राहुल और प्रियंका के तार NSEL के घोटालेबाज जिग्नेश शाह से जुड़े, देखिये सबूत


राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के तार 2013 में हुए एनएसईएल घोटाले के कर्ताधर्ता जिग्नेश शाह से जुड़े हैं। वो भी तब जब यूपीए सरकार के दौरान सीबीआई उसकी जांच कर रही थी।

साल 2013 में एनएसईएल घोटाले का पता चला। जिसकी जांच मजबूरी में  सीबीआई को सौंपी गई। जिग्नेश शाह के खिलाफ 150 पन्नों  की चार्जशीट दायर की गई। इसके बाद जनवरी 2014 में मुंबई पुलिस ने 9 हजार पन्नों की सप्लिमेंट्री चार्जशीट दायर की। और फिर अप्रैल 2015 में ईडी ने जिग्नेश शाह के खिलाफ चार्जशीट दायर की। जिग्नेश शाह के खिलाफ जो मामला दायर हुआ उसमें धोखाधड़ी, आपराधिक षडयंत्र और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के उल्लंधन का आरोप था। 

दरअसल, दिल्ली के महरौली इलाके के इंदिरा गांधी फॉर्महाउस है। ये महरौली के सुल्तानपुर गांव में है। 4.6 एकड़ के इस फॉर्महास की चाहरदीवारी 1014 फीट लम्बी है। इसके मालिक राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा हैं। 

राहुल गांधी ने 2009 के चुनाव में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के सामने जो हलफनामा दायर किया था उसके मुताबिक 4.6 एकड़ के इस फॉर्महाउस की कीमत 9.86 लाख रुपये थी। जाहिर है इस बात को कोई भी आसानी से समझ जाएगा कि किस तरह करोड़ों की प्रॉपर्टी का दाम औना पौना दिखाया गोलमाल की गई है।

जिस वक्त एनएसईएल घोटाला हुआ था उस वक्त जिग्नेश शाह राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को 60.30 लाख रुपये इस फॉर्महाउस का किराया दे रहे थे। किराए की इस रकम को वो 6 लाख सत्तर हजार रुपये की मासिक किस्त के तौर पर अदा कर रहे थे। रुपयों का भुगतान चेक के जरिए किया गया था। 

एक फरवरी 2013 को राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने 11 महीने के लिए ये करार किया। दिलचस्प ये कि जिस प्रॉपर्टी की कीमत राहुल गांधी ने 9.86 लाख रुपये अपने हलफनामे में लगाई थी उसे एक घोटालेबाज को देकर वो महीने का 6 लाख 70  हजार रुपये किराए में कमा रहे थे।

किराए का ये एग्रीमेंट राहुल ने जिग्नेश शाह के साथ तब किया जब एनएसईएल को कंज्यूमर अफेयर विभाग 2012 में एक नोटिस भेज चुका था।

उससे भी हैरान करने वाली बात ये कि जिग्नेश शाह ने राहुल और प्रियंका को प्रॉपर्टी की कीमत से 405 परसेंट ज्यादा रुपया डिपाजिट मनी के तौर पर दी थी। जिग्नेश शाह की कंपनी ने राहुल और प्रियंका को तीस लाख 14 हजार रुपये सेक्युरिटी मनी के तौर पर दी थी। 

जिग्नेश शाह देश के सबसे बड़े घोटालेबाजों में से एक है । जिग्नेश शाह ने एनएसईएल घोटाले के जरिए देश में तकरीबन 13 हजार निवेशकों से तकरीबन 56 हजार करोड़ रुपये की ठगी की थी।

सोर्स : रिपब्लिक भारत 

एयरपोर्ट पर अब रॉबर्ट वाड्रा की भी होगी तलाशी

कुछ एयरपोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का नाम ऐसे लोगों की सूची से हटा दिया है जिन्हें प्रवेश के दौरान तलाशी से छूट हासिल है। यह कदम गृह मंत्रालय की मर्जी के चलते उठाया गया है। सिविल एविएशन मंत्रालय ने मांग की थी कि वाड्रा का नाम डिग्निटेरीज की लिस्ट से हटा दिया जाए। 

गोवा एयरपोर्ट पर ऐसे लोगों की लिस्ट लगी है जिन्हें एयरपोर्ट पर प्रवेश के दौरान तलाशी से छूट प्राप्त है। इस लिस्ट में ३१ नंबर पर वाड्रा के नाम पर सफेद टेप लगा दी गई है। गोवा एयरपोर्ट पर एक सुरक्षा अधिकारी का कहना है, ‘ लोग सवाल पूछते थे कि आखिर वाड्रा का नाम इस लिस्ट में किस आधार पर लगाया गया है। लिहाजा हमने इसे कवर कर दिया। अब कई लोग इस नाम के सूची में न दिखने पर खुशी जताते हैं।’ 

वहीं, एविएशन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ‘तलाशी से छूट’ वाली लिस्ट से वाड्रा का नाम हटाए जाने के संबंध में अभी गृह मंत्रालय को फैसला लेना है। एविएशन मंत्रालय के अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या क्या केंद्र ने इस लिस्ट से वाड्रा का नाम हटाने का फैसला ले लिया है तो उन्होंने कहा, ‘हमने इस बारे में केंद्र से विचार करने को कहा है लेकिन अब तक उनका जवाब नहीं मिला।’ 

अधिकारी का कहना है कि ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्यॉरिटी (बीसीएएस) गृह मंत्रालय के इनपुट के आधार पर छूट प्राप्त लोगों की लिस्ट तैयार करती है। सूत्रों का कहना है कि गोवा एयरपोर्ट कोई अपवाद नहीं है। कई दूसरे एयरपोर्ट्स ने सिक्यॉरिटी चेक एरिया में लगी लिस्ट वाड्रा का नाम हटाना शुरू कर दिया है। 

बीसीएएस की ‘तलाशी से छूट’ प्राप्त लोगों की संख्या ३० है। इनमें राष्ट्रपति और एसपीजी सुरक्षा हासिल लोग भी शामिल हैं। नई सरकार के शपथ लेने के बाद सरकार की ओर कहा गया था कि इस लिस्ट का विश्लेषण किया जाएगा और इसमें केवल जरूरी लोगों को शामिल किया जाएगा।

सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के दौलत के बढ़ते ग्राफ

सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के दौलत के बढ़ते ग्राफ से विपक्ष को कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा कि उनकी पार्टी वाड्रा की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जुटा रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके। भाजपा के अलावा वामदलों ने भी कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधा है।

2008 के बाद: राजस्थान-हरियाणा में जमीन खरीदी, दिल्ली के बड़े होटल में 50 फीसदी हिस्सेदारी, एयर क्राफ्ट चार्टरिंग में प्रवेश की कोशिशें, डीएलएफ ग्रुप से कर्ज मिला।

दो साल में किया है करोड़ों का निवेश

कंपनी शुरूआत पेड अप शेयर व्यापार कैपिटल

स्काईलाइट हॉस्पिटेलिटी 1 नवं. 07 5 लाख हॉस्पिटेलिटी, रियल एस्टेट
स्काईलाइट रियल्टी 16 नवं. 07 5 लाख रियल एस्टेट, फ्लैट बुकिंग
नॉर्थ इंडिया आईटी पार्क्स 19 जून 08 25 लाख रियल एस्टेट
रियल अर्थ एस्टेट 18 फर. 08 10 लाख रियल्टी, निर्माण
ब्लू ब्रिज ट्रेडिंग 1 नवं. 07 5 लाख एयरक्राफ्ट चार्टिग

देश में कहीं से भी चुनाव जीत जाऊंगा - प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और उनकी बेटी प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वे राजनीति में आएंगे या नहीं यह तो नहीं जानते पर उन्हें भरोसा है कि वे देश में कहीं से भी चुनाव लड़े तो जीत जाएंगे।

एक निजी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कर में वाड्रा ने कहा कि वे राजनीति में तभी शामिल हो सकते हैं जब उन्हें लगे कि वे कुछ हटके कर सकते है। उन्होंने कहा कि जब मेरे बच्चे बड़े हो जाएंगे तब मुझे राजनीति में आने में कोई दिक्कत नहीं है।

उन्होंने कहा कि हर चीज का समय होता है। इस समय वे मेरे बच्चे और कारोबार में बिजी हूं। वाड्रा ने स्वीकार किया कि उन में 2009 में सुल्तानपुर से चुनाव लड़ने का भारी दबाव था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक