वाइब्रेंट गुजरात 2017: वस्त्र क्षेत्र में 8,835 करोड़ रुपये के MOU साइन हुए


वाइब्रेंट गुजरात 2017 के दौरान वस्त्र क्षेत्र में 8,835 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये

गुजरात की वस्त्र गाथा अभी हाल ही में शुरू हुई है: श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी

गुजरात में वस्त्र शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं: केन्द्रीय वस्त्र मंत्री

केन्द्रीय वस्त्र मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी ने कहा कि गुजरात के निवासियों की उद्यमिता भावना और निवेश के प्रवाह के मद्देनजर गुजरात की वस्त्र गाथा अभी हाल ही में शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि भारत में वस्त्र उद्योग के सबसे बड़े केन्द्रों में गुजरात को भी शुमार किये जाने के नाते यह राज्य सभी तरह के वस्त्रों की प्राप्ति का एकल केन्द्र है। उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात में वस्त्र शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं। श्रीमती इरानी ने कहा कि वस्त्र संबंधी पाठ्यक्रमों की पेशकश करने वाले गुजरात के 28 आईटीआई में चलाए जा रहे कपड़ा क्षेत्र संबंधी कौशल विकास कार्यक्रम 75 फीसदी प्लेसमेंट का आंकड़ा दर्ज कराने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात के दो प्रमुख संस्थान अर्थात निफ्ट और एनआईडी तथा विभिन्न इंजीनियरिंग कालेज वस्त्र प्रौद्योगिकी, वस्त्र प्रसंस्करण एवं वस्त्र इंजीनियरिंग के क्षेत्र में डिग्री की पेशकश करते हैं। श्रीमती इरानी आज गुजरात के गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के दौरान “मेक इन गुजरात” थीम पर आधारित संगोष्ठी को संबोधित कर रही थीं, जिसका विषय था “प्रवृतियां और वस्त्र संबंधी वैल्यू चेन पर असर डालने वाले नवाचार।”

वस्त्र मंत्री संगोष्ठी के दौरान वस्त्र क्षेत्र में 8,835 करोड़ रुपये के सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर की भी साक्षी रहीं। वस्त्र पार्कों, वस्त्र प्रसंस्करण, मशीनरी, कालीन विकास इत्यादि जैसे क्षेत्रों में इन एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये हैं। वस्त्र मंत्री ने कहा कि भारत में कुल कपास उत्पादन का 29 फीसदी गुजरात में ही उत्पादित होता है। उन्होंने कहा कि यह इस राज्य में निहित असीम संभावनाओं के प्रति वस्त्र उद्योग के ठोस विश्वास को दर्शाता है। श्रीमती इरानी ने गुजरात की वस्त्र संबंधी वैल्यू चेन के विकास के साथ-साथ तकनीकी वस्त्रों एवं अऩुसंधान के क्षेत्र में संभावनाओं की तलाश के लिए भी अपने मंत्रालय की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

गुजरात सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कॉटेज उद्योग, मुद्रण तथा लेखन सामग्री मंत्री श्री जयेश रादादिया, भारत सरकार में वस्त्र आयुक्त डॉ. कविता गुप्ता, फिक्की की वस्त्र समिति के अध्यक्ष श्री शिशिर जयपुरिया, गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग में प्रधान सचिव श्रीमती सुनयना तोमर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

अजय टम्टा ने वस्त्र राज्यमंत्री का कार्यभार संभाला

अजय टम्टा ने नई दिल्ली में नए वस्त्र राज्यमंत्री का कार्यभार संभाल लिया। श्री टम्टा उत्तराखंड के अलमोड़ा निर्वाचन-क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद हैं।  16 वीं लोकसभा के लिए चुने जाने से पहले 2007 से 2012 और 2012 से 2014 तक उत्तराखंड विधान सभा के सदस्य रहे हैं। श्री टम्टा उत्तराखंड सरकार में 2007-08 में राज्यमंत्री और 2008-09 में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

