कराची में 80 साल पुराना मंदिर गिराया, हिन्दूओ ने किया प्रदर्शन

पाकिस्तान की फाइनेंस राजधानी कराची में 80 साल पुराना मंदिर गिराए जाने के विरोध में हिंदू समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। सोल्जर बाजार इलाके में स्थित राम पीर मंदिर को एक बिल्डर के साथ जमीनी विवाद की पृष्ठिभूमि में गिराया गया। इसको लेकर हिंदुओं ने प्रेस क्लब के सामने प्रदर्शन किया। पाकिस्तान हिंदू परिषद के संरक्षक रमेश कुमार वांकवानी ने कहा, अब भी कई धार्मिक चीजें और तस्वीरें मलबे में दबी हुई हैं। मंदिर परिसर में रहने वाले परिवार बेघर हो गए हैं। सनद रहे कि कुछ समय पहले ही पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने कहा है कि देश में नाबालिग हिन्दू लड़कियों का जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है जिससे अल्पसंख्यक समुदाय बहुत चिंतित है।

मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि बहुत से मामलों में हिन्दू लड़कियों का अपहरण कर उनके साथ रेप किया जाता है और बाद में उन्हें धर्म परिवर्तन पर मजबूर किया जाता है। सिंध प्रान्त विशेष कर देश की व्यापारिक राजधानी कराची में जबर्दस्ती परिवर्तन की घटनाएं हो रही हैं। पाकिस्तान की सीनेट की अल्पसंख्यक मामलों की स्थाई समिति ने ऐसी घटनाएं रोकने के लिए ठोस उपाए करने का आग्रह किया था।

आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन की घटनाएं केवल सिंध तक सीमित नहीं है बल्कि देश के अन्य भागों में भी ऐसा हो रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों का अपहरण होता है, उनके साथ रेप किया जाता है और बाद में यह दलील दी जाती है कि लडकी ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। उसकी मुस्लिम व्यक्ति से शादी हो गई है और वह अपने पुराने धर्म में लौटना नहीं चाहती।

आयोग ने कहा कि अदालतें भी अल्पसंख्यक लड़की या उसके परिवार वालों के साथ इंसाफ नहीं करतीं। 12 या 13 साल की लड़की को भी अभिभावकों के संरक्षण में नहीं छोडा जाता। आयोग ने एक घटना का उल्लेख किया जिसमें 12 साल की एक लड़की ने यह बयान दिया कि उसने स्वेच्छा से इस्लाम कबूल कर लिया है। अदालत ने परिवार वालों के वकील की इस दलील की अनसुनी कर दी कि लड़की नाबालिग है। आयोग ने कहा कि ऐसे मामलों पर अदालतें निष्पक्ष रूप से विचार नहीं कर पातीं क्योंकि मजहबी नारेबाजी करने वाले कट्टरपंथी लोगों से भय रहता है।

हिंदू लड़की का जबरन धर्मांतरण कर मुस्लिम लड़के से शादी करवाई

पाकिस्तान के कराची शहर में हिंदू लड़की का जबरन धर्मांतरण कराया गया और उसके बाद उसका निकाह एक मुस्लिम लड़के से करा दिया गया। लड़की के परिवार वालों ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लड़की का नाम भारती था, अब उसे बदलकर आयशा कर दिया गया है। गौरतलब है कि कराची के लयारी इलाके में जबरन धर्मांतरण और शादी की यह 18वीं घटना है।

भारती के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उसको जबरन इस्लाम कुबूल करवाया गया और एक मुस्लिम लड़के से उसका निकाह करा दिया गया। परिवार वालों ने बगदादी पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है और स्थानीय अदालत अब इस मामले की सुनवाई कर रही है। शनिवार को अदालत में पेशी के दौरान लड़की ने काले रंग का बुर्का पहन रखा था।

भारती के पिता नारायन दास ने कहा, 'उस पर यह कहने के लिए दबाव डाला गया है कि उसने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन किया है, क्योंकि ऐसा नहीं करने पर हमें नुकसान पहुंचाया जाता।'

दास अपने साथ नैशनल डेटाबेस और रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी के रेकॉर्ड की कॉपी लेकर आए थे जिसमें दर्ज है कि उनकी बेटी 15 साल की है। हालांकि, भारती के धर्मांतरण और शादी का प्रमाणपत्र दिखाता है कि वह 18 साल की है। दास ने कहा, 'शादी के दस्तावेजों में उसकी उम्र के साथ छेड़छाड़ की गई है। वह शादी के लायक नहीं है।' भारती के पति आबिद पर उसके परिवार वालों ने उसका अपहरण करने का आरोप लगाया है। लड़की के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि आबिद कुछ मामलों में 'वॉन्टेड' है।

गौरतलब है कि दास अपनी बेटी के इस्लाम कुबूल करने के खिलाफ नहीं हैं। उनके बेटे ने भी धर्मांतरण किया है और वे एक ही घर में रहते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे बेटे ने इस्लाम कुबूल किया है और वह हमारे साथ रहता है। मेरा उससे कोई झगड़ा नहीं है। मेरा बेटी से भी कोई झगड़ा नहीं है। लेकिन मेरा मानना है कि उसका जबरन धर्मांतरण नहीं कराया जाना चाहिए था।'

बनारस ब्‍लास्‍ट: पाकिस्‍तान से जुड़े तार, 'कराची प्रोजेक्‍ट' का हिस्‍सा!

बनारस में मंगलवार शाम हुए बम धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों की शक की सूई इंडियन मुजाहिदीन के अलावा पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों पर भी घूम रही है। जांच एजेंसियां इसके पीछे की साजिश का भंडाफोड़ करने में लगी हैं और इसमें अमेरिका ने भी मदद की पेशकश की है। बनारस के शीतला घाट पर गंगा आरती के दौरान हुए धमाके में एक बच्ची की मौत हो गई है जबकि विदेशी सैलानियों समेत करीब 37 लोग घायल हुए हैं। इस विस्फोट की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिदीन ने ली है।

पर इसका संबंध पाकिस्‍तानी आतंकियों के 'कराची प्रोजेक्‍ट' से भी जोड़ा जा रहा है। ऐसा इसलिए भी क्‍योंकि मुंबई हमले के मास्‍टरमाइंड डेविड हेडली ने बनारस के घाटों की रेकी की थी। पाकिस्‍तानी-अमेरिकी मूल के अमेरिकी नागरिक हेडली ने एफबीआई से पूछताछ के दौरान यह कबूल किया था कि उसने भारत दौरे के समय बनारस में गंगा घाटों की रेकी की थी।

खुफिया एजेंसियां बनारस धमाके को हेडली की रेकी के अलावा उसके कराची प्रोजेक्‍ट से भी जोड़कर देख रही हैं जिसके तहत भारत के जज्‍बे को एक हजार छोटे-छोटे ‘घाव’ देकर कमजोर करने की बात कही गई थी। हेडली ने एफबीआई के समक्ष कबूल किया था कि पाकिस्‍तान भारत की सैन्‍य और आर्थिक क्षमता को तहस नहस करने के इरादे से 1000 ‘छोटे घाव’ देने की तैयारी में है। बनारस धमाके के बारे में भी यही कहा जा रहा है कि यह पाकिस्‍तान के ‘कराची प्रोजेक्‍ट’ का हिस्‍सा हो सकता है। हेडली ने कहा था कि पाकिस्‍तान हजारों घाव देकर भारत का कतरा-कतरा खून बहते देखना चाहता है।

सूत्रों ने बताया कि हजारों घाव देने का मतलब है कि आतंकी 26 नंबवर जैसा बड़ा हमला करने के बजाय छोटी-छोटी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में हैं। मुंबई हमले के बाद पाकिस्‍तान स्थित आतंकी संगठनों पर विश्‍व बिरादरी का दबाव काफी बढ़ गया था जिसके बाद ये छोटे-छोटे हमले कर रहे हैं। इससे पहले सितम्‍बर में दिल्‍ली के जामा मस्जिद के पास हुए आतंकी हमले की जिम्‍मेदारी भी इंडियन मुजाहिदीन ने ली थी। इस घटना के बाद इंडियन मुजाहिदीन ने ईमेल भेजकर बाबरी मस्जिद विध्‍वंस की 18वीं बरसी का बदला लेने की बात कही है। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकी ईमेल की सत्‍यता की जांच शुरू कर दी है। पी चिदम्‍बरम ने आज वाराणसी जाकर घटनास्‍थल का मुआयना किया। अमेरिका ने भी बनारस धमाका मामले की जांच में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है।

क्‍या है कराची प्रोजेक्‍ट ?

कराची प्रोजेक्‍ट को पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और वहां स्थित आतंकी संगठनों जैसे लश्‍कर-ए-तैयबा और हूजी का एक मिला जुला रूप माना जाता है। इसमें शामिल आतंकियों की ट्रेनिंग पाकिस्‍तान में होती है इसके बाद भारत में वारदातों को अंजाम देते हैं।

इस प्रोजेक्‍ट का नाम पाकिस्‍तान में अरब सागर के तट पर बसे शहर कराची के नाम पर रखा गया है जो दाऊद इब्राहिम और टाइगर मेमन जैसे भगोड़े गैंगस्‍टरों की शरणगाह माना जाता है। 2003 के बाद अस्तित्‍व में आए कराची प्रोजेक्‍ट को पाकिस्‍तानी आतंकियों साजिद मीर और जकीउर रहमान लखवी की दिमाग की उपज माना जाता है।

भारतीय एजेंसियों को मिली सूचना के मुताबिक कराची प्रोजेक्‍ट अपराधियों के उस गठजोड़ का नूमना है जो बाद में जिसमें आंतकवाद भी शामिल होता है। इस प्रोजेक्‍ट के तहत ही दाऊद को स्‍थानीय सरकार का सरंक्षण मिला हुआ है। यह प्रोजेक्‍ट 2005 से अब तक 10 बम धमाकों में 517 भारतीयों की मौत के लिए सीधे तौर पर जिम्‍मेदार है। इंडियन मुजाहिदीन को भी इस प्रोजेक्‍ट का हिस्‍सा बताया जाता है। बनारस में हुआ धमाका भले ही ज्‍यादा नुकसान नहीं पहुंचा सका है लेकिन इससे आतंक की दहशत तो फैल ही गई है।

भारतीय दर्शक अशिष्ट हैं - जीशान अशरफ, पाकिस्तान हाकी महासंघ

पाकिस्तान हाकी महासंघ और राष्ट्रीय कप्तान जीशान अशरफ का मानना है कि राष्ट्रमंडल खेलों में टीम के खराब प्रदर्शन का एक कारण दिल्ली में दर्शकों का बर्ताव भी रहा जो मुंबई आतंकी हमले के बादअशिष्टहो गए हैं

पीएचएफ सचिव आसिफ बाजवा ने कहा कि टीम ने उन्हें यही बताया कि 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद से उन्हें भारतीय दर्शकों से अधिक अपमान और अशिष्टता झेलना पड़ रहा है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ अब खिलाड़ियों के लिये भारत में खेलना अधिक मुश्किल हो गया है । दर्शकों से मिल रहे बर्ताव के कारण उन पर अधिक दबाव बनता है ।’’ फरवरी मार्च में दिल्ली में हुए विश्व कप में बारहवें स्थान पर रही पाकिस्तान टीम के मैनेजर बाजवा ही थे । उन्हें टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पद से हटा दिया गया था ।

राष्ट्रमंडल खेलों में पाकिस्तान छठे स्थान पर रहा ।

बाजवा ने कहा कि खिलाड़ियों ने उन्हें बताया कि दर्शकों के बर्ताव के कारण उन पर काफी दबाव बना । उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे लिये यह निराशाजनक है । मैं बहाने नहीं बना रहा लेकिन हमारे खिलाड़ियों पर अब अधिक दबाव होता है ।"

जल्द ही दिवालिया हो जाएगा पाकिस्तान : वित्त मंत्री अब्दुल हाफ़िज शेख

पाकिस्तान कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा है. वित्त मंत्री अब्दुल हाफ़िज शेख ने कहा है कि सरकारी खजाने में कर्मचारियों को दो महीने तक सैलरी देने भर ही पैसे बचे हैं. उन्होंने कहा कि यही हाल रहा तो देश जल्द ही दिवालिया हो जाएगा.

पाकिस्तान पर दो साल पहले छह खरब रुपये का कर्ज था, जो फ़िलहाल 875 खरब रुपये तक पहंच गया है. ब्याज अदायगी पर पाकिस्तान का खर्च साल दर साल बढ़ता जा रहा है. इसके बावजूद पाकिस्तान रक्षा खर्च कम करने के बजाय बढ़ाता ही रहा है. आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी आइएसआइ के जरिए सरकार की बड़ी रकम खर्च होती है. इस पर हाल में आई भीषण बाढ़ ने पहले से खस्ताहाल देश को बर्बाद कर दिया है.

बाढ़ में करीब 2000 लोग मरे हैं और दो करोड़ से ज्यादा प्रभावित हए हैं. 50 लाख लोगों की नौकरियां भी चली गई हैं. बाढ़पीड़ितों के लिए दुनिया भर से मदद आ रही है, लेकिन इस मदद को सही लोगों तक पहंचा पाने में भी सरकार नाकाम रही है. राहत का सामान खुले आम बाजार में बिका है. फ़िर भी, पाकिस्तान सरकार बाढ़ के नाम पर कर्ज माफ़ी और मदद की गुहार लगा रही है.

वित्त मंत्री ने किफ़ायत बरतने की अपील भी की है. पाकिस्तान का कर्ज इसके जीडीपी यानि सकल घरेलू उत्पाद के आधे से भी अधिक के बराबर है. वित्त मंत्री ने कहा, हालात इसी तरह रहे तो दो महीने बाद हमारे पास कर्मचारियों को तनख्वाह देने के पैसे नहीं रहेंगे.

प्रधानमंत्री यूसुफ़ रजा गिलानी भी देश में आई भीषण बाढ़ से डरे हए हैं. उन्होंने हाल में कहा था कि पिछले साल देश की जीडीपी दर 41 फ़ीसदी थी, जो बाढ़ की वजह से इस साल मात्र 25 फ़ीसदी रह जाएगी. इसका असर यह होगा कि बड़े पैमाने पर लोग बेरोजगार हो जाएंगे और हजारों-लाखों परिवारों को खाने के लाले पड़ जाएंगे.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा था कि बाढ़ के चलते देश की अर्थव्यवस्था को 43 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है. इसका असर देश के समाज पर भी पड़ेगा. लोगों को जब खाने की कमी होगी तो लूटपाट जैसी घटनाएं बढ़ेंगी और कानून-व्यवस्था के हालात बिगड़ सकते हैं.

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि पाकिस्तान में बाढ़ से हई तबाही के कारण 50 लाख लोगों को नौकरियां खत्म हो गई हैं.

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक