![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgwYIgBzDR7E4QzKMdWtTXU7a_M4EXrKLIk8Ki6txRI-RrkhRztplm3fa-ZSg9A992j8t0YFhsVQKEXuIGry4HsD_M6eGJhXKTn_7V41jV13o8KvnFdKrKN7zGlJtUcjjXOGHc4B_98AXU/s200/ssm.jpg)
भाजपा राज्य अध्यक्ष शमशेर सिंह मन्हास ने आज यहां कहा, ‘‘हम जम्मू में 24 दिसंबर को विशाल रैली का आयोजन कर रहे हैं जो ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा और इसमें भाजपा का पूरा शीर्ष नेतृत्व शिरकत करके मंदिरों के इस शहर में लोगों को संबोधित करेगा।’’
उन्होंने कहा कि विशाल रैली आयोजित करके भाजपा लोगों को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा संविधान के असम्मान के बारे में जागरूक करेगी क्योंकि उमर ने राज्य विधानसभा में बयान दिया था कि जम्मू . कश्मीर भारत के साथ केवल शामिल हुआ था लेकिन उसका विलय नहीं हुआ था।
0 comments :
Post a Comment