खाद्य सुरक्षा अधिनियम के क्रियान्वयन में तेजी लाये असम सरकार: पासवान


केंद्रीय उपभोक्‍ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने असम सरकार से खाद्य सुरक्षा अधिनियम के क्रियान्वयन में तेजी लाने की अपील की है जिससे कि राज्‍य की लगभग 84 फीसदी ग्रामीण एवं 60 फीसदी शहरी आबादी को तीन रूपये प्रति किलोग्राम चावल एवं दो रूपये प्रति किलोग्राम गेहूं प्राप्‍त हो सके। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में इस अधिनियम के क्रियान्वयन में देरी आई क्‍योंकि इस अधिनियम के क्रियान्वयन के ‍लिए आवश्‍यक लाभार्थियों के रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन राज्‍य ने नहीं किया था। आखिरकार, असम में दिसंबर से यह कानून अमल में आया और अब राज्‍य के 2.52 करोड से भी अधिक लोगों को सब्सिडीप्राप्‍त खाद्यानों का लाभ प्राप्‍त होगा। श्री पासवान आज गुवाहाटी में राष्‍ट्रीय जांच गृह के आधिकारिक भवन का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। 

श्री पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को अनिवार्य रूप से खाद्यान प्राप्‍त हो जिसके वे हकदार हैं। उन्‍होंने कहा कि इसीलिए केंद्र सरकार ने लाभार्थियों को खाद्यान प्राप्‍त न होने की स्थिति में खाद्य सुरक्षा भत्‍तों की अदायगी के लिए नियमों को अधिसूचित किया है। केंद्र सरकार ने राज्‍यों द्वारा खाद्यानों के संचालन एवं उन्‍हें लाने ले जाने पर आने वाली लागत तथा डीलरों के मार्जिन का 50 प्रतिशत (पहाडी एवं दुर्गम स्‍थानों के लिए 75 फीसदी) साझा करने का भी फैसला किया है जिससे कि इसका बोझ लाभार्थियों पर न पडे और उन्‍हें एक रूपये प्रति किलो मोटे अनाज, दो रूपये किलो गेहूं एवं तीन रूपये किलो चावल प्राप्‍त हो सके। 

मंत्री महोदय ने कहा कि प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं भ्रष्‍टाचार मुक्‍त बनाने के लिए खाद्यानों के ऑनलाइन आवंटन को 20 राज्‍यों/केंद्र शासित प्रदेशों में क्रियान्वित किया गया है। लगभग 71,000 एफपीएस को ‘प्‍वांइट ऑफ सेल’ उपकरणों को स्‍थापित करने के द्वारा ऑटोमेट किया गया है। 32 राज्‍यों/केंद्र शासित प्रदेशों में टॉल फ्री हेल्‍प लाइनों को स्‍थापित किया गया है तथा सभी 36 राज्‍यों/केंद्र शासित प्रदेशों में ऑनलाइन शिकायत निवारण को क्रियान्वित किया गया है। टीपीडीएस के सभी संचालनों को प्रदर्शित करने के लिए 28 राज्‍यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पारदर्शी पोर्टल लांच किया गया है। 

चाय बगान के मजदूरों के लिए सब्सिडीप्राप्‍त खाद्यानों की मांग का समर्थन करते हुए श्री पासवान ने कहा कि इस भारी सब्सिडीप्राप्‍त खाद्यानों का लाभ चाय बगान के मजदूरों को भी मिलना चाहिए जिन्‍हें इससे पहले पीडीएस का प्रत्‍यक्ष लाभ नहीं प्राप्‍त हो रहा था क्‍योंकि खाद्यानों का थोक आवंटन केवल केवल चाय बगान के प्रबंधन के लिए ही किया जा रहा था। यही वजह है कि-

• पहली बार चाय बगान के मजदूरों को भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान प्राप्‍त करने का हकदार बनाया गया है। 17.97 लाख चाय बगान मजदूरों ने एनएफएसए के तहत खाद्यान प्राप्‍त करना प्रारंभ कर दिया है। 

• चाय बगान के मजदूरों के बीच वितरण के लिए भारत सरकार द्वारा राज्‍य सरकार को 12,590 लाख टन का मासिक आवंटन किया जा रहा है। 

• चाय बगान के मजदूर अब एनएफएसए के तहत हकदारियां तथा पारंपरिक तरीके से प्रति परिवार 32.56 किलोग्राम खाद्यान भी प्राप्‍त कर रहे हैं। 

केंद्रीय खाद्य मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्‍तर उनके मंत्रालय के लिए एक प्राथमिकता वाला क्षेत्र है। लुमडिंग से बदरपुर तक आमान परिवर्तन के कारण रेल रास्‍ते में आई बाधा के दौरान पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में मल्‍टी-मॉडल परिवहन के उपयोग के द्वारा खाद्यान्‍नों की पर्याप्‍त आपूर्ति सुनिश्चित की गई थी। क्षेत्र में 20,000 एमटी खाद्यान का भंडारण सृजित करने के अतिरिक्‍त प्रत्‍येक महीने सडकों के जरिये 80,000 एमटी खाद्यान की आवाजाही की गई। प्‍लान स्‍कीम के तहत पूर्वोत्‍तर में 62,650 एमटी खाद्यान की भंडारण क्षमता का सृजन किया गया है। 

मंत्री महोदय द्वारा उद्घाटित नया भवन सिविल इंजीनियरिंग एवं कैमिकल सामग्रियों की जांच करने के लिए अत्‍याधुनिक सुविधाओं से युक्‍त है। उन्‍होंने कहा कि पूर्वोत्‍तर में स्थित उद्योग की मांगों की पूर्ति के लिए गुवाहाटी में राष्‍ट्रीय जांच गृह का उन्‍नयन किया जाएगा

सभी प्रवासी बांग्लादेशी हिंदुओं को मिलेगी भारतीय नागरिकता - अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो सरकार बांग्लादेश के हिंदू शरणार्थियों को भारत की नागरिकरता प्रदान करेगी। असम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। शाह यहां रविवार को एक रैली  को संबोधित कर रहे थे।

जिसमें उन्होंने कहा कि, 'धार्मिक अशांति के चलते कुछ हिंदू बांग्लादेश से यहां आए हैं। बीजेपी की  सरकार उन सभी हिंदू शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान करेगी जिन्हें धार्मिक उत्पीडऩ के कारण बांग्लादेश छोडऩा पड़ा था।शाह ने कहा कि उनकी पार्टी न सिर्फ असम में बल्कि देश भर में सभी प्रवासी बांग्लादेशी हिंदुओं को भारतीय नागरिकता देने पर काम करेगी। 
 
असम की दो दिनों की यात्रा पर आए शाह ने कहा, असम चुनाव राज्य को अवैध बांग्लादेशी नागरिकों से मुक्त करने के लिए लड़ा जाएगा। शाह ने आगे कहा कि असम चुनाव असम और पूर्वोत्तर के विकास के लिए भी होगा।' शाह ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार पर बांग्लादेश की ओर से हो रही घुसपैठ को रोकने अथवा घुसपैठियों को वापस भेजने में नाकाम रही है।
 
शाह ने कहा, 'हमने एनआरसी (नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन) को आधुनिक करने के लिए धन दिया लेकिन राज्य सरकार यह नहीं करना चाहती क्योंकि उन्हें उनका वोट मिला है। यह लंबे समय तक नहीं चलेगा। बीजेपी उन्हें असम की सरजमीं से अवश्य निकालेगी।'शाह ने कहा कि असम को कांग्रेस के 15 साल के भ्रष्टाचार के शासन से मुक्त करने और राज्य के चौतरफा विकास के लिए इसकी डोर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंपने की अपील की।

गुवाहाटी छेड़छाड़ मामले में 16 आरोपियों में से 11 दोषी करार


इसी साल 9 जुलाई को एक लड़की से साथ गुवाहाटी के एक पब के बाहर मुस्लिम लडको की भीड़ ने छेड़छाड़ की थी और लोगों की भीड़ यह सब चुपचाप देखती रही। गुवाहाटी में एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में गुवाहाटी हाईकोर्ट ने 16 में से 11 आरोपियों को दोषी पाते हुए सज़ा का ऐलान किया है। गुवाहाटी के एक लोकल चैनल के पत्रकार ने इस पूरी घटना को रिकॉर्ड किया था। 

उसे बाद में भीड़ को उकसाने के लिए गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि अब कोर्ट ने उसे बरी कर दिया है। गौरतलब है कि कलिता समेत करीब 30 लोगों की भीड़ ने बार से निकल रही 17 साल की लड़की से छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ डाले। जब इसका वीडियो मीडिया में आया तो पूरे देश में इस घटना की भर्त्सना की हुई।

भूपेन हजारिका गंभीर, अस्पताल में भर्ती

प्रख्यात कलाकार और संगीतज्ञ भूपेन हजारिका को गुवाहाटी के एक अस्पताल में कल शाम भर्ती कराया गया।

85 वर्षीय प्रख्यात संगीतज्ञ ने श्री श्री शंकर देव कलाक्षेत्र में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की थी।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि इसके तत्काल बाद उन्हें निकटवर्ती हयात अस्पताल ले जाया गया जहां हृदय विज्ञानियों और अन्य चिकित्सकों ने उनकी जांच की।

क्वात्रोकी के सोनिया गाँधी से नजदीकी रिश्ते थे - आडवाणी

भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर कांग्रेस पर हमलावर बीजेपी ने अब सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। सोमवार को पार्टी ने बोफोर्स दलाली मामले में आरोपी ओत्तावियो क्वात्रोकी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला। वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि इटालियन बिजनेसमैन क्वात्रोकी के कांग्रेस अध्यक्ष से नजदीकी रिश्ते थे और वह नियमित रूप से उनके घर जाता था।

आडवाणी ने कहा कि यह सभी को मालूम है कि तत्कालीन केंद्र सरकार ने बोफोर्स मुद्दे को दबा दिया था। यहां तक कि आयकर ट्रिब्यूनल ने भी कहा है कि क्वात्रोकी को दलाली दी गई थी और जिसके चलते उससे टैक्स लिया जाना चाहिए। लेकिन सीबीआई ने इस मामले को दबा दिया।

पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि क्वात्रोकी की तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी तक पहुंच थी। ऐसे में यह मुद्दा साफ तौर पर सोनिया गांधी के दरवाजे तक जाता है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिन चलने वाली बैठक में रविवार को पेश राजनीतिक प्रस्ताव में भ्रष्टाचार के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष छेड़ने की बात कही गई है।

राजनीतिक प्रस्ताव के मुताबिक, लोगों में वापस भरोसा पैदा करने के लिए बीजेपी को भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के केंद्र के तौर पर उभरना होगा। बीजेपी संघर्ष के परिणामस्वरूप पैदा हुआ दल है, जिसे देश की राजनीति में आए बहुत वक्त नहीं बीता है। 'भ्रष्टाचार मुक्त भारत' बनाने की कोशिश में लगे लोगों, समूहों, नागरिक समाज संगठनों और दलों को एकजुट होकर इस मुहिम को आगे बढ़ाना चाहिए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने यह प्रस्ताव पेश किया, जिसका राज्यसभा में उनके समकक्ष अरुण जेटली ने समर्थन किया। प्रस्ताव में आयकर ट्रिब्यूनल द्वारा हाल ही में किए गए खुलासों को लेकर गांधी परिवार पर निशाना साधा गया है।

ट्रिब्यूनल ने अपने आदेश में कहा था कि हॉवित्जर तोपों के सौदे में दिवंगत विन चड्ढा और क्वात्रोकी को 61 करोड़ रुपये की दलाली दी गई थी। ऐसे में दोनों को भारत को टैक्स चुकाना होगा।

का बिलकुल ही पगला गए हो दिग्गी ???


कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को दावा किया था कि उनके पास इस बात के सबूत मौजूद हैं कि 26/11 के मुंबई हमले से ऐन पहले उनकी हेमंत करकरे के साथ बातचीत हुई थी। लेकिन मंगलवार को उन्होंने इस बयान से पलटते हुए कहा कि वह इस बातचीत के फोन रिकॉर्ड पेश करने में सक्षम नहीं हैं। अलबत्ता, वह अपनी इस बात पर कायम रहे कि करकरे की जिंदगी को दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों से खतरा था।

यहां पत्रकारों से बातचीत में मंगलवार को दिग्विजय ने कहा- मैं झूठा आदमी नहीं हूं और मुझे यह गलतबयानी करने की कोई जरूरत नहीं है कि हेमंत करकरे के साथ मेरी बातचीत हुई थी। गौरतलब है कि असम में चुनाव होने वाले हैं और दिग्गी राजा को हाल ही में राज्य में पार्टी का प्रभारी बनाया गया है।

दिग्विजय ने दावा किया कि मैंने दूरसंचार मंत्रालय से निवेदन किया था कि वे पुणे स्थित अपने केंद्र से करकरे के साथ हुई मेरी बातचीत के कॉल रिकॉर्ड मुझे मुहैया कराएं। मैंने इस संबंध में भोपाल स्थित बीएसएनएल के महानिदेशक को निवेदन भेजा था। लेकिन मुझे उनसे लिखित रूप में जवाब आया कि वे मुझे इस बातचीत के डिटेल मुहैया करा पाने में अक्षम हैं, क्योंकि ऐसे रिकॉर्ड केवल 12 महीने के लिए ही रखे जाते हैं। दिग्विजय ने दावा किया कि मैंने भोपाल में रजिस्टर्ड अपने मोबाइल से करकरे से बातचीत की थी।

दिग्विजय ने कहा, मुझे झूठी बात फैलाने की कोई जरूरत नहीं है। मैंने जो कहा, उस पर कायम हूं। यह नई बात नहीं है और इसे मैंने कई दफा इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में कहा है। उन्होंने इस बात को पूरी तरह बकवास कहकर खारिज कर दिया कि वह मुंबई हमले की जांच पर सवाल उठा रहे हैं या फिर उनके कहने का अर्थ यह है कि करकरे के एनकाउंटर में पाकिस्तानी आतंकवादियों का हाथ नहीं था।

असम में 14 हिंदी भाषी बिहारियों की हत्या

पूर्वोत्तर राज्य असम में सोमवार को शांति भंग करते हुए जनजातीय विद्रोहियों ने तीन जगह हमले कर आठ बस यात्रियों सहित 14 हिंदी भाषियों की हत्या कर दी। पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार भारी मात्रा में हथियारों से लैस प्रतिबंधित संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के सदस्यों ने सोनितपुर जिले के भोइमारी गांव के निकट एक बस पर गोलीबारी की।

वे हिंदी भाषी यात्रियों को जंगल में ले गए और कतार में खड़े कर उन्हें गोली मार दी।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "एनडीएफबी के सदस्यों ने बस पर गोलीबारी की, चालक को बस रोकने के लिए विवश किया और सभी यात्रियों को कतार में खड़ा कर दिया। फिर उनमें से कम से कम 10 यात्रियों को बंदूक के बल पर जंगल में ले गए।"उन्होंने बताया कि निजी बस में अरुणाचल प्रदेश के लगभग 25 सरकारी कर्मचारी सवार थे।

असम पुलिस के प्रमुख शंकर बरुआ ने कहा कि मारे गए सभी लोग बिहार निवासी और हिंदीभाषी थे। वे सभी अरुणाचल प्रदेश सरकार के कर्मचारी थे। घटना के बाद पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक