गृह मंत्रालय साइबर अपराध से बचाव लिए अपनी रणनीति को मजबूत करेगा - राजनाथ सिंह

केन्‍द्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह ने हैदराबाद में कहा कि गृह मंत्रालय साइबर अपराध से निपटने के लिए उन सभी जरूरी कदमों को उठाने पर विचार कर रहा है, जिससे इस तरह के अपराधों पर लगाम लगाई जा सके। उन्‍होंने कहा कि मंत्रालय जल्‍द ही साइबर अपराध से निपटने की रणनीति को मजबूत बनाएगा। श्री सिंह भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की 66वीं पासिंग आउट परेड में मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। यह कार्यक्रम हैदराबाद के सरदार वल्‍लभभाई पटेल राष्‍ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित था। 

गृह मंत्री ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि साइबर अपराधी आपके शहर का है या देश का है, यह काम संसार में कहीं से भी संभव है और किसी को भी कहीं पर भी और किसी भी समय निशाना बना सकता है। भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्‍लभभाई पटेल के व्‍यक्तित्‍व की चर्चा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने ‘’अकेले ही अपने दम पर भारत की 562 देशी रियासतों को अधिकतम साहस और न्‍यूनतम हिंसा का उदाहरण प्रस्‍तुत करते हुए भारतीय गणराज्‍य में विलय करा दिया था। ‘’मुख्‍य तौर पर जूनागढ़ और हैदराबाद रियासतों का भारत में विलय स्‍वतंत्रता के उपरांत इतिहास में प्ररेणादायक उदाहरण हैं। यही वह कारण हैं जिसे देखते हुए हमारी सरकार ने इस दिन को ‘राष्‍ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाने का निश्‍चय किया है। 

प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि बदलते समय के अनुसार पुलिस की भूमिका भी बदलती जा रही है। उन्‍होंने कहा, देश के लिए सबसे पारदर्शी प्रतिनिधि पुलिस ही है, जो बदलते समाज का सशक्‍त माध्‍यम हैं। ‘’थाना न्‍याय का मंदिर बने और हमारे पुलिस के जवान को समाज में शांति और विश्‍वास का वातावरण पैदा करने के लिए प्रयोगात्‍मक होना चाहिए।

समाज में बढ़ते अपराध और उसके क्षेत्र में हो रहे विस्‍तार को देखते हुए पुलिस को अत्‍याधुनिक प्रशिक्षण देना और पुलिस संगठन को मजबूत करना समय की जरूरत है। श्री सिंह ने बताया कि सरकार धर्मवीर आयोग 1978 की रिपोर्ट को लागू करने को लेकर आवश्‍यक कदम उठाएगी। 

पास आउट परेड में शामिल 143 प्रशिक्षु अधिकारियों में 28 महिलाएं हैं। एनपीए में 15 अधिकारी ऐसे भी हैं जो मित्र देशों के हैं। मध्‍य प्रदेश कैडर के श्री अभिषेक तिवारी ने सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री बेटन के साथ गृह मंत्री रिवॉल्‍वर पुरस्‍कार जीते। 

श्री राजनाथ सिंह ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि आपकी वर्दी का गौरव यही है कि इसे देखकर देश के लोगों में विश्‍वास और संतुष्टि का अहसास हो। 

भाजपा के कानूनी नोटिस से घबराई कांग्रेस


भारतीय जनता पार्टी ने सतारूढ़ कांग्रेस पर 'भाजपा' नाम को हाइजैक करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने इस सिलसिले में कांग्रेस को कानूनी नोटिस भेजा है और 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

दरअसल, भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट 'बीजेपी डॉट ओआरजी है' और कांग्रेस की 'कांग्रेस डॉट ओआरजी डॉट इन' है लेकिन यदि कोई 'बीजेपी डॉट कॉम' के डोमेन से भाजपा की वेबसाइट खोलने का प्रयास करता है तो ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की वेबसाइट खुद-ब-खुद खुल जाती है। भाजपा ने इसे गंभीरता से लिया है और इसे गैरकानूनी करार देते हुए कांग्रेस पर अपना नाम हाइजैक करने का आरोप लगाया है।

भाजपा की प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने कहा है कि 'यह गैरकानूनी और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास है। ऎसा जानबूझ कर किया गया है। हमने कांग्रेस को इस सिलसिले में नोटिस भेजा है।' पार्टी की ओर से कांग्रेस को इस संबंध में भेजे गए कानूनी नोटिस के मुताबिक 'यह जानबूझकर किया गया प्रयास है, जो हास्यास्पद और गैरकानूनी है। कांग्रस की अनुमति के बगैर इस कृत्य को अंजाम नहीं दिया जा सकता।''

नोटिस में आगे यह जिक्र भी है कि 'सर्च इंजन गूगल पर जब 'बीजेपी डॉट कॉम' टाइप कर सर्च किया जाता है तो 'भारत जर्नल्स एंड पब्लिशर्स' नामक एक अनजान संस्था का यह दावा सामने आता है कि 'बीजेपी डॉट कॉम' उसका डोमेन है। मजे की बात तो यह है कि गूगल पर जब भारत जर्नल्स एंड पब्लिशर्स टाइप कर सर्च किया जाता है तो सबसे पहले परिणाम के रूप में एआईसीसी की वेबसाइट सामने आती है।' नोटिस के मुताबिक 'इस बात से साबित हो जाता है कि 'बीजेपी डॉट कॉम' डोमेन पर अपना दावा करने वाली संस्था एआईसीसी से संबंधित है।'

इस कानूनी नोटिस से कांग्रेस के साइबर सेल के लोग घबरा गएँ हैं और अब जा कर www.bjp.com टाइप करने पर कोई पेज नहीं खुलता है. पर अभी भी गूगल में bjp.com सर्च करने पर ओंल इंडिया कांग्रेस कमेटी की साईट ही पहले नंबर पर सर्च होती है.

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक