उच्च न्यायालय की वकील हुई लव जिहाद का शिकार, जानिये कैसे?



उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में रिटायर्ड कर्नल की बेटी को एक सप्ताह तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया । कर्नल की बेटी मुंबई उच्च न्यायालय की वकील है । मुंबई से वह नहटौर घूमने और आरोपी की बहन की शादी में शामिल होने के लिए आई थी । उसे झांसा देकर बुलाया गया था ।

मुंबई के जुहू सर्किल क्षेत्र की रहने वाली एक युवती मुंबई उच्च न्यायालय की वकील है । युवती के पिता रिटायर्ड कर्नल हैं । पुलिस के अनुसार नहटौर के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी फैसल का मुंबई में सैलून की दुकान है । पीडित युवती की फैसल से मुलाकात इसी सैलून में आने-जाने के दौरान हुई । युवती को अपना नाम राहुल बताने वाले फैसल ने उसे बहन की शादी में बिजनौर आने का न्योता दिया था ।

युवती नहटौर आने पर उसे घर में बंधक बना लिया । उसे मानसिक रूप से प्रताडना देने के साथ-साथ उसके साथ बलात्कार किया गया । इसी दौरान युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते हुए उसे बुर्का भी पहनाया गया । बहन के निकाह के दिन उसका भी जबरन निकाह करने की योजना बनाई गई थी । विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की गई । इस पुरे काम में फैसल के घरवालो ने भी फैसल का साथ दिया ।

रविवार को फैसल अपने घर के अन्य पुरुष सदस्यों के साथ बहन के निकाह का सामान खरीदने गया था । घर में महिलाएं ही मौजूद थीं । किसी तरह से युवती ने अपने आप को बंधनमुक्त कराया और वह थाने पहुंच गई । पुलिस ने युवती की तहरीर पर फैसल, उसके पिता नजरआलम, भाई शादाब, मां नसीमा, भाभी इशरत के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है । पुलिस ने फैसल को गिरफ्तार भी कर लिया है । वहीं कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी का कहना है कि मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है । उसके परिजन घर काे ताला लगाकर फरार हो गए है । उनकी तलाश की जा रही है ।

हिन्दू संगठनों ने आजम खां को दिखाए काले झंडे

वीरा चैरिटेबिल सोसायटी के क्रीड़ा समारोह में शामिल होने आ रहे नगर विकास मंत्री आजम खां को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कुटिया कालोनी पर काले झंडे दिखाए। प्रशासन की तमाम घेराबंदी को धता बताकर कार्यकर्ताओं ने कवाल कांड को लेकर आजम का विरोध जताया।

रविवार को मंत्री आजम खां कार से बिजनौर पहुंचे। नूरपुर रोड से रिंग रोड होते हुए उन्हें नेहरू स्टेडियम में आना था। नगीना एवं नजीबाबाद चक्कर रोड के बीच कुटिया कालोनी पर पहले से ही खड़े हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कवाल कांड के विरोध में आजम खां के काफिले को काले झंडे दिखाए। हालांकि डीएम और एसपी समेत अन्य अधिकारी पहले से ही सूचना मिल जाने पर इनकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन काफी चौकसी के बावजूद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता अपने मकसद में कामयाब हो गए। 

भाजपा विधायक कुंवर भारतेंद्र सिंह के प्रतिनिधि संजीव कुमार के अनुसार काले झंडे दिखाने वालों में नरेंद्र महलका, मनोज चौधरी, जितेंद्र राजपूत, उदित कुमार, बलराज सिंह, राजीव सिंह, संजीव कुमार, ललित कुमार, कामेंद्र, अमित, लोकेंद्र, मिथुन, सुभाष सिंह व अंकुर आदि शामिल थे।

मोहम्मद रिजवान बन चुका 'विवेक' फिर हिंदू धर्म लौटा

एक साल पहले मकान के लालच में धर्म परिवर्तन करने वाला विवेक उर्फ बंटी ने मंगलवार को एक बार फिर हिंदू धर्म अपना लिया।

मोहल्ला चाहशीरी स्थित बाबा लंगोटिया मंदिर में मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे धर्म जागरण सभा के मेरठ प्रांत प्रमुख ईश्वर दयाल, कार्यालय प्रमुख देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में पंडित हरपाल ने एक साल पहले रिजवान बने विवेक उर्फ बंटी पुत्र बीरे का धार्मिक शुद्धिकरण कराया। 

इस दौरान बंटी ने भविष्य में धर्म परिवर्तन न करने की शपथ ली। पूर्व चेयरमैन डा. नवनीत गर्ग, नीरज शर्मा, देवांग सेठ, नीरज बिश्नोई समेत कई कार्यकर्ताओं ने उसे हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

शुद्धिकरण के बाद बंटी ने बताया कि वह पिछले एक साल से रामलीला मैदान के निकट कांशीराम शहरी आवास में रहता था। वहा कुछ व्यक्तियों ने उसे मकान दिलाने का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसका नाम रिजवान रख दिया। 

उसका कहना है कि इन व्यक्तियों ने उसका एक मुस्लिम महिला से निकाह भी करा दिया। वह 40 दिन की जमात में भी गया, लेकिन पिछले एक माह से उसे स्वप्न में बजरंग बली दिखाई दे रहे थे, जो उसे वापस हिंदू धर्म में आने की प्रेरणा दे रहे थे। बंटी ने धर्म जागरण सभा के मेरठ प्रांत प्रमुख ईश्वर दयाल से संपर्क किया। यह मामला संज्ञान में आने के बाद ईश्वर दयाल और देवेंद्र बिजनौर पहुंचे और विवेक उर्फ बंटी पुत्र बीरे से वार्ता की।

धर्मसभा के मेरठ प्रांत प्रमुख ईश्वर दयाल ने कहा कि हमारी कोशिश है कि धर्म परिवर्तन रुके। उन्होंने मंगलवार को बाबा लंगोटिया मंदिर में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में कहा कि वह तीन साल में लावड़, सरधना समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 750 से अधिक व्यक्तियों का शुद्धिकरण और 190 से अधिक युवतियों को वापस लाने का काम कर चुके हैं।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक