दिग्विजय ने भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी को `हाफिज सईद साहब` कहा
संघ को आतंकवाद से जोड़ने की साजिश का भंडाफोड़ करेंगे -राम माधव
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर ‘उत्प्रेरक’ की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता राम माधव ने कहा कि संघ का नाम आतंकवादी गतिविधियों से जोड़ना साजिश है और संगठन इस षड्यंत्र का भंडाफोड़ करेगा.माधव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘संघ के साथ आतंकवादी गतिविधियों को जोड़ना और इन मामलों की जो भी जांच की जा रही है. वह संगठन को बदनाम करने की साजिश के सिवा कुछ नहीं है.’ उन्होंने आरोप लगाया कि संघ की प्रतिबंधित संगठन सिमी से तुलना करने वाले कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी संगठन को बदनाम करने वाले उत्प्रेरक की तरह काम कर रहे हैं.
माधव ने आरोप लगाया, ‘इस बात की जांच होनी चाहिये कि आखिर राहुल के बयान के मुताबिक मामले की जांच आगे क्यों बढ़ रही है. ऐसा लग रहा है कि प्रकरण की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी है.’ उन्होंने कहा कि संगठन को बदनाम करने की साजिश के प्रति जनता को आगाह करने के लिये संघ कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे. इसके अलावा आगामी छह फरवरी से जनजागरण अभियान भी शुरू किया जाएगा.
संघ के नेता ने कहा कि जांच एजेंसियों ने शुरुआती तफ्तीश के बाद कहा था कि कर्नल पुरोहित और दयानंद पाण्डेय संघ के नेताओं की हत्या की साजिश रच रहे थे. बाद में उन्हीं दोनों को संघ से जुड़ा हुआ बता दिया गया.
उन्होंने कहा, ‘एक ही समय पर ये दोनों बातें कैसे हो सकती हैं. लिहाजा, इसकी जांच की जानी चाहिये.’
कोई हिन्दू आतंकवाद नही है ये सब झूठी कहानियां है - राम माधव
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी राम माधव ने कहा है कि देश में राष्ट्रीयता की बजाय अब सत्ता प्राप्ति सर्वोपरि हो गई है । इसके लिए सब जायज है ।राममाधव ने आज यहां कहा कि यदि कोई देशभक्ति की बात करे तो उसे सांप्रदायिक या आतंकवादी करार दिया जाता है । जबकि देश को तोडने वाले महान नेता बन गए है।
उन्होंने किसी राजनैतिक दल का नाम लिये बगैर कहा कि राष्ट्र के सम्मानपर हमला करने वाले अफजल गुरू को फांसी पर लटकाने की बजाय आरएसएस को हिन्दू आतंकवाद से जोडने को प्रयास किया जा रहा है ।
जबकि कोई हिन्दू आतंकवाद नही है ये सब झूठी कहानियां है । राजनीतिक स्वार्थ के लिए कुचक्र चल रहा है।