बाद में, स्मृति जुबिन ईरानी ने भी केंद्रीय वस्त्र मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। दोनों मंत्रियों ने कैबिनेट मंत्री के कक्ष में एक दूसरे को बधाई दी और उसके बाद मीडिया से बातचीत की। 

स्मृति जुबिन ईरानी ने केन्द्रीय वस्त्र मंत्री का कार्यभार संभाला

श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने केन्द्रीय वस्त्र मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। श्रीमती ईरानी केंद्रीय वस्त्र मंत्री के रूप में पदभार संभालने से पहले मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में कार्य कर रही थीं।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए, नये मंत्री श्रीमती ईरानी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया कि उन्हें ऐसे विभाग का काम दिया गया है जो कृषि के बाद सबसे ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि कौशल और रोजगार के मामले में इस विभाग की क्षमता अतुल्यनीय है और जो प्रधानमंत्री के मेक अन इंडिया विजन को आगे बढ़ान में प्रमुख रोल अदा कर सकता है।

उन्होंने कहा कि वस्त्र क्षेत्र ज्यादा संख्या में महिलाओं को रोजगार देता है और उनका यह प्रयास होगा कि आने वाले समय में क्षेत्र को रोजगार के अवसर के साथ-साथ निर्यात में भी बढ़ोतरी की जाए।

हवाला देते हुए कि बुनकरों को इस क्षेत्र की नींव करार देते हुए श्रीमती ईरानी ने आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार उन्हें अधिकतम मदद देने के लिए प्रयत्नशील है। कौशल विकास के लिए कदम उठाने के क्षेत्र में और इसमें अधिक-से-अधिक युवाओं को लाने का भी बात कही।  होगा। साथ ही क्षीमती ईरानी ने फिर से वैसा मंत्रालय जो देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्व का है आवंटन के लिए माननीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

उन्होंने नये मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर को भी बधाई देते हुए कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने पिछले जो सालों में जो काम किया है उसे आगे ले जायेंगे। साथ ही उन्होंने अपने पूर्ववर्ती वस्त्र मंत्री श्री संतोष कुमार गंगवार को वस्त्र मंत्रालय में दिए गए योगदान के लिए बधाई भी दी और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।

राज्य मंत्री (वस्त्र) श्री अजय टम्टा, जो आज पहले मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल चुके थे,  ने उसके कक्ष में कैबिनेट मंत्री को इस अवसर पर बधाई दी। 

कपड़ा मंत्री ने दीमापुर,नगालैंड में वस्त्र निर्माण केंद्र का उद्धाटन किया

पूर्वोत्तर राज्यों में परिधान और कपड़ा निर्माण केन्द्रों की स्थापना करना भारत सरकार की वह महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसे कपड़ा क्षेत्र में निर्माण के लिए शुरू किया गया है। यह कपड़ा क्षेत्र में शुरू की गई सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है जिसमें पूर्वोत्तर भारत में कपड़ा उद्योग का परिदृश्य बदलने की क्षमता है। मुझे खुशी है कि नगालैंड क्षेत्र में इस क्रांति का अगुवा बन गया है। उम्मीद है कि यह राज्य के कपड़ा उद्योग को नई ऊंचाइयों पर जाएगा।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री संतोष कुमार गंगवार 5 अप्रैल2016 तो 6 माइल, जिला उद्योग केंद्र परिसर, दीमापुर, नागालैंड में नगालैंड के मुख्यमंत्री श्री टी आर जेलियांग की उपस्थिति में परिधान और वस्त्र बनाने के केंद्र का उद्घाटन करते हुए।




 मंत्री महोदय ने कहा कि कहा कि परिधान और वस्त्र बनाने वाले केंद्र का संचालन एक साल से कुछ ज्यादा समय के रिकार्ड समय में ही शुरू हो गया। मंत्री महोदय ने इस केंद्र को केंद्र सरकार की तरफ से नागालैंड के लोगों को समर्पित किया। उन्होंने नागालैंड सरकार द्वारा प्रदान किए गए सहयोग की सराहना की और आगे आने के लिए उद्यमियों को भी धन्यवाद दिया।

पूर्वोत्तर क्षेत्र के हर राज्यों में परिधान और वस्त्र बनाने के केंद्रों के निर्माण वाली परियोजना की शुरूआत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 1 दिसंबर, 2014 को  नगालैंड में की गई थी। तत्पश्चात् 24 फरवरी, 2015 को केंद्रीय कपड़ा मंत्री द्वारा दीमापुर में परिधान केंद्र की आधारशिला रखी गई थी।

मंत्री महोदय ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य, स्थानीय युवाओं के बीच परिधान विनिर्माण क्षेत्र में उद्यमशीलता को विकसित कर इन केन्द्रों के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि परिधान उद्योग राजस्व के मामले में फायदेमंद होने के साथ-साथ रोजगार के मामले में भी सबसे ज्यादा फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि परिधान केन्द्र कपड़ा और कपड़े के समग्र निर्यात में हिस्सेदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार जूट उत्पादों को देगी बढ़ावा: संतोष कुमार गंगवार


सरकार जूट उत्पादों को बढ़ावा देकर और लोगों को अपने रोजमर्रा जीवन में इनके उपयोग के लिए प्रोत्‍साहित करके प्रदूषण से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री संतोष कुमार गंगवार ने यह बात कही। 

आज कोलकाता में ‘जूट विविधीकरण पर राष्ट्रीय संगोष्ठी’ का उद्घाटन करते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि कैरी बैग के साथ-साथ पैकेजिंग में इस्‍तेमाल होने वाले प्लास्टिक, पॉलीथीन और अन्य सिंथेटिक सामग्री के विपरीत जूट स्‍वाभाविक तरीके से सड़नशील, पर्यावरण अनुकूल, प्राकृतिक, गैर-प्रदूषणकारी एवं गैर-विषाक्त है। श्री गंगवार ने बताया कि जूट की खेती एवं जूट आधारित उद्योग पूर्वी और पूर्वोत्‍तर भारत में एक प्रमुख कृषि-आर्थिक गतिविधि है, जो जूट की खेती करने वाले 40 लाख से अधिक परिवारों, 3.70 लाख औद्योगिक कामगारों और विकेन्द्रीकृत जूट क्षेत्र में काम करने वाले 2 लाख लोगों को आजीविका प्रदान करता है। 

मंत्री महोदय ने कहा कि 95 फीसदी जूट, जो अपनी बहुमुखी क्षमता और पर्यावरण अनुकूल के गुण की बदौलत ‘गोल्डन फाइबर’ के नाम से लोकप्रिय है, का उपयोग खाद्यान्न पैकेजिंग के लिए टाट के बोरे तैयार करने में किया जाता है। जूट पैकेजिंग सामग्री (जेपीएम) अधिनियम के तहत इसे अनिवार्य माना जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार अब जूट के उपयोग में विविधीकरण को बढ़ावा दे रही है, ताकि इससे शॉपिंग बैग, कार्यालय फोल्डर, दीवार के पर्दे, होल्‍डर, स्टेशनरी, उपहार, हस्तशिल्प सामान, सजावटी और फैशन के सामान, जूते, कपड़े एवं कठपुतलियां, घर के सजावटी सामान, फ्रेम्स, कालीन, आसन एवं पर्दे, हस्तशिल्प, वाटर बोतल होल्‍डर, पाउच बैग, हैंड बैग इत्‍यादि तैयार किए जा सकें। 

मंत्री महोदय ने कहा कि उनके मंत्रालय ने जूट विविधीकरण के प्रयासों को ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ के साथ जोड़ने के लिए अन्य मंत्रालयों, बैंकों और राज्य सरकारों के साथ सहयोग करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है।

शहरी विकास, आवास एवं शहरी गरीबी उन्‍मूलन राज्य मंत्री श्री बाबुल सुप्रियो के अलावा श्रीमती रश्मि वर्मा, सचिव, कपड़ा और अध्यक्ष, राष्ट्रीय जूट बोर्ड ने भी इस संगोष्ठी को संबोधित किया। 

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक