4,041 शहरों/कस्बों को नकदी रहित लेनदेन व्‍यवस्‍था में परिवर्तित करने को कहा गया


सभी 4,041 शहरों/कस्बों को नकदी रहित लेनदेन व्‍यवस्‍था में परिवर्तित करने को कहा गया, मध्‍यप्रदेश अगले वर्ष मार्च तक इसे पूरा करेगा 

 इंटरनेट बैंकिंग, ऑनलाइन भुगतान और पीएफएम को  अपनाया जाएगा

श्री एम. वैंकेया नायडू ने विशाखापत्तनम निगम की नकदी रहित लेनदेन सुविधा का शुभारंभ किया

सभी तरह की व्‍यवस्‍था को नकदी रहित लेन-देन में परिवर्तित करने के लिए जारी प्रयासों के तहत, शहरी विकास मंत्रालय ने सभी वैधानिक 4041 शहरी स्थानीय निकायों को जल्द से जल्द ई-भुगतान में परिवर्तित करने को कहा है। देश के इन शहरों और कस्बों की 40 करोड़ शहरी आबादी का यह लगभग 75% है।

केन्द्र सरकार के इस संदेश से 4041 शहरी स्थानीय निकायों के अधिकारियों को परस्‍पर संवादात्‍मक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शहरी विकास सचिव श्री राजीव गाबा ने अवगत कराया। नकदी रहित लेनदेन को सुनिश्चित करने के विभिन्न पहलुओं पर आधे दिन हुए इस वार्तालाप में संबंधित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

राज्य और शहर स्तर के अधिकारियों को वित्त मंत्रालय द्वारा विकसित लोक वित्त प्रबंधन प्रणाली (पीएफएम) का उपयोग करने के अलावा शहरों और कस्बों के स्तर पर नकदी रहित लेनेदेन के लिए इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट और डेबिट कार्ड का उपयोग करते हुए ऑनलाइन बैंकिंग(आरटीजीएस/ एनईएफटी) को बढ़ावा देने के लिए कहा गया था।

श्री गाबा ने जोर दिया कि शहरी स्थानीय निकायों के आय और व्यय दोनों से संबंधित सभी लेन-देन को ई-पेमेंट मोड में स्थानांतरित किए जाने की आवश्‍यकता है। इनमें संपत्ति कर का भुगतान, व्‍यावसायिक कर, पानी और बिजली के बिल के सभी उपयोगकर्ता शुल्क, सभी प्रकार के शुल्क और लाइसेंस शुल्क, सामुदायिक हॉलों की ऑनलाइन बुकिंग, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों को जारी करना, दुकानों का पंजीकरण और अन्य प्रतिष्ठानों के नवीकरण, पुस्तकालय सदस्यता का नामांकन आदि शामिल हैं।
इसके अलावा सभी नियमित और अनुबंध कर्मचारियों को वेतन का भुगतान, सभी अनुबंध और कार्य भुगतान, खरीद, सामाजिक सुरक्षा, लाभार्थी भुगतान आदि के लिए व्‍यय को नकदीरहित बनाया जाना भी शामिल है।

शहरी प्रशासनों को सभी श्रेणियों के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों हेतु खाते खोलने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे और क्षमता निर्माण एवं जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है।

राज्यों को शहर स्‍तर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत धन के हस्तांतरण, लेखा और निगरानी को सक्षम बनाने के लिए लोक वित्त प्रबंधन प्रणाली (पीएफएम) अपनाने के लिए कहा गया है।

लेनदेन की मात्रा को स्पष्ट करने के लिए, नवंबर के दौरान अब तक बकाया राशि देय सहित 59 शहरों ने 1,722 करोड़ रूपए का राजस्व एकत्र किया है। इसमें शामिल है: 

अहमदाबाद- 187 करोड़ रूपए, 
भोपाल-27 करोड़ रूपए, 
चेन्नई की 80 करोड़ रूपए, 
फरीदाबाद- 17 करोड़ रूपए, 
गुवाहाटी 14 करोड़ रूपए,  
हैदराबाद- 208 करोड़ रूपए,  
इंदौर-32 करोड़ रूपए, 
काकीनाडा (एपी) 20 करोड़ रूपए,  
कल्याण (महाराष्ट्र) -170 करोड़ रूपए, 
लखनऊ-23 करोड़ रूपए,  
रायपुर-17 करोड़ रूपए, 
विशाखापट्टनम-16 करोड़ रूपए, 
अमृतसर-12 करोड़ रूपए, 
कानपुर-30 करोड़ रूपए, 
मुंबई-167 करोड़ रूप्‍ए और 
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद- 84 करोड़ रुपए।

मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने बताया कि प्रमुख 7 शहरों में पहले से ही नकदरहित लेनदेन व्‍यवस्‍था सक्षम है और सभी 378 शहरों और कस्बों में अगले वर्ष मार्च तक ये व्‍यवस्‍था पूर्ण हो जाएगी। उत्तर प्रदेश और गोवा ने शहरी स्तर पर पीएफएम का उपयोग करने की जानकारी दी है और इसे बहुत उपयोगी पाया है।

शहरी विकास मंत्री श्री नायडू एम. वैंकेया नायडु ने विशाखापत्तनम नगर निगम और ई-पेमेंट पर नागरिकों को शिक्षित करने के लिए नकदी रहित भुगतान प्रणाली और अनुकूलन शिविरों का उद्घाटन किया।

#JNNURM : केंद्र ने शहरी गरीबों के लिए 13 लाख आवास निर्माण को दी मंजूरी


केंद्र ने शहरी गरीबों के लिए जेएनएनयूआरएम के अंतर्गत 10 वर्षों में सबसे अधिक आवास निर्माण को मंजूरी दी 

जेएनएनयूआरएम के अंतर्गत 12.40 लाख मकानों के लक्ष्‍य की तुलना में 12.84 लाख किफायती मकान बनाने की स्‍वीकृति

विमुद्रीकरण से रियल स्‍टेट क्षेत्र पर सकारात्‍मक प्रभाव पड़ेगा : वेकैया नायडू

                                               
केंद्र सरकार ने आज घोषणा की कि उसने शहरी गरीबों के लिए देश के 2329 शहरों में 12,83,616 रियायती मकानों को बनाने की मंजूरी दी है। यह जवाहरलाल नेहरु शहरी नवीकरण मिशन के 10 वर्षों के 1240968 मकानों के लक्ष्‍य की तुलना में अधिक हैं।

संवाददाता सम्‍मेलन में घोषणा करते हुए आवास तथा शहरी गरीबी उपशमन मंत्री श्री वेंकैया नायडू ने बताया कि उनके मंत्रालय ने आज 7 राज्‍यों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गोंके लिए 1,97,402 मकान निर्माण को स्‍वीकृति दी। इससे बहुत कम अवधि में जेएनएनयूआरएम के लक्ष्‍य को पार करने में सफलता मिली है। 

मंत्रालय द्वारा जिन राज्‍यों में किफायती मकानों को मंजूरी दी गइ्र उनमें 

तमिलनाडू 3,714 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 1,13, 327 मकान, 
कर्नाटक 31,880 (1,186 करोड़ रुपये), 
गुजरात 18,248 (1,096 करोड़ रुपये ), 
मध्‍य प्रदेश 16448 (813 करोड़ रुपये), 
पंजाब 16,187 (447 करोड़ रुपये), 
राजस्‍थान 1,280 (50 करोड़ रुपये) तथा 
मेघालय 32 (1.00 करोड़ रुपये) 

शामिल हैं।

उच्‍च मूल के करेंसी नोटों को सरकार द्वारा समाप्‍त करने की घोषण पर श्री वेंकैया नायडू ने कहा कि इस कदम से रियल स्‍टेट क्षेत्र पर सकारात्‍मक प्रभाव पड़ेगा। उन्‍होंने कहा कि इससे कीमतों में स्थिरता आएगी और इस क्षेत्र में नई समान्‍य स्थिति बनेगी। उन्‍होंने कहा कि निर्धारित आय वाले और वेतनभोगी लोग किफायती मकान खरीदते हैं। इससे आवास क्षेत्र को मदद मिलेगी। श्रीनायडू ने कहा कि इस विषय में रियल सेक्‍टर के प्रतिनिधियों की राय जानने के लिए वे जल्‍द बैठक करेंगे।

स्वच्छ भारत जागरूकता अभियान में अभी तक अलीगढ़ सबसे आगे


शहरी क्षेत्रों में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत जागरूकता अभियान में अलीगढ़ सबसे आगे 

वसई-विरार, हैदराबाद, गुरूग्राम, चंडीगढ़, मदुरै, वडोदरा, तिरुपति, मैसूर भी शीर्ष पर 

सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) प्रयासों पर इस पखवाड़े के दौरान शौचालयों की कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए 500 शहरों के स्वच्छ सर्वेक्षण में विशेष महत्व दिया जाएगा 

शहरी विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ सर्वेक्षण – 2017 के तहत 500 शहरों में आवश्यक पाक्षिक विषयगत गतिविधियों के अधीन चलाई गई स्वच्छ जागरूकता गतिविधियों में अलीगढ़ सबसे आगे हैं। मंत्रालय की आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) गतिविधियों के मूल्यांकन के दौरान अलीगढ़ ने सबसे अधिक अंक अर्जित किए हैं। आईईसी कार्य प्रदर्शन का मंत्रालय द्वारा मूल्यांकन किया गया है, जबकि स्वच्छ सर्वेक्षण – 2017 के अन्य मानकों का मूल्यांकन भारतीय गुणवत्ता परिषद द्वारा किया जाएगा।

सभी शहरों से पार्कों, सरकारी कार्यालयों, आवासीय कालोनियों, पर्यटन स्थलों, स्कूलों आदि की साफ-सफाई और सफाई कामगारों के कल्याण के बारे में मीडिया कवरेज के सबूत के साथ नागरिकों को शामिल करके आईईसी गतिविधियों पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। 

इस संबंध में अन्य शीर्ष 10 शहरों में के नाम हैं - वसई-विरार (महाराष्ट्र), हैदराबाद, गुरूग्राम, चंडीगढ़, मदुरै (तमिलनाडु), वडोदरा और राजकोट (गुजरात), तिरुपति (आंध्र प्रदेश) और मैसूर (कर्नाटक)। इन शहरों को सर्वेक्षण 2017 के तहत आईईसी के लिए 50 प्रतिशत आवंटित भार के अधीन अंक दिए गए हैं। 

शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण – 2017 में शामिल सभी 500 शहरों को सूचित किया है कि इस रैंकिंग के अधीन आईईसी घटक के लिए बकाया 50 प्रतिशत भार की गणना कल से शुरू स्वच्छता पखवाड़े के दौरान व्यक्तिगत, समुदाय और सार्वजनिक शौचालयों को कार्यात्मक बनाने के लिए समुदाय भागीदारी के लिए किए गए उनके प्रयासों के आधार पर की जाएगी। स्वच्छ सर्वेक्षण – 2017 के अंतिम परिणामों की घोषणा जनवरी, 2017 में की जाएगी।

शहरी क्षेत्रों में शौचालयों के काम-काज के ऑडिट के आदेश


कल से शुरू होने वाले स्‍वच्‍छता पखवाड़े के अधीन राज्‍यों और शहरों से शौचालयों के कामकाज की लेखा परीक्षा करने के लिए कहा गया 

अधिक से अधिक शौचालयों के निर्माण को बढ़ावा देने, जल आपूर्ति सुनिश्चित करने और व्‍यवहार में परिवर्तन लाने के प्रयासों में तेजी लाना 

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए गूगल टॉयलेट लोकेटर की शुरुआत की जायेगी 

शहरी विकास मंत्रालय ने सभी राज्‍यों और शहरों के प्रशासन से कल से शुरू होने वाले स्‍वच्‍छता पखवाड़े के दौरान अगले 15 दिनों में शहरी क्षेत्रों में शौचालयों के काम-काज की व्‍यापक लेखा परीक्षा कराये जाने के लिए कहा है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि क्‍या शौचालय ठीक तरह से कार्य कर रहे हैं और उनका पूरी तरह से इस्‍तेमाल हो रहा है।

राज्‍य और शहरी प्रशासन को अगले 15 दिनों के लिए भेजी गई कार्य योजना में व्‍यक्तिगत घरेलू शौचालयों और समुदाय तथा घरेलू शौचालयों के कामकाज की प्रभावी रूप से लेखा परीक्षा करने के लिए समुदाय प्रतिनिधियों तक पहुंच कायम करने और जल उपलब्‍धता सहित पाई जाने वाली खामियों को दूर करने के लिए कहा गया है।

राज्‍यों और शहरों से पखवाड़े की शुरुआत में कम-से-कम दो अभियान शुरू करने और एक सप्‍ताह बाद शौचालयों के निर्माण के लिए लाभार्थियों को प्रोत्‍साहित करने के लिए कहा गया है। समुदाय एवं सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के लिए शिलान्‍यास किये जाने हैं जो अब निविदा चरण में हैं।

व्‍यक्तिगत घरेलू शौचालयों के निर्माण के लिए लाभार्थियों को बकाया राशि का भुगतान करने के लिए विशेष कैंप आयोजित किये जा रहे हैं। व्‍यवहार में परिवर्तन लाने के एक हिस्‍से के रूप में ‘असली तरक्‍की अभियान’ के बारे में पोस्‍टर, स्‍कूटर या टीवी सेट खरीदने जैसी जरूरत के मुकाबले शौचालय के निर्माण को प्राथमिकता देने के कार्यों से संबंधित होर्डिंग और पोस्‍टरों को भी इस पखवाड़े के दौरान अधिक प्रमुखता और व्‍यापक रूप से प्रदर्शित किया जायेगा।

राज्यों और शहरी प्रशासन को व्‍यापक प्रचार-प्रसार तथा स्‍वच्‍छता प्रक्रियाओं के बारे में लोगों को प्रोत्‍साहित करने के लिए प्रस्‍तावित गतिविधियां आयोजित करते समय मीडिया को शामिल करने की भी सलाह दी गई है। शहरी विकास मंत्रालय राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिए जल्‍दी ही गूगल टॉयलेट लोकेटर की शुरुआत करेगा। इससे उपयोग के लिए नजदीकी शौचालय का पता लगाने में मदद मिलेगी।

कर्नाटक और हरियाणा में शहरी गरीबों के लिए 37,013 करोड़ मकान बनेंगें



कर्नाटक 1,468 करोड़ रुपये निवेश करके शहरी गरीबों के लिए 36,254 और मकानों का निर्माण करेगा 

हरियाणा 23 करोड़ रुपये की लागत से 759 मकानों का निर्माण करेगा 

आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय ने 1,491 करोड़ रुपये के निवेश से कर्नाटक और हरियाणा राज्यों में शहरी गरीबों के लिए 37,013 करोड़ मकानों के निर्माण को आज मंजूरी दे दी। सचिव (एचयूपीए) डॉ. नंदिता मुखर्जी की अध्यक्षता में एक अंतर-मंत्रालय केंद्रीय मंजूरी एवं निगरानी समिति ने 1,468 करोड़ रुपये के निवेश से कर्नाटक में आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्गों के लिए 36,254 मकानों के निर्माण और हरियाणा में 23 करोड़ रुपये की लागत से 759 मकानों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। 

कर्नाटक में झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की भागीदारी में किफायती आवास के तहत 8 शहरों में 12371 आवास इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। शहर-वार मकान निर्माण विवरण यह है: गडग-3,630, बेंगलुरू (बसावनगुडी) -1699, बीदर-1500, मैसूर-1,355, बेल्लारी-1188, रायचूर-1050, विजयपुरा-1,028, पद्मनाभनगर (बेंगलुरू) -895 और बागलकोट -784। 

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभप्रद की अगुवाई वाले निर्माण घटक के तहत शहरी गरीबों के लिए कर्नाटक के 207 शहरों एवं कस्‍बों में 23883 और मकानों का निर्माण किया जाएगा। 

केन्‍द्र सरकार कर्नाटक में शहरी गरीबों के लिए इन मकानों के निर्माण हेतु कुल 558 करोड़ रुपये की सहायता मुहैया कराएगी। 

आवास एवं शहरी गरीबी उन्‍मूलन मंत्रालय ने 23 करोड़ रुपए की कुल लागत से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभप्रद की अगुवाई वाले निर्माण घटक के तहत यमुनानगर-जगाधरी की 11 झुग्‍गी बस्तियों में वहां रहने वाले लोगों द्वारा 759 मकानों के निर्माण को आज मंजूरी दे दी। केन्‍द्र सरकार इसके लिए बतौर सहायता 11 करोड़ रुपये देगी। 

इन मकानों के निर्माण से जो झुग्गी बस्तियां लाभान्वित होंगी वे हरिनगर, लाजपत नगर, मिश्रा कॉलोनी, मुखर्जी पार्क, तीर‍थ नगर, मधुबन कॉलोनी, भगीरथ कॉलोनी, जम्‍मू कॉलोनी, हमीदा कॉलोनी और बुर्ला कॉलोनी में अवस्‍थि‍त हैं। 

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक