पी.पी.चौधरी ने नई दिल्ली में नए विधि एवं न्याय राज्यमंत्री का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए श्री चौधरी ने इस चुनौतीपूर्ण काम के लिए उनमें विश्वास जताने और उनके नाम पर विचार करने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा आम आदमी को समय पर न्याय दिलाने का उन्हें मौका मिला है। उन्होंने श्री रविशंकर प्रसाद के साथ काम करने और भविष्य में मिलने वाले उनके मार्गदर्शन पर भी खुशी जाहिर की।
Labels:
विधि एवं न्याय मंत्रालय
