगाह पर पीला पंजा चलाए जाने के दौरान किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हुए थे तथा यहां भारी पुलिस बल लगाया गया था। प्रशासन ने शनिवार दोपहर को दरगाह पर बनी बाउंड्री व तीन कमरों को ढहाना शुरू कर दिया। करीब तीन घंटों कार्रवाई चली।

साथ ही, नेशनल हाईवे विंग के निशाने पर ऑटो मार्केट के पास स्थित मंदिर और जीजेयू के निकट स्थित मंदिर भी हैं। सूत्रों ने बताया कि ऑटो मार्केट के पास के मंदिर को भी शनिवार को ही तोड़ा जाना था, लेकिन बजरंग दल ने डीसी से मिलकर यह निर्णय फिलहाल स्थगित करवा दिया।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक