![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjFOOEMR3X2NfbDMbsmxP0yF7zKTbAP2QaqvxBi9g4CHkkF67QzOoEyFyQYNbxP3y3VtUev48avBKFKix-c8Uv1Vnj_Q4HZ-pRcTrswl-u228sSXywK3BbPH_AsrwXykSgsb85jOWuYyeqv/s1600/sudarshan.jpg)
मैसूर पुलिस ने एक टीम का गठन किया है जो सुदर्शन की तलाश में जुट गई है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सुदर्शन के लापता होने की घटना को चिंताजनक बताया है। साथ ही उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द ढूंढने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार केएस सुदर्शन जब टहलने जाते थे तो अंगरक्षक उनके साथ होते थे, लेकिन शुक्रवार को वे बिना अंगरक्षक के टहलने के लिए निकले थे। सुदर्शन अपने साथ मोबाइल नहीं रखते हैं, इसलिए उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। उनके परिचितों का कहना है कि वह बिना किसी पूर्व सूचना के कहीं बाहर नहीं जाते थे।
हालांकि कहा गया है कि सुदर्शन को पिछले कुछ अरसे से भूलने की बीमारी है और हो सकता है कि वह रास्ता भूल गए हों या किसी परिचित के पास गए हों। पुलिस ने इसके पीछे किसी घटना की आशंका नहीं जताई है। सुदर्शन साल 2000 से 2009 तक आरएसएस के प्रमुख रहे थे।
0 comments :
Post a Comment