उमा भारती ने 560 करोड़ रुपए की नमामि‍ गंगे परि‍योजनाओं का शि‍लान्‍यास कि‍या


केंद्रीय जल संसाधन, नदी वि‍कास एवं गंगा संरक्षण मंत्री सुश्री उमा भारती ने कानपुर में गंगा बैराज पर नमामि‍ गंगे कार्यक्रम के तहत वि‍भि‍न्‍न परि‍योजनाओं का शि‍लान्‍यास कि‍या। इनमें 63 करोड़ रुपए की लागत से सीसामऊ नाले की अवरोधन और दि‍शा परि‍वर्तन योजना, नेटवर्किंग के लि‍ए 397 करोड़ रुपए की नेटवर्किंग योजना, बि‍ठूर में नदी तट के वि‍कास के लि‍ए 100 करोड़ रुपए की योजनाएं और वहां 14 घाटों और 5 शवदाह गृहों का निर्माण शामि‍ल है। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि‍ उनका मंत्रालय  हाइब्रिड एन्यूटी आधारित पी पी पी मॉडल के माध्यम से शोधित जल के पुनः इस्तेमाल के लिए बाज़ार विकसित करेगा जिससे एसटीपी और ईटीपी से निकलने वाला जल वापस नदी में न जाये। मंत्री महोदया ने कहा कि‍ इसके लिए विभिन्न मंत्रालयों के साथ समझौता ज्ञापन भी किये जा रहे हैं| उन्‍होंने कहा,‍ ‘’हम गंगा जी के संरक्षण के लि‍ए निर्धारि‍त प्रक्रि‍या से गुजरेंगे। कि‍सी भी जल्‍दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेंगे जि‍ससे कि‍ आबंटि‍त धनराशि‍ व्‍यर्थ न जाए।‘’


कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय संबोधन में कानपुर से लोकसभा सदस्‍य डॉ मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि गंगा की आज जो दुर्दशा हो रही है उसके लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। हमें गंगा के प्रति अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है| उन्होंने सुझाव दि‍या कि‍ गंगा का इतिहास बताने वाले एक दृश्‍य और श्रव्‍य कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में इस अभि‍यान के प्रति‍ जागरूकता फैलाई जा सकती है|  


उल्‍लेखनीय है कि‍ जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा सात राज्यों - उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और हरियाणा में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाली गतिविधियों का क्रियान्वयन प्राथमिकता के तौर पर किया जा रहा है। इसी के तहत 7 जुलाई 2016 को सातों राज्यों में 231 परियोजनाओं का एक ही समय पर अलग-अलग स्थानों पर एक साथ शुभारंभ किया गया । इसमें विभिन्न घाटों के नवीनीकरण, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों का पुनर्वास एवं विकास, वृक्षारोपण व जैव विविधता संरक्षण की परियोजनाएं शामि‍ल हैं। कानपुर में प्रवेश स्तर की गतिविधियों के अंतर्गत 11 घाटों और 2 शवदाह गृहों के निर्माण का काम शुरु कि‍या गया।  

इस अवसर पर प्रख्यात नृत्यांगना आरुषी और उनकी टीम द्वारा गंगा जी पर एक नृत्य नाटिका भी प्रस्‍तुत की गई।  

हिंदू हित की बात करने से नहीं हिचकेंगे - प्रवीण भाई तोगड़िया

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने चुनाव आयोग के निर्देश पर जनसभाओं की रिकार्डिग कराये जाने के मुद्दे पर कहा कि वह इससे नहीं डरते। जिन्हें रिकार्डिग कराना हो करायें वह हिंदू हित की बात करने से नहीं हिचकेंगे। वह राजनीतिक नहीं बल्कि धार्मिक नेता हैं।

अगर उन्हें आचार संहिता में बांधने की कोशिश की गयी तो अदालत में जायेंगे। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने उन पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।तोगड़िया ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछड़ों और अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों के आरक्षण से साढ़े चार फीसदी हिस्सेदारी अल्पसंख्यकों को देना कहां का न्याय है।

केंद्र सरकार हिंदुओं के हक पर डाका डाल रही है और इससे पिछड़ों की नौकरियां अल्पसंख्यकों के पास जायेंगी।उन्होंने कहा कि विहिप सात मांगों को लेकर इसका गांव स्तर समितियां गठित कर विरोध करेगी। पूरे देश में हिंदू रोटी एवं शिक्षा बचाओ आंदोलन किया जायेगा।

बंटे हिंदू समाज को एकजुट होना होगा। दिग्विजय सिंह के अन्ना हजारे के साथ चित्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि दिग्विजय तो उनके साथ कोलकाता में एक कार्यक्रम में थे। बाबू सिंह कुशवाहा पर कुछ बोलने से मना करते हुए तोगड़िया ने कहा कि भाजपा की बात भाजपा जाने।

इससे पूर्व उन्होंने छात्र गोष्ठी में कहा कि छात्र मजहबी आरक्षण का विरोध करें और इसकी मांग करने वालों का चुनाव में कड़ा विरोध करें। इस मौके पर विहिप कोषाध्यक्ष रामनाथ महेंद्र, प्रांत मंत्री अवध बिहारी मिश्र भी थे।भड़काऊ भाषण देने पर मुकदमाविश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगडि़या पर बिना अनुमति सभा करने, लाल बत्ती लगाकर घूमने और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।

बजरंग दल अध्यक्ष भी नामजद हैं। पुलिस ने भाषण की सीडी कब्जे में ले ली है।दरअसल विश्व हिंदू परिषद के 'हिंदू, रोटी व शिक्षा बचाओ' आंदोलन के तहत शुक्रवार को सभा थी। इसमें तोगड़िया ने सभा में धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला भाषण दिया।

डीआईजी राजेश राय के निर्देश पर काकादेव थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी को सभा स्थल पर छापा मारकर पोस्टर-बैनर कब्जे में लिये और श्रीतोगड़िया के भाषण की सीडी जुटा ली है। श्री तोगड़िया लालबत्ती लगी एम्बेसडर से आये थे। इस पर तोगड़िया और आयोजक बजरंग दल अध्यक्ष शैलेंद्र भदौरिया के खिलाफ धारा 153 ए, 153 बी और 298 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कानपुर के लोग यदि रात में सोये तो पत्थर का बनकर मर जायेंगे

कानपुर और उसके आसपास के इलाको में रात दो बजे के बाद अजीब सी अफवाहों का बाजार गर्म रहा और लोग रात दो बजे के बाद सुबह तक अपने-अपने घरों के बाहर खड़े रहे। अफवाह यह थी कि जो आज रात को सोया वह पत्थर बन जाएगा।

कहीं यह अफवाह भी थी कि सुबह भूकंप आने वाला है और कहीं यह अफवाह थी कि कई गांवों में जमीन में धंस गई है। जिला प्रशासन भी इन अफवाहों को लेकर काफी परेशान रहा।

कानपुर पुलिस के डीआईजी राजेश राय ने बताया कि रात दो बजे के बाद अचानक लोगों के मोबाइल पर यह संदेश आने लगे कि अगर आज रात को सोये तो पत्थर बन जाओगे। इसके बाद डर की वजह से लोग आने अपने घरों से निकल कर सड़कों पर आ गए और एक-दूसरे से पूछताछ करने लगे।

जैसे ही यह खबर पुलिस के आला अधिकारियों के पास पहुंची उन्होंने किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए सड़कों पर गश्त तेज करा दी। रात तीन बजे के बाद तो सड़कों और चौराहों पर लोगों का भारी हुजूम जमा हो गया था और लोग एक-दूसरे से इस अफवाह के बारे में पूछताछ कर रहे थे।

डीआईजी ने कहा उन्होंने इस बारे में जानकारी ली तो कुछ लोगो ने उन्हें बताया कि उनके पास सोने पर पत्थर हो जाने की अफवाह के फोन उन्नाव और हरदोई जिलों से आए लेकिन सही-सही इस बात का पता न चल सका कि आखिर यह अफवाह उड़ी कैसे।

लोगों का कहना है कि कानपुर के पास किसी गाँव में एक बच्ची का जन्म हुआ और जन्म के तुरंत बाद उस बच्ची ने ही यह बात कही कि आज की रात जो सोयेगा वो पत्थर का बन जाएगा और मर जाएगा, यह खबर जहाँ तक जायेगी, वहां तक के लोग सोये नहीं ..

अफवाहों का आलम यह था कि महिलाएं अपने घरों में पूजा पाठ करने लगीं और मुस्लिम समाज के लोंगों ने मस्जिदों का रूख कर लिया और वहां बैठ कर दुआएं मांगने लगे।

शहर के चमनगंज, पी रोड, नवाबगंज, ग्वालटोली, बेकनगंज, किदवईनगर, गोविंद नगर जैसे दर्जनों मोहल्लों में सुबह तक लोगों की भारी भीड़ सड़कों पर जमा रही। डीआईजी राय ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और बहकावे में न आने की अपील की है।

उधर पड़ोसी जिले उन्नाव के संवाददाता के अनुसार वहां भी सोने पर पत्थर का इंसान होने की अफवाहों के कारण रात दो बजे के आसपास लोग सड़कों पर निकल आए। वहां कुछ जगह पर यह भी अफवाह थी कि सुबह बहुत विनाशकारी भूकंप आने वाला है इस डर से भी सुबह तक लोग अपने अपने घरों के बाहर जमे रहे और किसी गंभीर घटना के डर से सहमे रहे।

उन्नाव और उसके आसपास शुक्लागंज पुरवा में महिलाओं ने इस अफवाह के डर से अपने घरों में पूजा पाठ शुरू कर दिया। यहां भी लोगों का यही कहना था कि उनके पास किसी रिश्तेदार का फोन आया था जिसमें ऐसी बातें कही गई थीं।

इसी तरह कानपुर के ग्रामीण इलाकों में भी अफवाह फैली थी कि इलाके के कुछ गांव जमीन में धंस गए है जिसको लेकर काफी दहशत बनी रही और लोग एक-दूसरे को फोन कर इस खबर की पुष्टि करते रहे।

इन अफवाहों से सबसे ज्यादा परेशान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पत्रकार रहे जिनके पास इन अफवाहों की पुष्टि के लिये रात दो बजे से सुबह पांच बजे तक लगातार फोन आते रहे लेकिन दिन निकलने के साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि यह केवल अफवाह थी।

पंजाब, हरियाणा और देश के दूसरे राज्यों में कानपुर के आसपास के गाँवों के काफी लोग रहते हैं जिसमे पति रिक्शा या धोबी का काम करता है और पत्नी लोगों के घरों में बर्तन और सफाई का काम करती है, उन लोगों को भी उनके गावों से इस प्रकार के सन्देश आते रहे और वे लोग भी रात भर जागते रहे ..

आधे लीटर गोमूत्र से 28 घंटे सीफलएल बल्ब जलाया जा सकता है

सिर्फ आधे लीटर गोमूत्र से आप 28 घंटे केवल एक सीफलएल बल्ब जला सकते हैं, बल्कि मोबाइल भी चार्ज कर सकते हैं। भौती गोशाला, कानपुर ने गोज्योति नाम से ऐसा लैंप विकसित किया है जिसमें आधा लीटर गोमूत्र से एक सप्ताह तक झोपड़ी रोशन की जा सकती है। खास बात यह है कि इस संयंत्र के उपयोग में अन्य किसी प्रकार का कोई खर्च नहीं होता।भौती गोशाला में एक ऐसी बैट्री तैयार की गई है जो सिर्फ गोमूत्र से चार्ज होती है। छह वोल्ट की इस बैट्री में आधा लीटर गोमूत्र डाल देते हैं, इसके बाद सीफल का बैट्री से कनेक्शन कर देते हैं।

सुविधानुसार स्विच भी लगा देते हैं। स्विच ऑन करते ही सीफल बल्ब जल उठती है। इस बैट्री से एक अन्य लिंक निकालकर मोबाइल चार्जर भी लगा दिया जाता है। गोशाला सोसाइटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रेम मनोहर के अनुसार, एक गोज्योति बनाने की लागत करीब डेढ़ हजार रूपये आती है। बल्क में बनाने पर यह लागत और भी घट सकती है। आधे लीटर गोमूत्र से 28 घंटे तक बल्ब जल सकता है।गोमूत्र के इस अनुंसधान ने आई.आई.टी और एचबीटीआई जैसे उच्च तकनीकी संस्थान भी हतप्रभ हैं।

उन्होंने भी माना कि गोमूत्र में वह शक्ति है, जिससे बल्ब जल सकता है। गोशाला की इस अनोखी गोज्योति को देखकर अभी गुजरात के एक स्वयंसेवी संगठन ने दो हजार लैंप तैयार करने का ऑर्डर भी दिया है। इसका अति पिछड़े गैर विद्युतीकृत ग्रामीण इलाकों में वितरण किया जाएगा। ध्यान रहे कि कानपुर गोशाला सोसायटी ने बीते वर्ष ही गोबर से सीएनजी तैयार की थी, जिससे सफलतापूर्वक कार चलायी जाती है। गोशाला सोसायटी के सदस्य सुरेश गुप्ता बताते हैं कि अगर सरकार गो-ज्योति को प्रोत्साहित करे तो देश की वे झोपड़ियां भी सहजता से रोशन हो सकती हैं जहां अभी बिजली की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक