संघ के पूर्व सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन नहीं रहे


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन का आज रायपुर में निधन हो गया। 81 वर्षीय सुदर्शन का निधन दिल का दौरा पड़ने से सुबह साढ़े छह बजे हुआ। उनका अंतिम संस्कार कल नागपुर में होगा।

सुदर्शन संघ प्रमुख के पद से हटने के बाद से भोपाल में रह रहे थे और संघ के विभिन्न कार्यों में मार्गदर्शक की भूमिका में थे। कल शाम वह एक पुस्तक के विमोचन के सिलसिले में रायपुर गए थे। संयोग से उनका जन्म भी रायपुर में ही हुआ था। वर्ष 2000 से 2009 तक आरएसएस के प्रमुख रहे सुदर्शन सन् 1954 से ही प्रचारक थे।

सुदर्शन सिर्फ 9 साल की उम्र में संघ की शाखा में जाने लगे थे। उन्होंने सागर के इंजीनियरिंग कॉलेज से टेलिकम्यूनिकेशन में बीई की डिग्री हासिल की और उसके बाद 23 साल की आयु में पूर्णकालिक प्रचारक निकल गए। संघ में परंपरा है कि पूर्णकालिक विवाह नहीं करते हैं। उन्होंने इस परंपरा का निर्वाह करते हुए सारा जीवन देश और संघठन को समर्पित कर दिया।

हिन्दुराष्ट समाचार उनके निधन पर अपनी भावभीनी श्रधांजलि अर्पित करता है ...

संघ के पूर्व प्रमुख के एस सुदर्शन मैसूर से लापता हुए

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के पूर्व प्रमुख केएस सुदर्शन शुक्रवार सुबह मैसूर से लापता हो गए हैं। न्यूज चैनलों के मुताबिक केएस सुदर्शन मैसूर में अपने भाई के यहां ठहरे हुए थे। वे शुक्रवार सुबह 5.20 बजे टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद से उनके बारे में कोई सूचना नहीं है।

मैसूर पुलिस ने एक टीम का गठन किया है जो सुदर्शन की तलाश में जुट गई है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सुदर्शन के लापता होने की घटना को चिंताजनक बताया है। साथ ही उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द ढूंढने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार केएस सुदर्शन जब टहलने जाते थे तो अंगरक्षक उनके साथ होते थे, लेकिन शुक्रवार को वे बिना अंगरक्षक के टहलने के लिए निकले थे। सुदर्शन अपने साथ मोबाइल नहीं रखते हैं, इसलिए उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। उनके परिचितों का कहना है कि वह बिना किसी पूर्व सूचना के कहीं बाहर नहीं जाते थे।

हालांकि कहा गया है कि सुदर्शन को पिछले कुछ अरसे से भूलने की बीमारी है और हो सकता है कि वह रास्ता भूल गए हों या किसी परिचित के पास गए हों। पुलिस ने इसके पीछे किसी घटना की आशंका नहीं जताई है। सुदर्शन साल 2000 से 2009 तक आरएसएस के प्रमुख रहे थे।

कांग्रेसियो ने संघ कार्यालय पर हमला किया, तीन घायल

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गाँधी के खिलाफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक के. सुदर्शन के कथित आपत्तिजनक बयान से उत्तेजित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने संघ के अकोला स्थित कार्यालय पर हमला कर दिया, जिसमे तीन लोग घायल हो गए.

पुलिस सूत्रों के अनुसार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पथराव करके कार्यालय के एक भाग को नुकसान पहुंचा दिया.

कांग्रेस को नहीं पची सच्चाई, सुदर्शन पर करेंगे मुकदमा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रमुख के एस सुदर्शन की कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी के खिलाफ कांग्रेस ने आज जमकर प्रहार किया।

सुदर्शन ने बुधवार को भोपाल में संघ के प्रदर्शन के दौरान सोनिया गांधी पर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था। सुदर्शन ने सोनिया को ‘सीआईए की एजेंट’ और ‘अवैध संतान’ भी कह दिया था।

पार्टी प्रवक्‍ता जनार्दन द्विवेदी ने गुरुवार को चेतावनी दी कि संघ के नेताओं के ऐसे बयान से कांग्रेस कार्यकर्ता बौखला गए तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्‍होंने कांग्रेसियों से शांति की अपील करते हुए कहा कि देश भर के कांग्रेसियों को इसका विरोध करने का हक है।

कांग्रेस प्रवक्‍ता ने संघ के पूर्व प्रमुख की ऐसी टिप्‍पणी को मर्यादाहीन करार देते हुए भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, 'आरएसएस और इसके सहयोगी खुद को भारतीय संस्‍कृति और मूल्‍यों का रहनुमा बताते हैं लेकिन इनके नेता ऐसी अभद्र टिप्‍पणी करते हैं जो बेहद शर्मनाक है। अपने नेता के खिलाफ ऐसी अपमानजनक टिप्‍पणी से बौखलाकर कांग्रेस कार्यकर्ता यदि सड़कों पर उतर गए तो इसके लिए संघ ही जिम्‍मेदार होगा।

सुदर्शन ने कहा था कि इंदिरा गांधी को गोली लगने के बाद वे उन्हें करीब के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाने की जगह वे एम्स ले गई थीं, जो काफी दूर है। संघ नेता ने यह भी कहा था कि राजीव को भी सोनिया पर शक हो गया था। वे उनसे अलग होने का मन बना रहे थे। सुदर्शन ने सोनिया पर राजीव की हत्या के षड्यंत्र का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सोनिया के इशारे पर ही श्रीपेरुंबुदूर की सभा में जेड प्लस सुरक्षा नहीं की गई।

हालांकि कांग्रेस प्रवक्‍ता ने इसके जवाब में कहा, 'राजीव गांधी की जब हत्‍या हुई थी तो उस वक्‍त देश का प्रधानमंत्री कौन था और उसे किन लोगों का समर्थन मिल रहा था, यह किसी से छुपा नहीं है। उसी सरकार ने राजीव गांधी की सुरक्षा हटा दी थी।'

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राजीव शुक्‍ला ने सुदर्शन के खिलाफ मुकदमा चलाने की धमकी दे दी है। शुक्‍ला ने आज संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘सुदर्शन ने सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी की है, जो हमें बर्दाश्‍त नहीं है। उन्‍हें देशवासियों से अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए नहीं तो हम उनके खिलाफ मुकदमा करेंगे।’

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सुदर्शन की टिप्‍पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्‍होंने जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'हालांकि ऐसे लोगों पर लोग ऐतबार नहीं करते और ऐतबार करना भी नहीं चाहिए।'

हिंदू संगठनों को बदनाम करने के विरोध में संघ पहली बार सड़कों पर

देश में हिंदू विरोधी अभियान चलाने और हिंदू संगठनों को बदनाम करने की साजिश के विरोध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) के कार्यकर्ता और नेता देशभर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। अजमेर विस्फोट में संगठन के प्रचारक इंद्रेश कुमार पर आरोप लगाए जाने को साजिश करार देते हुए संघ पहली बार खुद किसी मुद्दे पर सड़कों पर उतरा है।

लखनऊ में धरने का नेतृत्व सर संघचालक मोहन राव भागवत खुद कर रहे हैं, जबकि हैदराबाद में भैयाजी जोशी और भोपाल में के. एस. सुदर्शन विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। लखनऊ में धरने के बाद राज्यपाल को ज्ञापन भी दिया जाएगा। इसके अलावा देश भर में जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन हो रहा है।

संघ का मानना है कि केंद्र सरकार सुनियोजित साजिश के तहत उसे आतंकवाद से जोड़ कर बदनाम कर रही है। केंद्र सरकार को मालूम है कि संघ को बदनाम कर हिंदूवादी आंदोलन को कमजोर किया जा सकता है। यही वजह है कि राष्ट्र विरोधी ताकतें भी केंद्र सरकार का साथ दे रही हैं।

दिल्ली में यह विरोध प्रदर्शन जंतर-मंतर समेत पांच स्थानों पर आयोजित किया गया, जहां संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश सोनी, राम माधव और वीएचपी नेता अशोक सिंघल समेत बीजेपी के कई नेता शामिल हो रहे हैं।

संघ प्रचारक राम माधव ने से कहा कि आतंकवाद और हिंदुत्व विपरीत धारा है और कभी भी इन्हें एक दूसरे से नहीं जोड़ा जा सकता है। यह भारत में हिंदुओं को कमजोर करने का बड़ा दुष्प्रचार है।
सूत्रों ने बताया कि बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी आज लोकसभा में भी इस मुद्दे को उठाएंगे।

राजनीति हिन्दू-मुसलमानों को बांट रही है : सुदर्शन

राजनीति हिन्दू-मुसलमानों को बांट रही है यह राजनीति का बिषैलापन है जो दोनों धर्मों के लोगों को आपस में लड़ा रहा है। यह बात आरएसएस के पूर्व सरसंघचालक केसी सुदर्शन ने ग्वालियर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

कार्यक्रम का आयोजन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ग्वालियर इकाई द्वारा किया गया। इसका विषय था मुसलमान और उनकी मातृभूमि। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए श्री सुदर्शन ने कहा कि भारत की संस्कृति सनातन है इसका पिछले पांच हजार साल का इतिहास इतना उज्जवल है कि सारी दुनिया उसकी नकल कर रही है।

इसी भारतीय संस्कृति की परस्पर सहिष्णुता की मिसाल देखिए कि पिछले दो हजार साल से यहूदी व पारसियों को दुनिया के हर देश में दुत्कार व अत्याचार मिले लेकिन भारत ही एक मात्र देश है जहां इन दोनों धर्मों के लोगों को सम्मानजनक रूप से रहने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना के बाद से देश में कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि आरएसएस मुसलमानों का दुश्मन है लेकिन ऐसा नही है। संघ मुसलमानों को भी इसी देश की संतान मानता है और देश के लिए की गई कुर्बानियों में मुसलमनों का भी महत्वपूर्ण योगदान है।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक