समाजवादी पार्टी से निष्कासित नेता और लोकमंच के संस्थापक अमर सिंह ने आज यहां कहा कि अंतत: उन्हें 14 साल तक की गयी अपनी गलतियों का अहसास हो गया है और अब वह इसका प्रायश्चित करना चाहते हैं ।अयोध्या मामले में उच्च न्यायालय के फैसले के बाद पहली बार यहां आये सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा ‘‘14 वर्षों तक सिद्धांतो और मूल्यों की धज्जियां उड़ायी जाती रही..तब मै मुलायम सिंह यादव के बगल में बैठकर सब कुछ चुपचाप बर्दाश्त करता रहा.. मैं भी गलतियां की और अब अपनी गलतियों के लिए प्रायश्चित कर रहा हूं। ’’ सिंह ने कहा कि वह क्षत्रिय हैं और भगवान राम उनके पूर्वज थे।
उन्होंने कहा ‘‘वह राम हम सब के लिए आस्था का केन्द्र है। ’’ सिंह ने तोताश्री मठ में एक धार्मिक अनुष्ठान भी किया और आज उनकी अयोध्या के विवादित स्थल पर स्वामित्व के मुकदमें में सबसे पुराने पक्षकार एवं आपसी बातचीत द्वारा समझौते के पक्षधर हाशिम अंसारी से मुलाकात करने की योजना है ।
Labels:
अमर सिंह
,
अयोध्या
,
मुलायम सिंह
,
सपा
,
हाशिम अंसारी

