मुझे ममता जी का समर्थन मिलने की उम्मीद-संगमा

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पी.ए. संगमा ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव में उनकी उम्मीदवारी को तृणमूल कांग्रेस का समर्थन मिलने का विश्वास जताया।

संगमा ने कहा है कि, "मैं लगातार उनके सम्पर्क में हूं। मैं अगले एक-दो दिन में उनसे मिलूंगा। मुझे उनका समर्थन मिलने की बहुत उम्मीद है।"

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी के पक्ष में ज्यादा सदस्य होने के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "चुनाव अनुच्छेद 55 के अनुसार होता है और इस अनुच्छेद में स्पष्ट है कि चुनाव गुप्त मतदान के जरिए होगा। इस समय संख्या का सवाल की नहीं उठता।"

उन्होंने कहा, "गुप्त मतदान का मतलब अंतरात्मा की आवाज सुनकर मतदान करना है और मैं अंतरात्मा की आवाज सुनकर मतदान करने में भरोसा करता हूं।"

संप्रग व वाम मोर्चे के विभाजन के सम्बंध में पूछने पर संगमा ने कहा, "लगभग हर राजनीतिक दल में विभाजन हो रहा है। जो बताता है कि यह चुनाव एक गम्भीर चुनाव है। यह उतना आसान नहीं है जितना कांग्रेस दावा कर रही है। विभाजन हो रहा है क्योंकि लोग इस सम्बंध में गम्भीरता से सोच रहे हैं। यह एक स्वागतयोग्य बदलाव है।"

उन्होंने कहा, "प्रणब मुखर्जी भी अविभाजित संप्रग के उम्मीदवार नहीं है। ममता भी संप्रग का हिस्सा हैं और उन्होंने अभी प्रणब को समर्थन नहीं दिया है।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को ही संगमा को समर्थन देने की घोषणा की।

पी.ए.संगमा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया

यूपीए के उम्मीदवार प्रणव मुखर्जी के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर अड़े पी. ए. संगमा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। एनडीए के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मीडिया को संगमा का इस्तीफा पढ़कर सुनाया। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि संगमा एनडीए का उम्मीदवार हो सकते हैं।

संगमा पर राष्ट्रपति चुनाव न लड़ने के लिए पार्टी की ओर से काफी दवाब था। उन्हें चुनाव लड़ने पर पार्टी से निकाले जाने और बेटी अगाथा संगमा को यूपीए सरकार में मंत्री पद से हटाने की चेतावनी तक दी गई थी। अपने इस्तीफे में संगमा ने कहा है कि वह पार्टी के रवैये से दुखी हैं और इस्तीफा दे रहे हैं।

गौरतलब है कि बीजेपी प्रणव मुखर्जी को किसी भी हाल में वॉकओवर नहीं देना चाह रही है और इसके लिए वह जयललिता और नवीन पटनायाक के उम्मीदवार संगमा को समर्थन देने के लिए भी तैयार है। 

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के इनकार के बाद गैर-यूपीए दलों को एकजुट करने की बीजेपी को कोशिश परवान नहीं चढ़ पाई। खुद उसके सहयोगी शिवसेना ने खुले तौर पर और जेडीयू ने परोक्ष रूप से प्रणव मुखर्जी को समर्थन की घोषणा कर दी है। इसके बावजूद बीजेपी प्रमुख विपक्षी पार्टी होने के नाते राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर सत्ताधारी पार्टियों के साथ खड़ा नहीं दिखना चाहती है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि संगमा एक बार नामांकन करा लें, तो फिर उन्हें बीजेपी की ओर से समर्थन की घोषणा की जा सकती है।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक