सलमान खुर्शीद पर हिंदू जागरण मंच ने गंभीर आरोप लगाए

हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री दिनेश मिश्र दिन्नू ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद पर एक के बाद एक गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सलमान के प्रतिनिधि की मां पर पाकिस्तानी होने का आरोप लगाया तथा इसके साथ ही विदेशी मूल के लोगों के भारतीय बन जान की प्रक्रिया की जांच की भी मांग की। प्रांतीय मंत्री ने सलमान पर विशेष वर्ग के लोगों के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि खुर्शीद का परिवार से मुस्लिम लीग की राजनीति होती रही है तो यह कब और क्यों कांग्रेस में शामिल हो गए। दिनेश मिश्रा ने पिछले दिनों हिजामं नेता राघव दत्त मिश्रा के साथ हुए दु‌र्व्यवहार का विरोध भी विदेश मंत्री को झेलने की बात कही।

मुहल्ला नुनहाई स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिनेश मिश्र ने कहा कि कांग्रेस नेता हिंदू जागरण मंच पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के सामने हिजामं नेता राघवदत्त मिश्रा से कांग्रेसियों ने दु‌र्व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेश मंत्री के प्रतिनिधि वाहिद अली खां की मां मूलत: पाकिस्तानी हैं। भारत सरकार ने वाहिद अली, उनके भाई सादिक अली, साजिद अली एवं उनकी मां को 27 नवंबर 1989 को भारतीय नागरिकता दी थी। यह लोग मूलत: भारतीय नहीं हैं। इसके बावजूद विदेश मंत्री ने उन्हें अपना प्रतिनिधि बना रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी मूल के लोग किस प्रकार भारतीय बन जाते हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि सलमान खुर्शीद के परिवार से भी कभी मुस्लिम लीग की राजनीति होती रही है। यह कब और क्यों कांग्रेसी हो गए। उनकी ट्रस्ट पर कभी राष्ट्रीय स्तर पर वैशाखी आदि चोरी का आरोप भी लगा। यह लोग ऐसे काम करते हैं, जो एक वर्ग विशेष के लिए होते हैं।

हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामजी मिश्रा ने कहा कि कांग्रेसियों को उनकी ही भाषा में जवाब देंगे। खटकपुरा निवासी शाहिद अली खां की संस्था डा.जाकिर हुसैन मुस्लिम वेलफेयर एंड एजूकेशनल सोसायटी के बैंक खातों के संचालन पर फर्म सोसाएटीज तथा चिट्स के डिप्टी रजिस्ट्रार अरविंद उत्तम ने रोक लगा दी है। बातचीत में हिजामं के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा, शैलेंद्र अग्निहोत्री, शैलेश बाथम, संजू शर्मा भी मौजूद रहे।

राबर्ट वाड्रा भी कॉमनवेल्थ गेम घोटाले में शामिल - आज़म खान


सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा की भूमिका की जांच कॉमनवेल्थ गेम घोटाले में भी होना चाहिये, यह कहना है सपा के वरिष्ठ नेता आज़म खान का। आज़म का साफ कहना है कि वाड्रा को महज़ इसलिये बचाया जा रहा है क्योंकि वह कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद हैं, तो साथ में उन्होनें केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को भी निशानें पर लिया।

हरियाणा में जमीन घोटाले में नाम आने के बाद राबर्ट वाड्रा के लिए एक और मुसीबत सामने आ रही है। यूपी के वरिष्ठ मंत्री आजम खान ने कहा है कि कॉमनवेल्थ खेलों में भी राबर्ट वाड्रा की भूमिका की जांच होनी चाहिए।

यूपी के वरिष्ठ मंत्री आजम खान ने कहा है कि सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट ने विकलांगों से छल किया है। आजम खान ने कहा उनके ट्रस्ट को लेकर जो बातें सामने आ रही हैं उनसे यही लगता है। आजम ने कहा सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट की जांच बीएसपी सरकार के समय से चल रही है, जो इस सरकार में भी जारी है।

साफ है सलमान खुर्शीद और राबर्ट वाड्रा की मुश्किलें खत्म होनें का नाम नही ले रही है। दोनों पर हर रोज़ रोज नये आरोप लगाये जा रहे हैं लेकिन आज़म खां का राबर्ट वाड्रा पर लगाया गया आरोप और भी संगीन है। पहले ही हरियाणा में ज़मीन घोटाले में नाम आनें के बाद अब आज़म नें कामनवेल्थ खेलों में राबर्ट वाड्रा की भूमिका की जांच कह कर वाड्रा की मुसीबतों को और बढ़ा दिया है।

कांग्रेस कोमा में और सरकार आईसीयू में - सलमान खुर्शीद

सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मंत्री पद से इस्तीफा देने और पार्टी संगठन में जाने की इच्छा जताई है। खुर्शीद ने कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में कांग्रेस और सरकार की हालत पर गंभीर चिंता जताई है।  खुर्शीद ने कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि कांग्रेस कोमा में है और सरकार आईसीयू में हैं। खुर्शीद इस वक्त कानून मंत्री है। 

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी हार के बाद कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कहा था कि बड़े नेताओं को जिम्मेदारी लेनी होगी। खुर्शीद की पत्नी विधानसभा चुनाव में हार गई थी। खुर्शीद ने विधानसभा चुनाव के पहले मुस्लिमों को 9 फीसदी आरक्षण देने की बात कही थी जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था और चुनाव आयोग ने उनको नोटिस भी जारी किया था।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक