राष्ट्रीय प्रताजंत्र पार्टी देश को हिन्दूराष्ट्र घोषित करने हेतु संशोधन प्रस्ताव लाएगी


नेपाल में सत्तारुढ़ गठबंधन सहयोगी और देश की हिन्दू समर्थक पार्टी ने कहा है कि वह संसद में एक संशोधन प्रस्ताव रख कर नेपाल को फिर से हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग करेगा।

उन्होंने अपनी मांग पूरी नहीं होने पर सड़कों पर बड़े विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। संसद में चौथे सबसे बड़े दल, राष्ट्रीय प्रताजंत्र पार्टी-नेपाल (आरपीपी-एन) ने दक्षिणी नेपाल के बीरगंज में रविवार को समाप्त हुई पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में यह फैसला लिया।

समिति की बैठक की अध्यक्षता आरपीपी-एन अध्यक्ष और उपप्रधानमंत्री कमल थापा ने की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि आरपीपी-एन ने संविधान में लिखे धर्मनिरपेक्ष राज्य के प्रावधान के खिलाफ प्रस्ताव लाने और देश को फिर से हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग करने का फैसला लिया है।

संसदीय घोषणापत्र द्वारा वर्ष 2008 में नेपाल को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित किए जाने के बाद से ही पार्टी उसे वापस हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर अभियान चला रही है। पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में रखे गए प्रस्ताव में कहा गया, ‘यदि संविधान संशोधन से देश को फिर हिन्दू राष्ट्र में नहीं बदला जाता है तो पार्टी ने इस मांग के साथ आंदोलन चलाने का फैसला किया है।’

नेपाल के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान किए गए MOU की सूची


क्रम संख्या
 (एमओयू)/समझौता
संक्षिप्त विवरण
हस्ताक्षरकर्ता 

1.
 भूकंप के बाद पुनर्निर्माण मदद के लिए भारत सरकार के सहायता पैकेज के 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुदान  घटक के उपयोग पर एमओयू
 चार क्षेत्रोंअर्थात आवासस्वास्थ्यशिक्षा और सांस्कृतिक विरासत की पहचान की गई है। आवास में, 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का उपयोग गंभीर रूप से भूकंप प्रभावित 14 जिलों में 50,000मकानों के निर्माण के लिए किया जाएगा।  नेपाल के भूकंप प्रभावित 31 जिलों में स्वास्थ्यशिक्षा और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्रों में से प्रत्येक में 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इस्तेमाल किया जाएगा। 
भारतीय पक्ष की ओर से हस्ताक्षरकर्ता: श्रीमती सुषमा स्वराज,विदेश मंत्री

नेपाली पक्ष की ओर से हस्ताक्षरकर्ता: कमल थापा,डीपीएम और विदेश मंत्री

2.
नेपाल के तराई क्षेत्र में सड़क बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर एमओयू
 इस एमओयू से तराई सड़क प्रथम चरण परियोजना के पैकेज 2345 एवं 6 के तहत कुल 518 किलोमीटर लंबी 17 सड़कों पर शेष काम का त्वरित कार्यान्वयन संभव हो पाएगा।  पैकेज 1 के तहत कुल 87 किलोमीटर लंबी दो सड़कों का निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है।
 भारतीय पक्ष की ओर से हस्ताक्षरकर्ता: रणजीत रायभारत के राजदूत

नेपाली पक्ष की ओर से हस्ताक्षरकर्ता: अर्जुन कुमार कार्की,सचिव,भौतिक परिवहन मंत्रालय

3.
संगीत एवं नाटक की नेपाल अकादमी और संगीत नाटक अकादमी के बीच एमओयू
इस एमओयू का उद्देश्य  विशेषज्ञों,कलाकारोंनर्तकियोंविद्वानों और बुद्धिजीवियों के आदान-प्रदान के जरिए कला प्रदर्शन के क्षेत्र में भारत और नेपाल के बीच आपसी संबंधों को बढ़ाना है।
 हेलेन आचार्य,सचिव,संगीत नाटक अकादमी

दीप कुमार उपाध्याय,नेपाल के राजदूत

4.
 पारगमन मार्गों पर आदान-प्रदान के पत्र : (i) ककरबित्ता-बांग्लाबंध कॉरीडोर के जरिए नेपाल और बांग्लादेश के बीच पारगमन (ii)विशाखापत्तनम बंदरगाह का परिचालन
i) भारत और नेपाल के बीच पत्रों के इस आदान-प्रदान से ककरबित्ता (नेपाल) और बांग्लाबंध (बांग्लादेश) कॉरीडोर के जरिएभारत होते हुए पारगमन करते वक्त नेपाल और बांग्लादेश के बीच वस्तुओं की आवाजाही के तौर-तरीकों  का सरलीकरण हो जाएगा  ii) पत्रों के इस आदान-प्रदान से विशाखापत्तनम बंदरगाह के जरिए नेपाल के लिए पारगमन सुविधाएं प्राप्त होंगी।
रीता तिवतिया,वाणिज्य सचिव
[भारत के राजदूत द्वारा आदान-प्रदान किया गया]रीता तिवतिया,वाणिज्य सचिव [भारत के राजदूत द्वारा आदान-प्रदान किया गया] 
नैनद्र प्रसाद उपाध्याय,वाणिज्य सचिव नैनद्रप्रसाद उपाध्याय,वाणिज्य सचिव


5.
रेल परिवहन पर आदान-प्रदान के पत्र: (i) रेल परिवहन  विशाखापत्तनम तक/ विशाखापत्तनम से(ii) बांग्लादेश के जरिए/उसके साथ नेपाल के व्यापार के लिए सिंहाबाद के माध्यम से रेल पारगमन सुविधा  
(i) पत्रों के इस आदान-प्रदान से विशाखापत्तनम तक और विशाखापत्तनम से नेपाल तक रेल परिवहन संभव हो पाएगा (ii) पत्रों के इस आदान-प्रदान से   बांग्लादेश के जरिए/उसके साथ नेपाल के व्यापार के लिए भारत में सिंहाबाद के माध्यम से रेल पारगमन सुविधा  को चालू करने में मदद मिलेगी।
ए.एस. उपाध्याय,सलाहकार (यातायात एवं परिवहन),रेलवे बोर्ड
ए.एस. उपाध्याय,सलाहकार (यातायात एवं परिवहन),रेलवे बोर्ड

ए.एस. उपाध्याय,सलाहकार (यातायात एवं परिवहन),रेलवे बोर्ड
ए.एस. उपाध्याय,सलाहकार (यातायात एवं परिवहन),रेलवे बोर्ड

6.
मुजफ्फरपुर-धाल्केबार पारेषण लाइन का उद्घाटन [80 मेगावाट की प्रारंभिक आपूर्ति,अक्टूबर 2016 तक इसे बढ़ाकर 200 मेगावाट और दिसंबर 2017 तक इसे बढ़ाकर 600 मेगावाट किया जाएगा]
13.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के एलओसी के तहत 400 किलोवाट की मुजफ्फरपुर-धाल्केबार पारेषण लाइन का नेपाली हिस्सा नेपाल सरकार द्वारा क्रियान्वि‍त किया जा रहा है। 132 केवी के प्रारंभिक चार्ज के साथ 80 मेगावाट बिजली का प्रवाह इस लाइन के माध्यम से तुरंत शुरू हो जाएगा।  इसके बाद,इसे 220 केवी पर अक्टूबर 2016 में बढ़ाकर 200 मेगावाट और फि‍र 400 केवी पर दिसंबर 2017 तक बढ़ाकर 600 मेगावाट किया जाएगा।  
दो प्रधानमंत्रियों द्वारा शुभारंभ
7.
प्रख्यात हस्ति‍यों के समूह का गठन
जुलाई 2014 में काठमांडु में आयोजित भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की तीसरी बैठक में प्रख्यात हस्ति‍यों के समूह (ईपीजी) के गठन का निर्णय लिया गया था। ईपीजी में आठ सदस्य शामिल हैं जिसके लिए प्रत्येक देश ने चार सदस्यों को नामित कियाजो मुख्यत: एक सांसदएक वकील, एक अर्थशास्त्री और सिविल सोसाइटी कार्यकर्ता हैं।  ईपीजी का अब गठन कर दिया गया है। इसे द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने एवं द्विपक्षीय संबंधों को और ज्यादा मजबूत करने के लिए संस्थागत व्यवस्थाओं सहित विभि‍न्न उपायों की सिफारिश करने की जिम्मेदारी दी गई है।
नेपाली संरचना : सांसद राजन भट्टाराईपूर्व एफएम भेख  बहादुर थापापूर्व सीआईएए प्रमुख सूर्य नाथ उपाध्यायऔर पूर्व कानून मंत्री नीलाम्बर आचार्य।

भारतीय संरचना: सांसद भगत सिंह कोश्यारी;सिक्किम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति महेंद्र लामाआईडीएसए के डीजी जयंत प्रसादवीआईएफ के वरिष्ठ फेलो बी.सी. उप्रेती 


नेपाल के साथ हमारी गहरी मैत्री और सदियों पुराने संबंध: सुषमा स्‍वराज

विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्‍वराज ने सदन की पटल पर रखे वक्‍तव्‍य में कहा है कि नेपाल के साथ साझा भूगोल, इतिहास, संस्‍कृति, भाषा और धर्म पर आधारित तथा करीबी राजनीतिक संबंधों, व्‍यापक आर्थिक सहयोग और जनता के बीच गहरी मैत्री द्वारा चित्रित हमारे विलक्षण, सदियों पुराने संबंध वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की दो यात्राओं सहित सर्वोच्‍च राजनीतिक स्‍तर पर निरंतर संपर्क के कारण मई 2014 के बाद से और प्रगाढ़ हुए हैं। 

प्रधानमंत्री श्री के.पी. ओली के निर्वाचित होने पर 11 अक्‍टूबर 2015 को प्रधानमंत्री ने उन्‍हें फोन करके हार्दिक बधाई दी। माननीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्‍वराज ने 30 सितम्‍बर 2015 को न्‍यूयॉर्क में विदेश मंत्री श्री महेंद्र बहादुर पांडेय से मुलाकात की। उन्होंने 18 अक्टूबर 2015 को उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री श्री कमल थापा की मेजबानी की। 

नेपाल द्वारा 20 सितम्‍बर 2015 को संविधान लागू किए जाने के विरोध में, नेपाली आबादी के असंतुष्‍ट वर्ग नेपाल की तरफ से भारत-नेपाल सीमा पर रुकावटें खड़ी कर रहे हैं। भारत की ओर से कोई रुकावट नहीं है। भारत सरकार ने जहां तक संभव हो सका है, आपूर्ति में सहायता प्रदान की है। बॉडर क्रॉसिंग पर, हफ्तों से भारतीय सीमा की तरफ हजारों ट्रक फंसे हैं और सीमा पार जाने का इंतजार कर रहे हैं। हमारे दो-तिहायी व्‍यापार के लिए उत्‍तरदायी, प्रमुख रक्‍सौल- बीरगंज क्रॉसिंग, नेपाल की तरफ से दो महीने से ज्‍यादा अर्से तक बंद है। हालांकि जो क्रॉसिंग प्‍वाइंट्स खुले और उपलब्‍ध हैं, उनके माध्‍यम से रोजाना हजारों मालवाहक ट्रक अभी भी सीमा पार जा रहे हैं। रुकावटों के बावजूद, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने जहां तक संभव हो सका है, पीओएल की आपूर्ति पहुंचायी है। नवम्‍बर 2015 में, भारत-नेपाल सीमा से सैंकड़ों मेडिकल खेप भिजवायी गई है, इनमें से कुछ खेप ट्रक के जरिये भेजी गई है। हम, फंसे हुए पीओएल टैंकरों और चिकित्‍सा संबंधी आपूर्ति ले जा रहे वाहनों का रास्‍ता बदलकर उन्‍हें अन्‍य उपलब्‍ध क्रॉसिंग प्‍वाइंट्स से और विमान के जरिये भी भिजवाने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत, सदैव नेपाल में शांति, समृद्धि और प्रगति का पक्षधर रहा है, जो भारत के भी हित में है। नेपाल में संविधान निर्माण की पूरी प्रक्रिया के दौरान भारत ने व्‍यापक और समावेशी संविधान का समर्थन किया है। भारत, नेपाल सरकार को लगातार सलाह देता आ रहा है कि नेपाल को जिन मसलों का सामना करना पड़ रहा है, वे राजनीतिक प्रकृति के हैं, और उन्‍हें बलपूर्वक नहीं सुलझाया जा सकता। 

समस्‍त राजनीतिक पार्टियों को टकराव के मौजूदा हालात के मूलभूत कारणों को विश्‍वसनीय और प्रभावी रूप से हल करने की सलाह और प्रोत्‍साहन देना जारी रखते हुए, भारत उसके साथ करीबी संपर्क और द्विपक्षीय आदान-प्रदान जारी रखेगा, साथ ही साथ शांति, स्‍थायित्‍व और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए नेपाल की जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप हर सम्‍भव सहायता उपलब्‍ध करायेगा। भारत सरकार जहां तक सम्‍भव हो सकेगा आपूर्तियों में सहायता देना जारी रखेगी। 

जरूर पढ़िए भूकंपग्रस्‍त क्षेत्रों की सम्पूर्ण और सही जानकारी

भूकंप ग्रस्‍त क्षेत्रों से प्रभावित नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार भारत में भूकंप से अब तक 72 लोगों की मौत हुई है। इसमें बिहार में 57 जिसमें सीतामढ़ी में 7, मोतीहारी- 11, दरभंगा-8, सारण-2, शिवहर-3, मधुबनी-2, बेतिया-1,अररिया-6, कटिहार-1, सीवान-3, लक्‍खीसराय-3, सहरसा-2, सुपौल-2, गया-1, नालंदा-1, मुंगेर-1, मुजफ्फरपुर-1,समस्‍तीपुर-1 और पटना में एक व्‍यक्ति की मौत शामिल है। 6 लोगों की मृत्‍यु के संबंध में अभी जिला स्‍तर पर रिपोर्ट प्राप्‍त नहीं हुई है। उत्‍तर प्रदेश में भूकंप से 12 लोगों की मृत्‍यु हुई है जिसमें बाराबंकी में 2, श्रावस्‍ती-1,कानपुर देहात-1, संत कबीर नगर-1, गोरखपुर-3, बदांयू-1, कुशीनगर-1, बलरामपुर-1 और देवरिया में एक व्‍यक्ति की मौत शामिल है। उधर पश्चिम बंगाल में भूकंप से दो लोगों (दाजिर्लिंग-1,जलपाईगुड़ी-1) और राजस्‍थान में (भरतपुर-1)एक व्‍यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार के विभिन्‍न क्षेत्रों में आधारभूत ढांचों और भवनों को भी नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में राज्‍यवार ब्‍यौरा निम्‍नलिखित है-


राज्‍य
मरने वालों की संख्‍या
घायलों की संख्‍या
बिहार
57
175
उत्‍तर प्रदेश
12
70
पश्चिम बंगाल
02
35
राजस्‍थान
01
07
सिक्किम
-
09
कुल
72
296

भवनों को नुकसान का विवरण

राज्‍यों के नाम
स्‍कूल
भवन
अन्‍य भवन
कुल
पूर्ण
आंशिक
सिक्किम

05
269

274
उत्‍तर प्रदेश

06
132

138
असम


8

8
बिहार

10
77

87
कुल योग

21
484

507








भारत में राहत कार्य
विभिन्‍न राज्‍य सरकारें अपने स्‍तर पर आपदा प्रबंधन कर रही हैं। अभी तक किसी भी राज्‍य ने केन्‍द्र से मदद का आग्रह नहीं किया है।

नेपाल के लिए राहत कार्य
तिहाड़ जेल प्रशासन नेपाल के लिए 1500 किलो बिस्‍कुट और 500 किलो नमकीन भेज रहा है। वर्तमान में खाद्य पैकेट पालम एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं।

1.      उत्‍तर प्रदेश सरकार द्वारा राहत कार्य
उत्‍तर प्रदेश सरकार ने पेयजल के 10 क्रेट, 10 क्रेट बिस्‍कुट, 1 क्रेट दवाइयां और एक मेडिकल टीम जिसमें 22 डॉक्‍टर शामिल हैं, रविवार को नेपाल भेजी हैं। यह राहत सामग्री और मेडिकल दल सोमवार सुबह नेपाल पहुंच गया और इसे नेपाल प्रशासन द्वारा प्रयोग किया जाएगा। उत्‍तर प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई 59 बसें काठमांडू के निकट नारायण घाट क्षेत्र पहुंच गई हैं। भूस्‍खलन के कारण यह बसें वहां फंसी हैं। सड़क मार्ग के साफ होते ही ये सभी काठमांडू जाएंगी। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को 41 बसें नेपाल के लिए भेजी। प्रदेश सरकार नेपाल में राहत कार्यों के लिए 100 बसें प्रदान कर रही है।

2.      बिहार सरकार द्वारा राहत कार्य
बिहार सरकार द्वारा भेजी गई 10 बसें पोखरा पहुंच गई हैं और राहत कार्य में तैनात हैं। नेपाल में खराब मौसम के कारण 5 बसें पोखरा जाने वाले रास्‍ते पर फंसी हैं। बिहार नियंत्रण कक्ष में डीएम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक 300 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।

3.      उत्‍तराखंड सरकार द्वारा राहत कार्य
उत्‍तराखंड सरकार द्वारा दी गईं 25 बसें सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे नेपाल पहुंच गई थी और ये फंसे हुए लोगों को निकालने में मदद प्रदान कर रही है।

भारतीय सेना और एनडीआरएफ की तैनाती
भारत में :

दलों की संख्‍या
तैनाती
एनडीआरएफ पटना से एक-एक दल
बिहार (सुपौलमोतिहारीदरभंगागोपालगंज)
उत्‍तर प्रदेश ( गोरखपुर)

एनडीआरएफ की अन्‍य बटालियनों के दलों को अलर्ट पर रखा गया है। एनडीआरएफ ने दरभंगा से 180 लोगों को सुरक्षित बचाया है।          

नेपाल में:

दलों की संख्‍या
तैनाती
10 दल
 भक्‍तपुर-03, ललितपुर-02, काठमांडू-02 और सीतापैलाकाठमांडू-03

एनडीआरएफ के दलों ने 10 व्‍यक्तियों को जीवित बचाया है और 60 मृत व्‍यक्ति का पता लगाया है। एनडीआरएफ की 5वीं बटालियन द्वारा एक यूएवी (नेत्र) को नेपाल भेजा जा रहा है। यह यूएवी पुणे से दिल्‍ली पहुंच चुका है और इसे जल्‍द ही नेपाल भेजा जाएगा।

खाद्य सामग्री और अन्‍य सामान

भारत ने अब तक 22 टन खाने के पैकेट और सूखा राशन, 50 टन पेयजल, दो टन दवाईयां, 40 टैंट और 1400 कम्‍बल नेपाल भेजे हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य दल

भारतीय वायुसेना द्वारा रैपिड ऐरो मेडिकल टीम जिसमें तीन मेडिकल अधिकारी, 24 मेडिकल सहायक और 25 बिस्‍तरों वाला अस्‍पताल, स्‍वास्‍थ्‍य उपकरणों के साथ ओपीडी और डिस्‍पेंसरी मॉड्यूल नेपाल भेजे गए हैं। भारतीय सेना द्वारा सेना फील्‍ड अस्‍पताल (तेजपुर और सुकना) से फॉरवर्ड सजिर्कल सेंटर जिसमें अर्थो, मेडिकल स्‍पेशल,मेडिकल ऑफिसर और अन्‍य विशेषज्ञ शामिल हैं, नेपाल भेजे गए हैं। यह सभी प्रति दिन 12 शल्‍य चिकित्‍सा ऑपरेशन कर सकते हैं। इसके साथ ही विभिन्‍न मात्राओं के ऑक्‍सीजन सिलेंडर (1246 लीटर के 40, 623 लीटर के 40 और 200 लीटर के 40) और 4 ऑक्‍सीजन कंसन्‍ट्रेटर भी नेपाल भेजे गए हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य व परिवार कल्‍याण मंत्रालय का एक मेडिकल दल जिसमें 34 कर्मी, 100 स्‍ट्रेचर और तीन टन मेडिकल सामग्री शामिल है, नेपाल रवाना की गई है। उत्‍तराखंड से दो डॉक्‍टर और एक फार्मासिस्‍ट भी नेपाल गए हैं।

वायु सेना द्वारा बचाव और राहत उड़ानें

वायु सेना द्वारा कुल 43 बचाव और राहत उड़ानें संचालित की गई जिसमें परिवहन विमानों द्वारा 16 और हे‍लीकॉप्टर द्वारा 27 उड़ानें शामिल हैं। राहत और बचाव कार्यों में चार सी-17, तीन सी-130, तीन आईएल-76, दो एएन-32, छह एमएलएच और एआरसी का एक आईएल-76 विमान शामिल हैं।

दूरसंचार

नेपाल सेना के काठमांडू स्थित मुख्‍यालय में इनमारसेट की स्‍थापना की गई है और दो और सेट की स्‍थापना की जा रही है। इसके साथ ही समन्‍वय निदेशालय, पुलिस बेतार का 7 कर्मियों का दल जिसके पास एचपी बैरेट सेट 100 डब्‍ल्‍यू (15), वीएचएफ स्‍टैटिक 20 डब्‍ल्‍यू (50) और वीएचएफ हैंडहेल्‍ड 4 डब्‍ल्‍यू (200) के साथ राहत और बचाव कार्यों में तैनात है।

बचाए गए व्‍यक्तियों की संख्‍या- (कुल बचाए गए लोग- 10,210)

वायु मार्ग द्वारा
सड़क मार्ग द्वारा/जमीनी मार्ग द्वारा
एयरलाइन
वायु सेना
कुल
उत्‍तरप्रदेश
बिहार
उत्‍तराखंड
कुल


2277
423
7500
10
7933

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक