Home » , , , » वरुण गांधी का विवाह कांची शंकराचार्य द्वारा 6 मार्च को वाराणसी मे

वरुण गांधी का विवाह कांची शंकराचार्य द्वारा 6 मार्च को वाराणसी मे

बीजेपी सांसद वरुण गांधी 6 मार्च को बंगाली ब्राम्हण यामिनी रायचौधरी के साथ शादी रचाएंगे। शादी वाराणसी के कांची मठ में होगी। विवाह कांची शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती करवाएंगे। कांची मठ के सात पुजारी पहले दिल्ली आएंगे और यहां विवाह के पहले की रस्में अदा करने के बाद, सभी वाराणसी जाएंगे।

कांची मठ को दुल्हन यामिनी रायचौधरी की मां ने पसंद किया है, जो वहां लंबे समय से जाती रही हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए शॉपिंग भी वाराणसी से ही की है। मेनका गांधी ने वाराणसी के मेयर कौशलेंद्र सिंह को शादी की पूरी व्यवस्था देखने को कहा है। करीब सौ साल के अंतराल के बाद गांधी परिवार का कोई सदस्य किसी ब्राह्मण से विवाह रचा रहा है।

इसके पहले ऐसा 1916 में हुआ था, जब देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कमला कौल से शादी की थी। कमला कश्मीरी ब्राह्मण थीं। वरुण की दादी इंदिरा गांधी, पिता संजय, पिता के बड़े भाई राजीव, उनकी बेटी प्रियंका, सभी ने गैर-ब्राह्मण समाज में विवाह किया है। यामिनी फिल्म क्रिटिक अरुणा वासुदेव की बेटी हैं। यामिनी खुद दिल्ली में ग्राफिक्स डिजाइनिंग का काम करती हैं। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद पेरिस की सोरबोन यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट्स का कोर्स किया।

इंदिरा गांधी द्वारा मेनका को दी साड़ी पहनेंगीं यामिनी

विवाह के अवसर पर यामिनी स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा मेनका गांधी को दी गई साड़ी पहनेंगीं। उन्होंने यह साड़ी मेनका को पुत्र संजय से शादी के समय दी थी। गुलाबी रंग की इस बनारसी साड़ी में सुनहरे रंग की बेलें बनी हुई हैं। शादी के बाद 8 मार्च को दिल्ली में रिसेप्शन है। इस दिन यामिनी 100 साल पुरानी नारंगी रंग की बनारसी साड़ी पहनेंगीं, जो स्वर्गीय कमला नेहरू ने इंदिरा गांधी को दी थी। वरुण शादी के दिन खुद सफेद धोती कुर्ते में रहेंगे। शादी के बाद पूरा परिवार एक विशेष विमान से दिल्ली लौट आएगा।

शादी में गांधी परिवार के काफी करीबी लोगों को ही बुलाया गया है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न राजघरानों के कई सदस्य शादी में हिस्सा ले रहे हैं, इनमें काशी, बिजनौर, मनकपुर और अयोध्या के राजघराने शामिल है।

करीब 1200 लोग शामिल होंगे रिसेप्शन में

दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन में करीब 1200 लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर कश्मीर, बंगाल, अवध, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, केरल, कर्नाटक आदि प्रदेशों का वेजीटेरियन भोजन मीनू में शामिल किया गया है। वरुण अप्रैल में दक्षिण इटली के अमालफी द्वीप पर हनीमून मनाने जाएंगे।

0 comments :

Post a Comment

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड दवा उद्योग बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक