नौसेना ने पलवल के अमरपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाया 

नौसेना सप्ताह समारोह के एक अंग के रूप में, भारतीय नौसेना हरियाणा के पलवल जिले के अमरपुर गांव में आम जनता के लिए 19 से 21 नवम्‍बर, 2016 को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर रही है। अपने इस महत्‍वपूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से, भारतीय नौसेना आम जनता में नौसेना की भूमिका और कार्यों के बारे में जागरूकता लाने और युवाओं को नौसेना को एक कैरियर के रूप में चुनने पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित भी करेगी।

एक भव्य समारोह के दौरान आज अमरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पीवीएसएम, एवीएसएम, एडीसी, नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लान्‍बा ने एक शिविर का उद्घाटन किया। सर्जन वाइस एडमिरल बिपिन पुरी, पीएचएस, महानिदेशक चिकित्सा सेवा (नौसेना) ने गणमान्य व्यक्तियों और सभा का स्वागत किया। इस अवसर पर पलवल जिले के आयुक्‍त श्री अशोक कुमार, पलवल की सहायक जिला आयुक्‍त सुश्री अंजू चौधरी और पलवल के डीएसपी श्री अभिमन्यु भी समारोह में उपस्थित थे। चिकित्सा सेवा के प्रधान निदेशक सर्जन कमोडोर एससी गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

उद्घाटन समारोह के बाद, मुख्य अतिथि पीवीएसएम, एवीएसएम, एडीसी एडमिरल सुनील लान्‍बा ने बाह्य रोगी विभागों का दौरा किया और चिकित्‍सकों, नर्सिंग अधिकारियों व चिकित्सा तकनीशियन से वार्तालाप किया।

मुंबई स्‍थित प्रमुख नौसेना अस्‍पताल आईएनएचएस अश्विनी के चिकित्सा विशेषज्ञों, अति-विशेषज्ञों और पैरा-मेडिकल कर्मचारियों के एक दल ने इस शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चिकित्सा विशेषज्ञ बाह्य रोगियों से चिकित्‍सा, शल्य चिकित्सा, स्त्री रोग, बाल चिकित्सा, नेत्र, ईएनटी, त्वचा, हदय विज्ञान और अंत-स्रत्राविका जैसे रोगों के लिए परामर्श देंगे। शिविर में ग्रीवा कैंसर और महिलाओं में स्तन कैंसर के लिए जांच की भी सुविधा है।

शिविर की शुरूआत के तौर पर, रक्त जांच हेतु बाहर ले जाने की सुविधा सहित एक मोबाइल प्रयोगशाला को चार गांवों बलाई, रामपुर खोर, झालहका और अमरपुर में स्थापित किया गया था। करीब 600 लोग इस मोबाइल प्रयोगशाला से लाभान्वित भी हो चुके हैं। 

वाइस एडमिरल एस.वी. भोकारे ने भारतीय नौसेना के कमांडेंट का पदभार संभाला


वाइस एडमिरल एसवी भोकारे, वाईएसएम, एनएम ने 20 अक्‍टूबर, 2016 को भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) के कमांडेंट का पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर उन्‍हें शानदार गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्‍तुत किया गया। 

इससे पहले, वाइस एडमिरल एस.वी. भोकारे, वाईएसएम, एनएम ने कमान संभालने से पहले राष्‍ट्रीय नौसेना अकादमी में युद्ध स्‍मारक ‘प्रेरणा स्‍थल’ पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

वाइस एडमिरल एस.वी. भोकारे, वाईएसएम, एनएम नौवहन और दिशा विशेषज्ञ हैं। वाइस ए‍डमिरल भोकारे राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला और डिफेंस सर्विसेज स्‍टॉफ कॉलेज वेलिंग्‍टन, तमिलनाडु के स्‍नातक हैं। वह आर्मी वार कॉलेज महोव में हाइयर कमान कोर्स कर चुके हैं। वाइस एडमिरल एस.वी. भोकारे ने ऑस्‍ट्रेलियन डिफेंस कॉलेज, कैनबरा से रक्षा और रणनीतिक अध्‍ययन में मास्‍टर डिग्री हासिल की है। 

वाइस एडमिरल भोकारे भारतीय नौसेना की पनडुब्‍बी शाखा के अधिकारी हैं। वह अपने 32 वर्षों के शानदार कैरियर में तीन अग्रणी पनडुब्बियों-आईएनएस सिंधुघोष, सिंधुध्‍वज तथा सिंधुशस्‍त्र की कमान संभाल चुके हैं और पक्षेपास्‍त्र आईएनएस व्‍यास और सबमेरिन बेस, बज्रबाहू का निर्देशन कर चुके हैं। वाइस एडमिरल एस.वी. भोकारे, विभिन्‍न प्रतिष्ठित स्‍टाफ और संचालन पदों पर रहे है। इनमें कॉमोडोर, कमांडिंग सबमेरिन (पश्चिम) तथा पूर्वी नौसेना कमान में चीफ स्‍टाफ ऑफिसर (संचालन) शामिल है। उन्‍हें रियर एडमिरल के रैंक में पदोन्‍नत कर सितम्‍बर, 2012 से तीन वर्षों के लिए फ्लैग ऑफिसर सबमेरिन और 2015 से फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्‍टर्न फ्लीट (एफओसीईएफ) नियुक्‍त किया गया। 

एडमिरल एस.वी. भोकारे 20 अक्‍टूबर, 2016 को वाइस एडमिरल के रैंक में प्रोन्‍नत किये गये और भारतीय नौसेना अकादमी इझीमाला के सातवें कमांडेंट का पद संभाला। एडमिरल भोकारे को युद्ध सेवा मेडल (वाईएसएम) तथा देश की सेवा के लिए नौसेना मेडल प्रदान किया गया।

वाइस एडमिरल सुनील लनबा भारतीय नौसेना के अगले प्रमुख होंगे


सरकार ने वाइस एडमिरल सुनील लनबा को अगला नौसेना अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। वाइस एडमिरल सुनील लनबा अभी पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (एफओसी-आईएन-सी) हैं। वाइस एडमिरल लनबा 31 मई को दोपहर कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान नौसेना अध्‍यक्ष एडमिरल आर.के.धोवन 31 मई, 2016 को सेवानिवृत्‍त होंगे।

17 जुलाई, 1957 को जन्‍मे वायस एडमिरल सुनील लनबा ने भारतीय नौसेना के एक्‍जेक्‍यूटिव ब्रांच में 01 जनवरी, 1978 को कमीशन प्राप्‍त किया। 38 वर्षों की लंबी और प्रतिष्ठित सेवा में उन्‍होंने अनेक कमान, सामरिक और स्‍टाफ नियुक्ति में अपनी सेवा दी। वाइस एडमिरल लनबा के समुद्री कमान में माइन्‍सस्‍वीपर आईएनएस काकीनाडा, युद्धपोत आईएनएस हिमगिरी तथा आईएनएस विराट के एक्‍जेक्‍यूटिव ऑफिसर शामिल है। वह पश्चिमी नौसेना कमान के एफओसी-आईएन-सी, उप नौसेना प्रमुख और नेशनल डीफेंस कॉलेज के कमांडेंट रहे हैं।

वाइस एडमिरल सुनील लनबा नैविगेशन और डायरेक्‍शन कोर्स में विशेषज्ञता रखते है। उन्‍होंने यह कोर्स ब्रिटेन के रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्‍टेडिज से किया है। इस ए‍डमिरल लनबा परम विशि‍ष्‍ट सेवा पदक तथा अतिविशिष्‍ट सेवा पदक प्राप्‍त कर चुके हैं।

उनका विवाह श्रीमती रीना लनबा से हुआ है। लनबा दंपत्ति को एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक