कभी भी गिर सकती है केंद्र सरकार - शाहनवाज हुसैन

भाजपा का कहना है केंद्र की यूपीए सरकार किसी भी समय गिर सकती है क्योंकि गठबंधन सरकार के घटक दल उससे खुश नहीं हैं।

भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी ने सरकार के तीन साल के कार्यकाल को घपलों और घोटालों से भरा बताया। बैठक के बाद भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यूपीए के घटक दल आपस में खुश नहीं है। 

ममता बनर्जी ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि एक घटक दल तो साथ मिल कर भोज तक करने को तैयार नहीं है। आप रिश्‍तों का हाल समझ सकते हैं। उन्होंने कटाक्ष किया कि मुझे हैरानी है कि सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर जो दावत दी गई है उसका जायका कैसा होगा।

यूपीए के तीन साल के शासन के बारे में उन्होंने कहा कि इसे ‘काले अक्षरों’ में ही लिखा जा सकता है। हुसैन ने कहा कि यह सरकार कभी भी गिर सकती है। भले ही सरकार लोकसभा में बहुमत के लिए 272 सांसदों के समर्थन का दावा करती है लेकिन वास्तव में उसके पास 227 सांसद भी नही हैं।

भारतीय जनता पार्टी हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है - शाहनवाज हुसैन

भाजपा सांसद सैयद शाहनवाज एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी ठाकुर ने सोमवार को अररिया व सिकटी विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को संबोधित किया।

अररिया विधानसभा क्षेत्र के फरौठा हाट मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। इस पार्टी पर जितना हक हिन्दुओं का है उतना ही मुसलमानों का। यदि ऐसा नहीं होता तो आज अमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सबा जफर नहीं होते और न ही वे स्वयं दिल्ली के गलियारों तक पहुंच पाते। उन्होंने कहा कि विपक्षी सिर्फ हौवा खड़ा कर मुसलमानों को भाजपा से डरा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में ही भागलपुर का दंगा हुआ था।

लेकिन उनकी पार्टी ने उन्हें टिकट देकर भागलपुर से सांसद का चुनाव लड़वाया। हमें हिन्दू एवं मुसलमान भाईयों ने बराबर समर्थन दिया है। ऐसी परिस्थिति में भाजपा को साम्प्रदायिक पार्टी कहना सर्वथा गलत है। वहीं सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी ठाकुर ने कहा कि दुनिया के विकसित देशों की श्रेणी में भारत को लाने के लिए बिहार को भी आगे बढ़ाना होगा।

यह तब होगा जब नीतीश एवं मोदी की सरकार को मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पांच वर्षो में राजग की सरकार ने बिहार को विकास की पटरी पर ला खड़ा किया है। यह पटरी से न उतरे इसके लिए मतदाताओं को एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों के अपेक्षा के अनुरूप जमीनी कार्यकर्ताओं को टिकट दिया गयाहै।वहीं विधान पार्षद सदस्य डा. दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज बिहार में विकास बनाम विनाश की लड़ाई है। आप किसे पसंद करेंगे ये सोचना आपका काम है। लेकिन एक बार बिहार विकास की पटरी से उतर गया तो फिर त्राहिमाम की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नारायण कुमार झा को भारी बहुमत से जिताने की अपील करते हुए कहा कि यदि प्रदेश की सत्ता एवं आपका विधायक एक होगा तो आपके क्षेत्र का चंद्रमुखी विकास होगा। क्योंकि विकास के लिए दोनों के बीच की दूरियां कम हो जाएगी। सभा में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह बब्बन, मुफ्ती बहाव, प्रेम मिश्रा आदि मौजूद थे।

मंच की अध्यक्षता अरविन्द सिंह एवं संचालन अबू समां कर रहे थे। वहीं सिकटी के कलियागंज में सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी आनंदी यादव को जिताने की अपील की।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक