कैशलेस प्रोत्साहन के लिए 19 जनवरी को भोपाल में लगेगा डिजिधन मेला


कैशलेस लेन-देन को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार के नीति आयोग के निर्देशानुसार भोपाल के बिट्ठन मार्केट स्थित दशहरा मैदान में 19 जनवरी को डिजि-धन मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस एक दिवसीय मेले में कैशलेस लेन-देन की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने और इस संबंध में जन-सामान्य में जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मध्य प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने आज भोपाल में पत्रकारों से चर्चा में बताया कि गुरुवार 19 जनवरी को भोपाल में आयोजित हो रहे डिजि- धन मेले में केंद्रीय मंत्री श्री अनंत कुमार और श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के भाग लेने की संभावना है। उन्होंने बताया कि भोपाल के अलावा प्रदेश के कुछ और चुनिंदा शहरों में भी डिजि- धन मेला आयोजित किए जाएंगे।

जन साधारण को नगदी रहित लेन-देन की प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु आयोजित डिजि-धन मेले में आम नागरिक कैशलेस लेन-देन और इसके लिए रुपे कार्ड, यूएसएसडी, यूपीआई आदि के उपयोग की प्रक्रियाओं के संबंध में बैंक पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। मेले में उपभोक्ताओं के लिए संचालित लकी ग्राहक योजना और व्यापारियों के लिए संचालित डिजि-धन व्यापार योजना के ड्रा भी निकाले जाएंगे।

डिजि-धन मेले में ई-गवर्नेंस, लोक सेवा केंद्र की गतिविधियों, ई-वॉलेट और मोबाइल वॉलेट के बारे में भी जानकारी दी जायेगी। इसके साथ ही बैंकों द्वारा व्यापारियों के लिए पीओएस मशीन के पंजीयन तथा उनकी बिक्री, बैंक खाता खोलने, डेबिट कार्ड के लिए पंजीयन तथा उसके वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मेले में आधार पंजीयन, आधार नंबर को खाते से लिंक करवाने तथा आधार में संशोधन की सुविधा भी रहेगी।

कैशलेश लेन-देन प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी और उसके प्रशिक्षण में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से कृषि आदान से जुड़ी सहकारी समितियों, दुग्ध संघ, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, नेशनल फर्टिलाइजर कार्पोरेशन, भारतीय खाद्य निगम से जुड़े संस्थान भी मेले में सहभागिता करेंगे।

डिजिटल भुगतान की जागरूकता के लिए लगेगा #DigiDhanMela


डिजिटल भुगतान विकल्प के लोभों के बारे में जन जागरुकता जगाने के लिए इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में दो दिन(17-18 दिसंबर,2016) का डिजिधन मेला #DigiDhanMela आयोजित कर रहा है। इस मेले का लक्ष्य डिजिटल लेनदेन के लिए यूजर को डाउनलोडिंग, इंस्टॉलिंग और विभिन् डिजिटल भुगतान प्रणालियों की जानकारी देना है। इससे नागरिकों और व्यापारियों को डिजिधन बाजार के माध्यम से रियल टाइम डिजिटल लेनेदेन में सहयोग मिलेगा। 

डिजिधन मेले में बैंकों, दूरसंचार कंपनियों, मोबाइल वॉलेट आपरेटरों, ट्रांसपोर्ट नेटवर्क कंपनियों , आधार सक्षम भुगतान प्रणाली(एईपीएस) वेंडरों ,डाक विभाग(विपणन एसोसियेशनों के माध्यम से)केंद्रीय भंडार जैसे कोआपरेटिव तथा सफल जैसे संगठित फल, सब्जी चेनों, मिल्क बूथों तथा कृषि उत्पाद बाजार समितियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। 

मेले में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों को डिजिटल भुगतान के लिए विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। वे विजिटरों को विभिन्न ऐप्प की डाउनलोडिंग , इंस्टॉलिंग तथा डिजिटल लेनदेन करने में सहायता देंगे । दो दिन के मेले में लोगों को बैंक खाता खोलने, आधार नामांकन कराने तथा वर्तमान खातों को एईपीएस खाता सक्षम बनाने में सहायता दी जाएगी। 

आधार नामांकन के इच्छुक नागरिकों से अपने साथ निम्नलिखित कागजात लाने का अनुरोध किया जाता हैः

नाम और फोटो के साथ पहचान पत्र

आवासीय पते का प्रमाण

जन्म तिथि का प्रमाण(पैन कार्ड, पासपोर्ट तथा जन्म प्रमाण पत्र) 

नागरिकों को ऐप्प सक्षम होने के लिए अपने बैंक खाते का विवरण रखना होगा। 

व्यापारियों को उनके खातों को डिजिटल सक्षम बनाने के लिए निम्नलिखित कागजात रखने होंगेः

कंपनी का प्रमाण

पैन कार्ड(मालिक और कंपनी का) 

केवाईसी(ड्राइविंग लाइसेंस ,पासपोर्ट,आधार कार्ड,मतदाता पहचान पत्र)-कोई एक

बैंक खाते का विवरण तथा आईएफएससी कोड

डिजिधन मेले के बाद राज्य तथा बैंक शाखा स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस मेले का लक्ष्य शहरी लोगों को आकर्षित करना है। मेले में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध होगी ताकि लोग मोबाइल ऐप्प डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकें।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक