व्हाइट हाउस के सामने कुरान के पन्ने फाडे

अमेरिका में कुछ प्रदर्शनकारियों ने इस्लामीकरण के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए व्हाइट हाउस के सामने कुरान के पन्ने फाड़ डाले. इन लोगों ने कुरान के कुछ पन्नों को ईसाइयत और यहूदियों के खिलाफ बताते हुए फाड़ा.

इस प्रदर्शन में कुल छह लोग ही शामिल हुए. इनके नेता रैंडल टेरी ने कहा, "हम ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि यह भ्रम दूर होना चाहिए कि इस्लाम एक शांतिपूर्ण धर्म है." एक अन्य प्रदर्शनकारी एंड्रयू बीकम ने कुरान में से कुछ पन्नों को पढ़ा और कहा कि ये ईसाई और यहूदियों के खिलाफ नफरत फैलाते हैं. फिर उन्होंने इन पन्नों को फाड़ डाला. इन पन्नों के छोटे छोटे टुकड़ों को बीकम ने संभालकर एक प्लास्टिक बैग में रख लिया. उन्होंने कहा कि मैं इन्हें जलाऊंगा नहीं क्योंकि इस जगह कुछ भी जलाना गैरकानूनी है.

खुद को इंडियाना में रूढ़िवादी टी पार्टी का नेता बताने वाले बीकम ने कहा कि ट्विन टावर्स पर हमला कुरान और अन्य धार्मिक शिक्षाओं की वजह से हुआ. जब ये लोग प्रदर्शन कर रहे थे, तब उन्हें देखने के लिए कुछ सैलानी वहां जमा हो गए. हालांकि वहां पुलिस मौजूद रही और इन लोगों के नाम लिखे गए लेकिन पुलिस ने इनके काम में दखल नहीं दिया.

शनिवार को अमेरिका में 11 सितंबर 2001 के आतंकवादी हमले की नौवीं बरसी मनाई गई. इस बरसी से पहले फ्लोरिडा के एक पादरी ने कुरान जलाने की घोषणा करके बड़ा विवाद खड़ा कर दिया, लेकिन बाद में पादरी ने अपनी योजना रद्द कर दी.

9/11 की बरसी पर राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि इस्लाम हमारा दुश्मन नहीं है. उन्होंने कहा, "अमेरिकी होने के नाते हम कभी इस्लाम के खिलाफ युद्ध नहीं कर सकते. 11 सितंबर का हमला किसी धर्म ने नहीं किया. यह अल कायदा नाम के एक गुट ने किया जो धर्म को विकृत कर रहा है."

पादरी टेरी जोंस ने कुरान जलामे का कार्यक्रम स्थगित किया

दिन भर चले चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद अमेरिकी पादरी ने शुक्रवार को घोषणा की कि वे पवित्र कुरान को जलाने के अपने पहले के फैसले पर आगे नहीं बढ़ेंगे, लेकिन उन्हें अब भी उम्मीद है कि फ्लोरिडा के इमाम के साथ समझौते के तहत ग्राउंड जीरो के समीप से प्रस्तावित मस्जिद हटा ली जाएगी।

पादरी ने एक टेलीविजन कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने कुरान नहीं जलाने का निर्णय लिया। उससे पहले उन्होंने कहा था कि वह अपने प्रस्तावित कृत्य को स्थगित करने की पूर्व की योजना पर पुनर्विचार कर रहे हैं।

पादरी टेरी जोंस ने एबीसी के ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ कार्यक्रम में कहा कि फिलहाल मेरी ऐसा (कुरान जलाने की) योजना नहीं है। उन्होंने फ्लोरिडा के इमाम के साथ हुए समझौते की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि इमाम अपनी बात पर खड़ा उतरेंगे। हमें विश्वास है कि प्रस्ताव अब भी सही है।

जोंस ने कहा कि इस बात का समझौता हुआ है कि 11 सितंबर के हमले के स्थल के पास इस्लामिक सामुदायिक केंद्र बनाने की योजना छोड़ दी जाएगी और उसके बदले में कुरान जलाने की योजना रद्द कर दी जाएगी। हालाँकि इस्लामिक सोसायटी सेंट्रल फ्लोरिडा के अध्यक्ष इमाम मुहम्मद मुसरी ने कहा कि यह समझौता केवल जोंस के दिमाग में है।

लेकिन जोंस ने कहा कि उन्होंने (इमाम ने) हमें प्रस्ताव दिया है कि वे ग्राउंड जीरो से प्रस्तावित मस्जिद हटा लेंगे। दरअसल मुसलमान नहीं चाहते कि हम कुरान जलाएँ और अमेरिकी नहीं चाहते हैं कि ग्राउंड जीरो के समीप मस्जिद बने। जब हमने यह बात रेडियो पर कही तब वह मेरे पास उक्त प्रस्ताव लेकर आए। हालाँकि इमाम ने कहा है कि उनका न्यूयॉर्क में मस्जिद पर कोई नियंत्रण नहीं हैं। उनके बयान को तोड़मरोड़कर पेश किया गया।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मैं उनकी न्यूयॉर्क के इमाम के साथ बैठक करवा सकता हूँ। उल्लेखनीय है कि टोंस की कुरान जलाने की योजना पर दुनिया भर में तीखी प्रतिक्रिया हुई और अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने भी उनसे इससे पीछे हटने का अनुरोध किया।

अफगानिस्तान में हिंसक प्रदर्शन :

कुरान जलाने की योजना के विरुद्ध अफगानिस्तान में शुक्रवार को हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान कम से कम 11 लोग घायल हो गए। बदख्शान प्रांत की पुलिस के अनुसार जुम्मे की नमाज के बाद हजारों लोग सड़क पर उतर आए और उन्होंने नाटो शिविर की ओर मार्च किया। उन्होंने अमेरिकी झंडा जला दिया और वे पुलिस पर पथराव करने लगे। पुलिस और प्रदर्शनकारी के बीच झडप में चार प्रदर्शनकारी और पाँच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

बर्न कुरान डे पर रोक

पादरी टेरी जोंस के चर्चित बर्न कुरान डे पर रोक लगा दी गयी है. फ्लोरिडा के अग्निशामक विभाग ने कहा है अमेरिकी कानून के अनुसार धार्मिक पुस्तकों को नहीं जलाया जा सकता.

फ्लोरिडा के मेयर क्रेग लो ने अग्निशामक विभाग के निर्णय का स्वागत किया है. पर
, टेरी जोंस का कहना है हम हर हाल में कार्यक्रम करेंगे.

मिस्र के विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय अल अजहर की सुप्रीम काउंसिल ने इसे नफरत और भेदभाव की पराकाष्ठा बताया है. चैलेंज ऑफ इसलाम के लेखक व वाशिंगटन स्थित अमेरिकन विवि के प्रोफ़ेसर अकबर अहमद ने कहा है जोंस का कदम पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के विचारों से भिन्न है. पूर्व राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन निजी तौर पर कुरान रखते थे. उन्होंने पहली बार बतौर राष्ट्रपति इफ्तार की दावत भी दी थी.

काउंसिल ऑन अमेरिकन इसलामिक रिलेशन (केयर) ने कुरान की शिक्षाओं के प्रति जागरूकता के लिए इसकी एक लाख प्रतियां वितरित करने की घोषणा की. संस्था के प्रवक्ता इब्राहीम हूपर ने कहा कि कार्यक्रम के प्रति लोगों का रुख उत्साहवर्धक है.

फ्लोरिडा इंटर फ़ेथ फोरम ने बर्न कुरआन डे के खिलाफ
10 सितंबर को कार्यक्रम करने की घोषणा की है. फोरम में ईसाई, मुसलिम, यहूदी व हिंदू शामिल हैं. फोरम सभी धर्मो के लोगों के बीच आपसी तालमेल व शांति पर जोर देगा.

चर्च के पादरी टेरी जोंस द्वारा कुरआन शरीफ जलाने की घोषणा से रोष

अमेरिका के फलोरिडा में चर्च के पादरी टेरी जोंस द्वारा 11 सितंबर को पवित्र कुरआन शरीफ जलाने की घोषणा से मुस्लिम व बोहरा समाज में रोष व्याप्त है। रतलाम (मध्य प्रदेश) जिला वक्फ कमेटी और इमाम ग्रुप के तत्वावधान में रविवार को सर्वर्धम जुलूस निकाल कर टेरी जॉन घोषणा का जोरदार विरोध किया गया। जूलुस में हजारों लोग शामिल हुए।

जुलूस में मुस्लिम व बोहरा समाज के लोग टेरी जोंस और आंतकवाद विरोधी और इंसानियत संबंधी नारे लिखी तख्तियां लिए चल रहे थे। जिला पंचायत तिराहे पर राज्यपाल के नाम कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत सीईओ केआर जैन को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान युवाओं के एक ग्रुप ने अमेरिकी झंडे का प्रतीक भी फूंका और टेरी जोंस विरोधी लिखे नारों की तख्तियों को पीटकर आक्रोश व्यक्त किया।

शहीद चौक से वक्फ कमेटी और इमाम ग्रुप के बैनर तले निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जैसे-जैसे जुलूस आगे बढ़ता गया वैसे-वैसे मुस्लिम धर्मावंलबी जुलूस में जुड़ते गए। शहीद चौक से शुरू हुआ जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ जिला पंचायत चौराहा पहुंचा। यहां सभा का आयोजन किया गया, इसके बाद ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में राज्यपाल से संयुक्त राष्ट्र संघ को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने बाबत अनुरोध करने की मांग की गई है।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक