Home » , , » इस मानसून सत्र में लोकसभा में 15 और राज्‍यसभा में 14 विधेयक पारित हुए

इस मानसून सत्र में लोकसभा में 15 और राज्‍यसभा में 14 विधेयक पारित हुए


संसद का मानसून सत्र, 2016 गत 18 जुलाई (सोमवार) को शुरू हुआ था, जबकि इसका समापन 12 अगस्‍त, 2016 को हुआ। 26 दिनों की इस अवधि के दौरान सदन   की 20 बैठकें हुईं।

वस्‍तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति से जुड़े हर लेन-देन पर वस्‍तु एवं सेवा कर लगाने के लिए संविधान में आवश्‍यक प्रावधान करने हेतु संविधान (122वां संशोधन) विधेयक, 2016 संसद में पारित हो गया, जो एक ऐतिहासिक विधेयक है। वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) केन्‍द्र एवं राज्‍य सरकारों द्वारा वसूले जा रहे अनेक अप्रत्‍यक्ष करों का स्‍थान लेगा और इसका उद्देश्‍य करों के व्‍यापक असर को खत्‍म करना एवं वस्‍तुओं और सेवाओं के लिए एक साझा राष्‍ट्रीय बाजार सुलभ कराना है।

सत्र के दौरान वर्ष 2016-17 के लिए अनुपूरक अनुदान मांगों और संबंधित विनियोग विधेयक पर लोकसभा में चर्चा हुई और ये पारित हुए।

मानसून सत्र के दौरान अध्‍यादेशों अर्थात भारतीय चिकित्‍सा परिषद (संशोधन) अध्‍यादेश, 2016 और दंत चिकित्‍सक (संशोधन) अध्‍यादेश, 2016 का स्‍थान लेने वाले दो विधेयकों पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा हुई और ये पारित हुए।

औषधि और प्रसाधन सामग्री (संशोधन) विधेयक, 2013 को राज्यसभा में वापस ले लिया गया। 

मानसून सत्र के दौरान 15 विधेयक (लोकसभा में 14 और राज्‍यसभा में 1) पेश किये गये। सत्र के दौरान लोकसभा में 15 विधेयक और राज्‍यसभा में 14 विधेयक पारित हुए।
    
लोकसभा की उत्‍पादकता 110.84 प्रतिशत और राज्‍यसभा की उत्‍पादकता 99.54 प्रतिशत रही।  

16वीं लोकसभा के 9वें सत्र और राज्‍यसभा के 240वें सत्र (मानसून सत्र, 2016) के दौरान संपन्‍न किये गये विधायी कार्य:

I - लोकसभा में पेश किये गये विधेयक:

1. भारतीय चिकित्सा परिषद (संशोधन) विधेयक, 2016
2. दंत चिकित्‍सक (संशोधन) विधेयक, 2016
3. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी, विज्ञान शिक्षा व अनुसंधान संस्‍थान (संशोधन) विधेयक, 2016
4. प्रौद्योगिकी संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2016
5. उच्च न्यायालय (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2016
6. नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2016
7. लोकपाल और लोकायुक्त (संशोधन) विधेयक, 2016
8. ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2016
9. विनियोग (संख्‍या 3) विधेयक, 2016
10. केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2016
11. कर्मचारी का मुआवजा (संशोधन) विधेयक, 2016
12. मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक, 2016
13. कराधान कानून (संशोधन) विधेयक, 2016
14. कारखाना (संशोधन) विधेयक, 2016

II- लोकसभा में पारित विधेयक:

1. भारतीय चिकित्सा परिषद (संशोधन) विधेयक, 2016
2. दंत चिकित्‍सक (संशोधन) विधेयक, 2016
3. * भारतीय न्यास (संशोधन) विधेयक, 2016
4. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी, विज्ञान शिक्षा व अनुसंधान संस्‍थान (संशोधन) विधेयक, 2016
5. प्रौद्योगिकी संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2016
6. बाल श्रम (निषेध एवं नियमन) संशोधन विधेयक, 2016
7. लोकपाल और लोकायुक्त (संशोधन) विधेयक, 2016
8. बेनामी लेनदेन (निषेध) संशोधन विधेयक, 2016
9. प्रतिभूति ब्याज प्रवर्तन एवं ऋण वसूली कानून और विविध प्रावधान (संशोधन) विधेयक, 2016
10. संविधान (122वां संशोधन) विधेयक, 2016
11. विनियोग (संख्‍या 3) विधेयक, 2016
12. केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2016
13. कर्मचारी का मुआवजा (संशोधन) विधेयक, 2016
14. कारखाना (संशोधन) विधेयक, 2016
15. कराधान कानून (संशोधन) विधेयक, 2016
* संशोधन (संशोधनों) पर सहमति

III- राज्‍यसभा में पेश किये गये विधेयक:

1.      मातृत्‍व लाभ (संशोधन) विधेयक, 2016

IV- राज्यसभा में पारित विधेयक:

1. जैव प्रौद्योगिकी के लिए क्षेत्रीय केंद्र, 2016
2. बाल श्रम (निषेध एवं नियमन) संशोधन विधेयक, 2016
3. प्रतिपूरक वनीकरण निधि विधेयक, 2016
4. लोकपाल और लोकायुक्त (संशोधन) विधेयक, 2016
5. भारतीय चिकित्सा परिषद (संशोधन) विधेयक, 2016
6. दंत चिकित्सक (संशोधन) विधेयक, 2016
7. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी, विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2016
8. प्रौद्योगिकी संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2016
9. बेनामी लेन-देन (निषेध) संशोधन विधेयक, 2016
10. संविधान (122वां संशोधन) विधेयक, 2016
11. मानसिक स्वास्थ्य देखभाल विधेयक, 2013
12. प्रतिभूति ब्याज प्रवर्तन एवं ऋण वसूली कानून व विविध प्रावधान (संशोधन) विधेयक, 2016
13. केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय ((संशोधन) विधेयक, 2016
14. मातृत्व लाभ (संशोधन) विधेयक, 2016

V- संसद के दोनों सदनों में पारित विधेयक:

1. जैव प्रौद्योगिकी के लिए क्षेत्रीय केंद्र, 2016
2. प्रतिपूरक वनीकरण निधि विधेयक, 2015
3. भारतीय चिकित्सा परिषद (संशोधन) विधेयक, 2016
4. दंत चिकित्सक (संशोधन) विधेयक, 2016
5. भारतीय न्यास (संशोधन) विधेयक, 2016
6. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी, विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2016
7. प्रौद्योगिकी संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2016
8. बाल श्रम (निषेध एवं नियमन) संशोधन विधेयक, 2016
9. लोकपाल और लोकायुक्त (संशोधन) विधेयक, 2016
10. बेनामी लेन-देन (निषेध) संशोधन विधेयक, 2016
11. संविधान (122वां संशोधन) विधेयक, 2016
12. प्रतिभूति ब्याज प्रवर्तन एवं ऋण वसूली कानून व विविध प्रावधान (संशोधन) विधेयक, 2016
13. केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2016
14. # कराधान कानून (संशोधन) विधेयक, 2016
15. # विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2016

# ये विधेयक लोकसभा में पारित हो गए और राज्यसभा में इस सदन की सिफारिशों के लिए भेजे गए। राज्यसभा में इनकी प्राप्ति की तिथि से लेकर 14 दिनों की अवधि के अंदर इन विधेयकों को लोकसभा को वापस लौटाए जाने की संभावना नहीं है।

0 comments :

Post a Comment

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड दवा उद्योग बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक