ईद पर पाक ने भारत की मिठाई का जबाब गोली से दिया

ईद पर भी पाकिस्तान बाज नहीं आया और उसने भारत की चार सीमा चौकियों पर जमकर गोलीबारी की। हालांकि इस गोलीबारी में कोई नुकसान नहीं हुआ है। ईद-उल-फितर पर बुधवार सुबह कश्मीर के पुंछ जिले के चकना-दा-बाग में सीमा सुरक्षा बल [बीएसएफ] ने पाक रेंजर्स को मिठाइयां भेंट कीं। लेकिन शाम को पाकिस्तान सेना ने इसका जवाब गोलियों से दिया।

भारत की कृष्णा घाटी सेक्टर की कृपाण, क्रांति, नंगी टेकरी व छज्जा मान पोस्ट पर देर शाम पाकिस्तान सेना ने गोलियों की बौछार के साथ रॉकेट दागने शुरू कर दिए। आठ बजे तक यह गोलीबारी होती रही। इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। इस गोलीबारी में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान सेना ने आतंकवादियों को भारतीय क्षेत्र में दाखिल करवाने के लिए सीमा पर यह गोलीबारी की लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी।

ईद पर बांग्लादेश के शिव मंदिर में तोड़फोड़

बांग्लादेश में दक्षिण पूर्वी चटगांव जिले में असामाजिक तत्वों ने एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की, जिसके बाद अल्पसंख्यक समुदाय विरोध स्वरूप सड़क पर उतर आया। स्थानीय लोगों और मंदिर की प्रबंधन समिति के अधिकारियों ने कहा कि शराब के नशे में धुत छह से सात युवक शनिवार को शिव मंदिर में घुस गए।

शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जा रहा था और संयोग से उस दिन गणेश चतुर्थी भी थी। पुलिस और मंदिर के पुजारियों ने कहा कि देवी देवताओं की दो प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने और सोने के कुछ आभूषणों को लूटने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए। हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें दूर तक खदेड़ा भी। शरारती तत्वों को दंडित करने की मांग को लेकर हिंदू समुदाय ने प्रदर्शन किया।

उमर अब्दुल्ला सोनिया से ईदी लेने पहुंचे

केंद्रीय कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक से पहले सोमवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गाँधी से मुलाकात की।

गौरतलब है कि कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर से सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (एएफएसपीए) को आंशिक तौर पर हटाने के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया और उमर की मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली। कैबिनेट समिति की बैठक में कश्मीर में जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए ‘ईद पैकेज’ पर चर्चा की उम्मीद है।

उमर अब्दुल्ला लंबे समय से केंद्र से माँग कर रहे हैं कि वह राज्य के कुछ हिस्सों से सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून हटाए और कुछ राजनीतिक पहल की घोषणा करे। उमर ने कहा कि वह विश्वास बहाली के उपायों पर केंद्र के साथ काम कर रहे हैं ताकि घाटी में सामान्य स्थिति बहाल की जा सके।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने कल कहा था कि इस बारे में सवाल उठेंगे कि हिंसा के जारी रहने पर इस प्रक्रिया को कैसे आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा ‘यह मुर्गी और अंडा वाली स्थिति है कि पहले कौन आया।’

बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों से चर्चा की थी। चर्चा के बाद ऐसे संकेत मिले थे कि घाटी में पिछले तीन महीने से जारी हिंसा के अंत के लिए सरकार कुछ पहल की घोषणा कर सकती है।

श्रीनगर में ईद की नमाज के बाद मीरवाइज उमर फारुख ने कराया हिंसक प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार कोईद-उल-फितर की नमाज के बाद जबरदस्त विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।अलगाववादियों ने जहां लाल चौक तक जुलूस निकाला वहीं भीड़ ने पुलिस कीबैरक और राज्य बिजली बोर्ड की इमारत को आग लगा दी।

हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी गुट के प्रमुख मीरवाइज उमर फारुख ने ईदगाह मैदान में ईद की नमाज के बाद शहर के लाल चौक तक एक विशाल जुलूस कीअगुवाई की। इससे पहले यह कार्यक्रम था कि नमाज अदा करने के बाद सभी लोग शांतिपूर्वक वहां से चले जाएंगेऔर त्योहार की खुशियां मनाएंगे।

हजारों लोगों से सादगीपूर्वक ईद मनाने का अनुरोध करते हुए मीरवाइज ने कहा, ‘आजादी हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और कश्मीर की युवा पीढ़ी ने तयकिया है कि वह इसे किसी भी कीमत पर हासिल करके रहेगी।’ मीरवाइज ने कहा कि भारत को स्वीकार करना ही होगा कि एक कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय विवादहै।

उसने कहा, ‘कश्मीर के मसले के अर्थपूर्ण समाधान के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने के वास्ते विसैन्यीकरण, राजनीतिज्ञों और युवकों की रिहाई, कठोर कानून हटाने और आजादी चाहने वालों के खिलाफ मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए।’

मीरवाइज ने कहा कि कश्मीर में अलगाववादी आंदोलन के इतिहास के इस अहम मोड़ पर अलगाववादी नेताओं के बीच एकता महत्वपूर्ण है। उनके साथ जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन मलिक भी था । एक खुफिया अधिकारी ने बताया, ‘शहर के लाल चौक तक जुलूस निकालने का मीरवाइज का फैसला यकीनन राष्ट्रविरोधी भावनाएं भड़काने वाला है।’

लाल चौक से लौट रही भारी भीड़ ने राज्य बिजली विभाग के एक कार्यालय की इमारत को आग लगा दी। लाल चौक में मोटर साइकिल पर सवार सैकड़ों युवकों ने आजादी की मांग के समर्थन में नारेबाजी की। लाल चौक के क्लॉक टॉवर पर नारेबाजी कर रहे युवकों ने हरे झंडे फहराए।

इससे पहले हजरतबल में ईद की नमाज के बाद बड़ी संख्या में जमा लोगों ने वहां तैनात स्थानीय पुलिसकर्मियों की बैरके फूंक डालीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोगों को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाईगईं। इस गोलीबारी में किसी के घायल होने का समाचार नहीं है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मी विभिन्न संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं और भीड़ द्वारा उकसावे वाले नारे लगाए जाने के बावजूद श्रीनगर में कहीं भी सुरक्षाबलों ने बल प्रयोग नहीं किया।

अधिकारी ने बताया, ‘हालात तनावपूर्ण हैं और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है।’ उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों को संयम बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि असामाजिक तत्वों के हिंसा भड़काने के नापाक इरादे पूरे न होनेपाएं।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर के गुपकार में अपने निवास के समीप एक मस्जिद में ईद की नमाज अदा की।लोगों को ईद की नमाज अदा करने और खुशियां मनाने का अवसर देने के लिए प्रशासन ने घाटी के किसी भी हिस्सेमें कर्फ्यू या प्रतिबंध नहीं लगाए।

घाटी के अन्य मुख्य शहरों से मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने ईद की नमाज के बाद भारत विरोधी रैलियांनिकालीं और आजादी की मांग के समर्थन में नारेबाजी की।

ईद पर रिहा होंगे 31 पाक कैदी

भारतीय विदेशमंत्री एस.एम कृष्णा ने 9 सितंबर को पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी को भेजे एक पत्र में कहा कि भारत ईद उल फ़ित्र के दौरान यानी 15 सितंबर को भारत में कैद 31 पाक नागरिकों को रिहा करेगा।

भारतीय विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने मीडिया से कहा कि विदेशमंत्री एस.एम कृष्णा ने उसी दिन पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी को एक पत्र भेजा है। जिसमें हाल में 442 भारतीय मछुआरों को रिहा करने के पाकिस्तान के फैसले पर आभार जताया और यह आशा प्रकट की कि दोनों देश इस तरह के और ज्यादा अच्छे कदम उठाएंगे। इसलिए भारत ने ईद उल फ़ित्र के दौरान भारत में कैद 31 पाक नागरिकों को रिहा करने का फैसला किया। बाद में भारत अपने यहां कैद और अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को रिहा करेगा। कृष्णा ने उम्मीद जताई कि भारत और पाकिस्तान जल्द ही एक दूसरे के यहां कैद सभी नागरीकों को रिहा करने के सवाल पर वार्ता करेंगे।

भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार रिहा किए गये 31 नागरिकों में 7 मछुआरे और 24 बंदी शामिल हैं।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक